Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UP News

बांदा लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, सपा-बसपा और भाजपा में टक्कर..

बांदा लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, सपा-बसपा और भाजपा में टक्कर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण के लिए कल मतदान हैं। बुंदेलखंड की बात करें तो यहां बांदा लोकसभा-48 सबसे ज्यादा हाॅट सीट बनी हुई है। तपती गर्मी में राजनीतिक तापमान भी चढ़ा हुआ है। इस सीट पर मौजूदा समय में त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। सपा और भाजपा से जहां दो पटेल बिरादरी के प्रत्याशी मैदान में हैं तो बसपा से ब्राह्मण उम्मीदवार है। भाजपा से मौजूदा सांसद आरके सिंह पटेल दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी-सपा से पटेल तो बसपा से ब्राह्मण उम्मीदवार सपा-कांग्रेस गठबंधन ने पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता शिवशंकर सिंह पटेल प्रत्याशी बनाया है। इस कारण सीधे तौर पर भाजपा के पटेल वोट बैंक में सेंध लग रही है। यह सीट पटेल बाहुल्य सीट है। सपा प्रत्याशी शिवशंकर भी पटेलों में बड़ा प्रभाव रखते हैं। वहीं बसपा ने इस सीट से पूर्व विधायक स्व. पुरुषोत्त्म द्विवेदी के बेटे मयंक द्विव...
UP : ट्रैक्टर पलटने से तीन बच्चों की मौत, 6 घायल, एक रेफर

UP : ट्रैक्टर पलटने से तीन बच्चों की मौत, 6 घायल, एक रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर के पलटने से तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब नाला पार करते हुए ट्रैक्टर पलट गया। चालक सहित ट्रैक्टर और गन्ना बोने वाले हल पर बैठे 8 बच्चे उसके नीचे दब गए। इनमें से 3 बच्चों की मौत हो गई। वहीं 5 बच्चे घायल हो गए। चालक भी घायल हो गया। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक लखनऊ रेफर जानकारी के अनुसार सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर के विश्राम सुबह खेत में गन्ने की बुआई करने निकले थे। बताते हैं कि साथ में गांव के बच्चों को भी ले गए। ये भी पढ़ें : अमरोहा रेलवे स्टेशन पर सिपाही ने रायफल से खुद को गोली मारी, मचा हड़कंप वहां से लौटते समय गांव के पूरब बनी पुलिया के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। इसमें पहाड़ापुर के अंबरीश (10) पुत्र...
Breaking : बांदा में अनियंत्रित बाइक पलटने से एक व्यक्ति की मौत

Breaking : बांदा में अनियंत्रित बाइक पलटने से एक व्यक्ति की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताते हैं कि बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार निभौर के दीपेंद्र प्रताप सिंह (52) बबेरू के निवासी थे। मंडी में गेहूं बेचकर लौट रहे थे दीपेंद्र मंगलवार को बाइक से निभौर गांव की सहकारी समिति गेहूं बेचने गए थे। वहां से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान औगासी रोड बेसड़ाखेर के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर पलट गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ये भी पढ़ें : बांदा कोचिंग टीचर ने छात्रा की मां से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर की ब्लैकमेलिंग-गिरफ्तार   ...
UP : मंत्री संजय निषाद पर हमला-घायल, प्रधान समेत 8 के खिलाफ मुकदमा

UP : मंत्री संजय निषाद पर हमला-घायल, प्रधान समेत 8 के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर बीती रात एक समारोह में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। नाक और चेहरे पर चोट से वह घायल हो गए। उन्हें नाक पर गंभीर चोट पहुंची है। समर्थक और सुरक्षा कर्मी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। वहीं पार्टी के सांसद तीन विधायकों के साथ रात में ही अस्पताल पहुंच गए। घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देर रात शादी समारोह का मामला जानकारी के अनुसार निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद रविवार देर रात मोहम्मदपुर कठार गांव में आयोजित एक समारोह में गए थे। बताते हैं कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनपर हमला बोल दिया। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। ये भी पढ़ें : बिजनौर : लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी पुलिस ने मामल...
UP : सपा ने मेरठ से बदला प्रत्याशी, अतुल प्रधान के नामांकन के बाद सुनीता वर्मा को टिकट

UP : सपा ने मेरठ से बदला प्रत्याशी, अतुल प्रधान के नामांकन के बाद सुनीता वर्मा को टिकट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने मेरठ से प्रत्याशी बदल दिया है। सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान का पत्ता साफ कर पार्टी ने सुनीता वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। आज वह नामांकन भी दाखिल कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर उनके पति योगेश वर्मा लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। वहीं दूसरी ओर अतुल प्रधान ने टिकट कटने पर अपने इस्तीफे की बात कही है। हालांकि, अभी ताजा अपडेट यह है कि अतुल प्रधान के रुख में थोड़ी नरमी आ गई है। पहले गरम लेकिन अब नरम पड़े अतुल प्रधान बताते चलें कि अतुल प्रधान का मेरठ से लोकसभा कट चुका है। उन्होंने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। उधर, भानु प्रताप सिंह व रफीक अंसारी और योगेश वर्मा लखनऊ में हैं। ये भी पढ़ें : Loksabha Election : जयंत चौधरी का बड़ा दांव, बिजनौर-बागपत से RLD प्रत्याशियों का ऐलान, विधान परिषद और.. कुल मिलाकर सपा में टिकट बदले जाने से नेताओं में कहीं न ...
UP : संभल सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें

UP : संभल सांसद शफीकुर्रहमान का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : देश के सबसे बुजुर्ग संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया। वह लंबे समय से मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। इसकी जानकारी उनके पोते जियाउर्रहमान बर्क ने दी। उन्होंने बताया कि उनके 93 वर्षीय दादा की अचानक तबीयत बिगड़ी। इसके बाद मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। वहां उन्होंने अंतिम सांसें लीं। वह चार बार विधायक और चार बार सांसद रह चुके थे। 2019 में पांचवीं बार सांसद चुने गए थे। अपने बयानों को लेकर वह चर्चा में रहते थे। ये भी पढ़ें : सिंगर पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें.....
UP News : संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, फांसी पर लटकता मिला शव

UP News : संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, फांसी पर लटकता मिला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में लकड़ी की बल्ली से लटकता हुआ मिला। विवाहिता के पति का कहना है कि वह कहीं बाहर गया हुआ था। उसके पिता बकरियां चराने गए थे। देर शाम जब वापस लौटे तो घर में पत्नी रेखा का शव बल्ली के सहारे लटक रहा था। पुलिस का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग घटना को आत्महत्या बता रहे हैं, लेकिन इसकी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बांदा जिले के बिसंडा के ग्राम इटवां के रहने वाले संजय खटीक की लगभग 1 साल पहले रेखा (26) से शादी हुई थी। बीती शाम उसका शव कमरे में बल्ली के सहारे लटकता मिला। ये भी पढ़ें : UP : पिज्जा हाउस में सेक्स रैकेट, रिटायर इंस्पेक्टर समेत 9 युवतियां और 11 युवक पकड़े गए शाम तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो दरवाजा तोड़कर देखा गया। अंदर शव लटकता मिलने पर सिंहपुर पुलिस चौकी पर...
बांदा में नाबालिग छात्रा से रेप, मोबाइल के बहाने घर ले जाकर घटना-आरोपी गिरफ्तार

बांदा में नाबालिग छात्रा से रेप, मोबाइल के बहाने घर ले जाकर घटना-आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक दरिंदे ने मोबाइल दिखाने के बहाने बच्ची से रेप किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट लिखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 10 साल की बच्ची कक्षा 5 की छात्रा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा बच्ची का पिता बाहर रहकर मजदूरी करता है। बताते हैं कि बीते दिनों उनकी बेटी घर के पास खेल रही थी। तभी पड़ोसी युवक मोबाइल दिखाने के बहाने उसे अपने घर ले गया। इसके बाद डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। ये भी पढ़ें : बांदा में बेटे की शादी से पहले कुएं में कूदा पिता, परिजनों ने बताई यह वजह..  दरिंदे के चंगुल से छूटी बच्ची ने घर पहुंचकर आपबीती परिजन...
माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में गड़बड़ी, जेल मंत्री ने मांगा स्पष्टीकरण..

माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में गड़बड़ी, जेल मंत्री ने मांगा स्पष्टीकरण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेश की सबसे संवेदनशील जेलों में एक बांदा जेल में शायद सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। प्रदेश का नंबर-1 माफिया डान मुख्तार अंसारी इसी जेल में बंद है। इसके बावजूद एक के बाद एक लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। लापरपाहियां भी अधिकारियों के स्तर पर हैं। पहले जेल अधीक्षक के बिना अनुमति छुट्टी जाने का मामला सामने आया था। अब रुपए लेकर मिलाई कराने के आरोपों का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इस संबंध में गंभीर आरोप जेल मंत्री तक पहुंचे हैं। मंत्री ने अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। जेल मंत्री के सामने मुलाकात में वसूली के आरोप सूत्रों का कहना है कि जेल गेट पर दो दिन पहले जेल मंत्री के पहुंचने से पहले जेल गेट पर हंगामा भी हुआ था। गेट पर मौजूद लोगों ने मिलाई के कर्मचारियों पर वसूली के आरोप भी लगाए। जानकारी के अनुसार शनिवार को कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति बांदा जेल निरीक...
बिजनौर : राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट, इरशाद समेत 3 गिरफ्तार

बिजनौर : राम मंदिर पर आपत्तिजनक पोस्ट, इरशाद समेत 3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बिजनौर : बिजनौर जिले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर हिंदू धर्म और राम मंदिर पर कुछ अराजकतत्वों ने आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दी। जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले में तेजी से काम करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मामला बिजनौर के धामपुर थाना कोतवाली क्षेत्र का है। धामपुर कोतवाली क्षेत्र का है मामला धामपुर कोतवाल किशन अवतार का कहना है कि आरोपियों ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करते हुए वायरल किया। तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान धामपुर के मोहल्ला नई सराय के इरशाद पुत्र अब्दुल्ला, अजमल पुत्र असगर और भूरा पुत्र शहजाद के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि तीनों को जेल भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ें : UP : युवक का गुप्तांग काटा, कानपुर रेफर-दो भाइयों ने इसलिए की वारदात.....