Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: trending now

जरा हट के.. सांप और नाग में क्या अंतर होता है? नहीं जानते होंगे आप! यहां पढ़ें..

जरा हट के.. सांप और नाग में क्या अंतर होता है? नहीं जानते होंगे आप! यहां पढ़ें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: हम अक्सर सांप और नाग बारे में सुनते और पढ़ते रहते हैं। ये ऐसे जीव हैं जिनके बारे में सुनते ही शरीर में एक कंपन सा हो जाता है। अमूमन हम लोग सांप और नाग को लेकर जब चर्चा करते हैं तो दोनों को एक ही समझते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांप और नाग में बड़ा अंतर होता है। हर नाग एक सांप है, लेकिन हर सांप नाग नहीं होता दरअसल, सांप और नाग दोनों ही सरीसृप वर्ग के जीव हैं, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से इनमें कई बड़े अंतर हैं। आम बोलचाल में लोग सांप और नाग शब्दों का एक ही अर्थ में प्रयोग करते हैं। 3000 से ज्यादा सांप की प्रजातियां, कुछ जहरीली और कुछ नहीं.. इसलिए इनके बीच के अंतर को समझना जरूरी है। हर नाग सांप होता है, लेकिन हर सांप नाग नहीं होता। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सांप एक व्यापक समूह है। विश्वभर में इसकी लगभग 3000 प्रजातियां पाई जाती हैं। ...
Eid Ul Adha 2025: ताजमहल में फ्री एंट्री-पर्यटक भी गदगद-पूरे प्रदेश में बकरीद का उल्लास

Eid Ul Adha 2025: ताजमहल में फ्री एंट्री-पर्यटक भी गदगद-पूरे प्रदेश में बकरीद का उल्लास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में बकरीद का त्यौहार पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि बकरीद पर ताजमहल में फ्री एंट्री कर दी गई। दो घंटे तक पर्यटकों का भी ताजमहल में एंट्री का टिकट नहीं लगा। इसलिए पर्यटक भी खूब गदगद नजर आए। त्यौहार की शुरूआत मस्जिदों और इबादतगाहों पर नमाज अदा करने के बाद शुरू हुई। इसके बाद कुर्बानी का दौर शुरू हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की बधाई दी। वहीं सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी हो रही है। लोगों में आपसी सौहार्द भी आया नजर तमाम ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के चाकचौबंध प्रबंध किए गए हैं। लखनऊ में टीले वाली मस्जिद और ऐशबाग ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई। उधर, आगरा में ताजमहल परिसर में भी ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की गई। ताजमहल में दो घंटे निशुल्क रहा प्रवेश इस दौरान ताजमहल में दो घंटे के लिए निशुल्क...
भारत में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का PM Modi ने किया उद्घाटन-अब कश्मीर तक रेल

भारत में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का PM Modi ने किया उद्घाटन-अब कश्मीर तक रेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: भारत में कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया है। चिनाब नदी पर बना यह 1.3 किमी लंबा रेलवे पुल 359 मीटर ऊंचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह पुल 260 किमी प्रति घंटे की हवा और भूकंपीय जोन-V में भी स्थिर रह सकता है। बताते हैं कि इसके निर्माण में लगभग 30,000 टन स्टील और आधे फुटबाल मैदान जितनी चौड़ी नींव का उपयोग हुआ है। 46 हजार करोड़ की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कुल 46 हजार करोड़ की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। साथ ही चिनाब नदी पर बने दुनिया के इस सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर एक नए युग की शुरूआत भ...
अयोध्या: एलन मस्क के पिता प्रसिद्ध उद्योगपति एरोल मस्क पहुंचे रामनगरी

अयोध्या: एलन मस्क के पिता प्रसिद्ध उद्योगपति एरोल मस्क पहुंचे रामनगरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के सीईओ एवं दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार दोपहर विशेष विमान से रामनगरी अयोध्या पहुंचे। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वह सीधा राम जन्मभूमि परिसर गए। वहां 15 अन्य अतिथियों के साथ रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन कर किया 'जय श्रीराम' का जयघोष एरोल मस्क पूरी तरह भारतीय संस्कृति में रंगे नजर आए। हनुमानगढ़ी के महंत हेमंत दास की मौजूदगी में उन्होंने जय श्री राम का उद्घोष भी किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक गौरवशाली इतिहास है। वह इसका सम्मान करते हैं। रामलला के दर्शन के दौरान पुजारी ने उन्हें और उनकी बेटी सहित सभी सहयोगियों को रामनामी पहनाया। एरोल मस्क भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत कुर्ता पजामा पहनकर अयोध्या पहुंच...
यूपी में 3 IPS अफसरों के तबादले, नीरा रावत को UP-112 का अतिरिक्त प्रभार

यूपी में 3 IPS अफसरों के तबादले, नीरा रावत को UP-112 का अतिरिक्त प्रभार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईपीएस नीरा रावत को डीजी ईओडब्ल्यू के साथ यूपी 112 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अबतक वह नवप्रोन्नत पुलिस महानिदेशक/बाद्ध्य प्रतीक्षा के पद पर कार्यरत थीं। पीसी मीणा को कारागार प्रशासन का भी अतिरिक्त प्रभार इसी क्रम में आईपीएस पीसी मीणा को डीजी सीएमडी के अलावा महानिदेशक कारागार प्रशासन का भी दायित्व सौंपा गया है। वहीं आईपीएस आशुतोष पांडेय को पुलिस महानिदेशक टेलीकॉम की जिम्मेदारी ये भी पढ़ें: लखनऊ: महिला IPS के IRS पति से इनकम टैक्स ऑफिस में मारपीट, जॉइंट कमिश्नर पर FIR.. दी गई है। वह अबतक नवप्रोन्नत पुलिस महानिदेशक/बाद्ध्य प्रतीक्षा के रूप में काम कर रहे थे। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें: यूपी में 5 IPS अफसरों के तबादले, बस्ती-गोर...
जेईई एडवांस रिजल्ट 2025: लखनऊ के श्रेयस ने किया यूपी टॉप, पूरे देश में 68वीं रैंक

