Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: election

तेज बहादुर का दावा, चुनाव न लड़ने के लिए मिला था 50 करोड़ का ऑफर, नाम बताने से इंकार..

तेज बहादुर का दावा, चुनाव न लड़ने के लिए मिला था 50 करोड़ का ऑफर, नाम बताने से इंकार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः नामांकन रद्द होने के बाद अब बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर ने एक बीजेपी पर आरोप लगाते हुए बड़ा खुलासा किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के नेताओं ने उन्हें चुनाव न लडऩे के बदले 50 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। नामाकंन रद्द होने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए तेज बहादुर ने कई बातों का खुलासा किया। यादव ने दावा किया है कि जब वह निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर पर्चा दाखिल कर लौटे थे, तभी से बीजेपी के नेता उनसे संपर्क करने लगे थे। उन्होंने बीजेपी नेता का नाम नहीं बताया। इतना ही नहीं उन्होंने आशंका जतायी है कि बीजेपी के लोग उनकी हत्या करा सकते हैं। हांलाकि यह बात पहले क्यों नहीं बताई, इस बारे में तेज बहादुर पहले नहीं बोले। कहा, अब बनारस की गलियों में पैदल करेंगे मोदी के खिलाफ प्रचार  नामांकन रद्द होने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए तेज बह...
बांदा शहर में पेयजल संकट से परेशान लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान, बैनर लेकर उतरीं महिलाएं..

बांदा शहर में पेयजल संकट से परेशान लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान, बैनर लेकर उतरीं महिलाएं..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के नोनिया मोहाल, अलीगंज में पेयजल को लेकर लोग काफी परेशान हैं। जलसंस्थान की लापरवाही के चलते लोगों को आए दिन पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। आज पेयजल संकट से परेशान लोगों ने बैनर टांगकर चुनाव बहिष्कार के नारे लगाए और कहा कि वे लोग अब वोट नहीं डालेंगे। पेयजल संकट से बुरी तरह से परेशान हैं लोग  लोगों का कहना था कि काफी समय से वे लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं और लगातार अपनी आवाज भी उठा रहे हैं लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है। लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और कहा कि पानी नहीं, तो वोट नहीं। ऐसे में जिला प्रशासन की उस मुहीम को भी धक्का लगने की आशंका है जिसके तहत अधिकारी बांदा में 90 प्रतिशत वोटिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं। पेयजल संकट को लेकर प्रदर्शन करने वाले लोगों में शहर के नोनिया मोहाल तथा अलीगंज आदि के लोग शामिल रहे। ये भी पढ़ेंः चित्रकूट में रैली...
बेटे को खोने वाले पिता की कोर्ट से गुहार, प्रज्ञा सिंह के चुनाव लडऩे पर लगे रोक..

बेटे को खोने वाले पिता की कोर्ट से गुहार, प्रज्ञा सिंह के चुनाव लडऩे पर लगे रोक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः मालेगांव ब्लास्ट में जमानत पर चल रही साध्वी प्रज्ञा सिंह के चुनाव लडऩेकी खबर ने देश की सियासत में हलचल मचा दी है। साध्वी प्रज्ञा खुलकरकांग्रेस पर हमलावर है तो बीजेपी लगातार प्रज्ञा सिंह का बचाव कर रही है। फिलहाल प्रज्ञा के चुनाव लडऩे का मामला कोर्ट पहुंच गया है। मालेगांवब्लास्ट में बेटे को खोने वाले एक पिता ने एनआईए कोर्ट को अर्जी देकरचुनाव लडऩे पर रोक लगाने की गुहार लगाई है। मुंबई की विशेष अदालत में दी गई अर्जी   मुंबई स्थित विशेष एनआईए अदालत में निसार सईद ने अर्जी देकर प्रज्ञा के चुनाव लडऩे पर रोक लगाने की मांग की है। अपनी याचिका में उन्होंने कहा है कि प्रज्ञा स्वास्थ्य आधार पर जमानत पर हैं। अगर वह इस भीषण गर्मी में भी चुनाव लडऩे के लिए स्वस्थ हैं, तो फिर उन्होंने अदालत को गुमराह किया है। मालूम हो कि बीजेपी ने  बुधवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह...
कश्मीर में सेना के जवानों ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात एसडीएम को घसीटा, पीटा भी

