Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बड़ी खबरः बांदा के युवक का कंकाल चित्रकूट के जंगलों में मिला, अवैध संबंधों में कत्ल

बड़ी खबरः बांदा के युवक का कंकाल चित्रकूट के जंगलों में मिला, अवैध संबंधों में कत्ल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बांदा के लापता युवक के शव का कंकाल चित्रकूट में हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी ने स्वीकार किया है कि उसने युवक को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को रजाई में लपेटकर साइकिल से ले जाकर देवांगना क्षेत्र में फेंक दिया था। हत्याकांड की रिपोर्ट बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में दर्ज हुई थी। बाद में चित्रकूट के कर्वी थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। बांदा के बिसंडा का रहने वाला था मृतक बताया जाता है कि बांदा के बिसंडा निवासी 22 साल के धीरज पुत्र रामचरन का कर्वी के कटरा गुदर गांव के रहने वाले ऊदल शर्मा की पत्नी से अवैध संबंध थे। दरअसल, महिला का मायका बरगढ़ गांव का है और युवक की वहीं उससे नजदीकी बढ़ी। वहां वह ट्रैक्टर चलाता था। बताते हैं कि बीती 7 जुलाई को धी...
बांदा में गरबा और डांडिया नाइट में कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी का मनमोहा

बांदा में गरबा और डांडिया नाइट में कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी का मनमोहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आर्ट क्राफ्ट डांस स्टूडियो की ओर से शहर के निजामी पैलेस में आयोजित गरबा व डांडिया महोत्सव में कलाकारों ने जमकर धूम मचाई। अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रंग-बिरंगे परिधान पहनकर अपनी कला का वो जौहर बिखेरा कि सभी दर्शक अचंभित रह गए। दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। तालियों से दर्शकों ने बढ़ाया उत्साह गरबा और डांडिया महोत्सव के दौरान रात को रंग बिरंगी तेज रोशनी में नृत्य कर रहे कलाकारों का उत्साह बढ़ाने के लिए लगातार दर्शकों की तालियां बजती रहीं। दिन भर हो रही बारिश की अति चिंताओं के बाद मौसम खुलने पर शाम उमंग कार्यक्रम की शुरुआत 6 वर्षीय अमायरा गुप्ता की गणेश वंदना से हुई। सैकड़ों दीपकों संग की महाआरती हजारों दीपों की रोशनी में सैकड़ों कलाकारों ने दर्शकों के साथ मिलकर जिस अंदाज में महाआरती की, उससे सारा माहौल भक्ति में हो गया। महाआरती क...
बांदा डीआईजी दीपक कुमार ने बापू को दी श्रद्धांजलि

बांदा डीआईजी दीपक कुमार ने बापू को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार ने गांधी जयंती के मौके पर अपने कैंप कार्यालय में बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डीआईजी ने कहा कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की आज 150वीं जयंती है। इस मौके पर उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने की शपथ लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बापू के चित्र पर किया माल्यार्पण डीआईजी दीपक ने कहा कि बापू सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। देश को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने अहिंसा का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को बापू के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। इस मौके पर मौजूद मातहत पुलिस कर्मियों ने भी बापू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। इसी तरह बांदा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी अपने कार्यालयों में 2 अक्टूबर के मौके पर बापू को श्रद्धांजलि दी। साथ ही शहर के शिक्षण संस्थानों में भी इस ...
बांदा में दर्दनाक घटनाः मां और 3 साल के मासूम की करंट से मौत

बांदा में दर्दनाक घटनाः मां और 3 साल के मासूम की करंट से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुधवार को जिले में हुई दर्दनाक घटना में कूलर से करंट लगने से एक मां और उसके मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। एक ही परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया। यह घटना आज सुबह पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में हुई। वहां रहने वालीं रेखा (27) पत्नी पप्पू और उनके बेटे छोटू (3) को घर का काम करते वक्त कूलर से करंट लग गया। बताते हैं कि पहले बच्चे को करंट लगा, उसे बचाने में मां भी करंट लगने के साथ कूलर से चिपकी रह गई। बताते हैं कि जिस वक्त घर में यह दर्दनाक हादसा हुआ, उस समय घर में दूसरा कोई सदस्य नहीं था। घटना के वक्त नहीं थे परिजन ऐसे में उनको तत्काल बचाया भी नहीं जा सका। बाद में जानकारी होने पर परिवार के लोग दोनों को कूलर से हटाकर बांदा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति पप्पू ने बताया कि पहले बेटे को कूलर से कर...
बांदा में छात्रा किरन रहीं जेएन कालेज भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, आकांक्षा द्वितीय-श्वेता तृतीय

बांदा में छात्रा किरन रहीं जेएन कालेज भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, आकांक्षा द्वितीय-श्वेता तृतीय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पं जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में आज यहां  2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान मादक पदार्थ विरोधी एवं नशा मुक्ति विषय पर हुई एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कालेज की वनस्पति विज्ञान के परास्नातक विभाग के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी ने अपनी प्रतिभा के अनुसार नशा मुक्ति के विरोध में बढ़-चढ़कर शानदार भाषण दिए। सभी छात्राएं शील्ड के साथ हुईं सम्मानित इन छात्राओं में किरन सिंह, रोशनी द्विवेदी, निधि सिंह, आकांक्षा सिंह, श्वेता यादव, प्रभादेवी, अनुराधा यादव आदि ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता के जज की भूमिका डा निर्मला शर्मा, डा आरती पांडे, डा सुभाष वर्मा ने निभाई। इस प्रतियोगिता में छात्रा किरण सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर आकांक्षा सिंह और तीसरे स्थान पर श्वेता यादव रही...
अभी-अभी बांदा में डीएम आवास के सामने गिरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, नहीं हुई पहचान

