Friday, August 7सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UttarPradesh

महोबा DM गजल भारद्वाज ने लेखपाल संघ अधिवेशन में कही यह बात..

महोबा DM गजल भारद्वाज ने लेखपाल संघ अधिवेशन में कही यह बात..

Breaking News, Feature, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा: महोबा में लेखपाल संघ का पंचम द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें डीएम गजल भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। डीएम श्रीमती भारद्वाज ने लेखपाल संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ विभिन्न समस्याओं, कार्यगत चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही लेखपालों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यों को पारदर्शिता-तत्परता से करने की अपेक्षा डीएम ने जिले की उन्नति और विकास के लिए लेखपालों व संगठन पदाधिकारियों से कार्यों में तत्परता की अपेक्षा की। ये भी पढ़ें: जालौन में बड़ा हादसा, अयोध्या से लौट रहे परिवार के 6 लोगों की मौत-4 गंभीर  कहा कि अपने कार्यों को पारदर्शिता और संवेदनशीलता से पूरा करें। ताकि आम लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि हम सभी का उद्देश्य आम जनता तक बेहतर सेवाएं देना ही है। ये भी पढ़ें: UP में 38 IAS के तबादले, संभल-मुराद...
जालौन में बड़ा हादसा, अयोध्या से लौट रहे परिवार के 6 लोगों की मौत-4 गंभीर

जालौन में बड़ा हादसा, अयोध्या से लौट रहे परिवार के 6 लोगों की मौत-4 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी बुंदेलखंड के जालौन में आज सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा जोल्हुपुर मोड़ के पास हुआ है। परिवार के 6 लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि कार सवार परिवार अयोध्या से दर्शन करके जालौन लौट रहा था। अयोध्या से लौट रहा था ललितपुर का परिवार इसी दौरान चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई। जानकारी के अनुसार ललितपुर जिले के महरौनी के शशिकांत तिवारी अपने परिजनों के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। वहां दर्शन कर सभी वापस लौट रहे थे। ये भी पढ़ें: UP में 38 IAS के तबादले, संभल-मुरादाबाद, प्रतापगढ़ समेत 8 जिलों के DM बदले   बताते हैं कि आज सोमवार सुबह लगभग 6 बजे उनकी कार कालपी क्षेत्र के जोल्हुपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई। टक्...
UP में 38 IAS के तबादले, संभल-मुरादाबाद, प्रतापगढ़ समेत 8 जिलों के DM बदले 

UP में 38 IAS के तबादले, संभल-मुरादाबाद, प्रतापगढ़ समेत 8 जिलों के DM बदले 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में देर रात 38 IAS अफसरों के बंपर तबादले हुए हैं। यूपी में हुए इन 38 IAS अफसरों के तबादलों में संभल, मुरादाबाद और प्रतापगढ़ समेत 8 जिलों के डीएम बदले गए हैं। यूपी सरकार ने सभी अफसरों के तबादले करते हुए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि इससे पहले सरकार ने यूपी में 40 IAS अफसरों के तबादले किए थे।   इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह राही भेजे गए जालौन जिन जिलों के डीएम बदले गए हैं उनमें देवरिया, जौनपुर, मऊ, महराजगंज, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल और प्रतापगढ़ शामिल हैं। इस्तीफा देने वाले IAS रिंकू सिंह राही के इस्तीफा वापस लेने पर उन्हें जालौन का संयुक्त मजिस्ट्रेट बना गया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले, लिस्ट में ये नाम.. सैमुअल पाल एन को कानपुर से डीएम जौनपुर, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के आनंद वर्धन को डीएम म...
बांदा: शादी से एक दिन पहले युवती हुई प्रेमी संग फरार-FIR

बांदा: शादी से एक दिन पहले युवती हुई प्रेमी संग फरार-FIR

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शादी से ठीक एक दिन पहले युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई। युवती के प्रेमी संग फरार होने से परिवार में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी युवती का जब कुछ पता नहीं चला तो पिता ने FIR कराई है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। बताते हैं कि युवती घर से जेवर और नगदी भी ले गई है। शादी की खुशियां चिंता में बदलीं जानकारी के अनुसार, बारात आने से ठीक एक दिन पहले रात में होने वाली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिवार में शादी की खुशियां चिंता में बदल गईं। ये भी पढ़ें: बांदा: बिजली कर्मी बनकर बदमाश सिपाही के घर में घुसे-लाखों की लूटपाट युवती के पिता का कहना है कि दो माह से शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि उनकी बेटी 2 मई की रात लगभग 10 बजे घर से बाहर गई थी। दोनों की तलाश में जुटी पुलिस इसके बाद वा...
झांसी में 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा, भाजपा नेता समेत 9 की तलाश-3 गिरफ्तार

झांसी में 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा, भाजपा नेता समेत 9 की तलाश-3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसी: झांसी की नवाबाद पुलिस ने 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा किया है। पुलिस भाजपा नेता एवं सहकारिता बैंक के निदेशक आशीष उपाध्याय व पप्पू यादव समेत 9 सटोरियों को तलाश रही है। पुलिस ने 100 करोड़ सट्टे का खुलासा करते हुए 3 बड़े सटोरिओं को गिरफ्तार भी किया है। इन सटोरिए की पहचान झांसी के तिलयानी बजरिया के शुभम उपाध्याय, सिंधी कॉलोनी के विजय बाधवा, बड़ागांव गेट के नितिन अग्रवाल के रूप में हुई है। भाजपा नेता आशीष उपाध्याय व पप्पू यादव समेत 9 की तलाश उनके पास से 100 करोड़ से ज्यादा के लेन-देन का रिकॉर्ड पुलिस ने बरामद किया है। झांसी के SSP बीबी जीटीएस मूर्ति ने प्रेसवार्ता में इस पूरे खुलासे के बारे में जानकारी दी है। बताते हैं कि इस खुलासे में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही। पुलिस इस मामले में भाजपा नेता एवं सहकारिता बैंक के निदेशक आशीष उपाध्याय ...
यूपी: एनकाउंटर में बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी ढेर

