Monday, June 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: train

कानपुर में कर्तव्य निभाते वक्त दो रेलवे ट्रैकमैनों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, गुस्साए साथियों ने रूट बाधित कर रोकीं दो दर्जन ट्रेनें

कानपुर में कर्तव्य निभाते वक्त दो रेलवे ट्रैकमैनों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, गुस्साए साथियों ने रूट बाधित कर रोकीं दो दर्जन ट्रेनें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः पनकी पड़ाव के पास गेट नंबर-83 पर हुए एक दर्दनाक हादसे में दो रेलकर्मियों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब रेलकर्मी ट्रैक पर काम कर रहे थे। इसी दौरान मालगाड़ी ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में रेल अधिकारियों की लापरवाही को लेकर गुस्साए रेलकर्मियों ने रेलवे ट्रैक बाधिक कर दिया। इससे शताब्दी समेत कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें 1 घंटे तक रुकी रहीं। ट्रैक पर काम करते समय हादसे का शिकार  बताते हैं कि ब्लॉक् खत्म होने के बाद कासन बोर्ड लेने जा रहे 2 ट्रैक मैन सोबरन सिंह (30) व नीरज कुमार (32) की सोमवार दोपहर बाद करीब 3 बजे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि ये दोनों गैंगमैन अपनी ड्यूटी के दौरान रेलवे का एक बोर्ड लगा रहे थे। इसी दौरान एक माल गाड़ी उस ट्रैक पर आ गई। ये भी पढ़ेंः रेलवे अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़े गैंगमैन ने ...
उन्नाव में चलती ट्रेन से जा टकराया ट्रैक्टर, परखच्चे उड़े-बड़ा हादसा टला

उन्नाव में चलती ट्रेन से जा टकराया ट्रैक्टर, परखच्चे उड़े-बड़ा हादसा टला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव: जिले में आज उस वक्त बड़ा रेल हादसा टल गया जब रायबरेली पैसेंजर ट्रेन से एक ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। उसका चालक और क्लीनर घायल हो गए। साथ ही ट्रेन की भी एक बोगी क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जाता है कि रायबरेली पैसेंजर ट्रेन (54153) रोजाना की तरह उन्नाव की ओर जा रही थी। इंजन के पीछे तीसरे डिब्बे से हुई टक्कर, चालक-क्लीनर घायल  इसी दौरान रास्ते में अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी स्टेशन के पास ट्रेन के तीसरे डिब्बे की चपेट में आकर ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। यह ट्रैक्टर गिट्टी लेकर जा रहा था और इसके चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रेन में आकर टक्कर मार दी। ये भी पढ़ेंः पुरानी रंजिश में बीजेपी नेता ने सपा नेता ने गोली मारी, गंभीर हालत में रेफर हांलाकि चालक और क्लीनर खुद भी घायल हो गए हैं। ट्रेन हादसे के बाद रुक...
दशहरा पर्व के दौरान पंजाब के अमृसर में बड़ा रेल हादसा, 50 लोगों की मौत

दशहरा पर्व के दौरान पंजाब के अमृसर में बड़ा रेल हादसा, 50 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पंजाब के अमृतसर से बेहद दुखद और परेशान कर देने वाली खबर आ रही है। अमृतसर में हुए एक बड़े ट्रेन हादसे में 50 लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना मिल रही है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वहां लोग रावण दहन का कार्यक्रम देखने गए थे। रावण के पुतले में आग लगने के बाद लोग भागकर पास की रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। वहां अचानक ट्रैन के आने से उससे कटकर 50 लोगों की मौत हो गई। पंजाब पुलिस ने इसकी पुष्टी की है जबकि मरने वालों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। रावण का पुतला जलने के बाद भगड़ मचने पर रेलवे पटरी पर पहुंचे थे लोग  बताते हैं कि अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास दशहरा मनाया जा रहा था। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी। पुतलों में आग लगने के बाद वहां भगदड़ मच गई। लोग पास से निकली रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। इसी बीच ट्रेन आने से 50 लोगों की उसके नीचे आकर मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः दिल्ली म...
फतेहपुर स्टेशन पर अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

