Sunday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बड़ी खबर

बाबू सिंह कुशवाह ने कहा, दमदारी से लोकसभा चुनाव लड़ेगी उनकी पार्टी

बाबू सिंह कुशवाह ने कहा, दमदारी से लोकसभा चुनाव लड़ेगी उनकी पार्टी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते काफी समय से शांत चल रहे पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह ने गुरुवार को बांदा में ताल ठोककर कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा ने पार्टी के मंडलीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि वर्तमान सरकार की नाकामियों से आम जनता ऊबी हुई है। अब इस सरकार को उखाड़ फेकने का समय आ गया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा चुनावों में भी उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों का आह्वान यह कार्यकर्ता सम्मेलन जिला परिषद स्थित एक मैरिज हाल में हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सम्मेलन में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पूर्व मंत्री कुशवाहा ने कह...
UP : दरोगा की गोली मारकर हत्या, विवेचना कर लौटते समय वारदात

UP : दरोगा की गोली मारकर हत्या, विवेचना कर लौटते समय वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आज एक बड़ी वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। फिरोजाबाद के अरांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा (55) की अज्ञात बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश बाइक पर सवार थे। वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। एसएसपी सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटा है। वारदात क्यों हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिरोजाबाद में हुई वारदात से मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब सवा 8 बजे अरांव थाने में तैनात दरोगा दिनेश मिश्रा (55) अरांव-मैनपुरी रोड पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ये भी पढ़ें : बांदा में विहिप-बजरंग दल ने फूंका इस्लामिक जिहाद का पुतला, जमकर नारेबाजी वह मूल रूप से जिला कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव सदाअतपुर के रहने वाले थे। बताते हैं कि विवेचना करके वापस लौट रहे थे। इसी...
बांदा में एक और बड़ी दर्दनाक घटना, दो और भाइयों की सांप के काटने से मौत

बांदा में एक और बड़ी दर्दनाक घटना, दो और भाइयों की सांप के काटने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : हाल ही में करीब 8 दिन पहले बांदा के कमासिन क्षेत्र में दो सगे भाइयों की सांप के काटने से मौत की घटना को लोग भूले भी नहीं थे कि आज फिर दो सगे भाइयों की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के दोनों चिराग रात में सोते समय सांप ने काटा बुझ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लोकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के अलीहा गांव के रहने वाले चंद्रकुमार के बेटे अंकित (16) और सनी (10) घर में बिस्तर पर सो रहे थे। ये भी पढ़ें : BJP4UP : कौन बनेगा नया जिलाध्यक्ष, सिफारिशों के घोड़ों पर सवार ऐसे नाम.. इसी दौरान रात में किसी वक्त सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने में पर दोनों को बांदा जिला अस्पताल लाया गया। वहां छोटे बेटे सनी ने दम तोड़ दिया। बड़े बेटे को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज...
यूपी में बड़ा हादसा, ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच की मौत, दो महिलाएं भी..

यूपी में बड़ा हादसा, ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच की मौत, दो महिलाएं भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश में आज दोपहर एक बड़ा भीषण हादसा हो गया है। इसमें दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। यह सड़का हादसा फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा के पास दोपहर बाद करीब 3 बजे हुआ। ओवरटेक करते समय हुई तेज टक्कर जानकारी के अनुसार ट्रक ने आल्टो कार को सामने से टक्कर मार दी। कार सवार शबी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं। जानकारी होने पर मौके पर डीएम श्रुति, एसपी उदय शंकर सिंह भी पहुंचे। बताया जाता है कि गाजीपुर के पैगंबरपुर बकरी गांव के रहने वाले दयाशंकर (70) के रिश्तेदार रामपाल की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई थी। ये भी पढ़ें : 14 IPS के तबादले : अमरोहा-बांदा, सीतापुर-बरेली समेत कई जिलों में नए SP, पढ़िए पूरी लिस्ट.. अंतिम संस्कार में शामिल होने दया...
बहन की ससुराल में भाई न लगाई फांसी, लापता युवक का शव मिला, पढ़िए वजह..

बहन की ससुराल में भाई न लगाई फांसी, लापता युवक का शव मिला, पढ़िए वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से निकला युवक तीन दिन तक लापता रहा। इसके बाद उसका शव पेड़ से लटकता मिला। वहीं एक युवक ने बहन की ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के पचुल्ला गांव के संजय यादव (26) का शव घर से दूर जंगल में एक बबूल के पेड़ से लटकता मिला। वहां मवेशी चरा रहे युवकों ने शव को देखा तो पहचान लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पहुंचकर कब्जे में ले लिया। भाई ने घटना को लेकर कही यह वजह मृतक के भाई मनोज का कहना है कि संजय का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता। कहा कि वह 3 दिन पहले बिना बताए घर से चले गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। अब उनका शव लटकता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है। ये भी पढ़ें : UP : पालिकाध्यक्ष का पति दुष्कर्म में गिरफ्तार, महाराष...
मां की डांट से नाराज किशोरी नदी में कूदी, फिर आगे हुआ यह..

