Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में प्राचीन कुएं से बेशकीमती कृष्ण मूर्ति मिली

बांदा में प्राचीन कुएं से बेशकीमती कृष्ण मूर्ति मिली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से सटे मवई गांव में बुधवार को एक प्राचीन कुएं की खुदाई के दौरान भगवान कृष्ण की मूर्ति मिली है। यह मूर्ति काफी प्राचीन और बेशकीमती धातु की बताई जा रही है। शहर नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मूर्ति को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। मौके पर मूर्ति को देखने वालों की भी भीड़ बड़ी संख्या में जुटी रही। मवई गांव के अवस्थी कुएं से मिली मूर्ति बताया जाता है कि मवई गांव में स्थित अवस्थी कुआं से खुदाई के दौरान भगवान कृष्ण की प्राचीन बेशकीमती मूर्ति मिली। बताते हैं कि कानूनी कार्रवाई के बाद इस मूर्ति को पुरातत्व विभाग के हवाले किया जाएगा। बताते हैं कि मवई गांव में स्थित पुराने अवस्थी कुआ की खुदाई का कार्य तकरीबन एक महीना से चल रहा था। बुधवार को खुदाई के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की प्राचीन बेशकीमती मूर्ति खुदाई के दौरान मिली तो हलचल बढ़ गई। ये भी पढ़ेंः बांदाः तालाब ...
बड़ी खबरः बांदा में दो बाइक सवारों को डंपर ने रौंदा, आक्रोशित भीड़ ने जाम लगाया

बड़ी खबरः बांदा में दो बाइक सवारों को डंपर ने रौंदा, आक्रोशित भीड़ ने जाम लगाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज सोमवार देर शाम बांदा में दो बाइक सवारों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। गुस्साई भीड़ ने वहां सड़क पर जाम लगा दिया। डंपर पर भी भीड़ ने पत्थर चलाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात संभाले और भीड़ को शांत किया। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। बताया जाता है कि पैलानी क्षेत्र में खरई निवासी बृजलाल (15) पुत्र भरोसा अपने ममेरे भाई मुन्ना निवासी बरेहटा के साथ गांव से आटा लेकर ट्यूबेल जा रहा था। दोनों घायल गंभीर हालत में कानपुर रेफर रास्ते में साड़ी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने दोनों युवकों को कुचल दिया। इससे डंपर चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को जिला अस्पता...
लाॅकडाउन-4ः बांदा में भरी दोपहर गांव-गांव पहुंचे सदर विधायक ने राशन के साथ दिया बड़ा संदेश

लाॅकडाउन-4ः बांदा में भरी दोपहर गांव-गांव पहुंचे सदर विधायक ने राशन के साथ दिया बड़ा संदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लाकडाउन-4 के बीच सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने समर्थकों के साथ गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। लोगों से मिलते हुए सदर विधायक ने उनको भरोसा दिलाया कि परेशान न हों, राशन और अन्य सामान की दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी। इसके साथ ही सदर विधायक द्विवेदी ने करीब 45 लोगों को राशन किट के साथ-साथ अन्य जरूरत का सामान भी बांटा। सदर विधायक ने लोगों से बड़ी बात कही। लाॅकडाउन-4 की छूट का गलत मतलब न निकालें विधायक ने कहा कि लाॅकडाउन-4 में भले ही छूट मिल गई है, लेकिन इसका मतलब यह कतई न समझें कि कोरोना का संकट टल गया है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अपने साथ-साथ अपनों का भी ख्याल रखें। स्वच्छता का ख्याल रखें। साथ ही सबसे बड़ी और अहम बात, सोशल डिस्टेंसिंग यानि आपसी दूरी का जरूर पालन करें। कहा कि कोई भी जरूरत हो या समस्या तो बेझिझक उनसे बताएं। राशन किट के सा...
बांदा में बबेरू थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ तीन को पकड़ा