कश्मीर में सेना के जवानों ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात एसडीएम को घसीटा, पीटा भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः चुनाव की ड्यूटी में लगे एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को सेना के जवानों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। अनंतनाग जिले में नेशनल हाइवे वाले श्रीनगर-काजीकुंड में मंगलवार को एसडीएम को सेना के जवानों ने पहले सड़क पर घसीटा और फिर पिटाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिले के दोरू इलाके के एसडीएम गुलाम रसूल वानी को जवानों ने पहले सड़क पर घसीटा और फिर पिटाई की। एसडीएम ने दर्ज कराई शिकायत  उनका सेल फोन भी तोड़ दिया। वानी लोकसभा चुनाव में दक्षिण कश्मीर में सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) के रूप में भी काम कर रहे हैं। खबर के मुताबिक काजीकुंड के स्टेशन हाउस अधिकारी के यहां दर्ज कराई अपनी शिकायत में एसडीएम गुलाम रसूल वानी ने कहा है कि घटना वाले दिन नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया गया, जबकि उस दिन सेना के काफिलों के लिए उस रास्ते को (आम लोगों के लिए) बंद नहीं किया गया था। ये भी...
बांदा में शिक्षक ने कविता लिखकर  मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

बांदा में शिक्षक ने कविता लिखकर मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में 90 प्रतिशत मदतान को लेकर काफी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हर व्यक्ति इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। जिले के एक शिक्षक ने मतदान की महत्ता को बड़े ही खूबसूरत ढंग से कविता केे माध्यम से कहा है। इस कविता को खूब पढ़ा और सराहा जा रहा है। वहीं लोग मतदान की महत्ता को भी भलिभांति समझ रहे हैं। मतदान को प्रेरित करती कविता.. मतदाता आप देश के मतदान कीजिए.. नब्बे से ज्यादा फीसदी मतदान कीजिए, बांदा की ऊंची देश में यूं शान कीजिए, साकार अपने मुखिया का फरमान कीजिए,  थोड़ा सा वक्त देश पर कुर्बान कीजिए।    मतदाता आप देश के मतदान कीजिए.. अपने मताधिकार की कीमत को जानिए,  बख्शी जो संविधान ने ताकत को जानिए, बनती है इससे देश की किस्मत को जानिए, जाया न चंद सिक्कों पर ईमान कीजिए।    मतदाता आप देश के मतदान कीजिए..  मतदाता तुम नहीं हो विधाता हो देश के, फैलाव तुम न...
कानपुर लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने दिनेश शुक्ला, महामंत्री वीर बहादुर सिंह

कानपुर लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने दिनेश शुक्ला, महामंत्री वीर बहादुर सिंह

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः दि लायर्स एसोसिएशन के चुनाव में आज यहां अध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार शुक्ला 1061 मत हांसिल करते हुए विजयी घोषित हुए। वहीं दूसरी ओर महामंत्री पद के लिए वीर बहादुर सिंह 815 मतों के साथ विजयी घोषित हुए। विजयी प्रत्याशियों का सम्मान  दोनों के विजयी घोषित होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। बाकी विजयी पदाधिकारियों की घोषणा सोमवार को की जाएंगी। साथियों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः नहीं रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर.....
लोकसभा चुनावः बांदा-सीतापुर से पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने ठोकी टिकटों की दावेदारी, बड़े-बड़े ‘धुरंधरों’ के बिगड़ेंगे समीकरण

लोकसभा चुनावः बांदा-सीतापुर से पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने ठोकी टिकटों की दावेदारी, बड़े-बड़े ‘धुरंधरों’ के बिगड़ेंगे समीकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक एवं चंबल के पूर्व दस्यु मलखान आने वाले लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। अपनी राजनीतिक पारी को लेकर बेहद आशांवित पूर्व दस्यु मलखान प्रदेश में अपने 55 लाख सजातीय वोटों के दम पर यूपी की राजनीतिक में गैमचैंजर बनने की राह पर हैं। ऐसे में भाजपा से जुड़े रहे मलखान का कहना है कि फिलहाल दो टिकटों की मांग कर चुके हैं। मलखान मैदान में उतरे तो खेल से बाहर हो जाएंगे कई बड़े नाम   अगर टिकट मिलता है तो ठीक, नहीं तो कांग्रेस समेत दूसरे दलों से जुड़ने के विकल्प खुले हैं। मलखान सिंह का कहना है कि अकेले बांदा-चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र में खंगार समाज के 2 लाख वोट हैं लेकिन सभी दलों ने खंगार समाज को अबतक धोखा देने का काम किया है। मलखान ने कहा कि वह चुनाव जीतकर खंगार समाज के साथ-साथ पिछड़ों, दलितों और शोषितों के स...
मायावती ने कहा- महागठबंधन में तभी जब सम्मानजनक सीटें मिलें, वरना अकेले लड़ेंगे लोकसभा