फतेहपुर स्टेशन पर अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर आज एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी थाना प्रभारी अरविंद सरोज और उप निरीक्षक दुर्विजय सिंह ने मौके पर छानबीन की। मरने वाले की उम्र लगभग 45 साल बताई जा रही है। स्टेशन के पश्चिमी छोर पर मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत  जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने की काफी कोशिश की। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी प्रभारी श्री सरोज ने बताया है कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। ये भी पढ़ेंः उन्नावः नहर में कार मिलने के मामले में 3 के शव मिले और 2 का पता नहीं, परिजनों ने लगया जाम, हत्या का आरोप साथ ही विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया है कि इस व्यक्ति की मौत फतेहपुर के पश्चिमी छोर पर माल गाड़ी क...
राजधानी एक्सप्रेस में नेपाली दंपति के 10 लाख के जेबर और नगदी चोरी

राजधानी एक्सप्रेस में नेपाली दंपति के 10 लाख के जेबर और नगदी चोरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः राजधानी जैसी देश की सबसे वीवीआईपी ट्रेन में भी अब यात्री और उनका सामान सुरक्षित नहीं बचा है। शुक्रवार को राजधानी के सुरक्षित एसी कोच में सफर कर रहे एक नेपाली दंपति के लाखों रुपए के जेवर चोरी हो गए। राजधानी एक्सप्रेस जैसी वीवीआईपी गाड़ी के एसी कोच में चोरी की इस घटना ने कानपुर सेंट्रल से लेकर दिल्ली तक अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। देश की सबसे वीवीआईपी ट्रेन में चोरी से अधिकारियों के होश उड़े  दिल्ली में पीड़ित दंपति ने मामले में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से जुड़ा होने के कारण मुकदमे को यहां ट्रासफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि नेपाल के मंगलभवन भट्टपुर झापा निवासी हुलास चंद्र सरिया अपनी पत्नी ललिता देवी के साथ 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। य...
गंगा-कावेरी ट्रेन डकैतीकांड के बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, तड़तड़ाहट से गूंजा बीहड़

गंगा-कावेरी ट्रेन डकैतीकांड के बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, तड़तड़ाहट से गूंजा बीहड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः गंगा कावेरी ट्रेन डकैती के मुख्य आरोपी व शातिर डकैत से पुलिस की लगभग 1 घंटे तक गोलियां चलीं। लेकिन अंधेरे में जंगल के रास्तों की जानकारी का फायदा उठाते हुए डकैत और उसके साथी भागने में सफल रहे। इस दौरान बांदा जिले के आधा दर्जन से ज्यादा थानों की पुलिस, सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी भी की। लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। गोलीबारी की शुरूआत बदौसा थाना पुलिस के साथ हुई। गुप्त सूचना पर पहुंची थी पुलिस, हो गया आमना-सामना   बताते चलें कि बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले में मानिकपुर जंक्शन से गुजरे मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर पनहाई स्टेशन के पास हाल ही में गंगा कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती पड़ गई थी। डकैती के दौरान बदमाशों ने लाखों के जेबर, नगदी और अन्य सामान लूट लिया था। इतना ही नहीं विरोध करने पर यात्रियों पर चाकुओं से हमला ...
बुआ के घर से लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत..

बुआ के घर से लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत..

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव : अपनी बुआ से घर से खुशी-खुशी लौट रहे एक 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने दर्दनाक मौत हो गई। उसकी हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों के भी रोंगटे खड़े हो गए। लेकिन कोई चाहकर भी उसकी मदद नहीं कर पाया। युवक ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ेंः कानपुरः सि्गनल पर ट्रेन से करते थे लाखों का माल पार, पकड़े गए 3 नटवरलाल बताया जाता है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के कुकड़ी गांव का रहने वाला युवक आशीष शुक्ला (24) अपनी बुआ के घर से लौट रहा था। आज सुबह वह इंटरसिटी ट्रेन से आ रहा था। इसी दौरान ट्रेन से पैर फिसल जाने पर उसके दोनों पैर कट गए। ये भी पढ़ेंः ..जब ट्रेन में बदमाशों के हाथ लुट-पिट रहे थे यात्री तो कहीं छिपे थे चार सिपाही, हुए निलंबित देखते ही देखते खून की धार फूट पड़ी और युवक वहीं तड़पने लगा। ट्रेन के यात्रियों ने उसकी काफी मदद करनी च...
..जब ट्रेन में बदमाशों के हाथ लुट-पिट रहे थे यात्री तो कहीं छिपे थे चार सिपाही, हुए निलंबित

