Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में बेटियों संग सो रही मां मृत मिलीं, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में बेटियों संग सो रही मां मृत मिलीं, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो बेटियों के साथ कमरे में सो रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव चारपाई के नीचे पड़ा मिला। बेटियों के रोने की आवाज सुनकर परिवार के बाकी लोग कमरे के बाहर तक पहुंचे तो सभी के पैरों तले जैसे जमीन खिसक गई। बाद में दरवाजा तोड़कर भीतर पहुंचे। मृतका के देवर का कहना है कि महिला की मौत जहरीले कीड़े के काटने से हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। बेटियों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन बताया जाता है कि मर्का थाना क्षेत्र के अरमार गांव निवासी रेखा (28) के पति सुखलाल मुंबई में रहकर काम करते हैं। वह खुटला मोहल्ले में रहती हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में दर्दनाक हादसा, महोबा के दो भाइयों की मौत, तीसरे की बारात से लौट रहे थे दोनों सोमवार रात अपनी दो बेटियों अर्चना (8) और शांती (4) के साथ कमरे में सो रही थीं। कमरे का दरवाजा भीतर स...
बांदा के अतरहट में बसपा नेताओं ने संत रविदास जयंती मनाई

बांदा के अतरहट में बसपा नेताओं ने संत रविदास जयंती मनाई

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के पैलानी में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर बसपा नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर पैलानी तहसील के गांव पपरेंदा, निबाइच, पिपरहरी, बछेउरा, जसपुरा, पलरा, बिछवाही चिल्ला, मदनपुर, तारा, नरी कुकुवा, सिंधन कला के लोग शामिल हुए। जयंती के मौके पर यह कार्यक्रम अतरहट गांव में आयोजित हुआ। जयंती में बसपा नेता लल्लू प्रसाद निषाद, पूर्व राज्यमंत्री जगदीश प्रजापति, सत्येंद्र वर्मा, गुलाब वर्मा, जिला अध्यक्ष ने संत रविदास को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में बसपा नेता जयराम सिंह बछेउरा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास सामाजिक समानता एवं समता-ममता न्याय के मूर्ति के रूप में पहचाने जाते हैं। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा की बड़ी खबर सबसे पहले ! कानपुर से जिंदा लौटी बांदा की नदी में मृत मिली महिला, पोस्टमार्ट में हुई थी हत्या की पुष्टि...
#Accident : बांदा में रोडवेज बस और डाक विभाग की पार्सल गाड़ी में टक्कर, 3 घायल

#Accident : बांदा में रोडवेज बस और डाक विभाग की पार्सल गाड़ी में टक्कर, 3 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में नंदना गांव के पास सोमवार को हादसा हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब रोडवेज बस और डाक विभाग की पार्सल गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान रोडवेज बस चालक समेत पार्सल गाड़ी में सवार दो डाककर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि हादसा का कारण बहुत स्पष्ट नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि गाड़ियों की रफ्तार तेज होने के कारण ऐसा हो गया है। फिर भी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। घायलों में दो डाककर्मी और एक रोडवेज कर्मी शामिल हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि सोमवार को डाक विभाग के दो कर्मचारी गोपाल (56) और गाड़ी चालक उदयभान (58) पार्सल गाड़ी लेकर चित्रकूट ज...
बांदा में डीएम ने दिखाई संचारी रोग जागरूकता रैली को हरी झंडी

बांदा में डीएम ने दिखाई संचारी रोग जागरूकता रैली को हरी झंडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम ने सीएमओ कार्यालय से संचारी रोग जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान आज 1 मार्च से 31 मार्च तक चलाया जाएगा। 1 से 6 मार्च तक चलेगा अभियान इसमें मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार, मस्तिष्क ज्वर आदि रोगों के विषय में जनमानस को जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एडी चिकित्सा स्वास्थ्य तथा सीएमओ व उनके कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। बताया गया कि दस्तक अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा क्षय रोग के मरीजों का चिह्निकरण किया जाएगा। साथ ही जन्म-मृत्यु पंजीकरण से छूटे बच्चों की सूची तैयार कर ब्लाक प्रभारी को उपलब्ध कराए जाएंगे। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने संचारी रोग एवं दस्तक अभ्यिान से जुड़े सहयोग...
बांदा में एसपी से मिले व्यापारी, हत्या-लूटकांड खुलासे की मांग

बांदा में एसपी से मिले व्यापारी, हत्या-लूटकांड खुलासे की मांग

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में जबरापुर में बीती 2 फरवरी को सर्राफा व्यवसाई जितेंद्र सोनी की हुई हत्या और लूट की घटना का मामला फिर चर्चा में है। मामले में अबतक पुलिस कोई खुलासा नहीं कर पाई है। ऐसे में कंफेडरेश आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के पदाधिकारियों ने बांदा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक से मिले व्यवसाई और परिजन इस मौके पर मृत सर्राफा व्यवसाई के परिवार के लोग भी मौजूद रहे। पीड़ित परिजनों ने भी पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि जल्द से जल्द उनके बेटे हत्यारों को पकड़ा जाए। उनको सजा दिलाई जाए। इस मौके पर बुंदेलखंड संयोजक मयंक गुप्ता (सर्राफ), पुष्कर द्विवेदी, अनुराग चंदेरिया, रोहित साहू, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे। बताते चलें कि हत्याकांड को लगभग एक माह हो चुका है, लेकिन अबतक पुलिस वारदात का कोई खुलासा नहीं कर पाई है। हालांकि, वार...
बांदा में नगर विकास मंत्री ने किया स्वनिधि लोन मेले का शुभारंभ

