Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: investigation

बांदा में युवक की सनसनीखेज हत्या, परिवार के पहुंचने से पहले थी अंतिम संस्कार की तैयारी

बांदा में युवक की सनसनीखेज हत्या, परिवार के पहुंचने से पहले थी अंतिम संस्कार की तैयारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक को बड़ी बेरहमी से कत्ल किया गया है। पुलिस का कहना है कि इसके बाद घर वालों को सूचना देने के बाद ढाबा संचालक और उसके साथी शव को अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, लेकिन समय से परिजनों के पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हो गया। परिजन जिस वक्त पहुंचे शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया मामले को हत्या मान रही है। ढाबे पर काम करता था मरने वाला युवक बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा के समीप स्थित एक ढाबे में शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी डेरा दरदा निवासी राकेश उर्फ खिलाड़ी (38) तकरीबन 3 साल से काम क...
कानपुर के अशोक नगर में दिनदहाड़े कैशियर से लूट

कानपुर के अशोक नगर में दिनदहाड़े कैशियर से लूट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में आज शुक्रवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने एक मोटर कंपनी के कैशियर से रुपए लूट लिए। लूट की यह वारदात शहर के पॅाश इलाके अशोकनगर में हुई। बाइक सवार लुटेरे 77 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर नजीबाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने पीड़ित से जानकारी की। साथ ही मौके पर सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। पुलिस मान रही घटना को संदिग्ध बताया जाता है कि कल्याणपुर कला के रहने वाले विवेक कुमार वर्तमान में चकरपुर स्थित कमल मोटर्स में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। आज दोपहर वह आरके नगर स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा से रुपए निकालकर लौट रहे थे। बैंक से 77 हजार रुपए निकाले थे। इसके बाद पैदल ही वह मोटर मालिक कमलजीत के घर अशोकनगर के लिए जाने लगे। रास्ते में दो बाइक सवार बदमाशों ने रुपए छीन...
कानपुर में युवक की धारदार हथियारों से हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

कानपुर में युवक की धारदार हथियारों से हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की बीती रात धारदार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई। मृतक का शव गांव के बाहर रास्ते में पड़ा मिला है। घटना भोगनीपुर के मलासा गांव की है। जानकारी होने पर खुद जिले के पुलिस कप्तान ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि मालासा गांव निवासी संदीप उर्फ पिंटू सेंगर (40) सोमवार शाम को खेतों पर जाने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद देर रात तक वापस नहीं आया। जमीनी विवाद की रंजिश में हत्या का अंदेशा परिवार के लोगों ने जब मोबाइल पर उससे संपर्क करना चाहा तो स्विच आफ गया। इसके बाद परिजनों ने उसे यहां-वहां तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव के बाहर लोगों ने उसका शव अवधेश सिंह के खेत के पास रास्ते में पड़ा देखा। ज...
इटावा में न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की सिर कूचकर हत्या, वारदात से सनसनी

इटावा में न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की सिर कूचकर हत्या, वारदात से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/इटावाः दिल्ली में एक न्यूज चैनल में एंकर की पत्नी की सिर कूच कर बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वह लगभग 15 दिन पहले अपनी ससुराल आईं थीं। आज मंगलवार को उनको वापस लौटना था। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि घटना के वक्त सास और देवर दिल्ली गए हुए थे। घर में सिर्फ ससुर ही मौजूद थे। वारदात इटावा जिले की है। आज ही लौटना था वापस दिल्ली बताया जाता है कि दिल्ली में न्यूज चैनल के एंकर अजितेश मिश्रा की पत्नी दिव्यांशी (27) करीब 15 दिन पहले दिल्ली से अपनी ससुराल पहुंची थीं। आज मंगलवार को उनको वापस लौटना था। बताते हैं कि अजितेश की मां और भाई पहले से बीमारी के कारण दिल्ली में हैं। दोपहर में सिर्फ ससुर ही मौजूद थे। इसी बीच दिव्यांशी का सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब ससुर ने किसी काम ...
बांदा में पंचायत लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बांदा में पंचायत लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः क्षेत्र पंचायत कार्यालय में कार्यरत लिपिक संजय निगम की दुर्घटना बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस उनकी मौत को आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि तहसील अतर्रा निवासी दादू बाबू निगम स्थानीय क्षेत्र पंचायत कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक पद पर तैनात थे जिनकी सन 2018 में मौत हो गई थी। शराब का लती था मृतक बताते हैं कि मृत आश्रित कोटे से संजय निगम (30) को पिता की जगह पर नौकरी मिल गई। वह सरकारी आवास में पत्नी रोली (27) व पुत्र मयंक (6) व माही (2) के साथ रहते थे। बताया जाता है कि संजय शराब का लती था और पत्नी-बच्चों से मारपीट करता था। इसलिए पत्नी छोड़कर मायक चली गई थी। वहीं रहने भी लगी थी। बताते हैं कि शनिवार को संजय कमासिन से दोपहर 2 बजे पत्नी को लेकर नश...
कानपुर के बर्रा में शाम को घर के बाहर बैठे अधिवक्ता से चेन लूट

कानपुर के बर्रा में शाम को घर के बाहर बैठे अधिवक्ता से चेन लूट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां मंगलवार को शहर के बर्रा-2 स्थित सब्जी मंडी रोड पर रहने वाले अधिवकता चंद्रशेखर तिवारी से बदमाशों ने चेन लूट ली। अधिवक्ता की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी के फुटैज भी तलाश जा रहे हैं। बताया जाता है कि बर्रा-2 निवासी अधिवक्ता श्री तिवारी शाम को अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे, तभी एक बाइक उनके पास आकर रुकी। घर के बाहर बैठे समय घटना बाइक पर पीछे बैठा युवक तेजी से उतरा और उनके पास पहुंचा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, युवक ने उनके गले में पड़ी चेन झपट ली और वहां से तेजी से बाइक पर दोबारा जाकर बैठ गया। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। अधिवक्ता शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे उन्हें पकड़ने भागे, लेकिन तबतक दोनों वहां से फरार हो गए। सूचना पाकर बर्रा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। उधर, बर...
कानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिले छात्र-छात्रा के शव, प्रेमप्रसंग में सुसाइड मान रही पुलिस

कानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिले छात्र-छात्रा के शव, प्रेमप्रसंग में सुसाइड मान रही पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर छात्र-छात्रा के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव आज शुक्रवार दोपहर कानपुर-इलाहाबाद ट्रैक पर पड़े मिले। लड़की की पहचान महाराजपुर के ही कुलगांव के रहने वाले राम प्रकाश की बेटी खुशबू के रूप में हुई है। वहीं लड़के का नाम मयंक बताया जा रहा है। इससे ज्यादा अभी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग में सुसाइड मान रही पुलिस मौके पर पहुंची महाराजगंज पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेमप्रसंग में ट्रेन से कटकर जान देने का लग रहा है। लड़की की पहचान उसके पास बैग में मिले कागजों से हुई है। वहीं लड़के ने हाथ में खुशबू नाम लिखी अंगूठी पहनी हुई थी। लड़के हाथ में मयंक लिखा हुआ है।  पुलिस से सूचना पाकर लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि शवों को जांच के लिए भेजा जा...
सैफई मेडिकल कालेज में जूनियर डाक्टर ने फांसी लगाकर दी जान

सैफई मेडिकल कालेज में जूनियर डाक्टर ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, इटावाः बीती रात सैफई मेडिकल कालेज की महिला जूनियर डाक्टर वंदना शुक्ला ने करीब 12 बजे अपने हास्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी लेकिन अभी तक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वह मूल रूप से गाजियाबाद के प्रताप विहार सेक्टर 12 के रहने वाले केके शुक्ला की बेटी थीं। सुबह सपाठियों में उनके द्वारा फांसी लगाने की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। बताते हैं कि इससे पहले भी एक जूनियर डाक्टर द्वारा सुसाइड का प्रयास किया जा चुका है। पैथलॅाजी से कर रही थीं एमडी की पढ़ाई वंदना पैथलॉजी विभाग से एमडी की पढ़ाई कर रही थीं। सुबह उनका शव कमरे में लटकता हुआ देखकर उनकी सहपाठियों में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर सैफई पुलिस उपाधीक्षक मस्सा सिंह तथा कोतवाली प्रभारी चंद्रदेव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी...
कानपुर में देर रात सट्टा संचालक की गोली मारकर हत्या

कानपुर में देर रात सट्टा संचालक की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बीते रविवार देर रात कानपुर में एक सट्टा संचालक फजलगंज निवासी वेद प्रकाश जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शहर के व्यस्तम फजलगंज इलाके में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। लोग दहशत में आ गए और आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को हैलट अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने सट्टा उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उससे किसी करीबी पर ही शक है। साथियों पर टिकी पुलिस के शक की सुईं घटना की जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की। मौके पर मौजूद एसपी रीना त्यागी ने बताया है कि घटना को लेकर कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें घटना से कुछ देर पहले मृतक के साथ मौजूद व्यक्ति का नाम भी शामिल है। उन सभी से पूछताछ की जाएगी। कहा कि पुलिस घटना की बारी...
कानपुर में भट्ठा कारोबारी की पत्नी से चेन स्नेचिंग

कानपुर में भट्ठा कारोबारी की पत्नी से चेन स्नेचिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहींं। आए दिन महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। आज रविवार को शहर के गोविंदनगर  के व्यस्तम इलाके में एक भट्ठा कारोबारी की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने चेन झपट ली। घटना से हड़बड़ाई पीड़ित महिला ने शोर मचाकर उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तबतक लुटेरे वहां से दूर जा चुके थे। घटना से इलाके में फैली सनसनी घटना से परेशान पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। वहीं आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। बताया जाता है कि गोविंदनगर में भट्टा कारोबारी आशीष सचान की पत्नी स्मिता सचान निवासी बर्रा विश्व बैंक, किसी काम से गई थीं। इसी दौरान उनसे साथ चेन स्नेचिंग की घटना हो गई। बीते दिनों पुलिस परिजन बने थे शिकार घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताते चलें  कि बीते दिनों पुलिस कर्मियों के परि...