Wednesday, June 17सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: hindi news

यूपी मौसम अलर्ट- प्रदेश में आज 38 जिलों में तेज हवाएं-बारिश, जानिए अपने जिले का हाल

यूपी मौसम अलर्ट- प्रदेश में आज 38 जिलों में तेज हवाएं-बारिश, जानिए अपने जिले का हाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम अलर्ट जारी हुआ है। यूपी के 38 जिलों में 40 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही बिजली कड़कने व बूंदाबांदी के आसार भी हैं। दरअसल, यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी झुलसाने वाली गर्मी तो कभी नमी वाली तेज हवाएं। मौसम विभाग ने एक और विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मंगलवार के लिए नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी, दिल्ली से सटे जिलों और तराई क्षेत्र के लिए अनुमान जताया है। प्रदेश में 3 से 4 दिन ऐसा ही मौसम लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार से अगले 3-4 दिन मौसम बदला रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी और खासकर तराई क्षेत्रों में बादलों की सक्रियता रहेगी। ये भी पढ़ें: Post Office Scheme: पति-पत्नी के लिए बेस्ट सेविंग प्लान! 5 लाख निवेश पर हर महीने गारंटीड इनकम   रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी...
बांदा में डबल मर्डर, मदर्स डे पर बेटे ने मां-छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की

बांदा में डबल मर्डर, मदर्स डे पर बेटे ने मां-छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज रविवार दोपहर 10 मई को व्यक्ति ने मदर्स डे पर जमीन के लिए अपनी मां और छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर की यह वारदात बबेरू कस्बे में हरदौली रोड पर हुई। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। हत्यारोपी की तलाश में जुटी पुलिस की चार टीमें एसपी श्री बंसल का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश में पुलिस की 4 टीमें गठित की गई हैं। जानकारी के अनुसार, बबेरू में दोपहर लगभग 12 बजे राजकिशोर मिश्रा की जमीन को लेकर मां व भाई से कहासुनी हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा में मुठभेड़, बिजलीकर्मी बन सिपाही का घर लूटने वाला हिस्ट्रीशीटर घायल-दो गिरफ्तार इसके बाद जगदीश मिश्रा के बेटे राजकिशोर मिश्रा का अपनी मां शांति देवी (60) व छोटे भाई देवीदीन मिश्रा (40) से...
UP: बंगाल जीत से यूपी में पाॅलिटिकल हलचल, 15 तक मंत्रिमंडल विस्तार..

UP: बंगाल जीत से यूपी में पाॅलिटिकल हलचल, 15 तक मंत्रिमंडल विस्तार..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीतिन्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): बंगाल जीत के बाद यूपी में पाॅलिटिकल हलचल मची है।। बंगाल जीत से उत्तर प्रदेश में हलचल का कनेक्शन बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन फेरबदल से हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 10 से 15 मई के बीच मंत्रिमंडल विस्तार की पूरी संभावनाएं हैं। बंगाल जीत से यूपी को लेकर पार्टी नेता पूरे जोश में है। कैबिनेट विस्तार के साथ संगठन में फेरबदल भी.. दरअसल, अबतक बंगाल चुनाव में पार्टी हाईकमान पूरी तरह से व्यस्त था। यही वजह रही कि यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार टलता रहा। सबकुछ फाइनल होने के बाद भी रुका था। अब भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकारों का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के चुनावों पर होगा। ये भी पढ़ें: यूपी: CM के अचानक दिल्ली जाने से फिर तेज मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें पार्टी सूत्रों का कहना है कि आने वाली 12 मई से पहले यूपी मंत्रिमंडल में विस्...
हरियाणा में हादसा, यूपी पुलिस के दो दरोगा-दो सिपाहियों समेत पांच की मौत

