
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शादी से ठीक एक दिन पहले युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई। युवती के प्रेमी संग फरार होने से परिवार में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी युवती का जब कुछ पता नहीं चला तो पिता ने FIR कराई है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। बताते हैं कि युवती घर से जेवर और नगदी भी ले गई है।
शादी की खुशियां चिंता में बदलीं
जानकारी के अनुसार, बारात आने से ठीक एक दिन पहले रात में होने वाली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिवार में शादी की खुशियां चिंता में बदल गईं।
ये भी पढ़ें: बांदा: बिजली कर्मी बनकर बदमाश सिपाही के घर में घुसे-लाखों की लूटपाट
युवती के पिता का कहना है कि दो माह से शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि उनकी बेटी 2 मई की रात लगभग 10 बजे घर से बाहर गई थी।
दोनों की तलाश में जुटी पुलिस
इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। युवती के पिता कहना है कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को दोस्तों की मदद से ले गया है।
ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी घटना, पति-पत्नी ने एक साथ की आत्महत्या-परिवार में कोहराम
पिता कहना है कि बेटी जाते समय घर में रखे जेवर और नगदी भी ले गई है। नरैनी कोतवाली प्रभारी संदीप तिवारी का कहना है कि पिता की तहरीर पर रवि के खिलाफ एफआईआर की गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।
बांदा: बिजली कर्मी बनकर बदमाश सिपाही के घर में घुसे-लाखों की लूटपाट
बांदा में बड़ी घटना, पति-पत्नी ने एक साथ की आत्महत्या-परिवार में कोहराम
बांदा: पिता ने गैस किल्लत के बीच दिल्ली जाने से रोका तो युवक ने की सुसाइड
बांदा अतिक्रमण हटाओ अभियान, कचहरी चौराहा से हटीं होर्डिंग्स व दुकानें
सिस्टर गैंग: बरेली में 3 बहनों ने फर्जी IAS बन युवक से 21 लाख ठगे, अब जेल
