Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: police

लखऩऊ में सीबीआई के डिप्टी एसपी के खिलाफ महिला सहकर्मी ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा

लखऩऊ में सीबीआई के डिप्टी एसपी के खिलाफ महिला सहकर्मी ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अबतक गली-मुहल्ले के गुंडों और सड़कछाप मजनुओं पर ही छेड़छाड़ के आरोप लगते थे लेकिन अब अधिकारियों के खिलाफ भी छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं और मुकदमें दर्ज हो रहे हैं। राजधानी लखनऊ में सीबीआई के अधिकारी के खिलाफ अपनी ही सहकर्मी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि लखनऊ में तैनात सीबीआई के बड़े अधिकारी ने अपनी ही महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ की। मामले में खुद पीड़िता ने लखनऊ के चिनहट थाने में सीबीआई अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने से बचती नजर आई पुलिस, काफी जद्दोजहद के बाद लिखी मुकदमा  हांलाकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने काफी टालमटोल के बाद मामला दर्ज किया है। इतना ही नहीं महिला को थाने और चौकी से लौटाया भी गया। सूत्र बताते हैं कि महिला को मुकदमा न लिखाने को कहा जा रहा था। इसके...
150 पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में घोड़ी चढ़कर शान से बारात ले निकला संजय जाटव

150 पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में घोड़ी चढ़कर शान से बारात ले निकला संजय जाटव

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कासगंजः ठाकुर बाहुल्य वाले जिले के निजामपुर गांव में आखिरकार डेढ़ सौ पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में संजय जाटव और शीतल की शादी सकुशल हो गई। इसके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली और परिवार के लोगों ने भी खुशी मनाई। बारात में गांव और क्षेत्र के दलित समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और लोगों ने बारात में जमकर मजे किए। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि बारात को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट था और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही थी। उन्होंने कहा कि दुल्हन की विदाई तक गांव निजामपुर में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल बना रहा। इतना ही नहीं शादी के बाद भी पुलिस बल तैनात रहा। इसके साथ ही गांव में 80 साल से किसी दलित को घोड़ी न चढ़ने देने का पाखंड आखिरकार टूट गया। बताते चलें कि बीते कई महीनों से इस शादी को लेकर ठाकुर बाहुल्य आबादी वाला यह गांव सुर्खियों में ब...
ललितपुर में 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी, महरौनी क्षेत्र के कंचनपुरवा की घटना

ललितपुर में 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी, महरौनी क्षेत्र के कंचनपुरवा की घटना

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ललितपुरः जिले के महरौनी थाना क्षेत्र में एक 14 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का कारण परिजन अज्ञात बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। बताते हैं कि महरौनी के थाना क्षेत्र के कंचनपुरवा गांव में एक 14 साल की किशोऱी ने फांसी लगा ली। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का कहना है कि घर में ऐसी कोई बात नहीं हुई है कि जिसके कारण यह माना जा सके कि लड़की ने जान दे दी है। फिर भी पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।      ...
महोबा के नौगाव फदना गांव में बदमाशों ने एक घर पर बोला धावा, गोलियां चलाकर लूटपाट की

महोबा के नौगाव फदना गांव में बदमाशों ने एक घर पर बोला धावा, गोलियां चलाकर लूटपाट की

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबाः  जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव नौगाव फदना में एक एक में बदमाशों ने धावा बोलकर जमकर लूटपाट की। परिवार के लोगों के विरोध पर बदमाशों ने जमकर गोलियां चलाईं। लूटपाट करने के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए। घर के युवक को बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर गोली भी मार दी। उसे इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ...
पहले सोते पति की प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या, फिर घर में ही दफना दी लाश..

पहले सोते पति की प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या, फिर घर में ही दफना दी लाश..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अवैध संबंधों से पनपे कथित प्रेम में इंसान किस हद तक गिरता चला जाता है इसका एहसास तक उसे नहीं होता है। मानवीय संवेदनाओं को हिला देने वाला एक ऐसा ही मामला चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां एक महिला ने कथित रूप से प्यार में पागल होकर पहले प्रेमी संग मिलकर पति को सोते समय बेरहमी से मार डाला। फिर घर के उसी कमरे में गड्ढा खोदकर लाश दफन कर दी। लगभग एक महीने तक उसी घर में रहती रही। प्रेमी से मिलती भी रही। रिश्तों के कत्ल की रोंगटे खड़े करने वाली वारदात ने सभी को झंकझोरा  बाद में योजनाबद्ध तरीके से पहले प्रेमी को मुंबई भेजा और फिर खुद भी पहले मायके और फिर वहां से प्रेमी के पास जा पहुंची। लेकिन एक सुराग ने दोनों की सारी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों जेल की हवा खाएंगे। बताते चलें कि थाना पहाड़ी क्षे...
सोनभद्र में बुजुर्ग दंपति की गला काटकर नृशंस हत्या

