बांदा में प्रेमी युगल का दर्दनाक फैसला, चित्रकूट की युवती के साथ दी जान
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक प्रेमी युगल ने एक दर्दनाक कदम उठा लिया। कमासिन थाना क्षेत्र के लखनपुर में सिंह वाहिनी देवी मंदिर के पास प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि लखनऊपुर गांव के युवक शत्रुघन वर्मा (23) और चित्रकूट के पहाड़ी की राजमनी (20) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्रामीणों को युवक और युवती एक-दूसरे का हाथ पकड़े बेसुध मिले।
चित्रकूट की रहने वाली है युवती
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कमासिन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवती के भाई ओमप्रकाश व मां बिज्मा का कहना है कि दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर जान पहचान हुई।
मामले में पुलिस ने कही यह बात..
फिर दोस्ती हुई। बाद में प्रेम प्रसंग में बदल गई। दोनों एक ही बिरादरी से थे। सीओ बबेरू कृष्ण कांत त्रिपाठी का कहना है कि घटना में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। शवों का पोस्टम...









