Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पुलिस

महोबा में अवैध खनन पर वर्चस्व को लेकर बालू माफियाओं में गोलियां चलीं

महोबा में अवैध खनन पर वर्चस्व को लेकर बालू माफियाओं में गोलियां चलीं

Breaking News, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबाः अवैध खनन को लेकर बुंदेलखंड में फिर गैंगबार होने का अंदेशा बढ़ता जा रहा है। हालात धीरे-धीरे बेकाबू होते जा रहे हैं। गत दिवस महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में बराना घाट पर अवैध खनन में वर्चस्व को लेकर बालू माफियाओं के दो गुटों में जमकर गोलियां चलीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग दहशत में आ गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया। लेकिन तबतक ना तो माफिया वहां थे और ना ही उनका कोई सुराग। बराना घाट पर वर्चस्व को लेकर दो बालू माफियाओं गुटों में लंबे समय से छिड़ी है जंग    सूत्र बतातें हैं कि बराना घाट पर लंबे समय से अवैध बालू खनन चल रहा है जिसे लेकर दो गुट काफी समय से आपस में भिड़े हुए हैं। दोनों अपना-अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। इसी को लेकर गोलिया...
सीतापुर में बंद कमरे में मिली मकान मालिक की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच

सीतापुर में बंद कमरे में मिली मकान मालिक की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के सिंधौली कस्बे में एक बंद मकान के कमरे में मकानमालिक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कस्बे के विवेक नगर मोहल्ले में एक मकान मालिक की  लाश मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मकान मालिक रवि पांडे (32) मृत अवस्था में अपने घर के एक कमरे में बंद पाया गया। मकान में ही किराएदार फुरकान भी रहता था। उसने उसके मकान का एक हिस्सा चूड़ी गोदाम के लिए ले रखा था। बताते हैं कि शव तीन से चार दिन पुराना होने की आशंका जाहिर की जा रही है क्यों शव की हालत काफी खराब हो गई थी। किराया देने गए किराएदार ने लाश देखी तो पुलिस को दी मामले की सूचना  अंदेशा है कि घर में अकेले होने के कारण बीमारी से उसकी मौत हो गई है और किसी को इसकी भनक भी नहीं लगी है। दरअसल, किरायदार मकान का किराया देने तीसरी मंजिल पर गया था। वहां शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत ही मामले की जा...
लखनऊ में मोबाइल कारोबारी की गोली मारकर हत्या

लखनऊ में मोबाइल कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Today's Top four News, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः नाका के मोबाइल कारोबारी की आज सुबह ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनको रात बदमाशों ने गोली मार दी थी। बताया जाता है कि नाका में आलमबाग निवासी करन गुप्ता की नाका में मोबाइल की दुकान थी। बीती रात बदमाशों ने पेशेवर अंदाज में उनको गोली मार दी थी। इसके बाद उनको गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।...
सीतापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, अवैध शराब के गौरखधंधे का खुलासा

सीतापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी, अवैध शराब के गौरखधंधे का खुलासा

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः हरगांव के ब्रिजनगर फिरोज़पुर से बरामद की भारी मात्रा में अवैध शराब। पुलिस ने खीरी के धौराहरा निवासी विवेक को शराब के साथ दबोचा है। उसके कब्जे से पुलिस ने 250 लीटर स्प्रिट,  225 पौवा अवैध देशी शराब तथा मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर की डिस्लरी के लोगों लगे कई ढक्कन बरामद किए। वहीं 500 ग्राम नौशादर,  884 रेडिको मार्क रैपर, प्लास्टिक की कैन सहित भारी मात्रा में शराब बनाने का शीरा बरामद किया। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से बनाई जा रही शराब जानसेवा साबित हो सकती थी। पुलिस को आरोपी के जानकारी पर कई और बड़े अवैध शराब बनाने वाले गिरोह के पकड़े जाने की संभावना है।...
बांदाः संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

