Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Hanumangarhi in Ayodhya

अयोध्या : रामनगरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू..

अयोध्या : रामनगरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान राम के दर्शन किए। वह भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से अयोध्या पहुंचीं। राष्ट्रपति ने रामनगरी में 4 घंटे बिताए। इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमति मुर्मू धार्मिक अनुष्ठानों में ही लीन रहीं। रामलला के दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी में किया पूजन रामलला के दर्शन के बाद राष्ट्रपति ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। सरयू तट पर मां सरयू का पूजन किया। सभी विधि-विधान पूरे किए। हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला की आरती की। सरयू तट पर सबसे पहले मां सरयू का दूध व पंचामृत से अभिषेक किया। राज्यपाल आनंदीबेन ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत इसके बाद चुनरी भेंट की। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र और महंत दिनेंद्र दास ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रपति को रामनामी वस्त्र, मंदिर का मॉडल और रामलला का प्रसाद ...