Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

होनहार: बांदा में किसान के बेटे ने NEET परीक्षा की पास, परिवार में छाईं खुशियां

होनहार: बांदा में किसान के बेटे ने NEET परीक्षा की पास, परिवार में छाईं खुशियां

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक किसान के बेटे ने नीट परीक्षा-2026 पास कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। बांदा के अतर्रा के पास रीगा गांव के छात्र शैलेंद्र कुमार ने नीट परीक्षा में आल इंडिया रैंक 600वीं रैंक पाई है। साथ ही यूपी में उनकी रैंक 183वीं है। होनहार शैलेंद्र के पिता रामनाथ एक किसान हैं। किसान पिता के बेटे हैं होनहार शैलेंद्र खेती-किसानी से ही परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बताते हैं कि शैलेंद्र ने 12वीं की परीक्षा प्रयागराज के कर्नलगंज इंटर कालेज से उत्तीर्ण की। फिर प्रयागराज में ही रहकर नीट परीक्षा की तैयारी में जुट गए। ये भी पढ़ें: Good News: बांदा की बेटी शालिनी द्विवेदी ने CS एग्जाम में फर्स्ट अटेम्प्ट में पाई सफलता उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। साथ ही अपने शिक्षक भौतिक विज्ञान प्रवक्ता सुनील तिवारी के मार्ग दर्शन को भी ...
बांदा में 2017 से पहले जैसे हालात? तहबाजारी के नाम पर गुंडा टैक्स वसूली-AMA बोले..

बांदा में 2017 से पहले जैसे हालात? तहबाजारी के नाम पर गुंडा टैक्स वसूली-AMA बोले..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 2017 से पहले वाले यानी पूर्व सरकारों वाले हालात दिखाई दे रहे हैं। खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम सड़कों पर गुंडा टैक्स वसूली हो रही है। आयुक्त अजित कुमार ने 3 महीने पहले महोबा में ऐसी ही वसूली करने वाले ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन बांदा में सख्ती का इंतजार है। जिला पंचायत के अधिकारियों ने भी माना है कि उनके पास भी शिकायतें आ रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि चुनावी वर्ष में सत्ता के नेताओं से लेकर विपक्षी नेता तक चुप हैं। सीधे चुनावों पर असर डालेगी यह वसूली गिरवां, मटौंध, जसपुरा और पैलानी जैसे क्षेत्रों में खनिज तहबाजारी के नाम पर वसूली हो रही है। सू्त्रों की माने तो दूसरे जिलों और मध्य प्रदेश से आने वाले वाहनों से भी खनिज तहबाजारी के नाम पर रोज लाखों रुपए की वसूली हो रही है। ये भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनी...
बांदा में नकली RTO, खनिज अधिकारी और SDM गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल..

बांदा में नकली RTO, खनिज अधिकारी और SDM गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज पुलिस ने नकली आरटीओ, एसडीएम और खनिज अधिकारी को गिरफ्तार किया है। ये सभी फर्जी अधिकारी बालू वाले वाहनों और ई-रिक्शा से अवैध रूप से वसूली कर रहे थे। इसी बीच शिकायत पर पुलिस अलर्ट हुई। इसके बाद चार फर्जी अधिकारियों को गिरफ्तार किया। चारों अभियुक्तों के कब्जे से एक चार पहिया वाहन, लैपटॉप और अन्य चीजें बरामद की गई हैं। रिक्शा चालक से मिली सूचना सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सुश्री मेविस टाक ने बताया कि मामले में पुलिस को शिकायत मिली थी। पता चला था कि कुछ लोग फर्जी अधिकारी बनकर वाहनों से वसूली कर रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। ये भी पढ़ें: बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश बताते हैं कि पुलिस को एक ई-रिक्शा चालक ने इसकी जानकारी दी थी। रिक्शा चालक ने बताया था कि क...
बांदा: तिंदवारी में पूर्व विधायक का निशुल्क नेत्र शिविर-जनसंवाद भी