बांदा में बबेरू थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ तीन को पकड़ा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा के निर्देशन में जिले की बबेरू पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों के कब्जे से करीब ढाई किलो सूखा गांजा मिला है। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनको जेल भेज रही है। इस बात की जानकारी बबेरू कोतवाली प्रभारी जय श्याम शुक्ला ने दी। बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनको जेल भेजा जा रहा है। गश्त के दौरान पकड़ में आए तीनों आरोपी बताया जाता है कि कोतवाली प्रभारी श्री शुक्ला ने अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ गश्त के दौरान गोरे यादव निवासी ग्राम सिमोनी और राधेश्याम यादव को चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर पकड़ा। उनके पास से तलाशी पर 1 किलो 50 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। इसी क्रम में तीसरे अभियुक्त पड़री गांव निवासी शिवशरण यादव को 1 किलो 100 सूखे ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। टीम मे...
लाॅकडाउन-4ः बांदा में DIG दीपक कुमार शहर में निकले, अधीनस्थों के पेंच कसे

लाॅकडाउन-4ः बांदा में DIG दीपक कुमार शहर में निकले, अधीनस्थों के पेंच कसे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Covid-19) से अब बुंदेलखंड भी जूझ रहा है। ऐसे में स्थानीय अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है जिसे बराबर निभाया भी जा रहा है। इसी क्रम में चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी दीपक कुमार लगातार कोरोना से बचाव को निर्धारित सरकार के निर्देशों का अनुपालन कराने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करते भी नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को डीआईजी दीपक कुमार ने शहर के प्रमुख मार्गों और जगहों का दौरा किया। साथ ही अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा, कोरोना संकट टला नहीं-अलर्ट रहें आम लोगों से भी रूबरू हुए। उनको सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताया। कहा कि कोरोना संकट अभी टला नहीं है, इसलिए लाॅकडाउन-4 में मिली छूट का यह मतलब कतई न निकालें कि अब सावधान रहने की जरूरत नहीं है। डीआईजी ने कहा कि लोगों को अब और ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की य...
बांदा शहर में पेयजल संकट पर सदर विधायक नाराज, जलसंस्थान को दो टूक..

बांदा शहर में पेयजल संकट पर सदर विधायक नाराज, जलसंस्थान को दो टूक..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के अलीगंज और खाईंपार मोहल्लों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इस संबंध में सभासदों ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को पूरे मामले से अवगत कराया। साथ ही जलसंस्थान की लापरवाही भी बताई। जानकारी होने पर सदर विधायक द्विवेदी शुक्रवार को खुद खाईंपार और अलीगंज मोहल्लों में पहुंचे और लोगों से बातचीत की। साथ ही जलसंस्थान के अधिकारियों को तलब करते हुए उनसे लोगों की समस्या पर जवाब मांगा। सदर विधायक ने दो टूक कहा कि जनता को बहानेबाजी और बातों से मतलब नहीं, पेयजल चाहिए। इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करें। जनता की समस्या पर लिया आड़े हाथ सदर विधायक ने जलसंस्थान के अधिकारियों से दो टूक कहा कि विभाग अपनी कार्यशैली सुधार ले, जनता को पानी के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। जल्द से जल्द समस्या दूर करने को कहा सदर विधायक ने कहा कि जहां उनकी जरूरत है, उनको बताया जाए। संसाधनों की कमी नही...
बांदा में पति संग मायके पहुंचने के चंद मिनट बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, कोहराम

बांदा में पति संग मायके पहुंचने के चंद मिनट बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, कोहराम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गुरुवार दोपहर आज एक बेहद चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक विवाहिता अपने पति के साथ मायके पहुंची। पति उनको छोड़कर आधे रास्ते भी नहीं पहुंचा था कि पत्नी ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बबेरू इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली थी। विवाहिता आज ही अपने पति के साथ मायके पहुंची थीं। ससुराल से मायके पहुंचने के चंद मिनट बाद घटना बताया जाता है कि बबेरू के ग्राम भांटी निवासी रानू पटेल (20) पुत्री राजकुमार पटेल की शादी कानपुर देहात जिले के संदना थाना क्षेत्र के संदना गांव निवासी अजीत के साथ लगभग 1 साल पहले हुई थी। बताते हैं कि आज गुरुवार दोपहर वह अपने पति के साथ ससुराल से मायके पहुंची। पति उनको छोड़कर वाप...
Corona fight: बांदा कृषि विश्वविद्यालय मंडल के हर जिले को देगा 1 हजार माॅस्क

