Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

बांदा: जसपुरा के नरजिता के सिद्ध बाबा प्रांगण में रोचक दंगल

बांदा: जसपुरा के नरजिता के सिद्ध बाबा प्रांगण में रोचक दंगल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जसपुरा क्षेत्र के नरजिता गांव में सिद्धपीठ सिद्ध बाबा के स्थान पर विशाल दंगल आयोजित हुआ। इसमें अलग-अलग जिलों के पहलवानों ने हिस्सा लिया।  दंगल देखने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग  दंगल तो देखने बड़ी संख्या लोग वहां पहुंचे। दंगल में महिला पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। महिला पहलवानों ने अपना कौशल दिखाते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया। ये भी पढ़ें: बांदा में मंत्री के घर के बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, UPI शुल्क का विरोध https://samarneetinews.com/banda-congress-protests-minister-house-upi/  ...
बांदा में मंत्री के घर के बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, UPI शुल्क का विरोध

बांदा में मंत्री के घर के बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, UPI शुल्क का विरोध

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को यूपीआई शुल्क के विरोध में राज्यमंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए मंत्री को पूजा सामग्री भी सौंपी। दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता यूपी के मंत्री रामकेश निषाद के इंदिरानगर स्थित घर के बाहर पहुंचे। वहां जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। यूपीआई टैक्स रोल बैक के नारे लगाए। मंत्री को सौंपी पूजन सामग्री इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू भी मौजूद रहे। यूपीआई शुल्क वापस लेने की मांग भी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि सरकार ने यूपीआई पर शुल्क लगाया है। इससे व्यापारियों और आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्यमंत्री को पूजन सामग्री भेंट कर यूपीआई शुल्क वापसी की मांग की गई है। ये भी पढ़ें: बांदा डीएम ने आईटीआई पहुंचकर परखी प्रशिक्षण की गुणवत्ता ...
बांदा डीएम ने आईटीआई पहुंचकर परखी प्रशिक्षण की गुणवत्ता

बांदा डीएम ने आईटीआई पहुंचकर परखी प्रशिक्षण की गुणवत्ता

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डीएम अमित आसेरी ने आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने वहां एडवांस ट्रेनिंग लैब में आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण की गुणवत्ता परखी। छात्र-छात्राओं से किया संवाद साथ ही विभिन्न प्रशिक्षण व्यवस्थाओं, शैक्षणिक गतिविधियों व अभिलेखों के रख-रखाव का भी जायजा लिया। डीएम श्री आसेरी ने प्रवेश के लिए संस्थान में उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। इस मौके पर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में GPF फर्जीवाड़े की जांच तेज, प्रयागराज से पहुंची टीम ने डाला डेरा https://samarneetinews.com/banda-gpf-scam-investigation/  ...
बांदा के अतर्रा में दर्दनाक हादसा, पंचायत मित्र की दुखद मृत्यु

बांदा के अतर्रा में दर्दनाक हादसा, पंचायत मित्र की दुखद मृत्यु

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइकों की टक्कर में पंचायत मित्र की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार दो लोगों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव खमौरा के पुरवा निवासी नीलू का कहना है कि उनके छोटे भाई अनूप सिंह (40) गांव में पंचायत मित्र थे। बांदा-अतर्रा हाइवे पर हुआ हादसा शाम को महुआ ब्लाक से घर लौट रहे थे। राज्यमार्ग पर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई। बताया जाता है कि दूसरी बाइक पर बिसंडा के हस्तम निवासी रोहित और रामनरेश सवार थे। इस दुर्घटना में अनूप गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें: बांदा में GPF फर्जीवाड़े की जांच तेज, प्रयागराज से पहुंची टीम ने डाला डेरा गंभीर हालत में उन्हें बांदा से कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने दम त...
बांदा में GPF फर्जीवाड़े की जांच तेज, प्रयागराज से पहुंची टीम ने डाला डेरा

बांदा में GPF फर्जीवाड़े की जांच तेज, प्रयागराज से पहुंची टीम ने डाला डेरा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा स्वास्थ्य विभाग में जीपीएफ खातों में फर्जीवाड़े की जांच तेज हो गई है। प्रयागराज से बांदा पहुंची जांच टीम दो दिन से डेरा डाले है। सोमवार और मंगलवार को एडी स्वास्थ्य कार्यालय में जांच टीम ने अभिलेखों को खंगाला। सूत्रों की माने तो रिकॉर्ड में दर्ज विवरण का मिलान किया जा रहा है। GPF खाते में मौजूद रकम से कई गुना ज्यादा ऋण.. जानकारी के अनुसार, जांच में पता चला नेत्र रोग विशेषज्ञ के जीपीएफ खाते से 70 लाख रुपए से ज्यादा का ऋण लिया गया। जबकि खाते में इतनी रकम जमा ही नहीं थी। ये भी पढ़ें: बांदा के शंकरनगर में छात्र शिवम गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, पुलिस बोली.. इसी तरह महोबा स्वास्थ्य विभाग में तैनात लिपिक संतोष वर्मा पर लगभग 85 लाख रुपए के गबन का गंभीर आरोप है। इन सभी मामलों की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: बांदा के बेटे आयुष को मिलेगा इंस्पायर...
बांदा के बेटे आयुष को मिलेगा इंस्पायर अवार्ड, राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा सितारा बनकर