हरियाणा में हादसा, यूपी पुलिस के दो दरोगा-दो सिपाहियों समेत पांच की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: हरियाणा के नूंह में भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें यूपी पुलिस के दो दरोगा और दो सिपाहियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सभी पुलिसकर्मी अपहरण के मामले में दबिश देकर लौट रहे थे। हादसे की खबर से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। चारों पुलिसकर्मी बुंदेलखंड के उरई जिले में तैनात थे। हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी यूपी के बुंदेलखंड के उरई में तैनात थे। हादसे में मुकदमे के वादी की भी जान चली गई है। उरई में थी तैनाती, एक कांस्टेबल बांदा के बबेरू का.. मृतकों में शामिल पुलिसकर्मी कन्नौज, कासगंज, बांदा और रायबरेली के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, हादसे में रमने वालों में जालौन पुलिस के दरोगा मोहित यादव (सौरिख-कन्नौज), दरोगा सत्यभान (जटमाली-कासगंज), सिपाही अशोक कुमार (निवासी बबेरू, बांदा), सिपाही प्रदीप कुमार (निवासी रायबरेली) और वादी अमरीक सिंह शामिल हैं। ये ...
बांदा: विद्यालय में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में छात्रों से पूछे गए सवाल

बांदा: विद्यालय में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में छात्रों से पूछे गए सवाल

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: केनपथ शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य राज किशोर द्विवेदी ने सभी छात्रों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे। ये प्रश्न बांदा और चित्रकूट जिले से संबंधित प्रश्न पूछे। छात्रों ने भी दिखाई उत्सुकता प्रश्नौत्तरी का उद्देश्य बच्चों में सामान्य ज्ञान बढ़ाना रहा। बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर उत्सुकता दिखाई और जवाब दिए। जिन बच्चों को जानकारी नहीं थी, उन्हें भी नए चीजों की जानने-समझने का मौका मिला। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाॅफ भी मौजूद रहा। ये भी पढ़ें: बांदा में मंत्री नंदी ने शिक्षामित्रों को दिए सांकेतिक चेक https://samarneetinews.com/minister-nandi-gave-symbolic-cheques-to-shikshamitras-in-banda/  ...
बांदा: सिपाही पर युवती के यौन शोषण के बेहद गंभीर आरोप, SP ने जांच के दिए आदेश..

बांदा: सिपाही पर युवती के यौन शोषण के बेहद गंभीर आरोप, SP ने जांच के दिए आदेश..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सिपाही पर यौन शोषण के आरोपों का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बांदा की एक युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के आरोप है कि पूर्व में बांदा में तैनात सिपाही ने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती के यह भी आरोप हैं कि आरोपी सिपाही ने उसका यौन शोषण करते हुए नगदी-जेवर भी हड़प लिए हैं। उधर, कहा जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस उच्चाधिकारियों से मिली युवती-न्याय की गुहार साथ ही उससे 2 लाख रुपए नगद और लगभग डेढ़ लाख के जेवर भी हड़प लिए हैं। बताते हैं कि आरोपी सिपाही 2021 में बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में तैनात था। वह युवती की दुकान पर आता-जाता था। ये भी पढ़ें: खाकी पर दाग: कानपुर में छात्रा का सिपाही ने किया यौन शोषण-FIR.. इसी बीच उसने युवती को शादी का झांसा...
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, 4 मासूमों और उनकी मां का हत्यारोपी आमिर ढेर

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, 4 मासूमों और उनकी मां का हत्यारोपी आमिर ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में बड़ा एनकाउंटर हुआ है। एनकाउंटर में अंबेडकर नगर पुलिस के हाथों चार बच्चों और उनकी मां की हत्या का आरोपी बदमाश आमिर ढेर हो गया है। वहीं दो पुलिसकर्मी भी एनकाउंटर में घायल हुए हैं। बताते चलें कि यूपी के अंबेडकर नगर के अकबरपुर क्षेत्र स्थित मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में 4 बच्चों की सनसनीखेज हत्या हुई थी। बदमाश आमिर की पुलिस को मामले में तलाश थी। आज पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश आमिर ढेर हो गया। अंबेडकर नगर एसपी प्राची सिंह ने भी मौका मुआयना किया। पहले लापता मां पर था मासूमों की हत्या का शक बच्चों की मां लापता थी। बाद में बच्चों की मां का शव भी एक नाले से बरामद हुआ था। इस सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी आमिर सोमवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। ये भी पढ़ें: सीएम योगी की बड़ी घोषणा, यूपी पुलिस में इस साल 1 लाख नई भर्तियां मरैला चौकी प्रभारी रा...
सिस्टर गैंग: बरेली में 3 बहनों ने फर्जी IAS बन युवक से 21 लाख ठगे, अब जेल

