बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, गरीब वृद्धों को बांटे फल
समरनीति न्यूज, बांदाः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने वृद्ध आश्रम में ही रहने वाले वृद्धों को फल वितरित किए व उनकी कुशलता एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली। आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उनके लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में जिले के सभी कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के चित्र पर तिलक किया।
बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने नेतृत्व से हमारे सामने सच्चाई के रास्ते पर चलकर ईमानदार, सादगीपूर्ण व संवेदनशील नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया है। साथ ही कांग्रेस उनके नेतृत्व में युवाओं, किसानों, मजदूरों, वंचितों व महिलाओं के मुद्दों पर सं...