Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर

कानपुर गंगा बैराज से लापता MBBS की छात्रा का शव उन्नाव में मिला

कानपुर गंगा बैराज से लापता MBBS की छात्रा का शव उन्नाव में मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के गंगा बैराज से लापता झांसी की रहने वाली एमबीबीएस (MBBS) की छात्रा का शव लगभग 24 घंटे बाद उन्नाव के गंगाघाट के पास गंगा में उतराता मिला। सूचना पाकर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। बाद में छात्रा के परिजनों ने उसकी पहचान जीएसवीएम मेडिकल कालेज की एमबीबीएस छात्रा अमृता सिंह (24) के रूप की। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर छात्रा के पढ़ाई को लेकर तनाव में होने की बात सामने आई थी। कोहना प्रभारी ने की शव मिलने की पुष्टि कोहना प्रभारी प्रभुकांत ने बताया है कि शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई है। छात्रा का शव मिल गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताते चलें कि आज दिनभर कोहना पुलिस शव की तलाश में जुटी रही थी। बीती रात भी कोहना था...
कानपुरः कारगिल शहीद धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

कानपुरः कारगिल शहीद धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज रविवार सुबह शहीद जवान धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर कानपुर पहुंचा तो उनको अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बताते चलें कि बीते गुरुवार को बर्फीले तूफान में कारगिल के द्रास सेक्टर में कानपुर के जवान धर्मेंद्र उर्फ बब्लू (40) शहीद हो गए थे। आज उनका शव उनके घर घाटमपुर पहुंचा। वहां शव के पहुंचते ही पूरा गांव रो पड़ा। हर आंख शहादत पर हुई नम हजारों की संख्या में लोग इस वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए इकट्ठा हुए। आसपास के हजारों गांव वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े। भारी जनसैलाब देख हर किसी को अपने वीर सपूत की सहादत पर गर्व हो रहा था। वहीं हर आंख नम थी। बर्फवारी में शहीद जिले का सपूत बताया जाता है कि पतारा ब्लॉक के बिराहिनपुर गांव के रहने वाले धर्मेंद्र उर्फ बब्लू 1999 में सेना में शामिल हुए थे। परिवार में दो भाइयों में...
सुनो चचा, कैसे हो पहचाना..सुनते ही चौंका पैरोल से भागा आतंकी जलीस, STF ने दबोचा

सुनो चचा, कैसे हो पहचाना..सुनते ही चौंका पैरोल से भागा आतंकी जलीस, STF ने दबोचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः देशभर में 50 से ज्यादा सीरियल बम धमाकों के आरोपी आतंकी डा. जलीस को एसटीएफ ने बड़ी ही सतर्कता से कानपुर से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकला था। इसकी जानकारी पुलिस मुखिया डीजीपी ओपी सिंह ने दी है। बताते हैं कि अजमेर ब्लास्ट मामले में पकड़ा गया जलीस बम बनाने में मास्टर है और इसीलिए उसे डाक्टर बम के नाम से जाना जाता है। पैरोल पर छूटकर भागा था कुख्यात आतंकी खतरनाक आतंकी डा. जलीस पैरोल मिलने के बाद मुंबई से भाग निकला था जिसके बाद यूपी एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने पूरी टीम को सतर्क कर दिया था। उधर, भागा हुआ आतंकी जलीस बलास्ट में शामिल अपने साथियों से मिलने की उम्मीद में कानपुर पहुंचा था। सूत्र बताते हैं कि यहां रहने वाले उसके एक साथी की मौत हो चुकी है और दूसरा उसे मिला नहीं। उसने यहां एक धार्मिक स्थल में शरण ली। शुक्रवार को नमाज पढ़कर एक...
कानपुरः घाटमपुर पॅावर प्लांट में साथी की मौत पर मजदूरों का हंगामा, पुलिस-पीएसी मौके पर..

कानपुरः घाटमपुर पॅावर प्लांट में साथी की मौत पर मजदूरों का हंगामा, पुलिस-पीएसी मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के घाटमपुर में स्थित पॅावर प्लांट में हादसे के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई थी। इस मामले में मंगलवार सुबह मजदूरों ने प्लांट में हंगामा किया। सभी मजदूर काम रुकवाने के साथ ही मृतक साथी के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उधर, मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। बताया जाता है कि प्लांट के अधिकारी मजदूरों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है। फिलहाल प्लांट का काम बंद है। सोमवार को हुई थी मजदूर की मौत बताया जाता है कि घाटमपुर तहसील के यमुना तटवर्ती गांवों में बन रहे बड़ी क्षमता वाले पावर प्लांट में सोमवार को लोहे की प्लेट के नीचे दबकर मजदूरी की मौत हो गई थी। आज मंगलवार सुबह साथी मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दिया। मजदूरों की मांग है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को प्लांट में लाया जाए और मृतक के परिवार को 40 लाख का मुआवजा दिया जाए। प्लांट का निर्माण...
कानपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों की हादसे में मौत, दो महिलाएं भी शामिल

कानपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों की हादसे में मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः साल के आखिरी दिन आज मंगलवार तड़के सुबह कानपुर में हुए भीषण हादसे में मध्यप्रदेश के छतरपुर से दामाद के अंतिम संस्कार से लौट रहा कार सवार परिवार हादसा का शिकार हो गया। कार और डंपर की जबरदस्त टक्कर से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं एक महिला समेत दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को हैलट में भर्ती कराया गया है। कार सवार सभी लोग कानपुर शहर के थाना मूलगंज के कुलीबाजार इलाके के रहने वाले थे। एक ही परिवार के चार-चार लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दामाद के अंतिम संस्कार से लौट रहा था परिवार बताया जाता है कि कुली बाजार निवासी कुरैशा बेगम के छतरपुर निवासी दामाद जाकिर बीते एक महीने से बीमारी के...
शातिर मोहब्बतः दोस्त की बीबी बनी महबूबा तो पहले लिखाई FIR, फिर रफूचक्कर