मायावती ने कहा- महागठबंधन में तभी जब सम्मानजनक सीटें मिलें, वरना अकेले लड़ेंगे लोकसभा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः महागठबंधन में बसपा तभी शामिल होगी जब उसे लोकसभा के लिए सम्मानजनक सीटें मिलेंगी। वरना अकेले ही लोकसभा में चुनावी जंग लड़ेगी। ये बातें लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेसकांफ्रेंस में मायावती ने कहीं। इस दौरान बसपा सुप्रीमो भाजपा सरकारों पर जमकर हमला बोला। कहा कि अब जनता भाजपा को समझ चुकी है। जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है। भीम आर्मी को बताया धंधेबाज संगठन, भाजपा को दोहरे चरित्र वालों की पार्टी  मायावती ने कहा कि दलित महापुरुषों के नाम पर बीजेपी जो भी आयोजन कर रही है वह सिर्फ दिखावा है। कहा कि बीजेपी सरकार में धन्नासेठों के अलावा और किसी का भला नहीं हुआ है। कहा कि देश की बीजेपी नेताओं के दोहरे चरित्र को समझ गई है। जनता अब भाजपा नेताओं की जुमलेबाजी और वादाखिलाफी को समझ चुकी है। ये भी पढ़ेंः बसपा सुप्रीमो मायावती को मिला अभय के रूप में नया भाई ! &nbs...
रोडवेज में चुनावः अरविंद अध्यक्ष और जयचंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

रोडवेज में चुनावः अरविंद अध्यक्ष और जयचंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी
समरनीति न्यूज, कानपुरः रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर क्षेत्र का वार्षिक चुनाव सोमवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान रोडवेज बस स्टेशन, चुन्नीगंज में पूरा चुनाव कार्यक्रम हुआ। इस दौरान इलाहाबाद और झांसी से आए प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक मान सिंह और प्रबल प्रताप सिंह की देख-रेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान सर्वसम्मत से कानपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष अरविंद कुरील को चुना गया। रोडवेज यूनियन का चुनाव बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न   जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयचंद प्रकाश,  क्षेत्रीय मंत्री सुरेन्द्र सिंह व प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर वीएस बाजपेई को चुना गया। इस दौरान 23 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इनको भी मिली है जिम्मेदारियां   साथ ही 4 सदस्यीय संरक्षक व 6 विशेष आमंत्रित सदस्य भी प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षकों की उपस्थित में आम सहमति से बनाए गए। अरविंद कु...
साक्षी महाराज का बड़ा बयान, 2019 में जाने से पहले शुरू होगा राम मंदिर निर्माण 

साक्षी महाराज का बड़ा बयान, 2019 में जाने से पहले शुरू होगा राम मंदिर निर्माण 

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः उन्नाव में भाजपा सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव में जाने से पहले मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। भाजपा सांसद ने कहा कि राम मंदिर मामले में कोर्ट से कभी भी निर्णय हो सकता है। साथ ही कहा है कि अगर कोर्ट से निर्णय नहीं भी होता है हमारी धर्म संसद होगी। कहा कि साधू-सन्यासी धर्म संसद में बैठकर निर्णय लेंगे। इस दौरान साक्षी महाराज ने विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि शशि थरूर ने हिंदू पाकिस्तान का बयान देकर पूरे राष्ट्र का अपमान किया है। इसके लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए और शशि थरूर को पार्टी से निकाल देना चाहिए।       संबंधित खबरः आयोध्या में सरयू के तट पर 150 मुस्लिम वज़ू कर पढ़ेंगे कुरान, राममंदिर बनाने को मांगेंगे दुआ  ...