मां की डांट से नाराज किशोरी नदी में कूदी, फिर आगे हुआ यह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मां की डांट से नाराज एक किशोरी ने आज दोपहर केन नदी के पुल से नीचे छलांग लगा दी। नदी के पानी में कुछ गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद नाविकों का ध्यान उस ओर गया। नाविकों ने किशोरी को डूबने से बचाते हुए बाहर निकाला। फिर उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों का कहना है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार शहर के छाबी तालाब मोहल्ले की रहने वाली सोना (15) शनिवार दोपहर केन नदी पुल पर पहुंचीं। वहां रेलवे पुल पर पहुंचकर उसने नदी में छलांग लगा दी। बताते हैं कि बच्ची को उसकी मां ने डांट दिया था। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम रंगदारी वसूल रहे माफिया, एमपी-महोबा की.. https://samarneetinews.com/mafia-openly-collecting-extortion-in-name-of-mineral-trading-in-ban...
पाॅश इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा, इस हाल में 6 युवतियां और 2 पुरुष..

पाॅश इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा, इस हाल में 6 युवतियां और 2 पुरुष..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : देश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर में एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से 6 युवतियों और 2 पुरुषों को रंगरलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ा है। बताते हैं कि 6 में दो महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। सेक्स रैकेट का खुलासा मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ है। छापेमारी के दौरान ऐसे हाल में मिले जोड़े.. जानकारी के अनुसार शहर के मनोरमा गंज बिल्डिंग में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी पुलिस को मिली। छापेमारी में पुलिस को वहां 6 महिलाएं और दो पुरुष मौके से रंगे हाथ आपत्तिजनक हालत में मिले। सरदार व अकाश नाम के दो युवकों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और हजारों की नगदी बरामद की है। अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि किसके संरक्षण में यह सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : UP : पालिकाध्यक...
UP : बेहद दुखद- पति का शव ले जा रही महिला, तीन बेटियों की हादसे में मौत

UP : बेहद दुखद- पति का शव ले जा रही महिला, तीन बेटियों की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, उन्नाव : कानपुर से सटे उन्नाव जिले में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। अपने पति का शव एंबुलेंस से ले जा रहीं मां और तीन बेटियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा अज्ञात वाहन की एंबुलेंस में टक्कर लगने से हुआ। मौके से एंबुलेंस चालक भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं एंबुलेंस में बैठी मृतक की चौथी बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर से शव लेकर उन्नाव जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज-पुरवा मार्ग पर तुसरौर गांव के पास एक वाहन ने शव लेकर जा रही निजी एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। ये भी पढ़ें : Transfer : यूपी में 4 IAS के तबादले, आशीष गोयल बने पाॅवर कारपोरेशन के अध्यक्ष उसमें सवार मृतक धनीराम सविता (75) की पत्नी प्रेमा (65) और तीन बेटियों अंजली (35), मंजुला (40) और रूब...
आकाशीय बिजली से बेटी समेत दो की मौत, बाल-बाल बचीं मां

आकाशीय बिजली से बेटी समेत दो की मौत, बाल-बाल बचीं मां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आकाशीय बिजली गिरने से बांदा में एक किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों के परिजनों को प्राकृतिक आपदा के तहत मुआवजा दिए जाने की तैयारी चल रही है। उधर, परिवारों में हाहाकार मच गया है। खेत में काम करते समय गई जान जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के दलपापुरवा के अजय बहादुर (35) खेत में धान की बेड़ लगा रहे थे। इसी बीच तेज बारिश होने लगी। साथ ही चमकदार बिजली कड़कने लगी। आकाशीय बिजली गिरने से अजय बहादुर की मौत हो गई। सुचना पाकर क्षेत्र के लेखपाल और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मां के साथ बैठी थी बेटी, तभी गिरी बिजली उधर, मटौंध क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव के अवधेश की बेटी राधिका (15) अपने घर के आंगन में बैठी थीं। इसी दौरान बारिश शुरू हुई और तभी तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली...
मां ने लगाया दो बेटियों से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस बोली..

मां ने लगाया दो बेटियों से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस बोली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में दो सगी नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़कियों के परिजनों ने आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायतीपत्र दिया है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि मामला प्रेमप्रसंग का है। आरोप पूरी तरह से गलत हैं। मां ने लगाए पांच लोगों पर आरोप, कार्रवाई की मांग जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो नाबालिग सगी बहनों का अपहरण कर उनके साथ गैंगरेप की घटना का आरोप लगा है। दोनों बहनों की मां ने गांव के पांच लोगों पर यह आरोप लगाया है। ये भी पढ़ें : सांप के काटने से दो सगे भाइयों की मौत, मां की हालत गंभीर.. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायतीपत्र देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि थाना पुलिस उ...