अभी-अभी बांदा में डीएम आवास के सामने गिरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, नहीं हुई पहचान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज मंगलवार रात करीब सवा 9 बजे एक बाइक सवार जिलाधिकारी आवास के सामने फिलकर गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे उप निदेशक अर्थ एवं संख्या, एसएन त्रिपाठी ने घायल युवक को संभालते हुए पुलिस बुलाकर जिला अस्पताल भिजवाया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान एक व्यक्ति घायल की बाइक लेकर जाने लगा, जिसे बाद में पुलिस ने रोक लिया और बाइक को कब्जे में ले लिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। हेलमेट न होने की वजह से सिर में गंभीर चोट बताया जाता है कि रात करीब 9.20 बजे के आसपास जिलाधिकारी आवास के पास तेज रफ्तार से आते हुए फिसलकर गिर पड़ा। हेलमेट न पहने होने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आई और खून से लतपत होकर गिर पड़ा। वहां से गुजरते हुए उप निदेशक अर्थ एवं संख्या, श्री त्रिपाठी घायल को अस्...
बांदा में भीषण हादसाः पति-पत्नी की मौत, मासूम समेत वृद्धा घायल

बांदा में भीषण हादसाः पति-पत्नी की मौत, मासूम समेत वृद्धा घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार शाम बांदा शहर में हुए भीषण हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक वृद्ध महिला समेत मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में मुंगुस थाना क्षेत्र में हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने दंपति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण बताया जाता है कि तिंदवारी कस्बे के प्रेमनगर मुहल्ला निवासी दीपू श्रीवास (35) अपनी पत्नी सुशीला (30) और बेटी मुस्कान (7) को बाइक से लेकर आज शाम मुंगूस गांव जा रहे थे। मुंगूस गांव के पास पडवन तालाब के पास सामने से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ते...
बांदा में युवक के हाथ में फटा पटाखा, उंगलियों के चिथड़े उड़े

बांदा में युवक के हाथ में फटा पटाखा, उंगलियों के चिथड़े उड़े

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार दोपहर खेत में घुसे अन्ना मवेशियों को भगाने के लिए युवा किसान पटाखा जला रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में पटाखा फूटने से युवक के हाथ की उंगलियों के लगभग चिथड़े उड़ गए। गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज (बांदा) रेफर कर दिया गया। घटना जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के नादानमऊ गांव की है। खेत पर जानवरों को भगाने को चला रहे थे पटाखा वहां रहने वाले युवा किसान भैरमदीन (38) सोमवार दोपहर फसल की रखवाली करते वक्त अन्ना जानवरों को भगाने के लिए पटाखा फोड़ रहे थे। इसी दौरान एक पटाखा उनके हाथ में फूट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि उनका हाथ और उंगलियां बुरी तरह से झुलस गईं। इतना ही नहीं हाथकी उंगलियों के चिथड़े उड़ गए। हाथ खून से लतपत हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से ...
बांदा के ARTO उदयराम का गुड़गांव के मेदांता में निधन, अलीगढ़ के पैतृक गांव में आज ही होगा अंतिम संस्कार

बांदा के ARTO उदयराम का गुड़गांव के मेदांता में निधन, अलीगढ़ के पैतृक गांव में आज ही होगा अंतिम संस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते दिनों हादसे में घायल बांदा के एआरटीओ उदयराम का रविवार तड़के सुबह गुड़गांव के मेदांता हास्पिटल में इलाज के दौरान देहांत हो गया। बांदा में तैनात उदयराम मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले थे और उनका परिवार आगरा में शिफ्ट हो गया था। 25 सितंबर को जिले के गिरवां क्षेत्र में आन ड्यूटी हादसे में घायल होने के बाद उनको जिला अस्पताल से कानपुर रीजेंसी रेफर कर दिया गया था। फिर कानपुर से परिवार के लोग आगरा ले गए थे। दोबारा तबियत बिगड़ने के बाद उनको मेदांता हास्पिटल ले जाया गया था। कई आरटीओ-एआरटीओ पहुंचे श्रद्धांजलि देने आज उनके निधन की सूचना मिलते ही बांदा के आरटीओ देव मनि भारती, गाजियाबाद के आरटीओ अजय कुमार त्रिपाठी, आगरा के आरटीओ अनिल कुमार, नोएडा के एआरटीओ राजेश सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रशांत कुमार,  नोएडा की पीटीओ डा ज्योति मिश्रा, गाजियाबाद के एआरटीओ विश्वजीत सिंह तथा मेर...
बांदा में बरसात के चलते स्कूलों में शनिवार को छुट्टी के निर्देश

बांदा में बरसात के चलते स्कूलों में शनिवार को छुट्टी के निर्देश

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लगातार तेज मूसलाधार बरसात के चलते जिलाधिकारी हीरालाल ने बच्चों के स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से सभी स्कूल प्रबंधकों को इस बात की जानकारी दे दी गई है। कुछ स्कूलों ने अवकाश के मैसेज भी अभिभावकों को कर दिए गए हैं। बताते चलें कि लगातार बारिश के चलते शहर में शुक्रवार को जगह-जगह जलभराव की स्थिति रही। ऐसे में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। वहीं सरकारी स्कूलों में भी अवकाश तय है। बरसात को देखते हुए प्रशासन ने उठाया कदम बताते चलें कि प्रदेशभर में बीते कई दिनों से लगातार बरसात से बुरी तरह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में जनहानि की भी सूचना आ रही है। प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इसमें राजधानी लखनऊ समेत पूर्वांचल के कई जिले शामिल हैं। इसी क्रम में बांदा जिलाधिकारी की ओर से भी शिक्षा विभाग...