बांदाः संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के खप्टीहाकला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फासी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। खप्टीहाकला गांव निवासी राजेश की पत्नी आशा देवी (32) घर में अकेली थी। घर के सभी लोग काम से बाहर चले गए थे। बताते हैं कि उसी दौरान आशा ने घर के अंदर बने कमरे के छप्पर की धन्नी में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।...
अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की नरैनी कोतवाली के गांव पिपरहरी के बाहर एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई है। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ सुबह ही मौके पर जुट गई। गांव के चौकीदार ने नरैनी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन आसपास के दर्जनों लोगों की भीड़ भी उसकी पहचान नहीं कर पाई। बाद में पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेज दिया। नरैनी कोतवाली प्रभारी प्रतिमा सिंह ने बताया है कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अपने स्तर से सभी प्रयास कर रही है। उधर, शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। लोगों का कहना है कि बदमाशों ने हत्या करके अज्ञात का शव यहां डाल दिया है ताकि उसकी पहचान न हो सके।...
लखनऊ-कानपुर व बांदा-हरदोई समेत के 16 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

लखनऊ-कानपुर व बांदा-हरदोई समेत के 16 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश पुलिस महकमे में तबादलों का दौर जारी है। शनिवार को सरकार ने 16 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए। इनमें लखनऊ, बांदा, कानपुर, फतेहपुर और हरदोई के पुलिस उपाधीक्षक भी शामिल हैं। तबादलों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक मुकेश प्रताप सिंह को जनपद महाराजगंज से ईओडब्लू मुख्यालय लखनऊ भेज दिया गया है। कानपुर नगर में तैनात रहीं सीओ समीक्षा पांडे को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। उमाशंकर सिंह को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक हरदोई जनपद स्थानांतरित किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक अमेठी डा.बीनू सिंह तथा भदोही में तैनात रहे पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार, दोनों को लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। सुनीलेश पाल मलिक को पुलिस उपाधीक्षक फतेहपुर के पद से हटाकर पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, मुरादाबाद भेज दिया गया है। बांदा में पुलिस उपाधीक्षक रहे सोहराब आलम क...
बांदा में रोडवेज की टक्कर से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

बांदा में रोडवेज की टक्कर से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के अतर्रा कस्बे में हुए हादसे में एक व्यक्ति की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि अतर्रा कस्बा निवासी विचित्र पांडे (50) पुत्र बलराम पांडे साइकिल से किसी काम से गए थे। वहां से लौटते वक्त कर्वी की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उनको टक्कर मार दी। बस की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो वहां कोहराम मच गया। बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।...
इटावा के परसौआ गांव में मौजूदा व पूर्व प्रधान के बीच गोलियां चलीं, 2 महिलाओं की मौत, 8 महिलाओं समेत 10 घायल 

इटावा के परसौआ गांव में मौजूदा व पूर्व प्रधान के बीच गोलियां चलीं, 2 महिलाओं की मौत, 8 महिलाओं समेत 10 घायल 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, इटावाः इटावा के जसवंतनगर के परसौआ गांव में मौजूदा व पूर्व प्रधान के बीच गोलियां चलीं, दो महिलाओं की मौके पर मौत, आठ महिलाओं समेत 10 घायल हो गए हैं। प्रारंभिक सूचना के अनुसार घायलों को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। यह गोलीकांड गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा के दौरान हुआ। दोनों के बीच लंबे समय से तनातनी चली आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।...
सीतापुर में दरोगा ने वायरल किया सीओ का आडियो, महकमे की पिट रही भद्द

सीतापुर में दरोगा ने वायरल किया सीओ का आडियो, महकमे की पिट रही भद्द

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
एक महिला के अपने ही पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म के कथित आरोप से जुड़ा मामला समरनीति न्यूज, सीतापुरः शहर कोतवाली इलाके में तीन दिन पूर्व अपने ही पति पर आप्रकृतिक दुष्कर्म करने व विरोध करने पर गला दबाकर हत्या करने की कोशिश का केस दर्ज कराने वाली महिला के मामले में कुछ अधिक ही दरियादली दिखाने और प्रभावित कार्रवाई करने वाले दरोगा पर आखिरकार कप्तान की गाज गिर गई। इस मामले में सब इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह की भूमिका संदिग्ध होने के बाद उसे मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया है। खुद से निलंबन से बौखलाए दरोगा का कारनामा, सीओ से बातचीत व्हाट्सएप ग्रुपों में डाली      सस्पेंड होने के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया (व्हाट्सएप) पर दरोगा ने सीओ सिटी से खुद की बातचीत का आॅडियो वायरल कर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। आॅडियो के साथ एक पोस्ट भी डाली दी। इसमें दावा किया गया है कि अपहरण के आरोपी को बचान...