Monday, August 10सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

बांदा में टेंपो पलटा, बुजुर्ग व्यक्ति की मौत-4 लोग घायल

बांदा में टेंपो पलटा, बुजुर्ग व्यक्ति की मौत-4 लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार टेंपो आनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। उसमें सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। 4 अन्य लोग घायल हो गए। घटना बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार अधरोरी गांव के मुन्नालाल (65) बीमार रहते थे। वह अपनी पत्नी मीरा (60) के साथ टेंपो से फतेहपुर इलाज कराने गए थे। टेंपो चालक की लापरवाही से हुआ हादसा बताते हैं कि रविवार को फतेहपुर से दवाई लेकर वापस घर लौटते समय तीन लोग और अतर्रा से उसी टेंपो में बैठ गए। टेंपो पुनाहुर गांव के पास पहुंचा तो तभी तेज रफ्तार में चालक ने उससे नियंत्रत खो दिया। टेंपो सड़क किनारे जाकर पलट गया। फतेहपुर से दवाई लेकर लौट रहे थे दंपती टेंपो में सवार बुजुर्ग दंपती व जसपुरा निवासी सोनम (35) पत्नी जगन्नाथ और उनकी बेटी दिव्या (14), अनीता (45) घायल हो गए। घटना से वहां चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने सभी घायलो...
बांदा : स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मारने के बाद चालक की मौत, हत्या का आरोप

बांदा : स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मारने के बाद चालक की मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक डंपर चालक ने स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। वहीं कुछ देर बाद डंपर चालक की भी मौत हो गई। चालक बाराबंकी जिले का रहने वाला था। उसके साले ने आरोप लगाया है कि पीटकर हत्या की गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में लू लगने से चालक की मौत हुई है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। बाराबंकी का रहने वाला था चालक जानकारी के अनुसार बाराबंकी के पूरे गुरूदत्त कमाला के राजबक्स उर्फ राजू (40) डंपर चालक थे। बताते हैं कि शनिवार शाम खाली डंपर लेकर बांदा बालू लादने आ रहे थे। तभी चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव के सामने स्कूटी में टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में लड़की का थूकना बना वजह! स्वाती ने लगाई फांसी-आरोपी पहुंचा जेल टक्कर लगने से स्कूटी सवार संतोष और उनकी मां रनुवा घायल हो गईं। हालांकि, दोनों बाल-बाल बच गए...
मोदी आज लेंगे शपथ, यूपी के ये सांसद बनेंगे कैबिनेट मंत्री..

मोदी आज लेंगे शपथ, यूपी के ये सांसद बनेंगे कैबिनेट मंत्री..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज रविवार शाम करीब 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा। इस अवसर पर कई सांसद भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसे सांसदों के पास फोन काल जा रही हैं, ताकि उन्हें जानकारी दी जा सके। अबतक कई नाम सामने आ चुके हैं। यूपी के सांसदों में मंत्री बनने के लिए राजनाथ सिंह, जितिन प्रसाद, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी के नाम शामिल हैं। माना जा रहा है कि अनुप्रिया पटेल और जयंत चौधरी की भले ही एक और दो सीटें हों, लेकिन दोनों ही गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए इनका मंत्री बनना तय है। https://samarneetinews.com/uppolitics-is-something-big-going-to-happen-in-pttarpradesh/ ये भी पढ़ें : क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है..? दोनों डिप्टी CM दिल्ली में डाले हैं डेरा.....
अखिलेश यादव करहल से देंगे इस्तीफा, कन्नौज से बने रहेंगे सांसद

अखिलेश यादव करहल से देंगे इस्तीफा, कन्नौज से बने रहेंगे सांसद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे। जबकि कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बने रहेंगे। इसकी घोषणा होने के बाद सपा नेताओं में खुशी की लहर है। दरअसल, कन्नौज से अखिलेश यादव ने बड़ी जीत हासिल की है। 2022 में जीते थे मैनपुरी की करहल सीट इससे पहले सपा मुखिया ने 2022 में मैनपुरी की करहल विधानसभा से भी चुनाव जीता था। इसलिए इसे लेकर चर्चा काफी तेज थी कि अखिलेश विधायक बने रहेंगे या फिर सांसद बने रहने को विधायकी छोड़ेंगे। ये भी पढ़ें : क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है..? दोनों डिप्टी CM दिल्ली में डाले हैं डेरा..  ...
UP : बांदा में लड़की का थूकना बना वजह! स्वाती ने लगाई फांसी-आरोपी पहुंचा जेल

UP : बांदा में लड़की का थूकना बना वजह! स्वाती ने लगाई फांसी-आरोपी पहुंचा जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दबंग युवक की धमकी से आहत स्वाति नाम की लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने गांव के युवक के खिलाफ मुकदमा लिखाया। बबेरू पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। घटना बांदा जिले की है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव के कल्लू निषाद की बेटी स्वाती (17) ने शुक्रवार देर शाम कमरे फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका के पिता ने बताईं ये बातें.. वहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता का कहना है कि गत दिवस उनकी बेटी स्वाती घर के बाहर सफाई कर रही थी। तभी वहां से गांव का सूरज निकला। https://samarneetinews.com/17year-girl-student-diksha-hanged-herself-in-banda/ दबंग किस्म के सूरज ने स्वाती पर उसे देखकर थूकने का आरोप लगाते हुए तमंचा लेकर धमकाया। साथ ही दुष्कर्म करने और उठा ले जाने की धमकियां दीं। इससे आहत...
क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है..? दोनों डिप्टी CM दिल्ली में डाले हैं डेरा..

