Thursday, January 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Samarneeti news

खबर का असर: बांदा मरौली में छापा-पकड़ा गया अवैध खनन-संजीव गुप्ता पर 2 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

खबर का असर: बांदा मरौली में छापा-पकड़ा गया अवैध खनन-संजीव गुप्ता पर 2 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अवैध खनन पर ''समरनीति न्यूज'' की खबर सच साबित हुई। 6 दिसंबर को ''समरनीति न्यूज'' ने मरौली में अवैध खनन संबंधित खबर प्रकाशित की। 6 दिसंबर को ही बांदा जिलाधिकारी श्रीमति जे.रीभा के आदेशों पर संयुक्त टीम ने मरौली खदान पर छापा मार दिया। राजस्व और खनिज अधिकारियों के छापे में मरौली खदान पर अवैध खनन पकड़ा गया है। खबर सच साबित हुई। प्रशासन ने खदान पट्टाधार बालू कारोबारी कानपुर के संजीव गुप्ता पर 2 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना ठोकते हुए नोटिस जारी की है। ''समरनीति न्यूज'' ने 6 दिसंबर को छापी खबर, उसी दिन छापा   इसकी जानकारी जिला सूचना विभाग की ओर से दी गई है। बताते चलें कि अवैध खनन के खिलाफ जिलाधिकारी श्रीमति जे. रीभा लगातार सख्त रुख अपना रही हैं। इसी क्रम में लगातार कार्रवाई जारी है। राजस्व विभाग और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में खुलासा जानकारी के अनुसार, बांदा...
Lucknow: यूपी में अभी कुछ दिन बारिश का बना रहेगा मौसम-दिन का पारा और लुढ़केगा

Lucknow: यूपी में अभी कुछ दिन बारिश का बना रहेगा मौसम-दिन का पारा और लुढ़केगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के चलते उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बेमौसम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश होगी। इतना ही नहीं 27 से 31 अक्तूबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने जारी किया यह अलर्ट.. लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुंदेलखंड क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 27 अक्तूबर को हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद 29 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वांचल में बारिश की संभावना है। 29 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 4-5 दिन बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। इतना ही नहीं बा...
बांदा: विधायक ने चौपाल लगाकर बताईं सरकार की उपलब्धियां

बांदा: विधायक ने चौपाल लगाकर बताईं सरकार की उपलब्धियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कतरावल, सौता, प्रेमपुर, सिकलोढी व घूरी में चौपाल लगाई। सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं। ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्यणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महुआ प्रेमस्वरूप द्विवेदी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: ABVP पदाधिकारियों ने किया जेएनयू काउंसलर का स्वागत ये भी पढ़ें: बांदा DM जे.रीभा का बड़ा एक्शन, खदान पर खुद पकड़ा अवैध खनन-कार्रवाई और फटकार भी.. https://samarneetinews.com/banda-dm-takes-quick-action-illegalmining-caught-at-bhuredi-mine/...
खबर का असर: महाराणा प्रताप चौराहा सेल्फी प्वाइंट का अतिक्रमण साफ-प्रशासन ने हटवाए अवैध होर्डिंग्स

