Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UP News

दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, जेपी नड्डा से खास मुलाकात

दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, जेपी नड्डा से खास मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पश्चिमी यूपी के बाद शाम को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि यूपी के राजनीति हालात को लेकर चर्चा हुई। योगी और नड्डा की मुलाकात को काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस समय यूपी में संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं। होली के बाद मंत्रिमंडल विस्तार यूपी के नए जिलाध्यक्षों की सूची दिल्ली में विचाराधीन है। माना जा रहा है कि जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर भी दोनों नेताओं में बातचीत हुई है। वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि यूपी में होली के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होना तय है। वहीं जिलाध्यक्षों की सूची भी जारी होगी। बताते चलें कि जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर लंबे समय से इंतजार चल रहा है। ये भी पढ़ें: UP : हरी झंडी दिखाते ही BJP विधायक ट्रेन के आगे गिरीं, धक्का-मुक्की का शिकार https...
यूपी में 3 PCS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के ADM-SDM बदले..

यूपी में 3 PCS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के ADM-SDM बदले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को 3 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी तरह कुंवर बहादुर सिंह को बिजनौर के उपजिलाधिकारी पद से हटाकर सचिव, विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी दी गई है। बाराबंकी के SDM बने कार्तिकेय सिंह वहीं लखीमपुर खीरी के उप जिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह को उपजिलाधिकारी बाराबंकी बनाया दिया गया है। आदित्य प्रजापति को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव से हटा दिया गया है। अब उन्हें अपर जिलाधिकारी (वित्त-राजस्व) प्रतापगढ़ बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। ये भी पढ़ें: बांदा ADM के खिलाफ महिला नेत्री का धरना, यह है पूरा मामला..   https://samarneetinews.com/protest-against-banda-adm-serious-allegations-by-jdu-leader/  ...
रमजान-होली को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर पैनी नजर

रमजान-होली को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर पैनी नजर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रमजान और होली को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस सोशल मीडिया से लेकर रेलवे ट्रैक तक पैनी नजर रख रही है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने आगामी त्यौहारों को लेकर 24 घंटे अलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब तथा एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। DGP ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ली अहम बैठक साथ ही प्रदेश के थाना प्रभारियों को आदेश दिया गया है कि गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर रेलवे ट्रैक की निगरानी बढ़ाई जाए। रविवार को पुलिस मुख्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए डीजीपी ने अहम बैठक की। साथ ही महाकुंभ में बेहतर कार्य करने के लिए पुलिस कर्मियों की प्रशंसा भी की। ये भी पढ़ें: Mahakumbh: यूपी पुलिस को मुख्यमंत्री योगी का गिफ्ट, 1 सप्ताह की ...
UP: आज से करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

UP: आज से करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज से फिर मौसम बदलेगा। अगले 3 दिनों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 27 फरवरी से 1 मार्च तक यूपी के कई हिस्सों में बारिश होने की पूरी संभावना है। साथ ही रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। इन जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 फरवरी से पश्चिमी यूपी के मेरठ में बारिश की संभावना है। फिर 27 मार्च  से 1 मार्च तक यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सीतापुर, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, फर्रुखाबाद, बरेली और बदायूं समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। ये भी पढ़ें: भाजपा नेता की गुंडई, अवैध कब्जा हटाया तो चला दी गोली-घटना CCT...
UP: मिल्कीपुर उप चुनाव के नतीजे आज..

UP: मिल्कीपुर उप चुनाव के नतीजे आज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मिल्कीपुर उप चुनाव का रिजल्ट आज आने वाला है। किसके सिर ताज सजेगा इसे लेकर आज पूरी पिक्चर साफ हो जाएगी। 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो रही है। बताते चलें कि इस सीट पर सपा और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। इस सीट के परिणामों पर सभी की नजर टिकी है। ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में रईसजादे ने कार से छात्राओं को टक्कर मारकर रौंदा, देखने वालों की भी निकली चीख  ...
UP: राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन

UP: राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की नींव में पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल (68) का निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। बिहार के कमरैल (सुपौल) के रहने वाले श्री चौपाल ने 9 नवंबर 1989 को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की नींव की पहली ईंट रखी थी। साथ ही ट्रस्ट के सदस्य भी थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया है। विधान परिषद सदस्य भी रहे हैं चौपाल वह विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े रहे हैं। साथ ही विधान परिषद सदस्य भी रहे थे। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांसें लीं। उनके निधन की जानकारी से ये भी पढ़ें: यूपी: महिला PCS अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार-लखनऊ विजिलेंस टीम ने.. ट्रस्ट के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गई। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल म...
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस आज, इन 6 लोगों को मिलेगा प्रदेश गौरव सम्मान

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस आज, इन 6 लोगों को मिलेगा प्रदेश गौरव सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। बताते हैं कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह 24 से 26 जनवरी तक मनाया जाएगा। इस दौरान अवध शिल्प ग्राम में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनको मिलेगा सम्मान इसके अलावा यूपी गौरव सम्मान से छह लोगों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी द्वारा दिया जाएगा। सम्मान में 11-11 लाख रुपए और ये भी पढ़ें: महाकुंभ: 54 मंत्रियों संग CM Yogi आज लगाएंगे संगम में डुबकी, प्रयागराज में कैबिनेट बैठक भी.. शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। वहीं कानपुर के मनीष वर्मा, वृंदावन मथुरा के हिमांशु गुप्ता, बुलंदशहर की कृष्णा यादव, वाराणसी के कृष्णकांत शुक्ल, बहराइच के डॉ. जय...
यूपी में 31 IAS के तबादले, लखनऊ-कानपुर-बिजनौर समेत 14 जिलों में नए DM, पढ़े पूरी लिस्ट..

यूपी में 31 IAS के तबादले, लखनऊ-कानपुर-बिजनौर समेत 14 जिलों में नए DM, पढ़े पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बीती देर रात प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के बड़ी संख्या में तबादले किए हैं। राज्य सरकार ने देर रात 3 मंडलायुक्त और लखनऊ-कानपुर-बांदा और बिजनौर-बाराबंकी समेत 14 जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया है। कुल 31 आईएएस का तबादला किया गया है। मेरठ, आगरा और अलीगढ़ में नए मंडलायुक्त भेजे गए हैं। विशाखजी लखनऊ के DM बनाए गए तबादला सूची के अनुसार, मेरठ की मंडलायुक्त रहीं सेल्वा कुमारी जे. को अब सचिव नियोजन व डीजी अर्थ एवं संख्या बनाया गया है। आगरा की मंडलायुक्त रितु महेश्वरी को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सहारनपुर के मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद को मेरठ मंडल का आयुक्त बनाया गया है। जितेंद्र प्रताप सिंह कानपुर के नए DM विशाख जी को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अबतक वह अलीगढ़ के डीएम थे। अलीगढ़...
यूपी में 8वीं तक के स्कूल बंद, शीत लहर के चलते..

यूपी में 8वीं तक के स्कूल बंद, शीत लहर के चलते..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी के मद्देनजर स्कूलों में दो दिन के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। परिषदीय व मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा-1 से 8 तक के बच्चों की 16 व 17 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की गई है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से ठंड को देखते हुए जारी हुए आदेश बुधवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी हुआ है। बताते चलें कि यूपी में इस समय मौसम ने तेजी से करवट बदली है। आने वाले दिनों के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसे लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। अब 8वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। ये भी पढ़ें: अलर्ट: यूपी में फिर होगी बारिश, लखनऊ से बुंदेलखंड और मेरठ तक बदलेगा मौसम    ...
यूपी: अब हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं, परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

यूपी: अब हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं, परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दुर्घटनाओं में दो पहिया वाहन सवारों की बढ़ती मौतों पर लगाम कसने के लिए शासन ने बड़ा कदम उठाया है। यूपी परिवहन विभाग ने अब 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' की एडवाइजरी जारी कर दी है। विभाग ने हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं की नीति लागू की है। जानकारी के अनुसार परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह की ओर से एक पत्र जारी हुआ है। सोशल मीडिया पर भी खबर वायरल हो रही है। ऐसे में लोग खूब चर्चा भी कर रहे हैं। हादसों में होने वाली मौतों पर लगाम कसने की कोशिश इस पत्र में पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना हेलमेट वाले दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दें। यह पत्र सभी जिलों के जिलाधिकारियों और संभागीय आयुक्तों को भी भेजा गया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। बताते हैं कि पत्र में परिवहन आयुक्त की ओर से ये भी पढ़ें: UP : स्टंटबाज लड़कियों पर ...