Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: road accident

UP : ट्रैक्टर पलटने से तीन बच्चों की मौत, 6 घायल, एक रेफर

UP : ट्रैक्टर पलटने से तीन बच्चों की मौत, 6 घायल, एक रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर के पलटने से तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब नाला पार करते हुए ट्रैक्टर पलट गया। चालक सहित ट्रैक्टर और गन्ना बोने वाले हल पर बैठे 8 बच्चे उसके नीचे दब गए। इनमें से 3 बच्चों की मौत हो गई। वहीं 5 बच्चे घायल हो गए। चालक भी घायल हो गया। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक लखनऊ रेफर जानकारी के अनुसार सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर के विश्राम सुबह खेत में गन्ने की बुआई करने निकले थे। बताते हैं कि साथ में गांव के बच्चों को भी ले गए। ये भी पढ़ें : अमरोहा रेलवे स्टेशन पर सिपाही ने रायफल से खुद को गोली मारी, मचा हड़कंप वहां से लौटते समय गांव के पूरब बनी पुलिया के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। इसमें पहाड़ापुर के अंबरीश (10) पुत्र...
Hamirpur : सड़क हादसे में डाॅक्टर घायल, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Hamirpur : सड़क हादसे में डाॅक्टर घायल, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : हमीरपुर के मुस्करा थाना क्षेत्र में एक चिकित्सक की कार सामने गोवंश आने के कारण पलट गई। इससे वह घायल हो गए। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि घायल डाक्टर हमीरपुर जिले के विकासखंड मुस्करा के इमिलिया सीएससी में तैनात हैं। उधर, मुस्करा इंस्पेक्टर शशि पांडे ने मौके पर पहुंचकर कार को किनारे हटवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। आसपास के लोगों ने कार से बाहर निकाला जानकारी के अनुसार डॉ. शरद विश्वकर्मा आज सुबह घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी बसवारी से इमलिया की ओर मुड़ने पर सड़क पर अचानक गोवंश सामने आ गए। उन्हें बचाने में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने दौड़कर कार में फंसे डॉक्टर को गेट तोड़कर किसी तरह बाहर निकाला। ये भी पढ़ें : यूपी के बांदा में बड़ा हादसा, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत फिर ...
यूपी में बड़ा हादसा, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत

यूपी में बड़ा हादसा, दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीती देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई शामिल हैं। बताते हैं कि तीनों ही सब्जी विक्रेता थे, जो काम करके वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार कमासिन के हुसैन अली के बेटे गुलाम मोहम्मद (20) और राजू (14) अपने मोहल्ले के केदार साहू के बेटे कमलेश (25) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। दो ने रात में तो एक ने अभी तोड़ा दम ये तीनों गुरुवार ग्राम मुसीवा में लगने वाली बाजार में सब्जी बेचने गए थे। रात में लौटते समय करीब 10 बजे कमासिन-दांदौ मार्ग पर सिकरी बस स्टॉप के पास बोलेरो से बाइक की टक्कर हो गई। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। https://www.youtube.com/watch?v=gK_g0hyfILs&t=13s दो की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं तीसरे ने आज जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सीओ राजवीर ...
Breaking : बांदा में अनियंत्रित बाइक पलटने से एक व्यक्ति की मौत

Breaking : बांदा में अनियंत्रित बाइक पलटने से एक व्यक्ति की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताते हैं कि बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार निभौर के दीपेंद्र प्रताप सिंह (52) बबेरू के निवासी थे। मंडी में गेहूं बेचकर लौट रहे थे दीपेंद्र मंगलवार को बाइक से निभौर गांव की सहकारी समिति गेहूं बेचने गए थे। वहां से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान औगासी रोड बेसड़ाखेर के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर पलट गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ये भी पढ़ें : बांदा कोचिंग टीचर ने छात्रा की मां से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर की ब्लैकमेलिंग-गिरफ्तार   ...
Breaking : बांदा में बस पलटने से 15 यात्री घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Breaking : बांदा में बस पलटने से 15 यात्री घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ पुलिस चौकी के पास कार को साइड देने के टक्कर में प्राइवेट बस खंती में पलट गई। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। 15 घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्री बस का शीशा तोड़कर बाहर निकले। पुलिस ने सभी घायलों बस से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वहां सभी का इलाज चल रहा है। कुछ हालत गंभीर बताई जा रही है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। छतरपुर से आ रही थी बस जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले से प्राइवेट बस सोमवार देर शाम बांदा आ रही थी। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। बस बांदा में भूरागढ पुलिस चौकी के पास पहुंची, तभी सामने से कार आ गई। बताते हैं कि कार को साइड देते समय बस अनिंयत्रित हो गई। बाद में खंती में जा पलटी। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर वहां से भाग निकले। आसपास के ल...
यूपी के उन्नाव में भीषण हादसा, 6 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा घायल