खबर का असर: महाराणा प्रताप चौराहा सेल्फी प्वाइंट का अतिक्रमण साफ-प्रशासन ने हटवाए अवैध होर्डिंग्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: महाराणा प्रताप चौराहे पर सेल्फी प्वाइंट पर अतिक्रमण को लेकर 'समरनीति न्यूज' की खबर का बड़ा असर हुआ है। प्रशासन ने सेल्फी प्वाइंट पर लगे अवैध होर्डिंग्स हटवा दिए। इतना ही नहीं महाराणा प्रताप चौराहे के आसपास के अन्य अवैध होर्डिंग्स भी हटवाए गए हैं। आसपास के अवैध होर्डिंग्स भी हटाए यह कार्रवाई जिलाधिकारी जे.रीभा के निर्देशों पर की गई है। दरअसल, 'समरनीति न्यूज' ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। साथ ही "बांदा नगर पालिका का कारनामा, सेल्फी प्वाइंट बना अवैध होर्डिंग्स का अड्डा" शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। प्रशासन ने इस खबर का संज्ञान लेते हुए चंद घंटों में अवैध होर्डिंग्स हटवाकर अतिक्रमण साफ करा दिया। इस तरह नगर पालिका की मनमानी पर डंडा भी चल गया। ये भी पढें: यूपी में 11 IPS के तबादले, दीपक कुमार बने आगरा के पुलिस कमिश्नर-कई SP बदले, पढ़ें लिस्ट.. htt...
स्कार्पियो और बाइक में टक्कर, बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की मौत

स्कार्पियो और बाइक में टक्कर, बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक से बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की स्कार्पियों की टक्कर लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि घायल होने पर युवक को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा के कुलदीप (26) बिसंडा क्षेत्र के मिलाथू के रहने वाले थे। महोखर गांव से लौट रहे थे कुलदीप वह अपनी बहन सविता की ससुराल देहात कोतवाली के महोखर गांव गए थे। देर शाम वहां से बाइक से लौटकर घर जा रहे थे। इसी दौरान गुरेह गांव के पास सामने से आ रही स्कार्पियो से टक्कर हो गई। बताते हैं कि वह बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। ये भी पढ़ें : फतेहपुर में हादसा, 10 लोगों की मौत से हाहाकार, यमदूत बनकर आया लहराता टैंकर   गंभीर हालत में काफी देर तक मौके पर पड़े रहे। फिर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दि...
बांदा निकाय : CM Yogi के आने से हुई BJP की नैया पार, मंत्री-विधायक के क्षेत्रों में हार

बांदा निकाय : CM Yogi के आने से हुई BJP की नैया पार, मंत्री-विधायक के क्षेत्रों में हार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा में दो नगर पालिकाओं और 6 नगर पंचायतों में हुए निकाय चुनावों में 4 पर ही कमल खिल सका। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित और कांटे के मुकाबला वाली बांदा नगर पालिका सीट रही। इस सीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे से बिल्कुल अंतिम समय में पार्टी की नैया पार लगी। स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के लिए इस सीट को बचाना मुश्किल था। उनकी भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। ऐसे में सीएम योगी संकटमोचन बनकर आए। ..तो हाथ से खिसक जाती बांदा नगर पालिका अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव से ठीक पहले बांदा का दौरा न करते तो सदर की नगर पालिका भी पार्टी के हाथ से खिसक जाती। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि आखिरी समय में सीएम का आना ही संजीवनी दे गया। वरना विपक्षी से टक्कर काफी कांटे की थी। हालांकि, सीएम योगी के आने से स्थानीय नेताओं के लिए खतरे की घंटी भी बज गई है। राज्य मंत्री के क्षे...
जरा सी बात पर 10वीं की छात्रा अभिलाषा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

जरा सी बात पर 10वीं की छात्रा अभिलाषा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जरा सी बात पर 10वीं की छात्रा ने फांसी लगा ली। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बांदा जिले के तिंदवारी की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की बेंदा चौकी के बेंदा मजरा मुड़िया देव की रहने वाले अभिलाषा पुत्री शिवकरन निषाद 10वीं की छात्रा है। 15 साल की छात्रा अभिलाषा 15 साल की अभिलाषा को उसकी मां कुसमा देवी ने बिना बताए 50 रुपए लेने पर डांट दिया था। झुब्ध होकर देर छात्रा ने रात दुप्पटे से फांसी लगा ली। छात्रा का शव घर के पीछे नीम के पेड़ से लटकता मिला। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : दूसरे चरण का प्रचार थमा, अब 11 मई को 38 जिलों में मतदान परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्रा मुड़िया देव में एक स्कूल में 10वीं की छात्र...
बुंदेलखंड : क्या निकाय चुनाव भी सीएम योगी के भरोसे..?

