Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर

कानपुर में बड़ा रेल हादसा टला, दिल्ली रेलवे रूट पर चटकी प्लेट वाली ट्रैक से गुजरीं ट्रेनें

कानपुर में बड़ा रेल हादसा टला, दिल्ली रेलवे रूट पर चटकी प्लेट वाली ट्रैक से गुजरीं ट्रेनें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर-दिल्ली रेलवे रूट पर आज बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, कानपुर से दिल्ली जाने वाले रेलवे रूट की पटरी की प्लेट चटक गई। यह घटनाक्रम गोविंदपुरी और पनकी रेलवे स्टेशन के बीच में हुआ। समय रहते रेलवे कर्मचारियों ने सुधार किया  वहां दादानगर पुल के पास साउथ लाइन खंबा नंबर-1023/1 से आगे डायमंड क्रॉसिंग के पास प्लेट चटकी हुई थी। रेलवे कीमैन दिनेश मणि ने सुबह लगभग 7 बजे जब चटकी हुई प्लेट देखी तो तुरंत रेल अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। ये भी पढ़ेंः बांदा में भीषण हादसे में ट्रक की टक्कर से घिसटती बाइक धू-धूकर जली, चला रहे युवक के भी चीथड़े उड़े सूचना पाकर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत ही मौके पर पीडब्लूआई की टीम ने पहुंचकर चटकी वही प्लेट को बदला। बताया जाता है कि इससे पहले कई ट्रेनें इसी चटकी हुई रेलवे पटरी से होकर गुजर गईं। इतना ही...
कुछ देर पहलेः कानपुर के बिधनु में नहर से मिले दर्जनों गोवंशों के सिर कटे शव व बोरों में मांस, मौके पर पुलिस

कुछ देर पहलेः कानपुर के बिधनु में नहर से मिले दर्जनों गोवंशों के सिर कटे शव व बोरों में मांस, मौके पर पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के बिधनु थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इलाके में एक नहर से दो दर्जन से ज्यादा गायों और गोवंश के शव बरामद हुए। मौके से कई गोवंश के सिर कटे हुए मिले हैं और नहर में पन्नी में बोरे में भरा हुआ मांस भी मिला है। गोवंश के कटे सिर और शव नगर में किसने फेंके, अभी इसका कुछ पता नहीं चला है। इलाके के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस  ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोवंश के शवों को वहां से हटवाना शुरू कर दिया है। इस दौरान आसपास के सैंकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। राहगीर भी इसे देखने के लिए रुक गए। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इसकी सूचना समय रहते पुलिस को दी। ये भी पढ़ेंः दहेज के लिए हैवान बने युवक ने ससुर-साले की मौजूदगी में पत्नी और 3 माह के बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला लेकिन पुलिस सूचना के लगभग 1...
थाने में सोती रही पुलिस, दरोगा के घर से लाखों के जेबर-नगदी चुरा ले गए चोर, मोबाइल दुकान पर भी हाथ साफ

थाने में सोती रही पुलिस, दरोगा के घर से लाखों के जेबर-नगदी चुरा ले गए चोर, मोबाइल दुकान पर भी हाथ साफ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः गुरुवार को गुलाबी ठंड में चोरों ने कानपुर शहर में जमकर हाथ किए। एक मोबाइल शाप को निशान बनाने के साथ ही बाबूपुरवा थाने के पुलिस परिसर में बने दरोगा के घर से भी लाखों का माल पार कर दिया। इस घटना ने पुलिस की सक्रियता की भी पोल खोलकर रख दी है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस खुद के घर नहीं बचा पा रही है तो उनके घर कैसे बचेंगे। बाबूपुरवा थाने के सरकारी आवास पर हाथ साफ    बताया जाता है कि पीरोड स्थित एक मोबाइल शॉप का शटर जैक से उठाकर चोर करीब 9 लाख के मोबाइल फोन चोरी करके ले गए हैं। वहीं बाबूपुरवा थाना परिसर में बने आवासों में रायपुरवा थाने में तैनात दारोगा मनोज पांडेय के घर में चोर लाखों का माल चुरा ले गए हैं। मूलरूप से मिर्जापुर निवासी दरोगा मनोज परिवार के साथ बाबूपुरवा पुलिस कॉलोनी में रहते हैं। वह गुरुवार को छुट्टी लेकर परिवार के सात पैतृक गांव गए थे। ये भी पढ़ें...
कानपुर में अपराधियों ने कोचिंग संचालक के सिर में सटाकर मारी गोली, अस्पताल में लड़ रहा मौत से जंग