बांदा में नगर विकास मंत्री ने किया स्वनिधि लोन मेले का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन द्वारा पीएम स्वानिधि योजना के अंतर्गत स्वनिधि लोन मेले का शुभारंभ हुआ। दरअसल, नगर विकास मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए यह शुभारंभ किया। इस मौके पर बांदा एनआईसी में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, परियोजना निदेशक डूडा नरेंद्र कुमार गंगवार आदि मौजूद रहे। इस मौके पर लाभार्थी भी मौजूद रहे। बताते चलें कि बांदा में शहरी पथ विक्रेताओं को ऋण के लिए 1 मार्च से 6 मार्च तक पीएम स्वनिधि लोन मेले का आयोजन जिले की सभी नगर निकायों में किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित किया है। ये भी पढ़ें : बांदा : प्रशिक्षण ले रहीं छात्राओं से मिले चेयरमैन, बारीकियां पूछीं...
ह्रदयविदारक : बांदा में खेत पर काम कर रहे थे मां-बाप, मासूम तालाब में डूबा

ह्रदयविदारक : बांदा में खेत पर काम कर रहे थे मां-बाप, मासूम तालाब में डूबा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के गिरवां में आज रविवार को भीटे पर बच्चों के साथ खेल रहे मासूम बालक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। काफी तलाश के बाद ग्रामीणों ने बच्चे के शव को तालाब से बाहर निकाला। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह हादसा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के जर्रर गांव में हुआ। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव निवासी संतोष और उनकी पत्नी गीता खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान उनका दो साल का बेटा प्रियांशु तालाब के किनारे खेल रहा था। बताते हैं कि खेलते समय बच्चा तालाब में लुढ़क गया। बच्चे के लापता होने पर परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की। बाद में उसका शव तालाब से मिला। मासूम अपने तीन...
बांदा : प्रशिक्षण ले रहीं छात्राओं से मिले चेयरमैन, बारीकियां पूछीं

बांदा : प्रशिक्षण ले रहीं छात्राओं से मिले चेयरमैन, बारीकियां पूछीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान के ब्यूटीशियन, सिलाई, कंप्यूटर आदि प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। आज इस कार्यक्रम का कार्यक्रम के चेयरमैन (प्रयागराज) प्रदीप कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से जानकारी लेते हुए कार्य भी कराकर देखा। प्रशिक्षणार्थी छात्राओं से ब्राइडल मेकअप कराया। बुंदेलखंड में चल रहे 482 केंद्र सिलाई की छात्राओं से सलवार सूट बनवाकर देखा। बाद में कंप्यूटर की छात्राओं से भी बातचीत करते हुए जानकारी ली। बताते हैं कि बुंदेलखंड में कुल 482 प्रशिक्षण केंद्र चल रहे हैं। बीते 5 वर्षों में 2000 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बताया कि करीब 100 छात्राएं बैंकों से ऋण की मदद से स्वरोजगार कर रही हैं। इस मौके पर जन शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर अरुण कुमार, कार्यक्रम अधिकारी सौम्य खरे, मयंक सिंह, लक्ष्मीकांत, संजय पांडे तथा अ...
Breaking : बांदा की बड़ी खबर सबसे पहले ! कानपुर से जिंदा लौटी बांदा की नदी में मृत मिली महिला, पोस्टमार्ट में हुई थी हत्या की पुष्टि

Breaking : बांदा की बड़ी खबर सबसे पहले ! कानपुर से जिंदा लौटी बांदा की नदी में मृत मिली महिला, पोस्टमार्ट में हुई थी हत्या की पुष्टि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में 3 दिन पहले केन नदी में जिस महिला का शव मिला था। वह आज जिंदा लौट आई। महिला के शव की पहचान पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने बिलोड़ा डेरा, जसपुरा की रहने वाली जयदेवी के रूप में की गई थी। महिला के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद हत्या का कारण गला दबाना आया था। इसके बाद पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा भी दर्ज हुआ। मामले को लेकर एडिशनल एसपी ने कही यह बात इसी बीच आज शनिवार को एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में वही महिला जिंदा लौट आई। खुद थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि वह जिंदा है। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला कानपुर के घाटमपुर से लौटी है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बहरहाल मामले में आए इस मोड़ ने पूरे पुलिस महकमे के अधिकारियों को हिलाकर रख दिया है। संभवत: इसमें थाना पु...
बांदा के चिल्ला में विश्व हिंदू परिषद प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

बांदा के चिल्ला में विश्व हिंदू परिषद प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के चिल्ला में यमुना पुल पर आज विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत हुआ। वह बांदा जा रहे थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भिकारी लाल प्रजापति का जिला प्रभारी विकास गुप्ता, ममता त्रिपाठी, नीतू गुप्ता आदि ने तिलक लगाकर स्वागत किया। साथ ही उनको मिठाई भी खिलाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ता मौजूद रहे। दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष प्रजापति एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने बांदा आ रहे थे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका चिल्ला पुल पर स्वागत किया। अपने स्वागत से प्रदेश अध्यक्ष काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग एकजुटता बनाए रखें। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा की बड़ी खबर सबसे पहले ! कानपुर से जिंदा लौटी बांदा की नदी में मृत मिली महिला, पोस्टमार्ट में हुई थ...