बुंदेलखंड : क्या निकाय चुनाव भी सीएम योगी के भरोसे..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : ट्रिपल इंजन सरकार के जोश से लवरेज भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में इस कदर ताकत झोंक रही है कि परंपराओं को भी तोड़ने में परहेज नहीं कर रही। हालांकि, बुंदेलखंड में स्थानीय नेताओं के दम पर निकाय चुनाव में जीत का सपना इतना आसान नहीं है, यह बात पार्टी बहुत अच्छे से समझ चुकी है। यही वजह है कि इस बार बुंदेलखंड में निकाय चुनाव भी सीएम योगी आदित्यनाथ के भरोसे लड़ा जा रहा है। प्रचार के अंतिम दिन सीएम योगी कानपुर के बाद बुंदेलखंड के बांदा और चित्रकूट में जनसभाएं करेंगे। दोनों जिलों में मुख्यमंत्री 45-45 मिनट की जनसभाएं करने वाले हैं। स्थानीय नेताओं के भरोसे जीत संभव नहीं इससे एक बात तो साफ हो गई है कि पार्टी मान चुकी है कि स्थानीय नेताओं के भरोसे यह चुनाव नहीं जीता जा सकता है। स्थिति को समझते हुए पार्टी ने मुख्यमंत्री को प्रचार के ठीक आखिरी दिन मैदान में उतारकर दूसरे...
9 मई CM Yogi के बांदा आने की पूरी संभावना, स्वतंत्र देव सिंह ने दिए संकेत

9 मई CM Yogi के बांदा आने की पूरी संभावना, स्वतंत्र देव सिंह ने दिए संकेत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी की राजनीति में बुंदेलखंड की अनदेखी नहीं की जा सकती। बीजेपी बुंदेलखंड को लेकर कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आने वाली 9 मई को सीएम योगी आदित्यनाथ खुद बांदा आ सकते हैं। इस बात के संकेत 'समरनीति न्यूज' कार्यालय में यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिए। बुंदेलखंड को लेकर गंभीर है बीजेपी सरकार उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के 9 मई को बांदा आने की पूरी संभावना है। जल्द ही इस संबंध में कार्यक्रम भी आ जाएगा। दरअसल, स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को समरनीति न्यूज कार्यालय में मौजूद थे और निकाय चुनावों को लेकर चर्चा कर रहे थे। बताते चलें कि यूपी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी बेहद गंभीर है। पूरी तैयारियों के साथ चुनाव लड़ रही है। बीजेपी इन चुनावों को लोकसभा 2024 का सेमी फाइनल मानकर चल रही है। ये भी पढ़ें : समरनीत...
समरनीति कार्यालय पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह, बोले- ट्रिपल इंजन सरकार बदलेगी बांदा की तस्वीर

समरनीति कार्यालय पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह, बोले- ट्रिपल इंजन सरकार बदलेगी बांदा की तस्वीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को 'समरनीति न्यूज' कार्यालय (बांदा) पहुंचे। संपादक मनोज सिंह शुमाली से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की निकाय चुनाव और उसके बाद आगे की रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई। बातचीत के दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार ही बांदा की तस्वीर बदलेगी। यहां का विकास तेज गति से होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज कोई भी पार्टी बीजेपी के सामने खड़ी दिखाई नहीं दे रही है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बुंदेलखंड की खास महत्ता निकाय चुनावों को लेकर व्यापक चर्चा में स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि यूपी की राजनीति में बुंदेलखंड के महत्व को अनदेखा नहीं किया जा सकता। निकाय चुनाव के बाद लोकसभा 2024 का चुनाव है। कैबिनेट मंत्री ने निकाय चुनाव के बाद की रणनीति पर भी व्यापक रूप से चर्चा की।...