कानपुर में अपराधियों ने कोचिंग संचालक के सिर में सटाकर मारी गोली, अस्पताल में लड़ रहा मौत से जंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर की कोचिंग मंडी काकादेव में वर्चस्व को लेकर खूनी ककहरा भी जारी है। मंगलवार को देर शाम एक और कोचिंग संचालक की गोलियां बरसाकर हत्या का प्रयास किया। कोचिंग संचालक का नाम अभिषेक है और वह जालौन के रहने वाले थे। यह कातिलाना हमला उस वक्त किया गया जब वह गाड़ी को घर के बाहर पार्क कर रहे थे। हमलावरों ने एक गोली उनके सिर में मारी जबकि दूसरी चल नहीं सकी। कोचिंग के छात्रों ने अभिषेक दिवोलिया (35) को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घर के बाहर कार पार्क करते समय बाइक सवारों ने मारी गोली  बताते हैं कि आईआईटी इंटरेन्स के लिए फिजिक्स की कोचिंग चलाने वाले अभिषेक गाड़ी से मंगलवार शाम घर पहुंचे थे। वह कोचिंग से गोपाला टॉवर (नमक फैक्ट्री चौराहा) के पास अपने घर बाहर कार पार्क कर रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार दो हमलावरों ने आकर उनपर गोलिय...
इनकम टैक्स विभाग का कर्मचारी निकला साल्वर गैंग का सरगना, एसटीएफ ने कानपुर में पकड़ा

इनकम टैक्स विभाग का कर्मचारी निकला साल्वर गैंग का सरगना, एसटीएफ ने कानपुर में पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः यूपी एसटीएफ की कानपुर यूनिट ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साल्वर गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। एसटीएफ टीम ने जिस साल्वर को गिरफ्तार किया है वह पटना में तैनात भारत सरकार, इनकम टैक्स विभाग का कर्मचारी है जो साल्वर गैंग का सरगना भी है। इस खुलासे के साथ ही अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। पटना में है तैनाती, कई प्रदेशों में फैला है जाल  दरअसल, रेलवे द्वारा आरआरबी यानि रेलवे भर्ती बोर्ड से ग्रुप डी की परीक्षा होनी है। इस परीक्षा में साल्वर को गिरफ्तार करने में लगी एसटीएफ ने काफी पहले से तैयारी कर रखी थी। गैंग के साल्वर कौशल किशोर मंडल व विनय कुमार (अभ्यर्थी) को एसटीएफ ने गिरफ्तार करके एक अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की। ये भी पढ़ेंः एलटी ग्रेड की परीक्षा में प्रदेशभर में साल्वर गैंग सदस्यों समेत 51 गिरफ्तार, एसटीएफ को कामयाबी...
कानपुर में ध्वज वंदना कार्यक्रम में उमड़ी युवाओं की भीड़

कानपुर में ध्वज वंदना कार्यक्रम में उमड़ी युवाओं की भीड़

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर महानगर कांग्रेस सेवादल ने ध्वजारोहण एवं वंदन का कार्यक्रम नवाब तिराहा, ग्वालटोली  में आयोजित किया। इसमें ध्वज वंदना ध्वज फहराने के साथ राष्ट्रीय गीत, झंडा गीत, राष्ट्र गान सभी ने गाया। इसके बाद मिठाई बांटी गई। बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने भी लिया हिस्सा  कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहित दीक्षित मुख्य संगठक-कानपुर महानगरकांग्रेस सेवादल ने किया। वहीं संचालन मोहम्मद तारिक ने किया। इसमें सेवादल सदस्यों के साथ अन्य कांग्रेसियों ने बड़ी संख्या में क्षेत्रियों लोगों के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर जिला प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री एलएन दीक्षित, सुशील सोनी, मनोज, ओमप्रकाश, राजेश, मोईन, दानिश, अवधेश पाल, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।...
बच्चों और युवाओं का डांस धमाल देखकर दर्शकों ने जमकर बजाईं तालियां

