Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: road accident

बांदा में ट्रक में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत-तीसरे की हालत गंभीर

बांदा में ट्रक में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत-तीसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी में एक भीषण हादसा हो गया। ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे जा रही बाइक ट्रक में जा घुसी। इससे दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। चालक मौके से भाग निकला है। तिंदवारी क्षेत्र में हुई घटना जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगहनी गांव के रहने वाले रमेश (28) अपने पड़ोसी शिवकरन (35) व भांजे रवि (25) के साथ तिंदवारी से से रात में करीब 9 बजे घर लौट रहे थे। बाइक रमेश चला रहे थे। बताते हैं कि मिरगहनी मार्ग पर बिजली सबस्टेशन के पास आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे बाइक सवार तीनों युवक उससे जा टकराए। ये भी पढ़ें: अय्याश पति से परेशान पत्नी और प्रेमिका, फिर दोनों ने मिलकर किया काम तमाम-गिरफ्तार बताया जा रहा है कि रमेश की मौत हो गई। वहीं शिवकरन और रवि गंभीर हालत में...
बांदा में हादसा, पैलानी में इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

बांदा में हादसा, पैलानी में इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सड़क हादसे में एक परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, पैलानी कस्बे के रहने वाले अवधेश (35) पुत्र राजेंद्र कुमार रात में दुकान बंद करके घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दो साल पहले हो चुका पिता का देहांत हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें उठाकर जिला अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक अपने पिता की इकलौती संतान थे। उनके पिता का भी दो साल पहले देहांत हो गया था। अब परिवार के मुखिया वही थे। उनकी मौत से परिजनों बेहद दुखी हैं। परिवार में पत्नी पूजा और दो बेटियों के अलावा अन्य परिजन हैं। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में दब...
Banda: हादसे में घायल बाइक सवार ने दम तोड़ा

Banda: हादसे में घायल बाइक सवार ने दम तोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। यह हादसा बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेर्राव गांव के डिग्री कॉलेज के पास हुआ था। वहां कमासिन थाना क्षेत्र के कदोहर गांव के रहने वाले सुरेश (35) बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। उन्हें पहले बांदा जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज बांदा रेफर किया गया था। कमासिन के पास हुआ था हादसा वहां भी हालत में सुधान न होने पर कानपुर रेफर किया गया। परिजन कानपुर न ले जाकर कौशांबी ले गए थे। वहां सोमवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने आज बबेरू पुलिस को सूचना दी। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटी और दो बेटे छोड़ गए हैं। परिवार में घटना से कोहराम मचा है। ये भी पढ़ें: यूपी: इन जिलों में बारिश के आसार, घने कोहरे की चपेट में लखनऊ समेत पूरा प्रदेश https://samarneetinews.com/cold-havoc-in-banda-condi...
Banda: हादसे में ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत-सर्पदंश से बालक ने दम तोड़ा

Banda: हादसे में ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत-सर्पदंश से बालक ने दम तोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 24 घंटों में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की असमय मौत हो गई। एक जगह सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य जगह पर सर्पदंश से एक बालक की जान चली गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एमपी के रामपुर गांव के थे प्रदीप जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र के दुर्गापुर सुहाव के पास एक बेकाबू ट्रक ने खड़े ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। इससे रिक्शे में बैठे मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के रामपुर गांव के प्रदीप निषाद (20) पुत्र राममिलन और शिवपूजन (21) पुत्र चंदपाल उछलकर नीचे गिरे। बताते हैं कि प्रदीप की ट्रक के पहिए https://www.youtube.com/watch?v=NFCCxK5pgtM के नीचे आने से मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक इस कदर लापरवाही बरत रहा था कि ...
कानपुर: गंगा पुल से गिरे बाइक सवार दो युवक-दोनों की गई जान

कानपुर: गंगा पुल से गिरे बाइक सवार दो युवक-दोनों की गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक कानपुर में जाजमऊ गंगा पुल से नीचे गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पुल से नीचे जा गिरे। रात करीब 1.30 बजे के आसपास की घटना जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा का कहना है कि सोमवार रात करीब 1.30 बजे एक बाइक से दो युवक उन्नाव की तरफ जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों पुल से नीचे उन्नाव जिले के रहने वाले थे दोनों मृतक सड़क पर जा गिरे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की पहचान उन्नाव जिले के अचलगंज के खन्ना पुरवा के सौरभ (20) और अंकित (19) के रूप में हुई है। परिजनों में घटना की जा...
जिम्मेदार कौन? बांदा में ओवरलोड ट्रक ने बाइक को रौंदा, भतीजे-ताई की मौके पर मौत, भाभी गंभीर

