Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: police

बड़ी खबरः कानपुर में गंगा में 3 दोस्त डूबे, होली पर गए थे नहाने

बड़ी खबरः कानपुर में गंगा में 3 दोस्त डूबे, होली पर गए थे नहाने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां मंगलवार को होली के त्योहार की खुशियां मना रहे तीन परिवारों पर उस वक्त वज्रपात हो गया, जब तीनों को बेटों के गंगा में डूबने की खबर मिली। तीनों युवक दोस्त थे और होली पर गंगा में नहाने गए थे। इसी दौरान वह डूब गए। देर शाम तक पुलिस उनकी तलाश कराती रही, लेकिन तीनों का कुछ पता नहीं चला। कार से पांच दोस्त गए थे गंगा में नहाने सूरज डूबने के बाद अब कल सुबह युवकों की तलाश फिर से शुरू की जाएगी। बताया जाता है कि कानपुर के शिवराजपुर के खेरेश्वर घाट पर आज होली के दिन करा से पांच दोस्त गंगा नहाने गए थे। इस दौरान पांच में तीन दोस्त नहाने लगे, जबकि दो किनारे खड़े थे। इसी दौरान नहाने वक्त तीनों गहरे पानी में चले गए। कानपुर के कल्याणपुर, पनकी के रहने वाले हैं तीनों इनमें कानपुर के कल्याणपुर आवास विकास निवासी दिव्यमणि तिवारी, सचिन वर्मा, सर्वेश मिश्रा व पनकी रतनपुर निवासी नरेश व...
पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री एवं सपा नेता पर पथराव, हाथ भी टूटा

पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री एवं सपा नेता पर पथराव, हाथ भी टूटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे सर्वेश अंबेडकर पर बीती रात जानलेवा हमला हो गया। उनके उपर पत्थर फेंके गए। हमले में उनका हाथ टूट गया है। उनकी ओर से कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की है। सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री थे सर्वेश बताया जाता है कि सपा नेता पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सर्वेश अंबेडकर रविवार देर रात अपने परिवार के साथ चार पहिया वाहन से आवास विकास जा रहे थे। इसी दौरान तिराहे पर पीछे से एक अन्य वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। ये भी पढ़ेंः लखनऊः दिक्कतों से हारा तो शादी की सालगिरह पर खत्म किया पूरा परिवार इसके बाद टक्कर मारने वाला चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। सपा नेता ने उसकी गाड़ी का पीछा किया। भागने वाले गाड़ी चालक ने अपने गांव के लोगों को बुला लिया। तभी ...
बांदा में व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका

बांदा में व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक के बारे में जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है, लेकिन अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। बताते हैं कि यह शव लगभग 55 वर्षीय किसी व्यक्ति का है जो जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने हालत देखकर हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। शव की नहीं हो सकी पहचान घटना के संबंध में जानकारी करने पर अतर्रा के थाना प्रभारी रविंद्र तिवारी ने बताया है कि शनिवार शाम बदौसा रोड पर स्थित एक स्कूल के पास यह शव मिला है। शव खेतों में लगे बालू के ढेर के पास पड़ा था। इतना ही नहीं पुलिस का यह भी कहना है कि शव कई दिन पुराना है। मृतक के शरीर पर दो स्वेटर हैं और कंबल लिपटा हुआ था। उन्होंने बताया कि छ...
बांदा की सबसे बदनाम बालू खदान पर लूट और मारपीट का आरोप

बांदा की सबसे बदनाम बालू खदान पर लूट और मारपीट का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  मटौंध थाना क्षेत्र की सबसे बदनाम बालू खदान पर फिर बवाल की सूचना आ रही है। खदान पर बालू लेने गए ट्रक चालक से साथ जिले के विवादित सोना खदान पर जमकर मारपीट हुई। चालक का आरोप है कि मारपीटकर खदान के संचालन और उसके गुर्गों ने 27 हजार की नगदी लूट ली है। चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का कहना है कि उसने कोतवाली पुलिस को शिकायत लिखित रूप से दे दी है। घायल चालक कानपुर के बर्रा का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जाता है कि कानपुर शहर के बर्रा निवासी ट्रक चालक शिवसागर (32) पुत्र प्रभुनाथ शुक्रवार रात को शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित सोना खदान पर बालू लादने पहुंचा था। ट्रक चालक ने मारपीट और लूट का लगाया आरोप खदान जाने वाले रास्ते पर तमाम ट्रक कतार में लगे थे। ट्रक हटाने को लेकर हुए वहां विवाद हो गया। बताते हैं कि इसके बाद खदान पर संचालक और उसके...
फेसबुक-टेलीग्राम से कई स्टेट में फैले सेक्स रैकेट का खुलासा, नेपाली युवती समेत 8..

फेसबुक-टेलीग्राम से कई स्टेट में फैले सेक्स रैकेट का खुलासा, नेपाली युवती समेत 8..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अंबेडकरपुरम में बने एक मकान में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह सेक्स रैकेट अंतरराज्यीय है जिसमें आन लाइन बुकिंग के जरिए नेपाल तक से काल गर्ल्स को बुलाया जाता था। काल गर्ल्स को फेसबुक मैसेंजर पर कालिंग और व्हाट्सएप काल के जरिए बुक कराया जाता था। पुलिस ने खुलासा किया है कि काल गर्ल को बुलाने के बाद गिरोह के लोग टेलीग्राम और आइओ एप जैसी तकनीक के जरिए अश्लील वीडियो पोस्ट के जरिए ग्राहकों को अपने जाल में फंसाते थे। टेलीग्राम-फेसबुक मैसेंजर से करते थे बुकिंग बुलाने के बाद गिरोह संचालक टेलीग्राम और आइओ एप पर अश्लील वीडियो पोस्ट करके ग्र्राहकों को फंसाता था। इसके साथ ही वाट्स एप और फेसबुक मैसेंजर कॉलिंग के जरिए उन्हें बुलाता था। जांच में सामने आया है कि यह अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट है, इसमें कल्...
चीखें सुनकर दौड़ा पिता, बेटी ने बाहों में तोड़ा दम