बच्चों और युवाओं का डांस धमाल देखकर दर्शकों ने जमकर बजाईं तालियां

Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः रजत श्री फाउण्डेशन के तत्वाधान में अध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में डांस कानपुर डांस, हुनर ही विनर सेमी फिनाले करा रही है। यह जानकारी देते हुए अरविंद सिंह ने बताया है कि प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उनमें एक नया जोश दिखाई दिया। सेमी फिनाले में प्री-फाइनल से चुने हुए 162 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अब 3 नवंबर दिन शनिवार को लाजपत भवन में होगा मुकाबला  इसमें से सोलो जूनियर 10 और सोलो सीनियर 10 ड्यूट डांस प्रतिभागी 10 व 10 ग्रुप डांस में चयनित किए गए। इस प्रकार कुल 40 प्रतिभागियों को ग्रांड फिनाले के लिए चयनित किया गया। यह आयोजन 3 नवंबर दिन शनिवार को लाजपत भवन मोतीझील में होगा। इस दौरान कोरियोग्राफर गौरी संजय पाठक, डॉ आरती बाजपेई, अमित गुप्ता, कृष्णा सिंह, दिवाकर पाठक, विपिन निगम, सोनिका सिंह, सौभ्या गुप्ता, एवं पूजा यादव ने जज के रुप में अ...
परिवर्तन के सहयोग से उर्सला में मरीजों और तिमारदारों को फल-भोजन वितरण

परिवर्तन के सहयोग से उर्सला में मरीजों और तिमारदारों को फल-भोजन वितरण

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज परिवर्तन रोटी बैंक के सहयोग से सिविल लाइन्स निवासी अनिल अग्रवाल व उनके समस्त परिजनों ने उर्सला अस्पताल व डफरिन अस्पताल में प्रत्येक बेड पर जाकर मरीजों को फलों का वितरण किया। भोजन कराने का भी काम जारी  इसके पूर्व इन लोगों द्वारा रोटी बैंक में 250 लोगों को भोजन का भी वितरण कराया गया।परिवर्तन रोटी बैंक द्वारा बीते कई महीनों से उर्सला अस्पताल और कार्डियोलॉजी में प्रतिदिन लोगों को भोजन का वितरण किया जाता है। ये भी पढ़ेंः दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना का निधन  आज प्रमुख रूप से मोनिका अग्रवाल, चितवन अग्रवाल व परिवर्तन के अनूप कुमार द्विवेदी, देवेंद्र पारिख, पम्मी, प्रमोद गुप्ता, कर्नल पाण्डेय, आशीष,  कुमकुम, पिंकी पारिख आदि मौजूद रहे।  ...
बांदा के ARTO की पत्नी फांसी पर झूली, गंभीर हालत में कानपुर रेफर 

बांदा के ARTO की पत्नी फांसी पर झूली, गंभीर हालत में कानपुर रेफर 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मंडल मुख्यालय पर तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) की पत्नी ने आज अपने आवास पर फांसी लगा ली। अच्छी बात यह रही कि परिवार के लोगों ने समय रहते उनको फंदा खोलकर नीचे उतार लिया। लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उनको चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। घर के कमरे में सीलिंग फैन से दुपट्टा बांधकर लगाई फांसी  बताया जाता है कि एआरटीओ सुरेश कुमार मौर्या अपने परिवार के साथ शहर के इंदिरानगर मुहल्ले में किराये पर रहते हैं। आज दोपहर करीब 3 बजे उनकी पत्नी अर्चना मौर्या (33) ने किन्हीं कारणों के चलते घर के कमरे में सीलिंग फैन से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। ये भी पड़ेंः फतेहपुर में दो साल की मासूम को गोद में लेकर आग का गोला बनी विवाहिता, दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम इसी दौरान परिवार के लोगों की नजर उनपर पड़ी। परिवार के लोग बचाने के लिए दौड़े औ...
हमीरपुर सड़क हादसे में शिक्षक की मौत व दो घायल कानपुर रेफर, बोलेरो-ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर बनी वजह

हमीरपुर सड़क हादसे में शिक्षक की मौत व दो घायल कानपुर रेफर, बोलेरो-ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर बनी वजह

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः मंगलवार देर रात ट्रैक्टर और बोलेरो की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की सीधी भिडंत में बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हमीरपुर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वाला व्यक्ति शिक्षक बताया जाता है। सदर कोतवाली क्षेत्र में एनएच-34 पर हुआ हादसा  बताया जाता है कि हादसा हमीरपुर सदर कोतवाली इलाके के एनएच-34 पर हुआ। वहां चंदौखी मोड़ पर रात करीब 11.00 बजे ट्रैक्टर ट्राली और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। भिडंत में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। ये भी पढ़ेंः बांदा में शिक्षक बना राक्षस- पीट-पीटकर कक्षा-3 के बच्चे की पसलियां और पैर तोड़ा, मौत बोलेरो सवार कौशल कुमार की मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक कौशल युग चेतना महाविद्यालय हमीरपुर में अध्यापक थे। घटना के बाद आस...