Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में भट्ठा कारोबारी की पत्नी से चेन स्नेचिंग

Chain snatching from wife of businessman in Kanpur
पीड़ित महिला।

समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहींं। आए दिन महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। आज रविवार को शहर के गोविंदनगर  के व्यस्तम इलाके में एक भट्ठा कारोबारी की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने चेन झपट ली। घटना से हड़बड़ाई पीड़ित महिला ने शोर मचाकर उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तबतक लुटेरे वहां से दूर जा चुके थे।

घटना से इलाके में फैली सनसनी

घटना से परेशान पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। वहीं आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। बताया जाता है कि गोविंदनगर में भट्टा कारोबारी आशीष सचान की पत्नी स्मिता सचान निवासी बर्रा विश्व बैंक, किसी काम से गई थीं। इसी दौरान उनसे साथ चेन स्नेचिंग की घटना हो गई।

बीते दिनों पुलिस परिजन बने थे शिकार

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताते चलें  कि बीते दिनों पुलिस कर्मियों के परिजन भी चेन स्नेचिंग का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद पुलिस ने कुछ दिन वाहन चेकिंग करते हुए सख्ती भी की थी, लेकिन उसके बाद फिर वही हालात पैदा हो गए हैं।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः सहारनपुर में BJP विधायक के आवास पर भाजपा नेत्री ने आत्मदाह का प्रयास किया