Corona fight: बांदा कृषि विश्वविद्यालय मंडल के हर जिले को देगा 1 हजार माॅस्क

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संकट (Covid-19) के चलते बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय लोगों की सुरक्षा के लिए नई पहल करेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डा यूएस गौतम ने बताया कि विश्वविद्यालय के अतर्गत संचालित सभी 6 कृषि विज्ञान केंद्रों पर 1000 माॅस्क तैयार कराए जा रहे हैं। ये कृषि विज्ञान केंद्र बांदा, महोबा, झांसी, जालौन, हमीरपुर और ललितपुर में हैं। कुलपति गौतम ने बताया कि माॅस्क सभी कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा पूर्व में प्रशिक्षित महिला स्वयं सहायक समूह द्वारा बनाए जा रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्रों पर बन रहे माॅस्क कृषि विज्ञान केंद्रों एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार माॅस्क सभी संबंधित जिलाधिकारियों को भेंट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे एक और जहां वैश्विक महामारी से बचने में सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी ओर स्वयं सहायता समूहों को रोजगार भी मिलेगा। ये भी पढ़ेंः अब बांदा कृषि व...
बांदा में ‘सुसाइड प्वाइंट’ साबित हो रहा इस नदी का पुल !

बांदा में ‘सुसाइड प्वाइंट’ साबित हो रहा इस नदी का पुल !

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से सटे केन नदी का पुल शहर के लिए सुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा है। दो दिन पहले एक युवक ने इस पुल से कूदकर जान दी थी। बुधवार को अलग-अलग समय पर दो लोगों ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद एक युवक ने भी कुछ देर बाद वहां पहुंचकर नदी में छलांग लगाई। ये दोनों अलग-अलग जगहों से थे। हालांकि दोनों को ही गोताखोरों ने नदी से निकाल लिया। शहर से सटे इस पुल से अक्सर लोगों के कूदने की खबरें मिल ही जाती हैं। आए दिन पुल से कूदने के मामले दोनों का जिला असप्ताल में इलाज चल रहा है। बताते चलें कि बांदा शहर से जुड़े केन नदी के इस पुल पर आए दिन लोगों के नदी में कूदने के मामले सामने आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर इलाकाई मछुआरों द्वारा बचा लिए जाते हैं। दो ने लगाई छलांग, दोनों बचाए गए बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव निवासी शहबाज (30) पुत्र नवाब खां ने बुधवार की ...
लाॅकडाउन 3ः बांदा पुलिस-शराब बिकेगी पर दूध नहीं, प्रशासन अंजान-जनता परेशान

लाॅकडाउन 3ः बांदा पुलिस-शराब बिकेगी पर दूध नहीं, प्रशासन अंजान-जनता परेशान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस की संख्या 23 हो चुकी है। ऐसे में अगर शहर की स्थिति देखी जाए तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि लाॅकडाउन का पालन कराने में पुलिस और प्रशासन दोनों ही बहुत ज्यादा सफल नहीं हो पा रहे हैं। शहर में शाम को लोग जीआईसी स्कूल मैदान में इवनिंग वाक करने मिलते हैं तो सड़कों पर गैरजरूरी काम से घूमने वाले भी कम नहीं। इसके बावजूद पुलिस कोतवाली की सख्ती उन लोगों से जुड़ी है जो जनताहित से जुड़ें हैं। कोतवाली पुलिस ने शहर के पाॅश इलाके इंदिरानगर में जरूरी सामान और दूध की दुकानें बंद करा दी गई हैं। दो दिन से पुलिस कर्मियों ने बंद करा रखीं दुकानें दो दिन से इलाके की दुकानें पुलिस नहीं खुलने दे रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि शासन के नियम के अनुसार निर्धारित समयावधि में भी दुकानें नहीं खुलने दी जा रही हैं। काफी रौचक है पूरा मामला ऐसे में आवास विकास और इंदिरा न...