..जब ट्रेन में बदमाशों के हाथ लुट-पिट रहे थे यात्री तो कहीं छिपे थे चार सिपाही, हुए निलंबित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, इलाहाबादः चित्रकूट में 7/8 सितंबर की रात गंगा-काबेरी एक्स. ट्रेन में पड़ी डकैती के मामले में 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। अबतक किसी बदमाश का कोई सुराग नहीं लगा है। हांलाकि अधिकारियों ने ट्रेन में पिकेट ड्यूटी कर रहे चार सिपाहियों को लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित कर दिया है। ये चारों सिपाही ट्रेन में डकैती के वक्त उसमें मौजूद थे। इसके बावजूद न तो इन चारों ने वारदात को रोकने की कोशिश की। न ही इनका कहीं कुछ पता चला। गंगा-काबेरी एक्सप्रेस में डकैती को 36 घंटे से ज्यादा बीतने पर भी पुलिस खाली हाथ   बताते चलें कि यह ट्रेन चेन्नई से छपरा वाया इलाहाबाद जा रही थी। इसी रूट से होकर गुजरने वाली गंगा-काबेरी एक्स. में डकैतों ने मानिकपुर और नैनी स्टेशन के बीच पनाही में यात्रियों के साथ जमकर लूटपाट की थी। बदमाशों ने कोच नंबर एस 2 से होकर एस 9 तक...
ट्रेन की टक्कर से उड़े ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे, बड़ा हादसा टला

ट्रेन की टक्कर से उड़े ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे, बड़ा हादसा टला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः थाना क्षेत्र सदरपुर और रामपुर कला सीमा पर बने गेट संख्या 41 सी गांव कोड़री के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली और ट्रेन की भिड़ंत हो गई। बताते हैं कि कोड़री की ओर से बाबूपुर की ओर जा रही ट्रेक्टर ट्राली को गेट मित्र अजयपाल द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन ट्रेक्टर चालक नहीं रुका और ट्राली गेट के खम्भे में फंस गई। इसी दौरान सीतापुर से बुढ़वल की ओर जा रही ट्रेन आती दिखी। जिसे देखने के बाद गेटमित्र ने टार्च और झंडी दिखाकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन रात के कारण ट्रेन ड्राइवर इशारा नहीं समझ सका और ट्राली से टक्कर हो गई। ट्राली ठोकर से दूर जाकर गिरी तब ट्रेन रुकी। सूचना पाकर पीडब्लूआई अरबिन्द कुमार व एईएन संयोग श्रीवास्तव ने मौके पर पंहुचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही गेट मित्र से मामले की पूरी जानकारी ली। ये भी पढ़ेंः देखें वीडियोः दिल्ली से अपहरण, सी...
चूहे ने यात्री को काटा, रेलवे को देना पड़ा 25 हजार मुआवजा

चूहे ने यात्री को काटा, रेलवे को देना पड़ा 25 हजार मुआवजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: ट्रेन में चूहे के काटने से घायल एक व्यक्ति को रेलवे ने 25 हजार रूपए का मुआवजा दिया है। यह व्यक्ति रेल यात्री था और यात्रा के दौरान उसे ट्रेन में एक चूहे ने काटकर घायल कर दिया था। यह मुआवजा उनको चिकित्सा खर्च, मानसिक खर्च और अदालती खर्च के रूप में दिया गया है। सेलम से जुड़ा मामला, उपभोक्ता शिकायत मंच ने दिया फैसला  बताते हैं कि सेलम (चैन्नई) के रहने वाले वेंकटचलम 8 अगस्त 2014 को ट्रेन से चैन्नई जा रहे थे। रास्ते में ट्रेन में उनको चूहे ने काट लिया था। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत एक उपभोक्ता शिकायत मंच से की। उपभोक्ता शिकायत मंच ने रेलवे को ट्रेन में चूहे के काटने से घायल व्यक्ति को 25 हजार का मुआवजा देने के निर्देश दिए। ये भी पढ़ियेः ..और पति ने कराई पत्नी की प्रेमी संग शादी बताया जाता है कि उपभोक्ता शिकायत मंच ने रेलवे को चिकित्सा खर्च के रूप में 2 हजार अल...