बांदा के बेटे आयुष को मिलेगा इंस्पायर अवार्ड, राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा सितारा बनकर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के हरदौली स्थित सर्वोदय विद्यालय के छात्र आयुष जल्द ही राष्ट्रीय मंच पर सितारा बनकर चमकेंगे। दरअसल, बांदा के छात्र आयुष का चयन प्रदेश के 31 छात्रों के साथ इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। उन्होंने नारियल के कचरे से छह उपयोगी उत्पाद तैयार किए हैं। नारियल के कचरे से 6 उपयोगी उत्पाद बनाने की उपलब्धि जानकारी के अनुसार, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय हरदौली के कक्षा 12 के छात्र आयुष कुमार ने बड़ा काम कर दिखाया है। पूरे प्रदेश के 31 छात्रों के साथ उनका भी चयन इंस्पायर मानक इनोवेटिव अवार्ड के लिए हुआ है। ये भी पढ़ें: बांदा के बेटे कृष्ण कांत ने दिल्ली में किया नाम रोशन, रिसर्च फेलोशिप में 99.89% अंक.. यह राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड है। आयुष 14 और 15  सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय इंस्पायर अवार्ड कार्यशाला में हिस्सा लेंगे। बताया जाता है कि छात्र ने...
बांदा के शंकरनगर में छात्र शिवम गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, पुलिस बोली..

बांदा के शंकरनगर में छात्र शिवम गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, पुलिस बोली..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के शंकर नगर में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, फतेहगंज निवासी कल्लू प्रसाद गुप्ता के बेटे शिवम गुप्ता (22) शहर के शंकर नगर में किराए के मकान में रहते थे। बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे शिवम गुप्ता शिवम बांदा के राजा देवी डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे। बीती 8 सितंबर को वह घर से बांदा पहुंचे। बताया जाता है कि रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। जानकारी होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वह दो बहनों में इकलौते भाई थे। अचानक इस अनहोनी से परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके पिता चाय की गुमटी लगाते हैं। मामले में बांदा कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जांच ...
बांदा जिला जज ने किया लोक अदालत का उद्घाटन-1,23,708 वाद निपटे

बांदा जिला जज ने किया लोक अदालत का उद्घाटन-1,23,708 वाद निपटे

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला जज श्रीमती अल्पना ने शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीएच सिंह के अनुसार मुख्यालय के अलावा अतर्रा/बबेरू/नरैनी में राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन हुआ। तहसील मुख्यालयों पर भी लोक अदालतें लोक अदालत में कुल 1,23,708 वाद सुलह-समझौते के आधार पर निपटाए गए। साथ ही अर्थदंड भी वसूल किया गया। उद्घाटन के मौके पर समस्त न्यायिक अधिकारी, विमल कुमार सिंह, राजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: ‘वरना कूद जाऊंगा’, पुल पर 2 घंटे ड्रामा, फिर आई प्रेमिका और सीधे जेल गया प्रेमी  https://samarneetinews.com/former-mla-rajkaran-kabir-banda-scuffle-cm-yogi/ https://samarneetinews.com/banda-lover-bridge-drama-jail/ https://samarneetinews.com/banda-girl-jumps-river-suicide-note/  ...
बांदा: ‘अपनी मर्जी से…’, सुसाइड नोट छोड़ युवती ने नदी में छलांग लगाई

बांदा: ‘अपनी मर्जी से…’, सुसाइड नोट छोड़ युवती ने नदी में छलांग लगाई

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: 'मैं अपनी मर्जी से जान दे रही हूं, किसी का कोई हाथ नहीं है।' पर्ची में सुसाइड नोट लिखकर एक युवती ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट के रूप में एक पर्ची और 50 रुपए का नोट दुपट्टे से बंधा रखा मिला। युवती की जूतियां भी पास में रखी थीं। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बांदा-फतेहपुर मार्ग में स्थित पुल पर दो घंटे जाम लगाए रखा। बाद में समझाकर उन्हें शांत किया गया। एएसपी शिवराज का कहना है कि एनडीआरएफ टीम को सूचना भेजी गई है। युवती की तलाश कराई जा रही है। कमासिन के दांदौ घाट पुल का मामला जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र के कठार गांव के शिवकुमार यादव की बेटी संगीता (19) शनिवार सुबह घर से निकली। इसके बाद दांदौ घाट पर बने यमुना नदी के पुल से छलांग लगा दी। ये भी पढ़ें: बांदाः गनर से दबंगई मामला-अपनी ही सरकार में नेता की मुख्यमंत्री स...
बांदा: ‘वरना कूद जाऊंगा’, पुल पर 2 घंटे ड्रामा, फिर आई प्रेमिका और सीधे जेल गया प्रेमी

बांदा: ‘वरना कूद जाऊंगा’, पुल पर 2 घंटे ड्रामा, फिर आई प्रेमिका और सीधे जेल गया प्रेमी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक फिल्मी घटनाक्रम ने सभी को चौंकाकर रख दिया। एक युवक प्रेमिका से शादी कराने की जिद में केन नदी पर बने रेलवे ब्रिज पर चढ़ गया। प्रेमिका से शादी न कराए जाने पर नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रेमिका के पहुंचने पर युवक पुल से नीचे उतरा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एएसपी शिवराज ने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ कथित प्रेमिका ने मुकदमा दर्ज करा रखा था। पुलिस युवक को गिरफ्तारी के लिए तलाश रही थी। यू-ट्यूबर था जेल गया युवक विकास शर्मा जानकारी के अनुसार, चमरौड़ी निवासी विकास शर्मा सुबह लगभग 6 बजे शहर से सटे केन नदी पुल पर पहुंचा। वहां बने रेलवे ब्रिज की ऊंची रेलिंग पर चढ़कर बैठ गया। लोगों का ध्यान उधर गया तो कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। सूचना पर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल...