Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर

कानपुरः पहले बताया बच्चा, फिर थमा दी बच्ची की लाश, परिजनों का चढ़ा पारा, हंगामा

कानपुरः पहले बताया बच्चा, फिर थमा दी बच्ची की लाश, परिजनों का चढ़ा पारा, हंगामा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : एक स्थानीय अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात बच्ची का शव देखकर बच्चा बदलने का आरोप लगाया। नाराज परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद डाक्टर ने नवजात बच्चे की मौत की जानकारी दी थी। बाद में उनको बच्ची का शव दिया। मामला जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जच्चा-बच्चा अस्पताल का है। नवजात की मौत के बाद बच्ची का शव देखकर भड़क उठे परिजन   उनका कहना है जब बच्चा कहा तो बच्ची का शव क्यों दे रहे हैं। परिजन बच्चा बदलने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहता है कि असली बच्चे को बदल दिया गया है। उनकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझा-बुझाकर उनको शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, इतवार की वजह से अस्पताल में कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा था लेकिन जूनियर रेजीडेंट ने अपने सीनियर को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  ...
आईआईटी कानपुरः पेरेंट्स की चिंताओं पर दिलासा का मरहम, फिक्र न करने की नसीहत

आईआईटी कानपुरः पेरेंट्स की चिंताओं पर दिलासा का मरहम, फिक्र न करने की नसीहत

उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः अब आप अपने बच्चों की चिंता छोड़ दीजिए। बच्चों के ओवरऑल डेवलपमेंट पर आईआईटी पूरा ध्यान देगा। शनिवार को आईआईटी में पेरेंट्स की काउंसिलिंग के दौरान एक्सपर्ट्स ने कुछ इस अंदाज में पेरेंट्स से इंट्रैक्शन किया। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स पर किसी भी तरह का प्रेशर पेरेंट्स न बनाएं। बच्चों से टाइम टू टाइम उनका हालचाल लेते रहें। कैंपस में पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स की इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं उपलब्ध हैं. विस्‍तार से दी गईं जानकारियां   स्टूडेंट्स को ओरिएंटेशन प्रोग्राम में संस्थान के सभी डिपार्टमेंट व अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी गई। वहीं पेरेंट्स ने हॉस्टल में दो टेबल व दो अलमारी में तीन स्टूडेंट्स के एडजस्टमेंट को लेकर सवाल किए जिस पर कहा गया uw कि उनके सुझाव पर विचार किया जाएगा। डायरेक्टर ने बताई पूरी बात  आईआईटी डायरेक्टर प्र...
कानपुर में 37 लाख पौधे लगाएगा वनविभाग, दूसरे विभाग भी लगाएंगे 23 लाख

कानपुर में 37 लाख पौधे लगाएगा वनविभाग, दूसरे विभाग भी लगाएंगे 23 लाख

Breaking News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः हर साल की तरह इस बार भी लाखों पौधे कानपुर में रोपे जाएंगे। इस बार शहर में 60 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, इसमें 37 लाख पौधे वन विभाग और 23 लाख पौधों को अन्य विभागों द्वारा रोपा जाएगा। 15 अगस्त को एक बड़े अभियान के तौर पर पौधारोपण किया जाए। पौधरोपण को लेकर अधिकारी गंभीर   'एक व्यक्ति एक वृक्ष’ के तौर पर पौधारोपण किया जाएगा। कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने सघन पौधारोपण अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि घर में वृक्षारोपण के लिए स्थान नहीं है तो गमले में तुलसी, साग-सब्जी व फूलदार पौधे अवश्य लगाएं। पौधारोपण के बाद इनकी रखरखाव और सुरक्षा की जाए। ऐसा कहा संयुक्त विकास आयुक्त ने   संयुक्त विकास आयुक्त आरके सिंह ने कहा कि विभागवार लक्ष्य आवंटित कर दिए गए हैं. कानपुर मंडल में 25 विभागों को वृक्षारोपण का दायित्व स...
कानपुरः मेडिकल कालेज में परिवर्तन की पहल पर पौधरोपण को आगे बढ़े डाक्टर

कानपुरः मेडिकल कालेज में परिवर्तन की पहल पर पौधरोपण को आगे बढ़े डाक्टर

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज कानपुर परिवर्तन फोरम ने गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में वृहद स्तर पर अभियान चलाकर पौधरोपण किया। इस दौरान फोरम के सदस्यों ने डाक्टरों को साथ लेकर फलदार और छावदार वृक्ष लगाए। मेडिकल कालेज में हुए इस पौधरोपण के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने इस कार्य की सराहना की। लोगों को कहना था कि पौधरोपण करके बड़ा नेक काम किया जा रहा है और आने वाले दिनों में लोगों को इसके बहुत से फायदे मिलेंगे। वहीं कानपुर की हवा भी स्वच्छ होगी और शहर का प्रदूषण भी कम होगा। इस दौरान कुल 50 पौधे लगाए गए। इनमें नीम, अर्जुन, सागौन, शीशम, आंवला और जामुन जैसे पौधे शामिल थे। वृक्षारोपण की शुरुआत मेडीकल कॉलेज के प्रिंसिपल श्री नवनीत कुमार ने डॉक्टर्स के बच्चों से करवाई। उसके बाद सभी डॉक्टरों व परिवर्तन के सदस्यों ने एक-एक पौधे लगाए। परिवर्तन के अनिल गुप्ता, आर के तिवारी, अन...
कानपुरः गड्ढे में पलटी यात्रियों से भरी बस, 6 घायल, 3 गंभीर

कानपुरः गड्ढे में पलटी यात्रियों से भरी बस, 6 घायल, 3 गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर देहातः शनिवार को कानपुर देहात जिले में दिल्ली से कानपुर आ रही एक बस भोगनीपुर में गड्ढे में पलट गई। इससे बस में बैठे करीब 6 यात्री घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को पुखरायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जबकि 3 अन्य को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। यह हादसा भोगनीपुर थाना क्षेत्र के मऊखास गांव के पास हुआ। हादसे का बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ की मदद से पुलिस ने किसी तरह बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। मौके पर एक व्यक्ति के बस के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। ...
Good News : संडे से शुरू हो जाएगी कानपुर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग

Good News : संडे से शुरू हो जाएगी कानपुर की पहली मल्टीलेवल पार्किंग

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः लंबे समय के इंतजार के बाद संडे को सिटी की पहली मल्टीलेवल पार्किंग चालू हो जाएगी। कैनाल पटरी स्थित पार्किंग में 129 कार व लगभग 100 बाइक पार्क हो सकेंगी। इससे एक्सप्रेस रोड, मालरोड के अलावा कुछ हद तक बिरहाना रोड एरिया की पार्किंग की समस्या हल होने की उम्मीद है। हालांकि इस पार्किंग के ऊपर स्थित ऑफिस एरिया अभी तक केडीए नहीं बेच सका है। इतना दिया गया है स्‍पेस   नरौना चौराहा के पास कैनाल पटरी में करीब 2304 वर्ग मीटर स्पेस में तैयार पार्किंग के लोअर बेसमेंट में 47, अपर बेसमेंट में 35 और ग्र्राउंड फ्लोर में 47 गाडिय़ां पार्क की जा सकती हैं। इसके अलावा फस्र्ट व सेकेंड फ्लोर में 52 ऑफिस का स्पेस भी है। प्रिंट पर्ची का नहीं होगा इस्‍तेमाल  मल्टीलेवल पार्किंग में पहले से प्रिंट पर्ची का इस्तेमाल नहीं होगा। बल्कि गाड़ी आने पर उसके नंबर व टाइम के साथ हैंडहेल...
महाराजगंज में पलटी गांजे भरी डीसीएम, पुलिस ने कब्जे में ली गाड़ी

महाराजगंज में पलटी गांजे भरी डीसीएम, पुलिस ने कब्जे में ली गाड़ी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर इलाहाबाद हाईवे पर एक डीसीएम पलट गई। डीसीएम में गांजा लदा था। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर पश्चिम बंगाल का है। पुलिस का कहना है कि यह गांजे की खेप पश्चिम बंगाल से अवैध रूप से लादकर ले जाई जा रही थी। गाड़ी पलटने से इसका खुलासा हो गया। गाड़ी पलटने के बाद ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। गाड़ी किसके नाम थी,  इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया है। ...
फिल्मी स्टाइलः पति को पुलिस हिरासत से भगाने को हत्याभियुक्त की पत्नी ने नशीली फ्रूटी पिला 3 सिपाहियों को किया बेहोश, नाकाम

फिल्मी स्टाइलः पति को पुलिस हिरासत से भगाने को हत्याभियुक्त की पत्नी ने नशीली फ्रूटी पिला 3 सिपाहियों को किया बेहोश, नाकाम

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः इटावा के औरेया से पेशी पर कानपुर आए एक हत्याभियुक्त अपराधी ने फिल्मी अंदाम में भागने की कोशिश में सुरक्षा में आए तीन सिपाहियों को बड़ी चालाकी से फ्रूटी में पत्नी से नशीला पदार्थ मिलाकर पिलवा दिया। कानपुर पेशी पर आया था औरेया का हत्याभियुक्त, सेंट्रल रेलवे स्टेशन की है घटना  सिपाहियों को बेहोश कर दिया। लेकिन एक सिपाही के थोड़ा होश में रहते हुए समय रहते कानपुर सेंट्रल स्टेशन की जीआरपी को सूचित करने और जीआरपी की सक्रियता से हत्याभियुक्त भाग नहीं पाया। तीनों सिपाहियों को नशे की हालत में इलाज के लिए केपीएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि हत्याभियुक्तों को हवालात में रखा गया है। बताते हैं कि औरेया का रहने वाला अमन दुबे की हत्या के एक मामले में आज कानपुर कोर्ट में पेशी थी। उसे औरेया पुलिस लाइन्स के तीन सिपाही, मुकेश यादव, चंद्रभान सिंह और चंद्रपाल पेशी पर ल...
कानपुर में प्लास्टिक एसोसिएशन ने सौंपा डीएम को ज्ञापन, उत्पीड़न का विरोध

कानपुर में प्लास्टिक एसोसिएशन ने सौंपा डीएम को ज्ञापन, उत्पीड़न का विरोध

कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर प्लास्टिक एसो. के सदस्य एवं डिस्पोजल व्यापारी अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यारियों ने डीएम से प्रतिबंधित प्लास्टिक के नाम पर हो रहे उत्पीड़न की शिकायत की। प्लास्टिक व्यापारियों ने अपनी समस्या व भ्रम के विषय में बात रखी। उधर, विभाग के अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने कहा है कि 50 माइक्रॉन या इससे पतले कैरी बैग नहीं चलेंगे। जबकि 51 माइक्रॉन मोटे कैरी बैग चलेंगे। प्लास्टिक पैकिंग जिसमें कैरी नहीं हो उस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। अपर जिलाधिकारी ने सहमति जताई। इससे व्यपारियो ने राहत महसूस की। बैठक में इखलाक मिर्ज़ा, अनुराग चोखानी, बिंदु जायसवाल, रवि गुप्ता, पुनीत गुप्ता, सुधीर विज, भरत केसरवानी, गौरव गुप्ता, अजय अरोड़ा आदि मौजूद रहे। ...
कानपुर में अपना दल नेता से अपराधी ने मांगी 5 लाख रंगदारी, मुकदमा दर्ज

कानपुर में अपना दल नेता से अपराधी ने मांगी 5 लाख रंगदारी, मुकदमा दर्ज

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः अपना दल के नगर अध्यक्ष (कानपुर) से  एक अपराधी ने उनकी जिंदगी की कीमत 5 लाख रूपए मांगी है। इस अपराधी ने अपना दल (एस) के नगर अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही जान बख्शने की कीमत 5 लाख रूपये रंगदारी के रूप में मांगी है। पीड़ित नेता ने इसकी रिपोर्ट गोविंदनगर थाने में दर्ज कराई है। रंगदारी मांगने वाला शातिर अपराधी है जिसका नाम अतुल चंदेल बताया जा रहा है। उसके उपर कानपुर के नौबस्ता, बर्रा और गोविंदनगर थानों में संगीन धाराओं के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी अपराधी जरनलगंज स्थित एक साड़ी साड़ी सेंटर में 18 लाख की लूट करने व पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात लुटेरे लिटिल चंदेल का भाई बताया जा रहा है।  ...