
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बिजली कर्मी बनकर बदमाश एसएसएफ के सिपाही के घर में घुस गए। वहां सिपाही की अकेली मां को बंधक बनाकर लाखों की नगदी-जेबर की लूटपाट की। सिपाही के घर पर लूटपाट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बताते हैं कि बदमाश तीन थे और तीनों एक बाइक से सिपाही के घर पहुंचे। एसपी पलाश बंसल के निर्देशों पर पुलिस की 3 टीमें बदमाशों की तलाश कर रही हैं।
दिनदहाड़े वारदात से क्षेत्र में सनसनी
जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र के नांदनमऊ गांव के अजय पाल एसएसएफ में कांस्टेबल हैं। इस समय वह चित्रकूट एयरपोर्ट पर तैनात हैं। वह पत्नी प्रीति के साथ कर्वी में रह रहे हैं।

तमंचे के बल पर धमकाते हुए वारदात
नांदनमऊ वाले घर में मां रजुलिया देवी (65) इस समय अकेली रहती हैं। मुंह बांधे बाइक से तीन बदमाश दोपहर करीब 2 उनके घर पहुंचे।
ये भी पढ़ें: बांदा: पिता ने गैस किल्लत के बीच दिल्ली जाने से रोका तो युवक ने की सुसाइड
वहां घर के बाहर लगे मीटर को देखने लगे। वृद्धा रजुलिया ने उनके पूछा तो उन्होंने खुद को बिजलीकर्मी बताया। इसके बाद तीनों बदमाश वापस लौट गए।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: रियल एस्टेट कारोबारी ने 11वीं मंजिल से कूदकर की सुसाइड, IPL सट्टे में..
बताते हैं कि कुछ देर बाद वापस तीनों उनके घर पहुंचे। वहां तमंचे के बल पर वृद्धा के हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद घर से लाखों की नगदी-जेवर लूटकर ले भागे।

SP ने खुलासे को गठित की 3 टीमें
बताते हैं कि बदमाश घर से 20 हजार की नगदी, गले का सोने का लॉकेट तथा सिपाही की पत्नी के घर में रखे सोने-चांदी के लगभग 9 लाख के जेबर भी बदमाश लूटकर ले गए।
ये भी पढ़ें: बांदा: दर्दनाक हादसा, अवैध रिफलिंग सिंलेडर से आग में जलकर महिला की मौत
भागते समय घर का दरबाजा बाहर से बंद कर गए। किसी तरह महिला ने हाथ-पैर खोले और छत पर जाकर शोक मचाया। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी हुई और दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला।
पुलिस ने FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू की
कांस्टेबल अजय पाल ने बदौसा थाने में तहरीर देते हुए रिपोर्ट लिखाई है। उधर, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 3 पुलिस टीमें लगाई गईं हैं। पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी घटना, पति-पत्नी ने एक साथ की आत्महत्या-परिवार में कोहराम
बांदा में बड़ी घटना, पति-पत्नी ने एक साथ की आत्महत्या-परिवार में कोहराम