चीखें सुनकर दौड़ा पिता, बेटी ने बाहों में तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखीमपुर खीरीः जिले में हुई एक वारदात में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि युवती की चीख सुनकर उसका पिता जब मौके पर पहुंचा तो बेटी के हाथ बंधे थे और वह खून से लतपत थी। इससे पहले कि पिता उसे संभाल पाता, उसने दम तोड़ दिया। हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के खुलासा का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक महिला का फोन पुलिस के लिए बड़ा मददगार साबित हो सकता है। धौरहरा क्षेत्र में हुई वारदात से फैली सनसनी बताया जाता है कि लखीमीपुर खीरी जिले के धौरहरा जिले के ग्राम शेखनपुरवा निवासी विवाहिता शाहीन (22) पुत्री मुबारक की बीती रात नृशंस ढंग से हत्या कर दी गई। उसे दो गोली मा...
बांदा में शख्स की सनसनीखेज हत्या, सड़ चुकी लाश बरामद

बांदा में शख्स की सनसनीखेज हत्या, सड़ चुकी लाश बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक शख्स की सनसनीखेज हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव एक कमरे में पड़ा मिला, जो इस कदर सड़क चुका था कि आम लोगों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों का भी वहां रुकना मुश्किल हो रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे का ताला तोड़कर किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हालांकि, हत्याकांड काफी रहस्यमय है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर गहराई से जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी-बच्चों को भी सूचना दे दी गई है। परिवार भी जल्द ही गांव पहुंच रहा है। पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे, जायजा लिया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा, सीओ रोहित यादव ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी की। साथ ही थाना पुलिस को जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। उलझा हुई है घटना, खुलासे म...
बांदाः बातों में मशगूल थीं महिलाएं, चोर घर से ले उड़े लाखों का माल

बांदाः बातों में मशगूल थीं महिलाएं, चोर घर से ले उड़े लाखों का माल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः घर की महिलाएं दरवाजे पर बैठीं बातचीत में व्यस्थ थीं, जबकि पुरुष काम से बाजार गए थे। इसी बीच दिनदहाड़े देखते ही देखत चोर घर से लाखों के जेवर और नगदी चोरी करके ले उड़े। घटना की जानकारी होने पर परिवार के वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घर का सामान बिखरा पड़ा था और जेवर-नगदी गायब थे। परिवार के लोगों का कहना है कि लगभग 8 लाख रुपए के जेवर और हजारों की नगदी चोर ले गए हैं। बाद में सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। डाग स्क्वायड की टीम बुलाई गई। पुलिस ने चोरों की तलाश में मौके पर सुराग तलाशे। पुलिस का कहना है कि बारीकि से छानबीन की जा रही है। घर के पुरुष सदस्य के आने पर खुलासा बताया जाता है कि नरैनी कस्बे के पटेलनगर मुहल्ला निवासी अनिल खरे अपनी पत्नी, दो बेटों और बहुओं के साथ रहते हैं। परिवार की तीनों महिलाएं बच्चों के साथ दरवाजे पर बैठी थीं। अनिल और दोनों बेटे ...
बांदा में रेलवे लाइन किनारे दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस बोली-ट्रेन से गिरकर मौत

बांदा में रेलवे लाइन किनारे दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस बोली-ट्रेन से गिरकर मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बाहर रहकर मजदूरी करने वाले दो युवकों के शव बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े मिले हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। दरअसल, पुलिस अतर्रा रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराई। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन जहरखुरानों पर लगा रहे फेंकने का आरोप मरने वाले दोनों युवकों में एक की पहचान चित्रकूट के पहाड़ी क्षेत्र के रहने वाले युवक तथा दूसरी की बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के निवासी युवक के रूप में हुई है। उधर, मृतक के परिजनों का कहना है कि जहरखुरानों ने उनको नशीला पदार्थ खिलाकर सामान लूटा। विरोध पर उनको ट्रेन से नीचे धकेल दिया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दोनों ट्रेन से गिर गए ...
बांदा में 7 साल तक बाबा बनकर पुलिस की आंख में धूल झोंकता रहा हत्यारोपी, ऐसे हुआ गिरफ्तार

बांदा में 7 साल तक बाबा बनकर पुलिस की आंख में धूल झोंकता रहा हत्यारोपी, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः ईंट के भट्टे पर युवक की ईंटों से कुचलकर बेरहमी से हत्या करने का आरोपी इतना शातिर निकला कि बाबा बन बैठा। इसके बाद सात साल तक पुलिस की आंख में धूल झोंकता रहा। पुलिस उसे तलाशती रही, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। अब मुखबिर की निशानदेही पर वह पुलिस के हत्थे चढ़ा। फतेहपुर के ललौली क्षेत्र का निवासी है हत्यारोपी हत्यारोपी फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस उसे जेल भेज रही है। बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र में वर्ष 2013 में पंडवन डेरा मजरा इछावर के रहने वाले युवक सुखदेव पुत्र पुन्ना निषाद की ईंट के भट्टे पर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी तक पहुंची पुलिस हत्या का आरोप शंकर उर्फ बंगाली नाम के व्यक्ति पर लगा था। घटना के बाद वह फरार हो गया था। वह फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के बघेरन डेरा का रहने वाला था। बांदा पुलिस ने मुखबिर ...