Saturday, September 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में मंत्री के घर के बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, UPI शुल्क का विरोध

बांदा में मंत्री रामकेश निषाद के घर के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसीसमरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को यूपीआई शुल्क के विरोध में राज्यमंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए मंत्री को पूजा सामग्री भी सौंपी। दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता यूपी के मंत्री रामकेश निषाद के इंदिरानगर स्थित घर के बाहर पहुंचे। वहां जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। यूपीआई टैक्स रोल बैक के नारे लगाए।

मंत्री को सौंपी पूजन सामग्री

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू भी मौजूद रहे। यूपीआई शुल्क वापस लेने की मांग भी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि सरकार ने यूपीआई पर शुल्क लगाया है।

इससे व्यापारियों और आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्यमंत्री को पूजन सामग्री भेंट कर यूपीआई शुल्क वापसी की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें: बांदा डीएम ने आईटीआई पहुंचकर परखी प्रशिक्षण की गुणवत्ता

प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा खान, संजय द्विवेदी, सत्य प्रकाश द्विवेदी, शोएब रिजवी, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, पालिकाध्यक्ष मोहन साहू, बाबूराम यादव, शिवपूजन तिवारी, आरिफ निजामी, सुखलाल वर्मा आदि शामिल रहे।

बांदाः गनर से दबंगई मामला-अपनी ही सरकार में नेता की मुख्यमंत्री से गुहार, पुलिस ने भद्द पिटवाई

दुखद! बांदा में 14 घंटे बाद चंद्रावल नदी से मिला बालक प्रियांशु का शव