यूपी: एनकाउंटर में बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के बुलंदशहर एनकाउंटर में ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर हो गया। वहीं दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। यह एनकाउंटर आज गुरुवार तड़के सुबह सिकंदरपुर गांव के पास हुआ। जिम में दो भाइयों और भतीजे की हत्या करने के बाद से जीतू सैनी फरार था। पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। जिम में दो भाइयों-भतीजे की हत्या के बाद से था फरार बताते चलें कि यूपी के खुर्जा में 25 अप्रैल की रात हुई इस ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक भाजपा नेता के भाई और भतीजे थे। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा एनकाउंटर, यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का आरोपी ढेर   बताते हैं कि गोली लगने के बाद जीते सैनी को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। एनकाउंटर में दरोगा मोहम्मद असलम और सिपाही मोहित मलिक भी गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों पुलिस कर्मियों का इलाज...
सीएम योगी की बड़ी घोषणा, यूपी पुलिस में इस साल 1 लाख नई भर्तियां

सीएम योगी की बड़ी घोषणा, यूपी पुलिस में इस साल 1 लाख नई भर्तियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी ने बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी ने घोषणा की है कि इसी साल यूपी पुलिस में 1 लाख नई भर्तियां होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज युवाओं के लिए पुलिस भर्ती की गुड न्यूज दी है। सीएम योगी ने कहा कि जो भी नौजवान यूपी पुलिस बल का हिस्सा बनना चाहते हैं। उनके लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अवसर देगा। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र किए वितरित कहा कि उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष लगभग 1 लाख पुलिस कर्मियों की भर्ती करेगा। युवाओं को रोजगार के मौके हर हाल में मुहैया कराए जाएंगे। ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित  बताते चलें कि बीते तीन दिन में यूपी होमगार्ड में 41 हजार पदों पर नई भर्तियां हुईं हैं। मुख्यमंत्री योगी ने यूपी पुलिस दूरसंचार में चयनित 936 युवाओं को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठ...
सुरक्षा पर सवाल! बांदा शहर में नग्न अवस्था में घूमता व्यक्ति, डर का माहौल

सुरक्षा पर सवाल! बांदा शहर में नग्न अवस्था में घूमता व्यक्ति, डर का माहौल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में सड़कों पर नग्न अवस्था में धूमता व्यक्ति लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर रहा है। इसे लेकर आम लोगों में काफी चिंता और डर है। वहीं राहगीरों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं को आने-जाने में असहज स्थिति से गुजरना पड़ता है। दो दिन से यह नग्न व्यक्ति जेल रोड पर घूमता हुआ देखा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से की समस्या समाधान की मांग मानसिक रूप से अस्थिर यह व्यक्ति जेल रोड पर बीते दो-तीन दिन से बिल्कुल नग्न अवस्था में घूमते दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि यह बेहद चिंता का विषय है। घर-परिवार की महिलाएं और बच्चे स्कूल और बाजार इसी रोड से आते-जाते हैं। ऐसे में इस व्यक्ति के खुलेआम घूमने से स्थानीय लोगों में चिंता और डर, दोनों हैं। लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति बिना कपड़ों के सड़कों पर घूम रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द...
कानपुर में जल्लाद पिता ने 2 मासूम बेटियों की हत्या की-गिरफ्तार

कानपुर में जल्लाद पिता ने 2 मासूम बेटियों की हत्या की-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में एक पिता ने अपनी दो जुड़वा मासूम बेटियों की हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पिता ने बेटियों की हत्या की यह वारदात नौबस्ता थाना क्षेत्र में की है। K-ब्लॉक किदवईनगर इलाके में रविवार तड़के जल्लाद पिता ने 11 साल की मासूम जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी। बताते हैं कि हत्यारे ने खुद पुलिस को हत्या की जानकारी भी दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल कंपनी में काम करता है हत्यारोपी जानकारी के अनुसार, हत्यारोपी का नाम शशि रंजन मिश्रा है। वह मूलरूप से बिहार के गया का रहने वाला है। वह मेडिकल कंपनी में रिप्रेजेंटेटिव के रूप में काम करता है। ये भी पढ़ें: फुल बिजली सप्लाई: सीएम योगी के भीषण गर्मी में सख्त आदेश, यह है प्लान.. पुलिस का कहना है कि त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के भूतल पर बने फ्लैट में परिवार के साथ रहता था। परिवार में...
बांदा में महिला को गोली मारी, छेड़छाड़ के मामले में रंजिश का मामला

बांदा में महिला को गोली मारी, छेड़छाड़ के मामले में रंजिश का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक महिला को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि महिला को सीने पर गोली लगी है। महिला का गोली मारने की यह वारदात मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव की है। मृतका के पति का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा लिखाया था। उसी में जबरन समझौता करने के लिए आरोपियों ने उनकी पत्नी को गोली मारी है। उधर, पुलिस गोली को छर्रे बताकर कार्रवाई करने की बात कह रही है। महिला के सीने में लगी गोली, पैर में भी चोटें- पुलिस बोली छर्रे जानकारी के अनुसार, मरका क्षेत्र के अरमार गांव में छैल कुमारी {45} पत्नी बोरेलाल को कुछ लोगों ने कहासुनी के बाद गोली मार दी। गोली महिला के सीने में लगी। कहा जा रहा है कि कुछ कहासुनी के बाद अचानक गोलीई। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, बीडीसी सदस्य की ह...