Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in banda

बांदा में ‘खाने’ के लिए नारेबाजी तक पहुंची नौबत, तो जागे रोडवेज अधिकारी

बांदा में ‘खाने’ के लिए नारेबाजी तक पहुंची नौबत, तो जागे रोडवेज अधिकारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आए हजारों की संख्या में मजदूरों को क्वारंटीन सेंटर तक पहुंचाने के लिए तकरीबन 125 रोडवेज बसों को लगाया गया। रोडवेज ने कर्मचारियों को बुला लिया था लेकिन अव्यवस्था का आलम यह था कि रोडवेज के चालकों और परिचालकों व दूसरे कर्मचारियों को समय पर लंच पैकेट तक नहीं मिले। नौबत नारेबाजी तक जा पहुंची। इसके बाद मीडिया कर्मियों ने फोटो खींचना शुरू किया तो रोडवेज अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। इसके बाद खाने की व्यवस्था कराई। इसके बाद आक्रोशित रोडवेज कर्मी भी शांत हो गए। सभी लंच पैकेट लेकर गंतव्य को रवाना हुए। बांदा के अलावा अन्य जिलों के लोग पहुंचे शुक्रवार को तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बांदा आईं। इनमें सवार तकरीबन पांच हजार यात्रियों की बाकायदा चेकिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान कोई भी यात्री संदिग्ध न मिलने के कारण उनको क्वारंटीन सेंटर भेजने का निर्णय लिया ग...
बांदा में महिला से गैंगरेप, दो अज्ञात नकाबपोशों पर मुकदमा

बांदा में महिला से गैंगरेप, दो अज्ञात नकाबपोशों पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाली गैंगरेप की वारदात सामने आई है। दो युवकों ने एक दिव्यांग लगभग 55 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने रात में मूकबधिर महिला को अकेला पाकर सोते समय दबोच लिया। इसके बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए। गैंगरेप के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। सुबह किसी तरह महिला ने अपने हाथ-पैर खोले और इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। परिजनों को पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने महिला के जेठ की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। मूक-बधिर हैं पीड़ित महिला दरअसल, पुलिस का कहना है कि यह पीड़ित महिला न तो सुन सकती हैं और न ही बोल सकती हैं। ऐसे में उन्होंने इशारों से अपनी बात समझाई। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा कि दो अज्ञात ...
बांदा में सिर चढ़ी शराब तो दोस्तों ने दोस्त की हत्या कर डाली

बांदा में सिर चढ़ी शराब तो दोस्तों ने दोस्त की हत्या कर डाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लाकडाउन के बीच शराब से पाबंदी हटते ही लोगों के सिर पर इसका नशा चढ़कर बोल रहा है। बीती रात बांदा शहर से सटे भूरागढ़ गांव में भी कुछ ऐसा ही हुआ। तीन साथियों ने साथ बैठकर शराब पी। बाद में नशा सिर चढ़ा तो एक-दूसरे से झगड़ गए। स्थिति इतनी बिगड़ी कि दो ने मिलकर अपने एक साथी को गोली से उड़ा दिया। इसके उसकी मौत हो गई। हत्या की इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ने हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी खुलासा नहीं किया है। भूरागढ़ इलाके में हुई वारदात बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ इलाके में बुधवार देर रात वहां रहने वाले चुन्नू खंगार के...
बांदा में ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत-दूसरा रेफर 

बांदा में ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत-दूसरा रेफर 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति, न्यूज, बांदाः जिले में गुरुवार देर शाम हुए एक हादसे में युवक की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। दरअसल, साइकिल सवार इस युवक को ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। साइकिल पर एक अन्य युवक भी सवार था। वह भी गंभीर रूप से घायल है। बताते हैं कि घायल हुए युवक के पिता की भी पांच माह पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। ऐसे में पांच माह बाद घर के बेटे के हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने परिवार को हिलाकर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कहा, चालक गिरफ्तार बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़मई के रहने वाले दीपचंद (24) पुत्र नत्थूराम तथा महेश यादव (16) पुत्र बालकुमार गुरुवार देर शाम साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच अतर्रा रोड पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ेंः बां...
बांदा में पत्रकार के निधन से कलमकारों में शोक की लहर

बांदा में पत्रकार के निधन से कलमकारों में शोक की लहर

बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः एक समाचार पत्र के चिल्ला कस्बे से संवाददाता रहे विनय सोनी का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कलमकारों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पुत्र अंकित सोनी और परिजनों ने बताया कि सुबह अपने पड़ोसी के घर खाने के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। उनको पहले प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सक ने उनको तत्काल बेहतर इलाज के लिए बांदा जिला अस्पताल ले जाने को कहा। लंबे समय तक पत्रकारिता से जुड़े रहे परिजन उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं। जिला अस्पताल के डाक्टर, विनीत सोनी ने उनको देखते ही मृत घोषित कर दिया। कलमकारों में शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं कि विनय चिल्ला क्षेत्र से रिपोर्टिंग का काम करते थे। वह समाचार पत्र से काफी समय तक जुड़े रहे। वर्तमान में वह स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे थे। ये भी पढ़ेंः बांदा में श्रमिक स्प...
बांदा में सुखद पहल, युवाओं को सम्मान के साथ रोजगार भी

बांदा में सुखद पहल, युवाओं को सम्मान के साथ रोजगार भी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा आज मंगलवार को केशव कुंज संघ कार्यालय से एक नई सकारात्मक पहल की गई। वैश्विक महामारी कोरोना में बेरोजगार नवयुवकों को स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ाया। आज करीब 15 सब्जी व फलों के ठेले वालों को सम्मानित किया गया। तिलक करके अंग वस्त्र भी सौंपे उनका तिलक करने के साथ ही अंगोछा ओढ़ाकर पहचान पत्र सौंपे गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पहचान पत्र/पास को लेकर सब्जी विक्रेता काफी खुश नजर आए। उनका कहना था कि अब लाॅकडाउन में उनको कोई दिक्कत नहीं होगी। विभाग प्रचारक के निर्देशन में कार्यक्रम बताया जाता है कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अखंड प्रताप एवं नगर प्रचारक सक्षम जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहे। सदर विधाय...
बांदा में बड़ी घटनाः युवक ने बाप की बंदूक से खुद को उड़ाया

बांदा में बड़ी घटनाः युवक ने बाप की बंदूक से खुद को उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज मंगलवार शाम शहर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक युवक ने खुद को पिता की डबल बैरल बंदूक से गोली मारकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना आज दोपहर की है। परिवार के लोगों का कहना है कि उनको गोली की आवाज आने पर घटना के बारे में जानकारी हुई। दौड़कर वहां पहुंचे तो सामने खून से लतपत लड़का पड़ा था। तबतक युवक ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला नशे में खुद को गोली मारने का है। पुलिस ने बंदूक जब्त की, छानबीन शुरू बताया जाता है कि शहर के गायत्री नगर मुहल्ला निवासी पुष्पेंद्र (22) पुत्र राजेंद्र आरख अपने पिता और मां के साथ रामबरन फौजी के मकान में किराए से रहता था। मंगलवार शाम उसने दोनली बंदूक से खुद को गोली मार ली। उसकी ...
बांदाः झाड़ियों में रोता-बिलखता लावारिश मिला नवजात, ऐसे बची जान..

बांदाः झाड़ियों में रोता-बिलखता लावारिश मिला नवजात, ऐसे बची जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अभी सोशल मीडिया पर लोगों का मदर्स-डे का खुमार पूरी तरह उतरा भी नहीं था कि अगले ही दिन आज सोमवार को बांदा में एक नवजात बच्चा झाड़ियों में लावारिश हालत में पड़ा मिला। धूप तेज थी, बच्चे बुरी तरह से रोता-बिलखता तड़फ सा रहा था। उसके रोने से ही लोगों का ध्यान गया। आसपास के महिलाओं ने दौड़कर बच्चे को उठाया और पहले गमछे में लपेटा और फिर वहां से बाहर लेकर आईं। गनीमत रही कि कोई जंगली जानवर या कुत्ता आदि तबतक बच्चे के पास नहीं पहुंचा था। इलाज के बाद बच्चा स्वस्थ, पुलिस की सराहना बहरहाल लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज हमराही के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत ही उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा है। यह घटनाक्रम सोमवार दोपहर बाद का है, और बच्चा अतर्रा रोड पर राजाराम बगिया के ...
बांदा में बीटेक (B.Tec) छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, परिवार में कोहराम

बांदा में बीटेक (B.Tec) छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बीटेक छात्र ने खुद को गोली से उड़ा लिया। बेटे के गोली मारकर आत्महत्या की इस घटना के पूरे परिवार में कोहराम मचा दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक के परिवार के लोगों ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा बीटेक का छात्र था और उसने नशे की हालत में खुद को तमंचे से गोली मार ली है। परिजनों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, कालिंजर के गुढ़हा चौकी इंचार्ज राकेश कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे हैं। घटना को लेकर परिवार के लोग बेहाल हैं। मां-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बोले, मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक बताया जाता है कि जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के बसराही चौकी गुड़ा निवासी बैधनाथ पटेल ...