बड़ी खबरः बांदा में छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने खुद को जिंदा जलाया..मौत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक बड़ी घटना ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। चिल्ला थाना क्षेत्र में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना हुई। 8वीं में पढ़ने वाली 13 साल की एक लड़की को एक दरिंदा युवक दिनदहाड़े जबरन अपहरण कर ले गया। दरिंदे ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करते हुए अश्लील हरकतें कीं। लड़की ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोगों का ध्यान गया और वहां पहुंचे। लोगों को देखकर दबंग शोहदा जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग निकला। उधर, लड़की ने घटना के बाद घर में आकर खुद के साथ हुई घटना के बाद शर्म से खुद को जिंदा फूंक डाला। परिजन तबतक उसे बचा पाते उसने दम तोड़ दिया।
बहन के घर रहकर करती थी पढ़ाई, शर्म के मार दी जान
बताया जाता है कि चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव निवासी बेटू देवी (13) पुत्री राकेश, अपनी बड़ी बहन कनक देवी ...