सिस्टर गैंग: बरेली में 3 बहनों ने फर्जी IAS बन युवक से 21 लाख ठगे, अब जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के बरेली में 3 बहनों वाले सिस्टर गैंग की एक और करतूस साने आई है। बरेली की तीन बहनों के सिस्टर गैंग ने फर्जी IAS बनकर युवक से 21 लाख रुपए ठगे हैं। बरेली के सुभाषनगर थाने में टीचर्स कॉलोनी नेकपुर के रामनिवास ने तीनों बहनों के खिलाफ FIR कराई है। वादी का आरोप है कि विप्रा को IAS बताकर उसकी ममेरी बहन दीक्षा पाठक ने उसे BDO बनवाने का झांसा दिया। ठगी के एक दूसरे मामले तीनों बहनें इस समय जेल में.. फिर उससे 21 लाख रुपए ठग लिए। बरेली के सिस्टर गैंग के कारनामों से लोग हैरान हैं। रिपोर्ट लिखाऩे वाले रामनिवास का कहना है कि आरोपी बहनों ने उनसे साढ़े 19 लाख रुपए ऑनलाइन लिए। वहीं बाकी रकम नगद ली थी। ये भी पढ़ें: Kanpur: ‘अश्लील वीडियो देखते हो, अभी जेल भेजता हूं’, ऐसा बोलकर युवक से ठगे ₹17 हजार युवक का कहना है कि इनमें से एक बहन विप्रा एडीएम लिखी गाड़ी से मिलने पहुंची...
बांदा: बिजली कर्मी बनकर बदमाश सिपाही के घर में घुसे-लाखों की लूटपाट

बांदा: बिजली कर्मी बनकर बदमाश सिपाही के घर में घुसे-लाखों की लूटपाट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बिजली कर्मी बनकर बदमाश एसएसएफ के सिपाही के घर में घुस गए। वहां सिपाही की अकेली मां को बंधक बनाकर लाखों की नगदी-जेबर की लूटपाट की। सिपाही के घर पर लूटपाट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बताते हैं कि बदमाश तीन थे और तीनों एक बाइक से सिपाही के घर पहुंचे। एसपी पलाश बंसल के निर्देशों पर पुलिस की 3 टीमें बदमाशों की तलाश कर रही हैं। दिनदहाड़े वारदात से क्षेत्र में सनसनी जानकारी के अनुसार, बदौसा थाना क्षेत्र के नांदनमऊ गांव के अजय पाल एसएसएफ में कांस्टेबल हैं। इस समय वह चित्रकूट एयरपोर्ट पर तैनात हैं। वह पत्नी प्रीति के साथ कर्वी में रह रहे हैं। तमंचे के बल पर धमकाते हुए वारदात नांदनमऊ वाले घर में मां रजुलिया देवी (65) इस समय अकेली रहती हैं। मुंह बांधे बाइक से तीन बदमाश दोपहर करीब 2 उनके घर पहुंचे। ये भी पढ़ें: बांदा: पिता ने गैस किल्लत के बीच दि...
बांदा में बड़ी घटना, पति-पत्नी ने एक साथ की आत्महत्या-परिवार में कोहराम

बांदा में बड़ी घटना, पति-पत्नी ने एक साथ की आत्महत्या-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी ने एक साथ आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि पारिवारिक कलह में पति-पत्नी के अलग-अलग कमरों में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पति और पत्नी के एक साथ आत्महत्या की घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। तिंदवारी के अमलीकौर गांव की घटना जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव के भगदौरा पुरवा के बृजमोहन का कहना है कि उनके भाई लल्लू निषाद (28) और भाभी गोमती (24) के बीच शनिवार देर शाम लगभग साढ़े 7 बजे घर में विवाद हो गया। ये भी पढ़ें: बांदा में अधिवक्ताओं ने पूर्व मंत्री विवेक सिंह को दी श्रद्धांजलि इसके बाद दोनों ने घर के अलग-अलग कमरों में जाकर फांसी लगा ली। इस घटना के समय दोनों का 3 साल का बेटा कृष्णा ...