Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: road accident

बांदा में बड़ा हादसा, गायत्रीनगर के दो दोस्तों की ट्रक से कुचलकर मौत

बांदा में बड़ा हादसा, गायत्रीनगर के दो दोस्तों की ट्रक से कुचलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीतिन्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक हादसे में शहर के गायत्री नगर के दो युवकों की जान चली गई। दोनों बाइक पर सवार थे। बताते हैं कि हादसे के बाद बाइक डंफर में फंस गई थी। हालांकि, ट्रक चालक बाद में बाइक निकालकर भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। बताते हैं कि मरने वाले दोनों युवक दोस्त थे और दोनों ही छात्र थे। बाइक से फतेहपुर से लौट रहे थे दोनों जानकारी के अनुसार शहर के गायत्रीनगर मोहल्ले के अंकित (22) पुत्र सुरेश अपने पड़ोसी साथी विवेक (20) पुत्र विनोद कुशवाहा के साथ फतेहपुर के बेनू गांव गए थे। बताते हैं कि दोनों ही लोग रात में बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर मोड़ के पास पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। https://samarneetinews.com/weather-alert-warning-of-cold-wave-and-frost-in-50-districts-in-up/ टक्क...
UP: भाइयों की बाइक खड़े रोलर से टकराई, एक की जान गई

UP: भाइयों की बाइक खड़े रोलर से टकराई, एक की जान गई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक तेज रफ्तार आनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से जा टकराई। इससे बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक ने गंभीर हालत में दम तोड़ दिया। वहीं दो युवकों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के छतरपुर के दमौतीपुरा गांव के विशाल (21) पुत्र लल्तू अहिरवार एक बाइक पर सवार थे 3 लोग अपने चचेरे भाई वीरेंद्र (38) व अमर (25) के साथ बाइक से जुगरेली (बबेरू-बांदा) जा रहे थे। बताते हैं कि जुगरेली और मोरवल गांव के बीच खड़े रोलर से बाइक टकराई गई। https://samarneetinews.com/bulldozer-runs-on-noori-mosque-in-fatehpur/ तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि वीरेंद्र को छतरपुल ले गए हैं। वहीं अमर को मामूली चोटें आई हैं। ये भी पढ़ें: देखिए!...
UP: दर्दनाक हादसे, कानपुर में एक की मौत, ठेकेदार समेत 3 गंभीर

UP: दर्दनाक हादसे, कानपुर में एक की मौत, ठेकेदार समेत 3 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक को कानपुर में भर्ती कराया गया है। दो अन्य का बांदा में इलाज चल रहा है। कुल तीन लोग घायल हैं। जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर गांव के रामपाल (19) पुत्र शिवशंकर अपने साथी विमल विश्वकर्मा (21) के साथ चिल्ला में एक शादी में शामिल होने गए थे। देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ एक हादसा बताते हैं कि आज मंगलवार शाम दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। देहात कोतवाली के पास सामने से आ रही आटो से टक्कर हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची https://samarneetinews.com/trainee-team-of-banda-sports-stadium-won-tournament-by-9-wickets/ पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य हादसे में हमीरपुर जिले के भौरा गांव के राजेंद्र (34) आज दोपहर भरूआ सुमेरपुर से बाइक से गांव जा रहे थ...
बांदा शहर: अलीगंज के युवक की नवाबटैंक के पास हादसे में मौत, साथी कानपुर रेफर

बांदा शहर: अलीगंज के युवक की नवाबटैंक के पास हादसे में मौत, साथी कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: एक तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार शहर के अलीगंज रब्बानियां के रहने वाले आकिब (22) पुत्र गुडडू हसन शनिवार दोपहर अपने साथी हसन (22) के साथ बाइक से जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक के डिवाइडर से टकराने से हादसा बताते हैं कि नवाब टैंक आक्सीजन पार्क के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उठाकर रानीदुर्गावती मेडिकल कालेज में https://www.youtube.com/watch?v=ErglyiECMvo भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने आकिब को मृत घोषित कर दिया। वहीं हसन को कानपुर रेफर कर दिया। मृतक की बहन फरहा का कहना है कि आकिब दो भाईयो में छोटा था। पिता की कई वर्ष पहल...
चित्रकूट में बड़ा हादसा, हाइवे पर पिकअप पलटने से 14 घायल, 5 की हालत गंभीर

चित्रकूट में बड़ा हादसा, हाइवे पर पिकअप पलटने से 14 घायल, 5 की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट: चित्रकूट में गुरुवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। हाइवे पर रैपुरा थाना क्षेत्र में देवीपुर गांव के पास बाइक को बचाने में पिकअप गाड़ी पलट गई। उसमें सवार 14 लोग घायल हो गए। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुरा थाना क्षेत्र के इटहा देवीपुर गांव के सामने प्रयागराज की ओर पिकअप गाड़ी आ रही थी। सामने से तभी एक बाइक आ गई। बाइक को बचाने में https://samarneetinews.com/agra-teenager-girl-trapped-in-sexracket-jumped-from-hotelbalcony/ पिकअप अनियंत्रि होकर पलट गई। पिकअप सवार 14 घायल हो गए। 5 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल मध्यप्रदेश के छतरपुर के जोझान नगर के जोराहा के रहने वाल...
UP: सड़क हादसे में चाचा की मौत-भतीजे की हालत गंभीर

