Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

UPNews : चुनाव आयोग ने CMYogi के प्रमुख सचिव को हटाने के दिए निर्देश

UPNews : चुनाव आयोग ने CMYogi के प्रमुख सचिव को हटाने के दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : केंद्रीय चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को हटाने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने आज निर्देश दिए हैं। आयोग ने ऐसे गृह सचिवों को हटाने के निर्देश दिए हैं, जो मुख्यमंत्री कार्यालय का भी काम देख रहे हों। प्रमुख सचिव संजय प्रसाद मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव होने के साथ प्रमुख सचिव गृह के पद पर भी थे। बिहार, झारखंड और हिमाचल में भी निर्देश बताया जाता है कि 1995 बैच के आईएएस अधिकारी संजय प्रसाद सितंबर 2022 से मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हैं। साथ ही सूचना एवं गृह विभाग का भी काम देखते हैं। उधर, चुनाव आयोग ने गुजरात, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश के भी ऐसे गृह सचिवों को हटाने के निर्देश जारी किए हैं। ये भी पढ़ें : जालौन : थाने में महिला सिपाही से रेप, आरोपी सिपाही हुआ गिरफ्तार-जेल  ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : आपके जिले में ...
UP : लालच में भाई-बहन की शादी कराई, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़ा खेल

UP : लालच में भाई-बहन की शादी कराई, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़ा खेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुछ लोगों ने लालच में आकर सामाजिक मान्यताओं को तार-तार कर दिया। मंडप में दूल्हा नहीं पहुंचा तो भाई को बैठा दिया। भाई-बहन के बीच शादी की रस्में करा दीं। यह चौंकाने वाला मामला यूपी के महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत कजरी का है। जानकारी होते ही अधिकारियों में हड़कंप इसकी जानकारी होते ही खंड विकास अधिकारी अमित मिश्रा ने आनन-फानन में लाभार्थी को नोटिस जारी कर योजना में मिली सामग्रियों को वापस कराया। अब प्रकरण के सामने आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बीडीओ अमित मिश्रा का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें : जालौन : थाने में महिला सिपाही से रेप, आरोपी सिपाही हुआ गिरफ्तार-जेल  ...
बांदा में नवागत CO सिटी राजीव प्रताप सिंह ने संभाला चार्ज, पढ़िए ! उनकी प्रथामिकताएं..

बांदा में नवागत CO सिटी राजीव प्रताप सिंह ने संभाला चार्ज, पढ़िए ! उनकी प्रथामिकताएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में नवागत पुलिस उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह ने सीओ सिटी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है। तेज तर्रार छवि के पुलिस उपाधीक्षक श्री सिंह वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। वह लखनऊ में सीओ कानून व्यवस्था के पद पर कार्यरत थे। लखनऊ से बांदा स्थानांतरित हुए हैं। 'समरनीति न्यूज' ने उनसे बातचीत करते हुए प्राथमिकता के संबंध में पूछा। सीओ सिटी श्री सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। लखनऊ-बागपत, जालौन और झांसी में रह चुके तैनात इसलिए अपने क्षेत्र में सकुशल-शांतिपूर्ण चुनाव कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए शस्त्र लाइसेंस जमा कराने के साथ-साथ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ पाबंदगी की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें : बांदा की विवादित बरियारी बालू खदान पर बवाल, छात्र को ट्रक ने कुचला-पुलिस ने पहुंचकर.. इससे पहले सीओ सिटी श्री सिंह लखनऊ के ...
Breaking : हर्ष फायरिंग में युवक प्रमोद की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Breaking : हर्ष फायरिंग में युवक प्रमोद की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हर्ष फायिरंग की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। बीती रात मटौंध थाना क्षेत्र के बंशीपुरवा गांव में एक समारोह में हर्ष फायरिंग की गई। एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार जानकारी के अनुसार बंशीपुरवा में एक घरेलू समारोह में सौरभ सिंह नाम के युवक ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। अंधाधुंध गोलियां चलाईं। एक गोली वहां मौजूद प्रमोद पाल (20) पुत्र जमुना पाल के सीने में जा लगी। ये भी पढ़ें : UPNews : बांदा में बेटा ही निकला कातिल, इस बात के लिए बाप को मार डाला.. गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सौरभ पुत्र श्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रह...
जालौन : थाने में महिला सिपाही से रेप, आरोपी सिपाही हुआ गिरफ्तार-जेल

जालौन : थाने में महिला सिपाही से रेप, आरोपी सिपाही हुआ गिरफ्तार-जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला सिपाही से उसी की तैनाती वाले थाने में रेप हो गया। महिला सिपाही का कहना है कि सीनियर सिपाही ने कई बार धमकियां देकर रेप किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर सिपाही उसके साथ संबंध बनाता रहा। जान से मारने की धमकी देकर कई बार की मनमानी बाद में सिपाही के दूसरे थाने में तबादला होने पर पीड़िता ने शिकायत की हिम्मत जुटाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया गया है। ये भी पढ़ें : लखनऊ में कानपुर के व्यापारी ने खुद को DCP बताकर महिला सिपाही को छेड़ा, CCTV देख घरवाले भी लौटे जानकारी के अनुसार जालौन जिले के एक थाने में तैनात महिला सिपाही ने दूसरे थाने में तैनात सिपाही पर दुष्कर्म समेत कई संगीन आरोप लगाए। महिला की शिकायत मिलते ...
UPNews : बेटा ही निकला कातिल, इस बात के लिए बाप को मार डाला..

