Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: death

हमीरपुर में एक किसान ने फांसी लगाई, तो दूसरे की करंट से मौत

हमीरपुर में एक किसान ने फांसी लगाई, तो दूसरे की करंट से मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः जिले में दो किसानों की सोमवार को असमय मौत हो गई। एक किसान ने खुद फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं दूसरे की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों किसानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र के सौखर गांव में किसान ने खेत पर फांसी लगा ली। परिजनों का कहना है कि वह कर्ज से परेशान था। तंग आकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। अस्पताल की छत पर फसल सुखाते वक्त हादसा उधर, हमीरपुर के ही जरिया थाना क्षेत्र में उमरिया गांव में एक किसान की सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की छत पर फसल सुखा रहा था। इसी दौरान फसल सुखाते वक्त अस्पताल की छत से निकली 11 हजार की विद्युत लाइन की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों ने देखा तो किसी तरह छत से नीचे उतारा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, दो...
बांदा में चलती रोडवेज बस में चालक को हार्ट अटैक, फिर भी जान देकर निभाया फर्ज

बांदा में चलती रोडवेज बस में चालक को हार्ट अटैक, फिर भी जान देकर निभाया फर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा से रोडवेज बस लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए संविदा चालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि चालक रामबाबू को महोखर गांव के पास हार्ट अटैक पड़ा। उस वक्त बस चल रही थी और सीने में तेज दर्द ने अनहोनि का संकेत दे दिया था। फिर भी चालक रामबाबू ने अपना फर्ज निभाते हुए किसी तरह बस पर नियंत्रण बनाए रखा। बस चलाते हुए वह किसी तरह वहां से 10 किमी दूर तिंदवारी कस्बा तक पहुंचे। इस बीच अगर चालक हार्टअटैक की स्थिति में बस से नियंत्रण खो देते तो दर्जनों यात्रियों की जान पर बन सकती थी। एआरएम ने दिया मुआवजा का भरोसा तिंदवारी में बस को रोकने के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां से बांदा रेफर कर दिया गया।  बताया जाता है कि प...
बांदा में दर्दनाक घटनाः मां और 3 साल के मासूम की करंट से मौत

बांदा में दर्दनाक घटनाः मां और 3 साल के मासूम की करंट से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुधवार को जिले में हुई दर्दनाक घटना में कूलर से करंट लगने से एक मां और उसके मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। एक ही परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया। यह घटना आज सुबह पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में हुई। वहां रहने वालीं रेखा (27) पत्नी पप्पू और उनके बेटे छोटू (3) को घर का काम करते वक्त कूलर से करंट लग गया। बताते हैं कि पहले बच्चे को करंट लगा, उसे बचाने में मां भी करंट लगने के साथ कूलर से चिपकी रह गई। बताते हैं कि जिस वक्त घर में यह दर्दनाक हादसा हुआ, उस समय घर में दूसरा कोई सदस्य नहीं था। घटना के वक्त नहीं थे परिजन ऐसे में उनको तत्काल बचाया भी नहीं जा सका। बाद में जानकारी होने पर परिवार के लोग दोनों को कूलर से हटाकर बांदा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति पप्पू ने बताया कि पहले बेटे को कूलर से कर...
उरई में हाजी दंपति की ट्रेन से कटकर मौत, कानपुर जाते वक्त हादसा

उरई में हाजी दंपति की ट्रेन से कटकर मौत, कानपुर जाते वक्त हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/उरईः जिले के कोंच कस्बे से कानपुर शहर अपनी दवाई लेने जा रहे एक हाजी दंपति की एट रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। शव के टुकड़े बिखरे देख स्टेशन पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने शवों को संभाला और शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। शवों की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का कहना है के दोनों पति-पत्नी दवाई लेने के लिए कानपुर जा रहे थे। ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आए बताया जाता है कि उरई जिले के कस्बा कोंच के मोहल्ला भगत सिंह नगर के रहने वाले हाजी दंपति सलीम अब्बास (70) अपनी पत्नी हाजी कुरेशा उर्फ मुन्नी (65) आज बुधवार सुबह कानपुर दवाई लेने के लिए घर से निकले। वृद्ध दंपति को एट रेलवे स्टेशन से इंटरसिटी ट्रेन पकड़नी थी। दंपति जब रेलवे स्टेशन पहुं...
कानपुर में नजीराबाद कोकाकोला चौराहे के पास पिता-पुत्र की ट्रेन से कटकर मौत

कानपुर में नजीराबाद कोकाकोला चौराहे के पास पिता-पुत्र की ट्रेन से कटकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में आज मंगलवार शाम करीब 7 बजे कोकाकोला चौराहे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिता-पुत्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पता चला है कि युवक की फोन को लेकर बहन से लड़ाई हो गई। इसपर युवक नाराज होकर जान देने को ट्रेन की पटरी पर भागता हुआ कटने को आ गया। पिता ने देखा तो बेटे को बचाने के लिए दौड़ पड़ा। बेटे को बचाने के चक्कर में पिता की भी मौत बेटे की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में पिता की भी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मामला नजीराबाद थाना क्षेत्र के व्यस्तम इलाके का होने के कारण रेलवे ट्रैक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतकों की पहचान के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मरने वाले पिता-पुत्र इला...
महोबा में पहले बेटा ट्रेन से कटा, फिर सदमे में पिता ने भी कटकर दे डाली जान