जिम्मेदार कौन? बांदा में ओवरलोड ट्रक ने बाइक को रौंदा, भतीजे-ताई की मौके पर मौत, भाभी गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बालू-गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रक-डंफर जानलेवा होते जा रहे हैं। आरटीओ विभाग, पुलिस और खनिज विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। बालू और गिट्टी के ओवरलोड वाहन काल बनकर दौड़ रहे हैं। हर बार यही सवाल उठता है कि ऐसी मौतों का जिम्मेदार कौन है? आरटीओ, खनिज या पुलिस विभाग? आज बांदा में ऐसे ही गिट्टी लदे एक ओवरलोड ट्रक ने तेज रफ्तार में बाइक को कुचल दिया। बाइक सवार युवक और उसकी ताई की मौके पर ही मौत हो गई। महावीरन के पास हुई यह दुर्घटना वहीं बाइक पर सवार मृतक की भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनकला गांव के ये भी पढ़ें: UP: भाजपा विधायक ने किया पाप, महिला से सामूहिक दुष्कर्म-करोड़ों की जमीन भी हड़पी, मुकदमा रहने वाल...
Banda News: बांदा में ई-रिक्शा पलटने से युवती की मौत

Banda News: बांदा में ई-रिक्शा पलटने से युवती की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा में ई-रिक्शा पलटने से हादसा हो गया। उसपर सवारियां सवार थीं। बताते हैं कि एक महिला यात्री की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बिसंडा के दरिया बाबा मोड़ पर हुई। अन्य लोगों को भी आई चोटें बताते हैं कि उसमें सवार पारा बिहारी गांव के कलुआ की बेटी 19 साल की संतोषियां भी बैठी थी। वह ई-रिक्शा के नीचे दब गई। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। समाजसेवी पीसी पटेल समेत अन्य लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। ये भी पढ़ें: हत्या या हादसा? बांदा में व्यापारी के बेटे की मौत की उलझी गुत्थी, पढ़ें खबर   ये भी पढ़ें: Banda: बीड़ी से लगी पति-पत्नी के रिश्ते में आग, एक की मौत-दूसरा बेहाल    ...
महोबा: महिला सिपाही की हादसे में मौत, डंफर ने मारी कार में टक्कर

महोबा: महिला सिपाही की हादसे में मौत, डंफर ने मारी कार में टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महोबा में आज मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में महिला सिपाही की मौत हो गई। यह हादसा कानपुर-सागर हाइवे पर खन्ना टोल प्लाजा के पास हुआ। बताते हैं कि एक तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार खन्ना थाने में तैनात महिला सिपाही निशी अग्निहोत्री की मौत हो गई। वहीं उनका चालक मोहित उर्फ बंटी घायल हो गया। झांसी की रहने वाली थीं महिला सिपाही महिला सिपाही मूलरूप से जनपद झांसी के प्रेमनगर की रहने वाली थीं। बताते हैं कि मंगलवार को वह निजी चार पहिया वाहन से चालक के साथ कार से कबरई गईं थीं। वहां से रात करीब 9 बजे वापस लौट रही थीं। तभी हाईवे पर खन्ना और चिचारा के बीच तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना करने वाले डंफर को कब्जे में लिया गया है। ये भी पढ़ें: UP: दरोगा को गोली मार...
Update: बांदा बस हादसा, 22 घायलों में एक युवती कानपुर रेफर, हमीरपुर-लखनऊ के भी..

Update: बांदा बस हादसा, 22 घायलों में एक युवती कानपुर रेफर, हमीरपुर-लखनऊ के भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज देहात कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास बस हादसे में 22 यात्री घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। घायल हमीरपुर, लखनऊ, बांदा के अलावा चित्रकूट के रहने वाले हैं। मृतक महिला कर्वी की रहने वाली थीं। कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बस जानकारी के अनुसार, एक कार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। कार को बचाने में प्राइवेट बस का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद यात्रियों से भरी बस पलट गई। घायलों में लगभग 40 वर्षीय महिला यात्री शंतिया पत्नी गड्डे कर्वी की रहने वाली थीं मृतक महिला कर्वी के बनवारीपुर की मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस में फसे यात्रियों को बाहर निकाला। यूपीडा की एंबुलेसों से सभी घायलयों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ये हुए घायल, 1 युवती कान...
Banda News : बांदा में बस पलटी, महिला यात्री की मौत-एक कानपुर रेफर

Banda News : बांदा में बस पलटी, महिला यात्री की मौत-एक कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास बस पलट गई। यह बस बांदा से बबेरू-राजापुर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के क्रासिंग के पास बस पलट गई। बस में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दोपहर करीब 12 बजे देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ। आसपास के गांव के लोग दौड़कर मदद को पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी। महिला यात्री शांति देवी (40) की मौत हो गई। एएसपी शिवराज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। एएसपी ने बताया कि लगभग 20 यात्री घायल हुए हैं। उनमें कुछ की हालत गंभीर है। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, गायत्रीनगर के दो दोस्तों की ट्रक से कुचलकर मौत  https://samarneetinews.com/two-friends-crushed-to-death-by-truck-in-banda/...