Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Deputy CM Brajesh Pathak

बड़ी खबर : झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हटे, तीन अन्य सस्पेंड, अग्निकांड मामले में कार्रवाई

बड़ी खबर : झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हटे, तीन अन्य सस्पेंड, अग्निकांड मामले में कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: झांसी मेडिकल कालेज में अग्निकांड मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य को हटा दिया गया है। तीन अन्य को सस्पेंड किया गया है। बताते चलें कि झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बीती 15 नवंबर को हुए अग्निकांड में 10 बच्चों की मृत्यु हो गई थी। मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्रवाई की है। डिप्टी सीएम के निर्देशों पर 4 सदस्यीय टीम ने मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर आज एक्शन लिया गया है। कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आरोप पत्र भी दिया गया है। 15 नवंबर को अग्निकांड में हुई थी 10 बच्चों की मृत्यु डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया है कि झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई ह्रदय विदायक घटना में 10 बच्चों की जान चली गई थी। यह बेहद संवेदनशील है। कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। साथ ही https://samarneetinews...
क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है..? दोनों डिप्टी CM दिल्ली में डाले हैं डेरा..

क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है..? दोनों डिप्टी CM दिल्ली में डाले हैं डेरा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : UP Politics : यूपी में सियासी हलचल जारी है। भाजपा को मिली करारी हार के बाद उत्तर प्रदेश में एक बड़े राजनैतिक उलटफेर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। बीजेपी यूपी में मिली बड़ी हार के कारणों का व्यापक स्तर पर मंथन कर रही है। पार्टी संगठन लगातार हार की वजह तलाश रहा है। आज राजधानी लखनऊ में राजनीतिक गलियारों में एक खबर बड़ी चर्चा में है। चर्चा यह है कि क्या यूपी में कुछ बड़ा होने वाला है? CM Yogi की बैठक में दोनों डिप्टी CM नहीं दरअसल, लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रीमंडल की बैठक ली। इसमें प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम शामिल नहीं हुए। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य इस समय दिल्ली में हैं। यही वजह है कि यूपी की सियासत में उलटफेर को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गईं। भाजपा की UP में हार के बाद बदलाव की चर्चाएं आपको बता दें कि कल दिल्ली में भाजप...
पूर्व IPS प्रेमप्रकाश ने BJP ज्वाइन की, भूपेंद्र चौधरी ने दिलाई सदस्यता

पूर्व IPS प्रेमप्रकाश ने BJP ज्वाइन की, भूपेंद्र चौधरी ने दिलाई सदस्यता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Former IPS Prem Prakash Join BJP : 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रेम प्रकाश ने मंगलवार को भाजपा ज्वाइन कर ली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया है। पार्टी मुख्यालय पर ली सदस्यता आज लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पर आईपीएस प्रेम प्रकाश ने कहा कि देश का जो कर्ज उनपर है, वह उसे उतारने के लिए भाजपा में आए हैं। कहा कि उन्होंने हमेशा ही बहुजन समाज की लड़ाई लड़ी है। आगे भी देश और समाज की सेवा करते रहेंगे। ये भी पढ़ें : यूपी की 14 सीटों पर कुल मतदान 57.98%, बाराबंकी में सबसे ज्यादा  ...
LoksabhaElection2024 : बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच

LoksabhaElection2024 : बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज बांदा में नामांकन जनसभा को संबोधित किया। वह विपक्ष पर जमकर बरसे। कहा कि यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच है। यह भी कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर बन गया है। अब सरकार बनते ही मथुरा की बारी होगी। मथुरा में भगवान कृष्ण बांसुरी बजाकर प्रतिक्षा कर रहे हैं। इसलिए मोदी जी के हाथों को मजबूत करिए। बांदा शहर के जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए श्री पाठक ने कहा कि रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वालों को वोट मांगने का अधिकारी नहीं है। डिप्टी सीएम पाठक ने कांग्रेस पार्टी पर भी कसा तंज डिप्टी सीएम श्री पाठक ने कहा कि यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच लड़ाई है। वहीं डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर भी तंज कसा। कहा कि कांग्रेस सरकार में लोग भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए थे। कांग्रेस सरकार में हालात बदतर थे। बोले, अमेठी जीत चुके अब मैनपुरी-रायबरेली जीत...
Lucknow : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया किसान पथ का निरीक्षण