यूपी के उन्नाव में भीषण हादसा, 6 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : उन्नाव जिले में आज रविवार दोपहर एक भीषण दुर्घटना हो गई। सवारियों से भरी बस की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक बस को फाड़ते हुए निकल गया। देखते ही देखते मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर हादसा 6 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना भयानक है कि शवों को देखने से लोगों की रूह कांप जा रही है। यह हादसा सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर हुआ है। उधर, सीओ सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला ने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें : Bijnor : तीन घरों के चिराग बुझे-दर्दनाक हादसे में 3 दोस्तों की मौत ये भी पढ़ें : UP : बाहुबली धनंजय सिंह को झटका, जमानत के बाद भी बरेली जेल शिफ्ट...
Bijnor : तीन घरों के चिराग बुझे-दर्दनाक हादसे में 3 दोस्तों की मौत

Bijnor : तीन घरों के चिराग बुझे-दर्दनाक हादसे में 3 दोस्तों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिजनौर के नगीना में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। तीन घरों के चिराग बुझ गए। परिवारों में कोहराम मच गया है। तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई। तीनों एक शादी समारोह से लौटकर घर जा रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार बिजनौर के नगीना में तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरी की मेरठ में इलाज के दौरान सांसें थम गईं। बिजनौर के नगीना में हादसा बढ़ापुर के मोहल्ला नौमी के रहने वाले प्रिंस (19) पुत्र महेंद्र सिंह, गौरव (20) पुत्र अमर सिंह और वंश (21) पुत्र नरपाल सिंह एक ही बाइक से शुक्रवार शाम नगीना देहात क्षेत्र के गांव मिर्जा नेकपुर में एक बारात में शामिल होने गए थे। वहां शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे नगीना बुंदकी मार्ग पर खुशहालपुर मठेरी ...

दर्दनाक : बांदा में बड़े बेटे की बारात में छोटे की बोलेरो से कुचलकर पिता की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा एक दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया है। बड़े बेटे की बारात में छोटे की बोलेरो गाड़ी से कुचलकर पिता की मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। वहीं हादसे के बाद से आरोपी बेटा भी लापता है। घटना बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के गनेशा प्रजापति (60) के बड़े पुत्र विनोद की बरात 25 अप्रैल को बदौसा गई थी। घटना के बाद से बेटे का पता नहीं वहां कुम्हारनपुरवा पौहार के गांव में रात करीब 2 बजे द्वारचार की रस्म के लिए विनोद का छोटे भाई अरविंद बोलेरो से कुछ सामान लेने निकला। इस दौरान गाड़ी बैक करते हुए पीछे बैठे लघुशंका कर रहे पिता को कुचल दिया। करीब 10 मीटर तक वह घिसटते भी चले गए। ये भी पढ़ें : Banda : मैजिक की टक्कर से किसान की मौत-थ्रैसर में फंसकर युवती की गई जान  अंधेरा होने के कारण दूल्ह...
Banda : मैजिक की टक्कर से किसान की मौत-थ्रैसर में फंसकर युवती की गई जान

Banda : मैजिक की टक्कर से किसान की मौत-थ्रैसर में फंसकर युवती की गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दो अलग-अलग हादसों में आज एक बुजुर्ग किसान और युवती की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। बुजुर्ग किसान को एक मैजिक ने चिल्ला थाना क्षेत्र में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना गिरवां थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों मामलों में मौके पर पहुंचकर लिखा-पढ़ी की कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया है। खेत जाते समय मैजिक ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार चिल्ला कस्बा निवासी 55 साल के राजाराम आज सुबह घर से पैदल खेत जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूली मैजिक ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के भतीजे आरके निषाद ने बताया कि मैजिक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है। घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। खेत पर पिता का हाथ बटा रही थी बेटी उधर, एक अन्...
बांदा में पुलिस जीप से कुचलकर महिला की मौत, 3 पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट, मंत्री रामकेश निषाद ने शोक जताया

बांदा में पुलिस जीप से कुचलकर महिला की मौत, 3 पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट, मंत्री रामकेश निषाद ने शोक जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गश्त कर रही पुलिस की अनियंत्रित गाड़ी से कुचलकर महिला की मौत हो गई। दुर्घटना पुलिस गाड़ी के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। उधर, परिजनों और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए जीप सवार दरोगा और दो सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, सीओ सदर अजय कुमार सिंह, बांदा कोतवाल अनूप दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर शांत किया गया। घायलों को अस्पताल भिजवाया। उधर, जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने रात में ही अधिकारियों से बात की। मुआवजे दिलाने के निर्देश दिए। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए शोक प्रकट किया। हर मदद का भरोसा भी दिलाया। ASP और CO मौके पर पहुंचे, पुलिस कर्मियों को भी चोटें एएसपी श्री मिश्रा और सीओ सदर श्री सिंह ने बताया कि तीन पुल...