बांदा से चार नगर पालिका EO के तबादले, चुनाव से पहले बड़ा बदलाव..
समरनीति न्यूज, बांदा : शासन ने जिले में 3 साल पूरे कर चुके दो नगर पालिकाओं के अधिशाषी अधिकारियों के तबादले किए हैं। चुनाव से पहले तबादला नीति के तहत बांदा नगर पालिका के ईओ बुद्धिप्रकाश समेत जिले से चार ईओ के तबादले हुए हैं। बांदा ईओ का मैनपुरी तबादला कर दिया गया है। वहीं कन्नौज नगर पालिका की ईओ नीलम चौधरी को बांदा स्थानांतरित किया गया है।
चुनाव से पहले तबादला नीति के तहत बदलाव
माना जा रहा है कि वह बांदा नगर पालिका में ईओ का पद संभालेंगी। इसी तरह अतर्रा नगर पालिका के ईओ राम सिंह का तबादला कौशांबी हुआ है। उनके स्थान पर अजय कुमार सिंह का तबादला बांदा किया गया है। वह अबतक कुशीनगर में तैनात थे। वहीं बबेरू और तिंदवारी नगर पंचायत के प्रभाई ईओ रामबदन यादव को ईओ बस्ती और ईओ विजय बहादुर का जालौन स्थानांतरण हो गया है।
ये भी पढ़ें : बांदा में महिला टीचर का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, FB ...