Lucknow : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया किसान पथ का निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट निर्माणाधीन किसान पथ पहुंचकर निरीक्षण किया। निर्माण की स्थिति देखी। साथ ही बीकेटी में सीतापुर रोड को क्रास कर रहे ब्रिज को भी देखा। रक्षा मंत्री ने कहा कि 28 फरवरी तक आउटर रिंगरोड का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि मार्च के पहले सप्ताह में इसका शुभारंभ भी हो जाएगा। रक्षा मंत्री के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। सुल्तानपुर रोड से शुरू किया निरीक्षण जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने काफिले से साथ सुल्तानपुर रोड से निर्माणाधीन किसानपथ पर पहुंचे। वहीं से उन्होंने कामकाज का निरीक्षण भी शुरू कर दिया। सीतापुर रोड पर बन रहे ब्रिज को भी देखा इसी क्रम में करीब 1:30 बजे बख्शी का तालाब पहुंचे। सीतापुर रोड और रेलवे लाइन के ऊपर बनाए जा रहे ब्रिज का भी निरीक्षण किया। रक्षामंत्री ने...
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महोबा के डाॅक्टर के खिलाफ मुकदमे के दिए निर्देश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महोबा के डाॅक्टर के खिलाफ मुकदमे के दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महोबा जिले के एक चिकित्साधिकारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने ड्यूटी पर तैनाती के दौरान असंवैधानिक कृत्यों में संलिप्तता और सहकर्मियों से अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकी देने के मामले का संज्ञान लिया है। साथ ही महोबा के खरेला स्वास्थ्य केंद्र के डाॅक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। सहकर्मियों से अभद्र भाषा और धमकियां देने का मामला डिप्टी सीएम ने कहा कि हमें खुद को सौभाग्यशाली मानना चाहिए कि जनसामान्य की सेवा का मौका मिला है। स्वास्थ्य सेवाएं जनसामान्य से सीधे जुड़ी हैं। अतः समस्त चिकित्साधिकारी/कर्मचारियों को अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा बर्ताव करते हुए लोगों की चिकित्सकीय सेवा करनी चाहिए। इसमें जनसेवा के भाव का खास ख्याल रखना चाहिए। ये भी पढ़ें : UP : दारा सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने की घो...
UP : भाजपा दिग्गजों संग प्रत्याशी ने कराया नामांकन, यूपी विधान परिषद उपचुनाव..

UP : भाजपा दिग्गजों संग प्रत्याशी ने कराया नामांकन, यूपी विधान परिषद उपचुनाव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधान परिषद उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में दारा नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : रेल में TT की गुंडागर्दी, यात्री पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल हुआ तो सस्पेंड    ये भी पढ़ें : UP : भाजपा ने दारा सिंह चौहान को बनाया प्रत्याशी, 18 को नामांकन   ये भी पढ़ें : मायावती का ऐलान : अकेले लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश गिरगिट, EVM में धांधली.., पढ़िए पूरी खबर...
लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सेना दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम..

लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सेना दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अपने तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे। हवाई अड्डे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। रक्षामंत्री कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। राजनाथ सिंह लखनऊ में पौराणिक एवं ऐतिहासिक पर्वतीय महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग 2024 मेले के भव्य कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। आज सेना दिवस की पूर्व संध्या पर एट होम कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी श्री ब्रजेश पाठक शामिल हुए। इस मौके पर सेना सिम्फनी बैंड संगीत समारोह का भी आयोजन हुआ। ये भी पढ़ें : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, ‘हर व्यक्ति में मेरे प्रभु राम’  ...
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, ‘हर व्यक्ति में मेरे प्रभु राम’

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, ‘हर व्यक्ति में मेरे प्रभु राम’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : 'पूरा भारत राममय हो गया है। न जाने किस रूप में आकर नारायण मिल जाएं, हर व्यक्ति में मुझे मेरे प्रभु राम दिखते हैं, जनमानस की सेवा प्रभु श्री राम की सेवा है।' ये बातें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जनसेवा के दौरान कहीं। आज कड़ाके की ठंड के बीच लखनऊ में कैंट विधानसभा क्षेत्र में डिप्टी सीएम गरीब बेसहारों के बीच पहुंचे। उन्होंने कंबल वितरण के साथ जरूरत का अन्य सामान भी बांटा। लखनऊ कैंट क्षेत्र में गरीब-बेसहारों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम पाठक डिप्टी सीएम श्री पाठक ने जरूरतमंदों से कहा कि ठंड से बचाव करें। जरूरत पड़ने पर उनके घर के दरवाजे गरीबों के लिए खुले हैं। बताते चलें कि कोरोना काल में भी डिप्टी सीएम श्री पाठक ने जरूरतमंदों की बढ़-चढ़कर सेवा की थी। कोरोना संकट काल में भी जरूरतमंदों के बड़े मददगार बने थे डिप्टी सीएम लंच पैकेट और जरूरत का सामा...
Lucknow : दीवाली पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निराश्रितों को बांटी खुशियां, खिलखिलाए चेहरे

Lucknow : दीवाली पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निराश्रितों को बांटी खुशियां, खिलखिलाए चेहरे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज दीपावली का त्यौहार बड़ी सादगी और खास ढंग से मनाया। उन्होंने इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात की। उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद राजभवन पहुचंकर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से सपत्नीक मुलाकात की। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने राज्यपाल को सत्पनीक गुलदस्ता भेंटकर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों के बीच मुलाकात काफी अच्छे माहौल में हुई। इसके बाद डिप्टी सीएम निराश्रित बच्चों के आश्रय स्थल दयानंद आरोग्य केंद्र, मोती नगर पहुंचे। वहां सभी निराश्रित बच्चों से मिलते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बधाईयां दीं। साथ ही उपहार स्वरूप मिठाई और कपड़े भी वितरित किए। बच्चों के चहेरों पर दीपावली का उपहार पाकर खिलखिलाहट दौड़ ग...