शातिर मोहब्बतः दोस्त की बीबी बनी महबूबा तो पहले लिखाई FIR, फिर रफूचक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शातिर दिमाग लोगों की करनी अच्छे-अच्छों को दातों तले ऊंगली दबाने को मजबूर कर देती है। ऐसा ही एक मामला कानपुर के जूही में सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने परिजनों को भेजकर थाने में खुद के लापता होने की रिपोर्ट लिखाई, फिर प्रेमप्रसंग में दोस्त की बीबी को लेकर गायब हो गया। हालांकि, कहीं बाहर नहीं गया, बल्कि अपने घर में ही छिपा मिला। उधर, दोस्त की बीबी के घरवालों ने कानपुर देहात के अकबरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस के पैरों तले भी जमीन खिसक गई। फरार होने से पहले आरोपी ने खुद ही अपनी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, ताकि उसपर किसी को शक न हो। घरवालों से लिखाई खुद की गुमशुदगी पुलिस ने छानबीन शुरू की तो जनाब अपनी प्रेमिका के साथ घर में ही छिपे हुए मिले। अब पुलिस ने दोनों परिवार वालों को बुलाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आरोपी के खिलाफ झू...
कानपुर में सिपाही की पिस्टल छीन भागा सर्राफा लुटेरा, गोली लगते ही..

कानपुर में सिपाही की पिस्टल छीन भागा सर्राफा लुटेरा, गोली लगते ही..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में बुधवार को नौबस्ता थाना क्षेत्र में आवास विकास हंसपुरम स्थित ज्वैलर्स की दुकान में लूट कर भागते समय भीड़ द्वारा पकड़े गए बदमाशों के मामले में नया मोड़ आया है। बताते हैं कि जिन तीन बदमाशों को लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था उनमें से एक बदमाश को लेकर पुलिस चौथे फरार बदमाश की तलाश में जा रही थी। इसी दौरान वह लघुशंका के बहाने उतरकर सिपाही का पिस्टल छीनकर पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाता हुआ भाग निकला। जवाब कार्रवाई में घायल होकर गिरा बदमाश हालांकि, पुलिस ने सतर्कता दिखाई और जवाबी गोलीबारी में बदमाश पैर में गोली लगने के बाद गिर पड़ा। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। इतना ही नहीं एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा है कि साहस दिखाने वाली महिला और उनके दुकानदार बेटे को सम्मानित किया जाएगा। दुकानदार और मां ने दिखाया था साहस बताते...
कानपुर में भीषण हादसा, वैन सवार दो लोगों की मौके पर मौत

कानपुर में भीषण हादसा, वैन सवार दो लोगों की मौके पर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बुधवार सुबह जिले में एक भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ओमनी वैन और ट्रक की टक्कर से हुआ। बताते हैं कि वैन सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों के शव गाड़ी में ही फंसे हुए हैं। हादसा कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में अलियापुर टोल प्लाजा के पास हुआ। वहां ट्रक और वैन की टक्कर हो गई। वैन में अगली सीट पर बैठे दोनों लोगों की मौत होने के बाद उनके शव गाड़ी में ही फंसे रह गए। हाइवे शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। गाड़ी को कटर से काटकर शवों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। सजेती थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास दुर्घटना आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को गाड़ी से निकालने का प्रयास कर रही है। वहीं मृतकों की पहचान की भी कोशिशें जारी हैं। पुलिस का कहना है कि शवों को निका...
अपडेटः कानपुर में महिला अकाउंटेंट की हत्या, कल्याणपुर में फेंका शव

अपडेटः कानपुर में महिला अकाउंटेंट की हत्या, कल्याणपुर में फेंका शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः किदवई नगर से लापता महिला अकाउंटेंट की हत्या करके उसके शव को कल्याणपुर इलाके में फेंक दिया गया। शव मिलने की सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। इलाके में सनसनी फैल गई है। बताते हैं कि शव एक खाली मैदान में पड़ा था। एक राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस को मिले कई अहम सुराग बताते हैं कि महिला की शिनाख्त किदवई नगर निवासी जैन ट्रेडर्स की अकाउंटेंट अराधना (35) के रूप में हुई है। किदवई नगर थाने में सोमवार को अराधना की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बताया जाता है कि कल्याणपुर के शताब्दी नगर में मृतावस्था में मिली अराधना सोमवार को घर से नौकरी के लिए निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटीं। महिला के परिजनों ने उ...
कानपुरः दुष्कर्म के बाद फतेहपुर में जलाई गई लड़की की हालत गंभीर, गिरफ्त में आरोपी

कानपुरः दुष्कर्म के बाद फतेहपुर में जलाई गई लड़की की हालत गंभीर, गिरफ्त में आरोपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाई गई लड़की की हालत कानपुर के हैलट अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। पीड़िता हैलट अस्पताल में परीक्षण के बाद 75 प्रतिशत जली हुई मिली है। वहीं दूसरी ओर फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा का कहना है कि पुलिस ने युवती से दुष्कर्म और उसे जलाकर मारने की कोशिश करने वाले आरोपी उसके रिश्ते के चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसे जेल भेजा जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी का डीएनए टेस्ट भी कराने की तैयारी चल रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। हैलट में चल रहा इलाज हैलट अस्पताल में पीड़िता को सर्जरी विभाग के डा अनुराग सिंह की देखरेख में भर्ती किया गया है। बताते हैं कि स्त्री रोग विभाग के विशेषज्ञ भी पीड़िता के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रख रहे हैं। डाक्टरों क...