बांदा: तिंदवारी में पूर्व विधायक का निशुल्क नेत्र शिविर-जनसंवाद भी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी में पूर्व विधायक एवं बीजेपी नेता दलजीत सिंह ने चंदवारा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कराया। यह शिविर श्री किशोरी जी के मंदिर परिसर में लगाया गया। पूर्व विधायक ने लोगों के साथ जनसंवाद भी किया। दवाएं और चश्में भी हुए वितरित शिविर में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में अपनी आंखों का चेकअप कराने पहुंचे। आंखों की जांच के साथ ही दवाएं, चश्में भी वितरित किए गए। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने क्षेत्रीय लोगों से मिलकर हालचाल भी जाना। पूर्व विधायक ने कहा कि जनसेवा का सिलसिला जारी रहेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: जनसेवा की मिसाल: पूर्व विधायक दलजीत सिंह का निशुल्क नेत्र शिविर  https://samarneetinews.com/will-baberu-mla-vishambhar-yadav-face-inquiry-hint-from-cm-yogis/ https://samarneetinews.com/arto-l...
दर्दनाक: बांदा में करंट से भाई-बहन की मौत, परिवार में कोहराम

दर्दनाक: बांदा में करंट से भाई-बहन की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक दर्दनाक घटना हो गई। बांदा कोतवाली क्षेत्र में तिंदवारा गांव में करंट लगने से दो मासूम भाई-बहन की जान चली गई। यह हादसा आज सुबह लगभग 10 बजे हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, तिंदवारा निवासी बच्चू वर्मा 5 वर्षीय प्रांशी और उनका छोटा भाई 3 साल का शनि स्कूल से साढ़े 9 बजे घर लौटे। खेलते समय फर्राटा पंखे से लगा करंट दोनों बच्चों ने घर में रखा खाना खाया और फिर खेलने लगे। दोनों की मां घर में कामकाज करने लगीं। बताते हैं कि इसी दौरान फर्राटा पंखा की चपेट में आकर शनि करंट से चिपक गया। छोटी बहन उसे बचाने दौड़ी। ये भी पढ़ें: बांदा में पासपोर्ट जालसाजी में जिब्राइल गिरफ्तार-ऐसे खुली पोल.. वह भी करंट की चपेट में आ गई। तीसरे नंबर सबसे बड़ी बहन ने चिल्लाकर मां को बुलाया। तबतक दोनों बच्चों की सांसें थम चुकी थीं। मां की चीख-...
बांदा में दलितों की जमीन पर भू-माफियाओं ने किया कब्जा-डीएम कार्यालय में..

बांदा में दलितों की जमीन पर भू-माफियाओं ने किया कब्जा-डीएम कार्यालय में..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में गरीब दलितों की जमीनों पर दबंग भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया। पीड़ित दलित पट्टाधारकों की जमीनें कब्जाने का यह चौंकाने वाला मामला त्रिवेणी गांव का है। पीड़ितों दलितों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। मटौंध के त्रिवेणी गांव से जुड़ा मामला बताते हैं कि डीएम अमित आसेरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव के दर्जनों दलित पट्टाधारक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां डीएम कार्यालय में अपनी समस्याएं बताईं। कहा कि इलाके के भूमाफियाओं ने इन लोगों के आवासीय पट्टों पर कब्जा कर लिया है। भू-माफिया दे रहे जान से मारने की धमकी विरोध करने पर भूमाफिया पीड़ितों को जातिसूचक गालियां देकर जान से...
बांदा में पासपोर्ट जालसाजी में जिब्राइल गिरफ्तार-ऐसे खुली पोल..