UP: सड़क हादसे में चाचा की मौत-भतीजे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं दोनों आपस में चाचा-भतीजे थे। घायल का इलाज चल रहा है। हादसा उस समय हुआ जब बाइक अचानक सामने आए अन्ना पशु से टकरा गई। दुर्घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र में हुई। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में दुर्घटना जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर अन्ना पशु से टकरा गई। इससे बिसंडा थाना क्षेत्र के अकोलापुरवा के रहने वाले https://samarneetinews.com/sensation-after-finding-deadbody-of-missing-person-in-banda/ बारातीलाल (45) की मौत हो गई। वहीं साथ में बाइक पर सवार उनके भतीजे संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि दोनों कालिजर थाना क्षेत्र के बऊआ गांव निमंत्रण में गए थे। हादसा पड़मई गांव के पास हुआ। बताते हैं कि घायल का बांद...
बांदा में निमंत्रण में जा रहे युवक की हादसे में मौत

बांदा में निमंत्रण में जा रहे युवक की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बरहौ संस्कार में शामिल होने जा रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। सिर की गंभीर चोट से युवक की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पैदल ही जा रहे थे मृतक सूरजबली जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के छनिहा डेरा के 35 वर्षीय सूरजबली शाम को पैदल ही शाम पैदल बरहौ संस्कार में जा रहे थे। बाते हैं कि रास्ते में बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ये भी पढ़ें: UP: ड्यूटी जा रही नर्स से गैंगरेप-मारपीट और लूटपाट भी, दो महिलाओं समेत 4 पर आरोप तेज थी कि पैदल व्यक्ति उछलकर दूर गिरा। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर ले जाते समय बिंदकी के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी निर्मला के अलावा 3 पुत्र छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें: बुंदेलखंड: बांदा मे...
बांदा: हादसे में साले के बाद जीजा ने भी तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

बांदा: हादसे में साले के बाद जीजा ने भी तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सड़क हादसे में घायल बाइक सवार साले की मौत के बाद आज जीजा ने भी दम तोड़ दिया। मृतक का कानपुर में इलाज चल रहा था। घटना से घरवालो में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार जसपुरा थाना क्षेत्र के बिलौड़ा डेरा के देवराज (45) लगभग 10 दिन पहले अपने साले रमेश (35) के साथ बाइक से ससुराल झझरीपुरवा जा रहे थे। कानपुर में चल रहा था इलाज रास्ते में जसपुरा के पास एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई थी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताते हैं कि साले की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें कानपुर रेफर https://samarneetinews.com/four-people-injured-in-horrific-collision-between-two-trucks-in-banda/ कर दिया गया था। कानपुर में इलाज के दौरान बीती देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई श...
यूपी में भीषण हादसा, 4 महिलाओं समेत 5 की मौत-पांच गंभीर रूप से घायल

यूपी में भीषण हादसा, 4 महिलाओं समेत 5 की मौत-पांच गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के हरदोई जिले में आज सोमवार तड़के सुबह भीषण दुर्घटना हो गई। मल्लावां क्षेत्र में कटरा बिल्हौर हाइवे पर गौरी चौराहे के पास बोलेरो और बस की टक्कर हो गई। बोलेरो गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों में 4 महिलाएं शामिल हैं। वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बारात से लौट रहे थे सभी बताते हैं कि सभी मृतक एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। आसपास के लोगों की सूचना से पुलिस भी मौके पर जल्द ही पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। https://samarneetinews.com/up-case-filed-against-sports-official-and-coach-for-touching-female-football-players/ मृतकों में माधौगंज थाना क्षेत्र के सेवढही गांव की सीमा देवी (40), प्रतिमा देवी (32), प्रतिभा (42), रामलली (50) निवासी खेरव...
बांदा में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में चार लोग घायल, सभी अस्पताल में..

बांदा में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में चार लोग घायल, सभी अस्पताल में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में टांडा नेशनल हाइवे पर दो बड़े ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों ट्रकों के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहनों की टक्कर से हुई तेज आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। साथ ही अस्पताल पहुंचाया। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेंदाघाट के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के पंडरी गांव के सुरेश (44) ट्रक चलाते हैं। रविवार सुबह अपने साथी सनी (20) निवासी हलियापुर के साथ ट्रक लेकर बांदा आ रहे थे। रास्ते में बेंदाघाट के पास महोबा से गिटटी लेकर ट्रक से उनके वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में https://www.youtube.com/watch?v=xvs7gWhqtKU इन दोनों के अलावा दूसरे ट्रक के चालक बृज गोपालपाल (24) तथा खलासी राममिलन (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों ट्रकों में फंस गए। हादस...