Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in kanpur

कानपुर में मधुराज के पीछे बैंक के गार्ड से मांगी दो नाली बंदूक और खुद को उड़ाया, इलाके में सनसनी

कानपुर में मधुराज के पीछे बैंक के गार्ड से मांगी दो नाली बंदूक और खुद को उड़ाया, इलाके में सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सोमवार सुबह करीब 11 बजे शहर के बेहद व्यस्तम पॅाश इलाके में हांडा अमेज कार में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव सिविल लाइन में मधुराज हास्पिटल के पीछे खड़ी कार में मिला है। इतना ही नहीं कार में शव के पास एक बंदूक भी पड़ी मिली है। पहचान करने में जुटी है पुलिस सीओ स्वरूप नगर और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस का कहना है कि मरने वाले व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैंक में चालक था मृतक, पारिवारिक कलह वजह  बताया जाता है कि बाद में उसकी पहचान  मृतक का नाम अशोक सचान है जो बैंक में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। बैंक की शाखा उसी जगह पर है जहां यह वारदात हुई है। बताते हैं कि बैंक कर्मचारियों के भीतर जाने के बाद उसने कार में ही बैठे हुए वहां तैनात गार्ड की दो नाली बंदूक मांगी। गार्ड कुछ ...
कानपुर समेत कई शहरों में राहत के साथ बरसी आफत भी, हर तरफ बस पानी ही पानी, घरों में दुबके हैैं लोग

कानपुर समेत कई शहरों में राहत के साथ बरसी आफत भी, हर तरफ बस पानी ही पानी, घरों में दुबके हैैं लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः गुरुवार को कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में झमाझम बारिश से हर ओर पानी ही पानी नजर आया। इससे एक ओर जहां लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली, वहीं जनजीनव बुरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया। कानपुर शहर में हालात कुछ ऐसे रहे कि लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो गया। वहीं नगर निगम के तमाम नाला सफाई के दावों की पोल भी खुल गई। वहीं जलभराव में बच्चों को खेलते हुए और कागज की नाव चलाते हुए देखा गया। लगातार हुई कई घंटे की बारिश से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आज हुई बारिश को इस मौसम की सबसे अधिक बरसात भी बताया जा रहा है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह कानपुर के साथ-साथ आसपास के शहरों में भी जमकर बारिश होगी। कानपुर के साथ ही यूपी के चित्रकूट, बांदा, महोबा, जालौन, घाटमपुर, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, फतेहपुर जैसे शहरों में जमकर बारिश हो स...
..जब कानपुर में अचानक उल्टी दिशा में दौड़ी पुष्पक एक्स. तो यात्रियों में मच गया हड़कंप

..जब कानपुर में अचानक उल्टी दिशा में दौड़ी पुष्पक एक्स. तो यात्रियों में मच गया हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सेंट्रल रेलवे स्टेशन कानपुर से निकली लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस अचानक उल्टी दिशा में दौड़ने लगी। इससे यात्रियों में दहशत सी फेल गई। हड़बड़ाए यात्री एक-दूसरे का मुंह देखने लगे। दरअसल, यह चौंकाने वाला मामला मंगलवार रात उस वक्त सामने आया, जब कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से झांसी की ओर निकलने के बाद कुछ दूरी तय करने के बाद पुष्पक एक्सप्रेस अचानक उल्टी दिशा में दौड़ने लगी। हड़बड़ाए यात्रियों ने जाहिर की नाराजगी  यह ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन पहुंची थी कि तभी रात लगभग साढ़े 10 बजे वापस दौड़ने लगी। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप सा मचा। बाद में पता चला कि ट्रेन के एक कोच का एसी फेल हो चुका है और उसे ठीक कराने के लिए ट्रेन को वापस कानपुर लाया जा रहा है। इसके बाद रात 12 बजे तक कानपुर स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रही। यात्री हंगामा भी करते रहे। हालांकि, बाद में ट्रेन क...
कानपुर में गंगा नहाने गया फौजी डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

कानपुर में गंगा नहाने गया फौजी डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास गंगाघाट पर दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा फौजी युवक डूब गया। उसकी तलाश में 1 दर्जन से ज्यादा गोताखोर लगे हुए हैं। बताया जाता है कि चौबेपुर के भाऊ गांव के रहने वाला फूल सिंह का बेटा रोहित यादव, अरुणाचल प्रदेश में सेना में क्लर्क के पद पर तैनात था। एक साल पहले हुई थी शादी, छुट्टी पर आया था घर  बीती 22 जुलाई को घर छुट्टी पर आया था और सावन के आखिरी सोमवार के मौके पर गांव के अपने साथी मधुकर और भैरव के साथ टूटा घाट पर गंगा नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में वह डूबने लगा। बाकी दोनों साथी भी गहरे में डूबे तो आसपास मौजूद लोगों ने उसे खींचकर बचा लिया, लेकिन रोहित का कुछ पता नहीं चला। ये भी पढ़ेंः बाढ़ के पानी में गेंद खेलते-खेलते मौत से हार गए दो युवक बताते हैं कि वह घर का इकलौता बेटा था और एक साल पहले ही उसकी श...
कानपुर शहर में गैंगरेप पीड़िता ने की सुसाइड, आरोपी दे रहे थे धमकी, हाथ पर हाथ धरे बैठी थी पुलिस

कानपुर शहर में गैंगरेप पीड़िता ने की सुसाइड, आरोपी दे रहे थे धमकी, हाथ पर हाथ धरे बैठी थी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः प्रदेश सरकार भले ही बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद कर रही हो, लेकिन प्रदेश में बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कितनी संजीदा है इसका अंदाजा कानपुर की एक भयावह घटना से हो गया। जहां एक नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने आरोपियों की धमकियों से तंग आकर अपनी जान दे दी। मामले में पुलिस की भूमिका हाथ पर हाथ धरे बैठने वाली रही। पीड़िता के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और आखिरकार इससे आरोपियों का दुस्साहस बढ़ता गया और वे धमकियां देते रहे। मामला कानपुर शहर के रायपुरवा मोहल्ले का है। कानपुर के रायपुरवा इलाके का है मामला   बताते हैं कि शुक्रवार रात रायपुरवा थाना क्षेत्र में गैंगरेप के आरोपियों की धमकियों से तंग आकर रेप पीड़िता नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। दरअसल, रायपुरवा में रहने वाले एक कारपेंटर की 13 साल की बेटी को 13 जुलाई क...
कानपुर में पेरेंट्स मीटिंग में जाने को स्कूटी में पेट्रोल डलाने निकला छात्र, फिर मिली माथे पर गोली लगी लाश

कानपुर में पेरेंट्स मीटिंग में जाने को स्कूटी में पेट्रोल डलाने निकला छात्र, फिर मिली माथे पर गोली लगी लाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीतिन न्यूज, कानपुरः शहर के रतनलाल नगर में 12वीं के एक छात्र के माथे पर रिवाल्वर की गोली आरपार लगी। इसके बाद पुलिस ने उसकी लाश झाड़ियों में पड़ी देखी और पहचान करके परिवार वालों को जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि पास में ही मृतक छात्र के पिता का लाइसेंसी रिवाल्वर भी पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है, हालांकि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि गुजैनी K-73, निवासी योगेंद्र सिंह पीडब्ल्यूडी विभाग में ठेकेदार हैं। उनका बेटा अंशुमान दबौली स्थित हरमिलाप स्कूल में इंटरमीडिएट में पढ़ता था।  दबौली के ठेकेदार का बेटा, रतनलाल नगर में मिली लाश   योगेंद्र सिंह की पत्नी यानि मृतक छात्र की मां का कहना है कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे बेटे के साथ उनको पेरेंट्स मीटिंग में जाना था, स्कूटी में पेट्रोल डलाने की बात कहकर वह घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उसकी काफी त...
कानपुर में अब फिरोजाबाद के इंस्पेक्टर की बेटी से चेन लूट, लगातार पुलिस परिवार बदमाशों के निशाने पर..

कानपुर में अब फिरोजाबाद के इंस्पेक्टर की बेटी से चेन लूट, लगातार पुलिस परिवार बदमाशों के निशाने पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में भले ही पुलिस कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होने का दंभ भर रही हो, लेकिन हकीकत यही है कि अपराधियों का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। आम आदमी ही नहीं, बल्कि खुद पुलिस परिवार के लोग भी बदमाशों का शिकार बन रहे हैं। बुधवार को सुबह-सवेरे दो बाइक सवार बदमाश एक पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी से चेन लूट ले गए। कुल मिलाकर कहीं न कहीं पुलिस परिवार भी बदमाशों के निशाने पर आते दिखाई दे रहे हैं। बर्रा में सुबह के वक्त घटना  लूट की यह घटना इंस्पेक्टर के घर के बाहर बर्रा इलाके में हुई। बताते हैं कि घर के बाहर इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह की बेटी दीप्ति सिंह कुछ काम से आई थी। इसी दौरान सुबह करीब 8 बजे बदमाश उसके गले में पड़ी चेन लूट ले गए। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर भानु प्रताप इस वक्त फिरोजाबाद जिले में क्राइम ब्रांच प्रभारी हैं। उनका परिवार कानपुर में रहता है। उनको राष्ट्रपति द्...
कानपुर के चकेरी में ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात वृद्ध की मौत

कानपुर के चकेरी में ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात वृद्ध की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः चकेरी थाना क्षेत्र में एक वृद्ध व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो दौ़ड़कर वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पहचान करने में जुटी पुलिस   पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान की कोशिश की, लेकिन मरने वाले व्यक्ति की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ेंः 12 साल बाद ठीक उसी जगह मिली जीजा के हाथों मौत, जहां खुद ने किया था साले का कत्ल...
कानपुर में एसटीएफ के हत्थे चढ़ा फर्जी जेसीओ, फौज में भर्ती के नाम पर 150 से ज्यादा को ठगा

कानपुर में एसटीएफ के हत्थे चढ़ा फर्जी जेसीओ, फौज में भर्ती के नाम पर 150 से ज्यादा को ठगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः इंडियन आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर अलग-अलग राज्यों के 150 से ज्यादा लोगों को चूना लगाने वाले फर्जी जूनचियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) को कानपुर में एसटीएफ ने धर-दबोचा है। इस नटवरलाल का नाम आलोक अवस्थी है और उसके कब्जे से सेना का परिचयपत्र, कैंटीन स्मार्ट कार्ड, मारुति वैगनआर कार आदि चीजें बरामद हुई हैं। कैंट इलाके से एसटीएफ ने किया गिरफ्तार  एसटीएम ने दावा किया है कि इस नटवरलाल को कानपुर नगर के कैंट थाना क्षेत्र में सर्किट हाउस तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी उन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के रैथाना का रहने वाला है। बताते हैं कि आरोपी कुछ लोगों को आर्मी कैंटीन से सामान भी दिलाता था। बाद लोगों को झांसे में लेकर उनको नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था। वह यूपी के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और बिहार आदि के 150 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुका था। एसटीए...
कानपुर में ग्राम प्रधान के भाई की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान पर हत्या का आरोप

कानपुर में ग्राम प्रधान के भाई की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान पर हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के चौबेपुर गांव में एक ग्राम प्रधान के भाई की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। वारदात मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। सुनोड़ा के ग्राम प्रधान सतेंद्र बहादुर सिंह के बड़े भाई राजेंद्र बहादुर (58) मंगलवार को अपनी पत्नी को चौबेपुर छोड़ने के लिए गए थे। इसके बाद उनको वापस घर आना था लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की। पास पड़े मिले लाठी-डंडे, शरीर पर गंभीर चोटों के निशान  बाद में उनका शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। लोगों का कहना है कि उनके शरीर पर चोटों के गंभीर निशान थे। कई जगहों पर लाठियों और डंडों के अलावा धारदार हथियार जैसी चीज से प्रहार के भी निशान हैं। शव के पास में कई डंडे पड़े थे और सड़क से लेकर पास के फुटपाथ तक खून फेला हुआ था। घटनास्थल के हालात देखकर ऐसा लग रहा था कि हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से उनका कत्ल ...