Monday, May 25सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा में

बांदा में SP के पेशकार हादसे में घायल, अस्पताल पहुंचे पुलिस अफसर

बांदा में SP के पेशकार हादसे में घायल, अस्पताल पहुंचे पुलिस अफसर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा के पेशकार इंस्पेक्टर जगदेव प्रसाद आज एक हादसे में घायल हो गए। बताते हैं कि वह फतेहपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। उनको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। रविवार रात जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक मीणा व सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने उनका हालचाल लिया। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताते हैं कि उनका पैर फ्रैक्चर हो गया है। ये भी पढ़ें : Corona : बांदा में डाक्टर-इंजीनियर और शिक्षिका समेत 12 पाॅजिटिव, तेजी से पांव पसार रहा संक्रमण...
सनसनीखेज : बांदा में रेलवे क्रासिंग के पास मिला 25 साल के युवक का शव

सनसनीखेज : बांदा में रेलवे क्रासिंग के पास मिला 25 साल के युवक का शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज रविवार को बांदा में रेलवे क्रासिंग के किनारे पानी से भरे एक गड्ढे में अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक के हाथ की ऊंगलियां कटी हुई हैं। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस लगातार आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मृतक की उम्र लगभग 25 साल के आसपास है। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पहचान कराने में जुटी पुलिस बताया जाता है कि बांदा में बिसंडा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे की खाली जमीन पर बने गड्ढे में पानी भार है। उसमें जलकुंभी के नीचे आज लोगों ने एक शव उतराता देखा। मृतकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने कहा है कि मृतक की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, मृतक की ऊंगलियां कटे होने के कारण लोगों में चर्चा रही कि युवक की हत्या की गई। हत्या के बाद शव को उठाकर फेंक दिया गया है। ये...
Update : बांदा में छोटी दिवाली पर दो पक्षों में चली गोली, एक की हालत गंभीर

Update : बांदा में छोटी दिवाली पर दो पक्षों में चली गोली, एक की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दिपावली के मौके पर जिले में नशेबाजी के दौरान दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। इस दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के लोग डर के मारे घरों में छिप से गए। त्यौहार की तैयारी कर रहे लोग सहम गए। घायल को परिवार के लोग गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, देर रात बांदा पुलिस की ओर से जानकारी मिली है कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक गणेश शंकर मीणा ने थाना पुलिस को निर्देशित किया है। घायल को जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि सिंधनकला गांव निवासी रामहित (35) का शुक्रवार शाम को कुछ लोगों से विवाद हो गया। ये भी पढ़...
बांदा में तेज रफ्तार बस ने वृद्ध को रौंदा, पहचान कराने में जुटी पुलिस

बांदा में तेज रफ्तार बस ने वृद्ध को रौंदा, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक साइकिल सवार वृद्ध की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। वृद्ध साधु थे और वह साईकिल से तिंदवारी की ओर जा रहे थे। इसी बीच बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में पचनेही गांव के पास फतेहपुर से आ रही परिवहन निगम की अनुबंधित बस ने उनको रौंद दिया। भाग रहे बस चालक को पुलिस ने पकड़ा उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस ने सूचना पर तेजी दिखाते हुए बस लेकर भाग रहे चालक को महोखर गांव के पास पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को पकड़ने के साथ ही बस को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। ये भी पढ़ें : Bollywood : एक्ट्रेस दिशा पाटनी की Latest Hot Photos ने मचाया धमाल  ...
बांदा में बाजार से लापता किशोरी, पुलिस ने 10 दिन बाद किया बरामद

बांदा में बाजार से लापता किशोरी, पुलिस ने 10 दिन बाद किया बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से बाजार गई एक युवती अचानक लापता हो गई। पुलिस ने 10 दिन बाद लड़की को फतेहपुर जिले से बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। साथ ही उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि एक 17 साल की लड़की बिसंडा में बाजार से बीती 25 अक्टूबर को घर से बाजार जाने के लिए निकली थी। देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने बिसंडा में दर्ज कराई थी रिपोर्ट लड़की के परिजनों ने बिसंडा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। उधर, मामले में तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने सर्विलांस के जरिए पता लगाया तो लड़की की लोकेशन फतेहपुर जिले में मिली। ये भी पढ़ें : Update : बड़ी खबर : बांदा में जल्लाद बना महिला का दोस्त, मासूम को कुएं में फेंका  पुलिस किशोरी को...
Update : बड़ी खबर : बांदा में जल्लाद बना महिला का दोस्त, मासूम को कुएं में फेंका

Update : बड़ी खबर : बांदा में जल्लाद बना महिला का दोस्त, मासूम को कुएं में फेंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : धनतेरस के मौके पर जब लोग अपने घरों में खुशियां मना रहे हैं, ऐसे में एक महिला का मित्र जल्लाद बन बैठा और उनके मासूम बच्चे को उठाकर कुएं में फेंक दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना की जानकारी पर एसपी गणेश शंकर मीणा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना को लेकर शहर में चर्चाएं होती रहीं। सभी ने बच्चे की हत्या पर दुख जताया। लोगों का कहना है कि ऐसे पापी व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। अवैध संबंधों की भेंट चढ़ा मासूम बताया जाता है कि शहर के आवास विकास में रहने वाली महेश रैकवार की पत्नी ममता पति से विवाद के बाद अपने पुरुष मित्र पप्पू माली के साथ रहने लगी थी। खाईंपार में रहने वाले अपने पुरुष मित्र ...
बांदा : गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण, खून से लथपथ पड़ा था युवक