सोनभद्र में बुजुर्ग दंपति की गला काटकर नृशंस हत्या

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, सोनभद्रः जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति की गलाकाटकर नृशंस हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना काचन गांव की बताई जा रही है। बताते हैं कि दोनों बुजुर्ग दंपति गांव के बाहर जंगल में झोपड़ी बनाकर रहा करते थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद शवों को कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिकतौर पर यह मामला अंधविश्वास और झाड़-फूंक के चक्कर में हत्या का मालूम पड़ रहा है। पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कर रही है।  ...
भाजपा विधायक को साइबर ठगों ने लगाया चूना, कार्ड से उड़ाए रूपए

भाजपा विधायक को साइबर ठगों ने लगाया चूना, कार्ड से उड़ाए रूपए

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः कालपी से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रताप सिंह के साथ साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि विधायक के डेबिट कार्ड से 20 रूपए निकाल लिए गए हैं। विधायक के कार्ड से पैसे निकालने के लिए पहले ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर कार्ड के बारे में जानकारी ली थी। इसकेबाद रूपए निकाल लिए। विधायक ने इस मामले में राजधानी के हजरंतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।...
बांदा में 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका

बांदा में 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में एक 60 वर्षिय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मरने वाले की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि कस्बा के मुख्य चौराहे पर बने प्रतीक्षालय में कस्बे के लोगों ने एक लगभग 60 वर्षिय वृद्ध का शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मरने वाली की पहचान कराने की पुलिस ने काफी कोशिश की। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ लोगों का कहना है कि मरने वाला व्यक्ति चित्रकूट से अमावस्या मेला से लौटने वाला श्रद्धालु हो सकता है। वहीं कुछ लोगों ने मामले में हत्या की भी आशंका जाहिर की है। लोगों का कहना है कि हो सकता है कि उसकी हत्या करके शव को यहां डाल दिया गया हो। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट...
झांसी में नाबालिग से तांत्रिक ने की दुष्कर्म का प्रयास, पिता ने पहुंचकर बचाई इज्जत

झांसी में नाबालिग से तांत्रिक ने की दुष्कर्म का प्रयास, पिता ने पहुंचकर बचाई इज्जत

Breaking News, Today's Top four News, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः जिले के मोठ थाना क्षेत्र में एक दरिंदे तांत्रिक ने एक गांव में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन समय रहते लड़की के पिता ने बेटी की इज्जत बचा ली। बाद में आसपास के लोगों ने तांत्रिक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह मौके पर मचे बवाल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। इस मामले में पीड़िता पिता की ओर से मोठ थाना पहुंचकर आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।        ...
फेतहपुर में खनन माफियाओं का बड़ा खेल, डीएम के फर्जी साइन से जारी कर लिया खनन का लाइसेंस, मुकदमा

फेतहपुर में खनन माफियाओं का बड़ा खेल, डीएम के फर्जी साइन से जारी कर लिया खनन का लाइसेंस, मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः बुंदेलखंड में बालू खनन माफियाओं का दुस्साहस किसी से छिपा नहीं है। कानून को ताक पर रखकर अवैध खनन का सिलसिला जारी है। सत्ताधारी नेताओं के इशारों पर चल रहा अवैध खनन रोकने की हिम्मत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अधिकारी इक्का-दुक्का वाहनों पर कार्रवाई करके खुद की पीठ थपथपा लेते हैं। दूसरी ओर बालू माफियाओं का दुस्साहस इतना बढ़ चुका है कि अब अधिकारियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। बुंदेलखंड के फतेहपुर जिले में जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से बालू खनन की अनुज्ञप्ति जारी कराने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में एक दो बालू ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बताते हैं कि फतेहपुर जिले में अढावाल निवासी शिवकुमार और फैजाबाद निवासी शेषनाथ पांडे बालू का खनन कर रहे हैं जिस बालू खंड का ये लोग संचालन कर रहे हैं उसकी अनुज्ञप्ति जारी न...