क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है..? दोनों डिप्टी CM दिल्ली में डाले हैं डेरा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : UP Politics : यूपी में सियासी हलचल जारी है। भाजपा को मिली करारी हार के बाद उत्तर प्रदेश में एक बड़े राजनैतिक उलटफेर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। बीजेपी यूपी में मिली बड़ी हार के कारणों का व्यापक स्तर पर मंथन कर रही है। पार्टी संगठन लगातार हार की वजह तलाश रहा है। आज राजधानी लखनऊ में राजनीतिक गलियारों में एक खबर बड़ी चर्चा में है। चर्चा यह है कि क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है? CM Yogi की बैठक में दोनों डिप्टी CM नहीं दरअसल, लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रीमंडल की बैठक ली। इसमें प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम शामिल नहीं हुए। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य इस समय दिल्ली में हैं। यही वजह है कि यूपी की सियासत में उलटफेर को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गईं। भाजपा की UP में हार के बाद बदलाव की चर्चाएं आपको बता दें कि कल दिल्ली में भाजप...
यूपी की बड़ी खबर, सपा नेताओं पर मुकदमा, CCTV से हो रही पहचान, पढ़ें पूरा मामला..

यूपी की बड़ी खबर, सपा नेताओं पर मुकदमा, CCTV से हो रही पहचान, पढ़ें पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। सपा नेताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि बांदा मंडी समिति में मतगणना के दौरान जीत के नजदीक होने पर सपा नेताओं ने नारेबाजी की थी। बाद में कुछ सपा नेताओं ने मतगणना स्थल की ओर जाने का प्रयास किया था। 100 से 150 सपाइयों के खिलाफ मुकदमा सपा नेताओं और सुरक्षा बल के जवानों के बीच नोंक-झोक भी हुई थी। अब बांदा पुलिस ने इन सपाइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा है। जानकारी के अनुसार करीब 100 से 150 अज्ञात सपाइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। https://samarneetinews.com/17year-girl-student-diksha-hanged-herself-in-banda/ ऐसे में कई सपा नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शहर की मंडी चौकी प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य की तहरीर पर यह मुकदमा हुआ है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर शहर कोतवाली में...
UP : सपा विधायक इरफान सोलंकी को 7 साल की सजा, अब जाएगी विधायकी

UP : सपा विधायक इरफान सोलंकी को 7 साल की सजा, अब जाएगी विधायकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में जाजमऊ में आगजनी मामले में दोषी करार सपा विधायक इरफान सोलंकी को सात साल की सजा हुई है। अब उनकी विधायकी जाना तय है। सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी और साथी शौकत अली, मो. शरीफ और इसराइल आटे को भी सजा सुनाई गई है। यह था पूरा मामला एमपीएमएलए सेशन कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने सभी दोषियों को सजा सुनाई है। कानपुर के जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में स्थित एक प्लॉट पर रहने वाली महिला नजीर फातिमा ने नवंबर 2022 को घर में आगजनी कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई थी। https://samarneetinews.com/female-cisf-jawan-slaps-actress-kangana-ranaut-at-chandigarh-airport/ इस महिला ने सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत अन्य आरोपियों पर आरोप लगाया था। जांच में सभी आरोपियों पर दोष सिद्ध हुआ। इससे पहले सुनवाई में अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित ...
UP : बांदा में 17 साल की छात्रा दीक्षा ने मोबाइल के लिए लगाई फांसी, इतनी सी थी बात..

UP : बांदा में 17 साल की छात्रा दीक्षा ने मोबाइल के लिए लगाई फांसी, इतनी सी थी बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक 12 की छात्रा ने मोबाइल को लेकर फांसी लगा ली। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि छात्रा ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। अब नीट की तैयारी कर रही थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कला निवासी जगदेव वर्मा की बेटी 17 वर्षीय दीक्षा उर्फ राधा ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। अब वह नीट की तैयारी कर रही थीं। 3 बहनों में सबसे छोटी थी दीक्षा बताते हैं कि गुरूवार शाम वह मोबाइल हाथ में लिए थी। इस पर पिता ने डांटते हुए मोबाइल ले लिया। इसके बाद दीक्षा ने दोबारा वापस मांगा। लेकिन पिता ने दिया नहीं। इसके बाद छात्रा परिजनों से नजरें बचाते हुए घर के आगन में लगे नीम के पेड़ में चढ गई। https://samarneetinews.com/interference-of-mps-mining-mafia-is-increasing-in-banda-uttarpradesh/ ...
बांदा : बुंदेलखंड केसरी भीखम सिंह का निधन, मंत्री रामकेश ने जताया शोक

बांदा : बुंदेलखंड केसरी भीखम सिंह का निधन, मंत्री रामकेश ने जताया शोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड केसरी वयोवृद्ध पहलवान भीखम सिंह का आज बांदा के पिपरहरी गांव में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संवेदना व्यक्त की है।  निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ी इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महादेव सिंह चंदेल, राजेश सिंह (लुकतरा वाले), अधिवक्ता राजेंद्र सिंह परिहार, संजय सिंह, ब्रजेश, ब्रजमोहन सिंह आदि ने भी शोक जताया है। साथ ही उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। बताते हैं कि वह पिपहरी गांव के कई बार प्रधान रह चुके हरिकरन सिंह के पिता थे। उनकी आयु 88 वर्ष थी और बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। अपने जमाने बड़े पहलवान थे। क्षेत्र में उनकी काफी प्रतिष्ठा रही। उन्हें बुंदेलखंड केसरी कहा जाता था। ये भी पढ़ें : BreakingNews : बांदा में रेल...