बांदा : गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण, खून से लथपथ पड़ा था युवक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के कैरी गांव में बुधवार शाम अचानक संदिग्ध हालत में चली गोली लगने से युवक लहूलुहान हो गया। उसे गंभीर हालत में गांव के लोगों की मदद से परिजनों ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस से इस बारे में बात की गई, तो बताया गया कि जानकारी की जा रही है। पूरा मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कही यह बात बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी देवनारायण (24) बुधवार देर शाम को गांव में कहीं गया था। अचानक गोली चलने की आवाज आने पर गांव वाले भागकर वहां पहुंचे तो देखा कि देवनारायण लहूलुहान जमीन पर पड़ा था। परिवार के लोग गांव वालों की मदद से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ये भी पढ़ें : बीच शहर 100 से ऊपर बाइक की रफ्तार ! दो दोस्तों की मौत...
Corona : बांदा में डाक्टर-इंजीनियर और शिक्षिका समेत 12 पाॅजिटिव, तेजी से पांव पसार रहा संक्रमण

Corona : बांदा में डाक्टर-इंजीनियर और शिक्षिका समेत 12 पाॅजिटिव, तेजी से पांव पसार रहा संक्रमण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर और जिले में भले ही लोग कोरोना को हल्के में लेकर चल रहे हों, लेकिन यह जानलेवा संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटे में दो डाक्टर, एक सहायक अभियंता, एक शिक्षिका समेत कई लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को भी कोरोना के 12 नए पाॅजिटिव केस मिले हैं। अब जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2851 हो गई है। इनमें 296 एक्टिव केस बताए जा रहे हैं। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त के गौरव दयाल ने जारी कोरोना जांच रिपोर्ट से पता चला है कि बुधवार को जिले में 12 नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं। इस जगहों पर मिले पाॅजिटव केस इस दौरान चुंगी चौराहे पर 1, डीएम कालोनी में 3, महुआ में 1, कटरा मोहल्ले में 1, रहुनिया में 1, बिसंडा में 2, इंदिरानगर में 1, गनेश कालोनी गली नंबर-2 में 1, तिंदवारी रोड गंगा नगर में भी 1 कोरोना संक्रमित मिला है। संक्रमितों में एक इंदिर...
Update : बांदा में चित्रकूटधाम मंडल के 15 डाकपाल सम्मानित

Update : बांदा में चित्रकूटधाम मंडल के 15 डाकपाल सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना महामारी के बीच आधारित भुगतान प्रणाली (एईपीएस) द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल के 15 शाखा डाकपालों को डाक अधीक्षक शैलेंद्र कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रशस्ति पत्र और उपहार भी दिए। यह कार्यक्रम बंगालीपुरा स्थित प्रधान डाकघर में आयोजित हुआ। इस सम्मान समारोह में बांदा के शाखा डाकपाल रामसेवक गिरवा, जगदीश प्रसाद पैगंबरपुर, विनोद सिंह, सुभाष चंद मडोलीकला पैलानी सम्मानित किया गया। खास बात यह है कि कोरोना काल में डाक पाल ने यह उपलब्धि हासिल की है। इसलिए यह बात और ज्यादा अहम हो जाती है। सम्मानत के साथ प्रशस्तिपत्र सौंपा गया इसी तरह राजेंद्र कुमार द्विवेदी सेमरीवासेपुर, हमीरपुर जिले से उमाशंकर, देवीचरण, रामकुमार तिवारी, महोबा जिले से राम सिंह, रमेश कुमार, जनार्दन शर्मा, राम विनोद, चित्रकूट जिले के सीताराम, कपिलदेव त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह, इन सभ...
बांदा में सड़क हादसों में छात्र समेत 2 की मौत, 3 लोग घायल

बांदा में सड़क हादसों में छात्र समेत 2 की मौत, 3 लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज रविवार को बांदा जिले में हुए सड़क हादसों ने दो लोगों की जान ले ली। मरने वालों में एक छात्र भी शामिल है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि चित्रकूट जिले के भरतकूप के गांव गोंडा के रहने वाले लल्लू के बेटे निसरत (17) आज रविवार सुबह करीब 10 बजे बाइस से बदौसा जा रहे थे। साथ में पड़ोसी मुस्सा का 13 का बेटा शमीम भी था। बताते हैं कि इसी दौरान रास्ते में बदौसा कस्बे के हाइवे पर बस को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक सामने से आ रहे लोडर से जा टकराई। दोनों परिवारों में मचा कोहराम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां निसरत की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। छात्र की मां बक्की खातून समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा ...