Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in banda

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की कुएं में गिरने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की कुएं में गिरने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में पांच भाईयों के बीच सबसे छोटे, एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्यूबेल के कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को तब हुई जब युवक रात में काफी देर तक घर नहीं लौटा। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथमदृष्टया पैर फिसलकर कुएं में गिरने से मौत की बात सामने आ रही है। छानबीन में जुटी पुलिस, शव को पोस्टमार्टम को भेजा बताया जाता है कि बबेरू के मजीवा चौहान डेरा का रहने वाले अभय उर्फ भूरा (26) बीती रात करीब 10 बजे घर के पीछे बने ट्यूबेल पर गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनको तलाशना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद उनका शव घर के पीछे ही ट्यूबेल के लगभग 40 फिट गहरे कुएं में पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर बबेरू इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला फोर्स के साथ वहां पहुंचे। इंस्पेक्टर शुक्ला ने जानका...
बांदा डीएम ने किया कोविड सेंटर का औचक निरीक्षण, ये खास निर्देश..

बांदा डीएम ने किया कोविड सेंटर का औचक निरीक्षण, ये खास निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना को लेकर हालात गंभीर हैं। कुल संक्रमितों की संख्या डेढ़ हजार से ऊपर पहुंच चुकी है। हालांकि, जिला प्रशासन की देख-रेख में स्वास्थ्य विभाग की टीमें अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन फिर भी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। ऐसे में नवांगुत जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने आज खुद कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाएं देखीं और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सबसे ज्यादा जोर मरीजों को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को अच्छे से अच्छे गुणवत्तापरक खाना दिया जाए। कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सफाई पर भी दिया जोर, कहा लापरवाही मिली तो कार्रवाई बताया जाता है कि जिलाधिकारी श्री सिंह के निरीक्षण दौरान कोविड सेंटर में ड्यूटी पर मौजूद डा. सौरभ प्रकाश मौजूद थे। उन्होंने बताया ...
बड़ी खबर : बांदा में दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी की वाहन से कुचलकर मौत

बड़ी खबर : बांदा में दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी की वाहन से कुचलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में इलाज कराकर लौट रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना विभत्स था कि दोनों के चेहरे भी नहीं पहचाने जा सके। कई घंटे बाद दोनों की पहचान हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि दोनों दबाई लेने अस्पताल गए थे। वहां से लौटते वक्त यह हादसा हो गया। बांदा से दवाई लेकर लौट रहे थे दोनों बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मथना खेड़ा निवासी रामदास (50) अपनी पत्नी सिया दुलारी (45) को लेकर इलाज के लिए बांदा जिला अस्पताल गए थे। गुरुवार शाम को वहां से साइकिल से दोनों पति-पत्नी घर लौट रहे थे। रास्ते में नेशनल हाईवे, अतर्रा रोड पर एक ढाबे के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार दंपति को कुचल दिया। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस का कारनामा ! मु...
Covid-19 : बांदा में DIG दफ्तर के 2 और पुलिस लाइन के 5 जवानों समेत 61 नए केस

Covid-19 : बांदा में DIG दफ्तर के 2 और पुलिस लाइन के 5 जवानों समेत 61 नए केस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना संक्रमण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट ने एक बार फिर से कोरोना बम फूटा। जिले में अब कुल 61 पाजिटिव केस मिले हैं। खास बात यह है कि शहर में संक्रमितों की संख्या अधिक सामने आ रही है। आईजी/डीआईजी कार्यालय में दो और पुलिस लाइन में पांच पुलिस कर्मी संक्रमित मिले हैं। अब तक जिले में कोरोना पाजिटिव केस की कुल संख्या 1477 हो गई है। इनमें एक्टिव केस का आंकड़ा भी 775 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं, लेकिन लोगों की लापरवाही कहीं न कहीं उनको संक्रमित बना रही है। शहर में इन क्षेत्रों में मिले संक्रमित मरीज चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बुधवार को जारी की गई डेली रिपोर्ट में बताया कि एंटीजेन जांच में 20, आरटीपीसआर में 39 और ट्रूनेट जांच में दो कुल 61 पाजिटिव मिले ...
Update : बांदा दिल दहलाने वाली घटना, दो साल की बेटी का गला दबाकर मां ने लगाई फांसी

Update : बांदा दिल दहलाने वाली घटना, दो साल की बेटी का गला दबाकर मां ने लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के चिल्ला कस्बे में आज मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक महिला ने अपनी 2 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने उस वक्त यह कदम उठाया जब उनका पति घर पर नहीं था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  चिल्ला कस्बे की घटना, पारिवारिक कलह वजह घटना का कारण प्रथमदृष्टया पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पता चला है कि महिला के पति ने दो शादियां कर रखी थीं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सभी की आंखें नम सी नजर आईं। ये भी पढ़ें : जानिए ! बांदा के नवागत DM आनंद कुमार सिंह को.. बताया जाता है कि चिल्ला कस्बा निवासी शिवदास निषाद की पत्नी रजनी (2...
बड़ी खबर : बांदा में कोरोना के 32 नए केस मिले, 1416 कुल संख्या

बड़ी खबर : बांदा में कोरोना के 32 नए केस मिले, 1416 कुल संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना जांच रिपोर्ट में जिले में 32 नए कोरोना पाजिटिव केस मिले हैं। इनको मिलाकर जिले में कुल पाजिटिव केस की संख्या 1416 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 714 हो गए हैं। पाजिटिव निकले लोगों को होम आइसोलेशन या फिर सरकारी अस्पतालों में आइसोलेट कराया गया है। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से मंगलवार को जारी की गई डेली रिपोर्ट में बताया कि 32 नए पाजिटिव केस मिले हैं। मास्क का उपयोग करने की अपील इनमें मेडिकल कालेज, सिविल लाइन, एसडीएफसी बैंक में एक-एक और जामू कमासिन, पीडब्लूडी कालोनी, सीएचसी बबेरू, गुगौली में एक-एक केस मिले हैं। वहीं इटवां गांव में तीन, कटरा बाजार में 1, तिंदवारी में 2, चिल्ली गांव बड़ोखर 4, नरैनी में एक, सीएचसी स्टाफ बबेरू 1, शंकर नगर 1, बन्योटा एक, जिला अस्पताल एक, बंगालीपुरा एक, चैक बाजार दो, छोटी बाजार एक, बिसंडा एक, कालूकुआं एक, शांति नगर एक, आवास विक...
बांदा में अखंड हिंद फौज ने शानदार ढंग से किया पौधरोपण

बांदा में अखंड हिंद फौज ने शानदार ढंग से किया पौधरोपण

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अखंड हिंद फौज ने तहसील नरैनी एसडीएम कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान आंवला, अमरूद, सीसम, नीम जैसे पौधों को रोपित किया गया। फौज के निदेशक राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नरैनी उप जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश कुमार सरोज एसओ नरैनी मौजूद रहे। व्यापक स्तर पर किया पौधरोपण वहीं सुशील कुमार सिंह नायब तहसील व रामदेव दीक्षित जिला कार्यवाहक आरएसएस उपस्थित रहे। उनकी उपस्थित में पौधों का रोपण किया गया। ये भी पढ़ें : बांदा की बेटी शक्ति त्रिपाठी का PCS में चयन, जिले का नाम रोशन किया पौधरोपण में अखंड हिंद फौज के निदेशक सहित उपाध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता, घोष प्रशिक्षक प्रमुख दीनदयाल सोनी, जिला सचिव विनय कुमार शिवहरे, जिला अध्यक्ष गर्ल्स डिवीजन रूपाली सिंह तोमर सहित कमांडर...
बांदा के नए डीएम आनंद कुमार सिंह ने चार्ज संभाला

बांदा के नए डीएम आनंद कुमार सिंह ने चार्ज संभाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के नवांगतुक जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने सोमवार देर शाम ट्रेजरी में चार्ज ग्रहण कर लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप कार्य करते हुए उनकी कोशिश होगी कि आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। बताते चलें कि बेसिक शिक्षा सचिव रहे आईएएस आनंद कुमार सिंह इससे पहले संभल जिले के जिलाधिकारी रह चुके हैं। संबंधित खबर भी पढ़ें : जानिए ! बांदा के नवागत DM आनंद कुमार सिंह को.....
बांदा में सपाइयों का बड़ा प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर नारेबाजी 

बांदा में सपाइयों का बड़ा प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर नारेबाजी 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। निजीकरण और बेरोजगारी के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। इस मौके पर लोहिया वाहिनी पदाधिकारियों ने जेएन कालेज के सामने जमकर नारेबाजी की। सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी बाद में पहुंची पुलिस ने सपाइयों को डंडा पटककर खदेड़ दिया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला समाजवादी पार्टी, युवजन सभा, छात्र सभा, लोहियी वाहिनी समेत पार्टी के फ्रंटल संगठनों ने प्रदर्शन किया। लोहिया नगर (बिजलीखेड़ा) स्थित पार्टी कार्यालय से सपाई इकट्ठा हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए ये सभी कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। ये भी पढ़ें : बांदा की बेटी शक्ति त्रिपाठी का PCS में चयन, जिले का नाम रोशन किया  सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव की अगुव...
बांदा ADM आफिस के कर्मचारी समेत 29 नए पाॅजिटिव केस मिले

बांदा ADM आफिस के कर्मचारी समेत 29 नए पाॅजिटिव केस मिले

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना संक्रमण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट में अब तक जिले में पाॅजिटिव केस की संख्या 1304 हो गई है जबकि एक्टिव केस की संख्या 602 हो गई है। अपर जिलाधिकारी कार्यालय में एक कर्मचारी समेत कुल 29 नए कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। बता दें कि इससे पहले एडीएम बांदा, फिर उनकी पत्नी और बेटी भी कोरोना पाजिटिव आ चुकी हैं। कुल मरीजों की संख्या 1304, एक्टिव 602 हुए चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि लालथोक अतर्रा में 3, बबेरू में 5, आवास विकास में 2, पोंगरी नरैनी में 2, एडीएम कार्यालय में 1, परशुराम तालाब में 1, मेडिकल कालेज में 1, विकास नगर तिंदवारी में 1, डिग्गी चैराहा में 1, तुलसी नगर में 2, इंदिरा नगर में 3, कालूकुआं तिंदवारी रोड में 1, मर्दननाका में 1 कोरोना सं...