महोबा में पहले बेटा ट्रेन से कटा, फिर सदमे में पिता ने भी कटकर दे डाली जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिले में हुई एक ह्रदय विदारक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। दरअसल, एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बेटे की मौत ने 62 साल के वृद्ध पिता को इस कदर तोड़ दिया कि वह भी ट्रेन के आगे जा कटा। पिता-पुत्र की एक ही दिन मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि बेटा किसी बात से नाराज होकर घर से निकला था और बाद में उसका ट्रेन से कटा शव मिला। बेटे की मौत की खबर से पिता बुरी तरह से टूट गया और घर से निकल गया। बाद में उसका शव भी रेलवे ट्रैक पर लावारिश हालात में पड़ा मिला। परिजनों पर घटनाओं ने वज्रपात का काम किया। मामूली बात पर नाराज होकर निकला था बेटा बताया जाता है कि महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र में गढोरा गांव निवासी सुंदरलाल (62) का पुत्र कंघीलाल मामूली बात से नाराज होकर घर से निकला था। इसके बाद आज दोपहर कथिततौर पर उसने इंटरसिटी ट्रेन से कटकर जान दे दी। उस...
बांदा में भीषण हादसाः पति-पत्नी की मौत, मासूम समेत वृद्धा घायल

बांदा में भीषण हादसाः पति-पत्नी की मौत, मासूम समेत वृद्धा घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार शाम बांदा शहर में हुए भीषण हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक वृद्ध महिला समेत मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में मुंगुस थाना क्षेत्र में हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने दंपति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण बताया जाता है कि तिंदवारी कस्बे के प्रेमनगर मुहल्ला निवासी दीपू श्रीवास (35) अपनी पत्नी सुशीला (30) और बेटी मुस्कान (7) को बाइक से लेकर आज शाम मुंगूस गांव जा रहे थे। मुंगूस गांव के पास पडवन तालाब के पास सामने से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ते...
बांदा के ARTO उदयराम का गुड़गांव के मेदांता में निधन, अलीगढ़ के पैतृक गांव में आज ही होगा अंतिम संस्कार

बांदा के ARTO उदयराम का गुड़गांव के मेदांता में निधन, अलीगढ़ के पैतृक गांव में आज ही होगा अंतिम संस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते दिनों हादसे में घायल बांदा के एआरटीओ उदयराम का रविवार तड़के सुबह गुड़गांव के मेदांता हास्पिटल में इलाज के दौरान देहांत हो गया। बांदा में तैनात उदयराम मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले थे और उनका परिवार आगरा में शिफ्ट हो गया था। 25 सितंबर को जिले के गिरवां क्षेत्र में आन ड्यूटी हादसे में घायल होने के बाद उनको जिला अस्पताल से कानपुर रीजेंसी रेफर कर दिया गया था। फिर कानपुर से परिवार के लोग आगरा ले गए थे। दोबारा तबियत बिगड़ने के बाद उनको मेदांता हास्पिटल ले जाया गया था। कई आरटीओ-एआरटीओ पहुंचे श्रद्धांजलि देने आज उनके निधन की सूचना मिलते ही बांदा के आरटीओ देव मनि भारती, गाजियाबाद के आरटीओ अजय कुमार त्रिपाठी, आगरा के आरटीओ अनिल कुमार, नोएडा के एआरटीओ राजेश सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रशांत कुमार,  नोएडा की पीटीओ डा ज्योति मिश्रा, गाजियाबाद के एआरटीओ विश्वजीत सिंह तथा मेर...
ससुराल पहुंचे युवक की कुछ ही घंटे में करंट लगने से मौत

ससुराल पहुंचे युवक की कुछ ही घंटे में करंट लगने से मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मुंबई से अपनी ससुराल बड़ोखर बुजुर्ग आए युवक की कुछ ही घंटे बाद करंट लगने से मौत हो गई। परिवार में घटना से कोहराम मच गया। उन्हें करंट टेबुल फेन से लगा। बताया जाता है कि गिरवां कस्बा क्षेत्र के फदाली का पुरवा के रहने वाले अजीत कुमार (32) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद, मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। बीती रात वह मुंबई से अपनी ससुराल बांदा के गांव बड़ोखर बुजुर्ग पहुंचे थे। रात में ही पहुुंचे थे ससुराल यहां परिजनों से बातचीत कर ही रहे थे कि तभी उन्होंने पास में रखा टेबुल फेन को दूसरी ओर घुमाने का प्रयास किया। बताते हैं कि तभी उनको करंट लगा और वह उसी से चिपक गए। परिजन उनको लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ह...
फतेहपुर में दिव्यांग की संदिग्ध हालात में मौत, भाई पर आरोप

फतेहपुर में दिव्यांग की संदिग्ध हालात में मौत, भाई पर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में कंहिजरा गांव निवासी बीमार अविवाहित दिव्यांग वृद्ध संतोष पांडे की मंगलवार शाम को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह गांव में अपने भाई अजय पांडे के साथ रहते थे। उनकी मौत की खबर पाकर हमीरपुर में रहने वाले तीसरे भाई विनय पांडे गांव पहुंचे। बताया जाता है कि विनय ने काफी हंगामा किया और छोटे भाई अजय पर हत्या का आरोप लगाया। इतना ही नहीं थाने में भाई की हत्या की तहरीर भी पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तीन माह से दिव्यांग बीमार चल रहे थे। बताया जाता है कि मृतक संतोष पांडे दिव्यांग होने के साथ-साथ अविवाहित भी थे। वह शुरू से ही छोटे भाई अजय के साथ रहते थे जबकि तीसरे भाई विनय कुमार, जिला हम...