बांदा में पासपोर्ट जालसाजी में जिब्राइल गिरफ्तार-ऐसे खुली पोल..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस में जालसाजी से दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम जिब्राइल है। पुलिस का कहना है कि जिब्राइल ने पहले से मौजूद पासपोर्ट की जानकारी छिपाई। फिर एक दूसरे पासपोर्ट के लिए फर्जी दस्तावेजों के जरिए आवेदन कर दिया। बबेरू क्षेत्र के बगेहटा गांव से जुड़ा मामला क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (लखनऊ) से इस मामले में पुलिस को एक गोपनीय शिकायत मिली थी। इसी शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की। जांच में सारी बात सामने आई। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी घटना, बंधक बनाकर बिजली कर्मियों की पिटाई-पुलिस ने छुड़ाया पता चला कि आरोपी जिब्राइल जालसाजी करके नकली पासपोर्ट बनवा रहा था। पुलिस ने इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बबेरू थाना पुलिस ने बगेहटा गांव के जिब्राइल पुत्र कल्लू खान के रूप ...
बांदा में बड़ी घटना, बंधक बनाकर बिजली कर्मियों की पिटाई-पुलिस ने छुड़ाया

बांदा में बड़ी घटना, बंधक बनाकर बिजली कर्मियों की पिटाई-पुलिस ने छुड़ाया

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुधवार को बड़ी घटना सामने आई। शिकायत की जांच करने बदौसा के बरेहंडा गांव पहुंची विद्युत कर्मियों की टीम को बंधक बनाकर पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधक पुलिस कर्मियों को छुड़ाया। घायल बिजली कर्मियों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। मामले में रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर राजेश कुशवाहा की शिकायत के निस्तारण को बिजली कर्मी बरेहंडा गांव पहुंचे। इनमें अवर अभियंता अतर्रा अजय कनौजिया, संजय गुप्ता, विजय बहादुर आदि शामिल थे।  ये भी पढ़ें: बांदा में सड़क के लिए स्कूली बच्चों का प्रदर्शन-डीएम से गुहार  वहां शिकायत की जांच शुरू की। इसी बीच दोनों पक्षों में कोई बात हो गई। आरोप है कि राजेश कुशवाहा ने अपने भाई राजेंद्र व अमित और बेटों के साथ मिलकर कर्मचारियों को बंधक बनाकर...
बांदा में सड़क के लिए स्कूली बच्चों का प्रदर्शन-डीएम से गुहार

बांदा में सड़क के लिए स्कूली बच्चों का प्रदर्शन-डीएम से गुहार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में नेताओं के विकास के दावों की स्कूली बच्चों ने पोल खोल दी। दरअसल, बांदा की अतर्रा तहसील के भूरा यादव का पुरवा गांव के स्कूली बच्चे हाथों में तख्ती लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां हाथों में तख्ती लेकर सड़क के लिए प्रदर्शन किया। बच्चों के हाथों में जो तख्तियां थीं, उनपर लिखा था कि 'सड़क नहीं तो स्कूल नहीं।' DM कार्यालय के बाहर बच्चों और ग्रामीणों का प्रदर्शन जानकारी के अनुसार, अतर्रा तहसील के अतर्रा कैनाल आफिस से नहर पटरी पर भूरा यादव का पुरवा गांव स्थित है। गांव के लोगों का कहना है कि कई साल से उनके गांव की सड़क खराब पड़ी है। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, दो बहनों की डूबने से मौत-परिवार में कोहराम स्थानीय जनप्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। मजबूरन उनको प्रदर्शन करना पड़ा। बच्चों को स्कूल पहुंचाना भी एक बड़ी चुनौती है। खासकर बरसात के ...
बांदा में कांग्रेसियों में नया जोश, प्रदेश प्रभारी का जोरदार स्वागत

बांदा में कांग्रेसियों में नया जोश, प्रदेश प्रभारी का जोरदार स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम सोमवार को पहली बार बांदा पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेसियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी। बाबा अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कांग्रेसियों ने भूरागढ़ से प्रदेश प्रभारी श्री गौतम की अगवानी की। इसके बाद कांग्रेसियों का काफिला रोडवेज बस स्टैंड चौराहे के पास स्थिति अंबेडकर पार्क पहुंचा। वहां बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तिंदवारी की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी आदि शक्ति दीक्षित ने स्मृति चिह्न भेंटकर प्रदेश प्रभारी का सम्मान किया। प्रभारी श्री गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ही एक पार्टी है जिसने आजादी के लिए संघर्ष किया। हम सभी को इस बात...