UPNews : बेटा ही निकला कातिल, इस बात के लिए बाप को मार डाला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए किसान के सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, जांच में खुलासा हुआ कि किसान की हत्या उसी के बेटे ने पैसों के लिए की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जा रहा है। इस बात की जानकारी बबेरू के सीओ राजवीर सिंह ने दी। 14 मार्च को किसान का खेत पर मिला था शव जानकारी के अनुसार मर्का थाना क्षेत्र में बीती 14 मार्च को पिंडारन गांव के प्रेमचंद्र पटेल (60) की हत्या कर दी गई थी। उनका शव खेत पर पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच में मृतक के बेटे नीरज पटेल को https://samarneetinews.com/video-of-young-man-waving-pistol-and-wads-of-notes-goes-viral-in-banda/ पकड़ा। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने पिता से 1 लाख रुपए मांग रहा था। न देने पर उसने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त...
बांदा की विवादित बरियारी बालू खदान पर बवाल, छात्र को ट्रक ने कुचला-पुलिस ने पहुंचकर..

बांदा की विवादित बरियारी बालू खदान पर बवाल, छात्र को ट्रक ने कुचला-पुलिस ने पहुंचकर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की विवादित बरियारी बालू खदान पर आज एक छात्र की संदिग्ध हालात में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बताते हैं कि छात्र खदान पर मजदूरी करने वाले अपने पिता को खाना देने गया था। तभी एक मिनी ट्रक ने उसे कुचल दिया। परिजनों ने खदान संचालकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव नहीं उठने दिया। परिजनों के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने भी हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। चौंकाने वाली बात यह है कि खदान पर कई ट्रक बिना नंबर प्लेट के मिले। नरैनी क्षेत्र में घटना, बिना नंबर की गाड़ी पर बालू बताया जाता है कि बरियारी के कोलावल मौरंग खदान में गांव के रामशरण मजदूरी करते हैं। शनिवार दोपहर उनका बेटा 17 साल का अंकित पिता को खाना देने पहुंचा था। तभी खदान में बैक हो रहे मिनी ट्रक ने उसे कुचल दिया। ये भी पढ़ें : ‘बालू किंग मल्होत्रा’, MP का वो माफिया जिसके आगे घुटनों पर UP क...
UP : दो-दो तमंचे और नोटों की गड्डी दिखाते युवक का वीडियो वायरल

UP : दो-दो तमंचे और नोटों की गड्डी दिखाते युवक का वीडियो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तेजी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक दो तमंचे हाथों में लेकर लहरा रहा है। वहीं एक जगह नोटों की गड्डियां लेकर साथी के साथ कार में बैठा है। वीडियो देखने से साफ लग रहा है कि तमंचे लहराने वाला युवक और वीडियो में दिखने उसका साथी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। चर्चा है कि वीडियो बांदा शहर का है। ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : आपके जिले में कब पड़ेंगे वोट, यहां पढ़िए पूरी जानकारी..  ये भी पढ़ें : BreakingNews : दर्दनाक हादसे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार सवार समेत 5 लोगों की मौत...
‘मिट्टी बने सोना’ विषय पर किसानों की गोष्ठी, जैविक खेती से पर दिया जोर

‘मिट्टी बने सोना’ विषय पर किसानों की गोष्ठी, जैविक खेती से पर दिया जोर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बड़ोखरखुर्द में प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह की बगिया में किसानों की एक गोष्ठी आयोजित हुई। किसानों को लगातार कम होती मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने के उपाय बताए गए। जैविद खेती और जैविक खाद की उपयोगिता समझायी गई। किसानों को आत्मनिर्भर बनने व खाद में खर्च कम करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने दिए किसानों को टिप्स इस मौके पर कृषि विशेषज्ञों ने रासायनिक और जैविक खाद के अंतर को बताया। साथ ही इसके फायदे और नुकसान भी बताए। सर्वेश सिंधू ने कहा कि जैविक खाद मिट्टी के स्वास्थ्य और उपजाऊपन को बेहतर बनाकर उसका पोषण करता है। मिट्टी में वायु संचार बढ़ाकर पानी को धारण करने की क्षमता बढ़ाता है। किसान प्रेम सिंह ने रासायनिक खाद से दूर रहकर जैविक खाद अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से कहा कि रासायनिक खाद से दूर रहें। यह मिट्टी की उर्व...
UPNews : ADG भानु भास्कर, DIG-SP और DM के साथ की खास मीटिंग, यह वजह..

UPNews : ADG भानु भास्कर, DIG-SP और DM के साथ की खास मीटिंग, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने डीआईजी अजय सिंह, एसपी अंकुर अग्रवाल और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के साथ बैठक की। इस दौरान होली के पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। हाल में सीसीए लागू होने के हालात की भी एडीजी ने जानकारी ली। एडीजी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा के बिंदुओं पर कतई ढिलाई न बरतें। इस दौरान मंडल के लगभग सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। https://samarneetinews.com/lucknow-dgps-press-conference-stf-caught-mastermind-of-police-paper-leak-case/ ये भी पढ़ें : यूपी में IAS तबादले, रमेश रंजन बने फिरोजाबाद के नए DM, कई और..  ...