जेईई एडवांस रिजल्ट 2025: लखनऊ के श्रेयस ने किया यूपी टॉप, पूरे देश में 68वीं रैंक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस का रिजल्ट सोमवार को आ गया है। लखनऊ के श्रेयस लोहिया को पूरे उत्तर प्रदेश में टाप किया है। उन्होंने यूपी में पहला स्थान हासिल करते हुए देश में 68वीं रैंक हासिल की है। श्रेयस के पिता गजेंद्र लोहिया लखनऊ दूरदर्शन में सेवारत हैं। बेटे की सफलता से परिवार में खुशियां श्रेयस की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशियां छा गई हैं। उनके पिता गजेंद्र का कहना है कि बेटे की सफलता से वह बहुत खुश हैं। मां विनीता ने भी कहा है कि बेटे का पहले भी रिजल्ट अच्छा रहा था। अबकी बार और बड़ी सफलता हासिल की है। बताते हैं कि श्रेयस को जेईई मेन में ऑल इंडिया 6वीं रैंक मिली थी। उनका परसेंटाइल स्कोर 100 रहा था। श्रेयस जेवियर स्कूल गोमतीनगर के छात्र रह चुके हैं। ये भी पढ़ें: CBSE 12th Topper: यूपी शामली की सावी जैन ने देशभर में किया टॉप, 500 में 499 अंक.. ...
UP Board Result: बांदा में सनी ने 12वीं और आकांक्षा ने 10वीं में किया जिला टाॅप

UP Board Result: बांदा में सनी ने 12वीं और आकांक्षा ने 10वीं में किया जिला टाॅप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज यूपी बोर्ड परीक्षा का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया। बांदा में 10वीं में आकांक्षा ने जिला टाॅप किया है। वहीं 12वीं की परीक्षा में सनी सिंह पटेल ने जिले में टाॅप किया। छात्रा अकांक्षा सिंह ने 573 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र हैं सनी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र सनी सिंह पटेल ने 90.3% अंक पाकर बांदा टाॅप किया। छात्र उत्कर्ष मिश्रा ने 86.7% अंक प्राप्त किए। यूपी बोर्ड 10वीं में बांदा जिले में छात्रा आकांक्षा ने जिला टाॅप किया है। वहीं बीपीएम की छात्रा हैं। आकांक्षा सिंह ने 573 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। वह बीपीएम स्कूल की छात्रा हैं। इसी तरह सरस्वती बालिका विद्या ...
UP Board Result: 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने टाॅपर

UP Board Result: 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने टाॅपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 54 लाख बोर्ड परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आ गया है। यूपी बोर्ड ने प्रेसकांफ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया है। 10वीं में जालौन के यश और 12वीं प्रयागराज की महक जायसवाल ने यूपी टाॅप किया है। 10वीं में 90.11 % और इंटर में 81.15 % रिजल्ट 10वीं में 91.11% परीक्षार्थी पास हुए हैं। जालौन के उमरी गांव यश ने यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 97.83 % अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टाॅप किया है। उन्होंने बिना कोचिंग के यह सफलता हासिल की है। ये भी पढ़ें: UPSC 2024 Result: बांदा की बेटी सांभवी बनीं IAS, परिवार में खुशियां छाईं  वह उमरी गांव के श्रीमति रसकेंद्रीय इंटर कालेज के छात्र हैं। उनके पिता विनय प्रताप सिंह इसी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 81.15 % परीक्षार्थी पास ...
UP Board : आज आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

UP Board : आज आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज घोषित होगा। इसके साथ ही लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार परीक्षा परिणाम दोपहर 12.30 बजे जारी होगा। परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in और डिजिलॉकर की वेबसाइट www.result.digilocker.gov.in पर देखा जा सकेगा। ये भी पढ़ें: अलर्ट: कानपुर-बांदा-झांसी समेत इन 45 जिलों में अगले दो दिन भीषण गर्मी की चेतावनी https://samarneetinews.com/alert-severe-heat-heat-wave-warning-in-these-45-districts-including-kanpur-banda-for-next-two-days/...
ईद कल, सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को दी बधाई

ईद कल, सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: ईद का त्यौहार पूरे देश में सोमवार को मनाया जाएगा। रविवार शाम अलग-अलग कमेटियों ने चांद देखने की तस्दीक की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि ईद उल फित्र का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कहा कि खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने की भावना को बढ़ाता है। ये भी पढ़ें: यूपी में 3 PCS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के ADM-SDM बदले.. ये भी पढ़ें: शाहजहांपुर: ATM से निकले नकली नोट, जांच में जुटे एसबीआई अधिकारी  https://samarneetinews.com/in-shahjahanpur-fake-notes-came-out-from-atm-sbi-officers-engaged-in-investigation/...