Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: CMYogi

यूपी उपचुनाव : मुख्यमंत्री योगी ने प्रभारी मंत्रियों को दिया जीत का यह मंत्र..

यूपी उपचुनाव : मुख्यमंत्री योगी ने प्रभारी मंत्रियों को दिया जीत का यह मंत्र..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी में होने वाले 9 सीटों के उप चुनावों को लेकर संगठन पदाधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजदू रहे। प्रभारी मंत्रियों और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया गया। उपचुनाव को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने सक्रिय सदस्यता नवीनीकरण में सीएम योगी के साथ औपचारिकताएं पूरी कराईं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले, पार्टी की तैयारियां पूरी बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी सीटें जीतेंगे। इसके लिए रणनीति के साथ जिम्मेदारी निभानी होगी। यह भी कहा कि पार्टी का कोई भी नेता अपनी निर्धारित जिम्मेदारी में कोई कमी न छोड़े। 5 सीटें सपा के पास और 5 थीं NDA के पास सीएम योगी ने कहा कि यह उप चुनाव सिर्फ चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के भरोसे की जीत ...
#बहराइच हिंसा : CMYogi पर अखिलेश यादव का हमला-आरोपियों पर लगेगी रासुका

#बहराइच हिंसा : CMYogi पर अखिलेश यादव का हमला-आरोपियों पर लगेगी रासुका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बहराइच हिंसा मामले में यूपी पुलिस ने एनकाउंटर के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले में सीएम योगी पर हमला बोला है। सपा मुखिया बोले, हिंसा का कारण प्रशासनिक विफलता सपा मुखिया ने कहा है कि 'लगातार इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। ये घटनाएं सरकार की नाकामी की वजह से हो रही हैं। फिर सरकार अपनी नाकामी छिपाने को एनकाउंटर कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि ये भी पढ़ें : बहराइच में सांप्रदायिक हिंसा में एक की मौत, मुख्य आरोपी सलमान समेत कई अज्ञात पर रिपोर्ट एनकाउंटर, हाॅफ एनकाउंटर और ऐसी कई और भी परिभाषाएं हैं जो सरकार ने बना रखी हैं। सपा मुखिया ने कहा कि बहराइच में हिंसा प्रशासनिक विफलता के कारण हुई है। अगर पता था कि वहां तनावपूर्ण माहौल है तो व्यवस्था ज...
यूपी उप चुनाव : भाजपा की दिल्ली में आज हाईलेवल मीटिंग, टिकटों पर लगेगी मुहर!

यूपी उप चुनाव : भाजपा की दिल्ली में आज हाईलेवल मीटिंग, टिकटों पर लगेगी मुहर!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज दिल्ली में भाजपा की हाईलेवल मीटिंग है। इसमें आने वाले उप चुनावों को लेकर मंथन होगा। इस बैठक में उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 सीटों के उप चुनावों पर भी चर्चा होगी। माना जा रहा है कि यूपी उप चुनावों के टिकट बंटवारे को लेकर भी मंथन होगा। यह भी संभव है कि प्रत्याशियों के नामों पर भी मुहर लग जाए। लोकसभा हार के नुकसान को पूरा करने की कवायद दरअसल, लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार से हुए नुकसान को बीजेपी इन उप चुनाव में जीत हासिल कर पूरा करना चाहती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव से पहले बसपा को तगड़ा झटका, BJP के बिगड़े समीकरण, खैर में चारू ने थामा कांग्रेस का हाथ मौजूद रहेंगे। वहीं यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम भी शा...
यूपी में महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कालेज भी

यूपी में महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कालेज भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने शुक्रवार महानवमी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। हालांकि, आवश्यक सेवाएं इस दौरान जारी रहेंगी। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। बताते चलें कि इससे पहले यूपी के शिक्षा निदेशालय ने परिषदीय स्कूलों में अवकाश की सूचना जारी थी। 12 को विजयदशमी और 13 को रविवार प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि महानवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी विद्यालयों में अवकाश रखा जाएगा। फिर विजयादशमी के मौके पर 12 अक्तूबर को और इसके बाद रविवार यानी 13 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। इस तरह अगले तीन दिन स्कूल बंद रहेंगे। ये भी पढ़ें : UP : अक्टूबर में इन 10 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…एडवांश कर लें प्लानिंग.. https://samar...
चित्रकूट में हादसा : 3 लोगों की मौत, CMYogi ने जताया शोक

चित्रकूट में हादसा : 3 लोगों की मौत, CMYogi ने जताया शोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट जिले में बीती देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। खड़े ट्रक से बाइक के टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। बताते हैं कि मृतक देवी दर्शन करके लौट रहे थे। उधर, हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। एक ही बाइक पर सवार थे तीनों मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के बिंदीराम होटल के पास देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई। इसमें तीनों बाइक ये भी पढ़ें : Banda : सोनिया ने मायके में जहर खाकर दी जान, शिवमंगल ने खेत में लगाई फांसी सवारों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजू, संजय और अभिलाष निवासी कपसेठी और टिकुरा के के रूप में हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। https://www.y...
सीएम योगी का बड़ा बयान, न किसी मजहब पर विवादित टिप्पणी बर्दाश्त-न विरोध के नाम पर अराजकता

सीएम योगी का बड़ा बयान, न किसी मजहब पर विवादित टिप्पणी बर्दाश्त-न विरोध के नाम पर अराजकता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी के पैगंबर पर विवादित बयान के बाद यूपी में माहौल थोड़ा गरम है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा कि किसी भी मजहब पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही विरोध के नाम अराजकता भी स्वीकार्य नहीं है। यति नरसिंहानंद गिरी के विवादित बयान का मामला मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि किसी मजहब अथवा संप्रदाय व साधु-संतों या जाति पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जो ऐसा करेंगे उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी ने यह भी कहा कि विरोध के नाम पर अराजकता भी स्वीकार्य नहीं है, जो ऐसा करेंगे उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। ये भी पढ़ें : वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, काशी विश्वनाथ के दर्शन कर ऐतिहासिक मूर्तियों का किया दर्शन-पूजन दरअसल, मुख्यमंत्री...
अमेठी में बड़ी वारदात, शिक्षक-पत्नी और दो मासूम बेटियों की गोली मारकर हत्या

अमेठी में बड़ी वारदात, शिक्षक-पत्नी और दो मासूम बेटियों की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के अमेठी में बदमाशों ने गुरुवार देर शाम एक बड़ी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। एक शिक्षक, उनकी पत्नी और दो मासूम बेटियों की घर में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे वारदात को देकर फरार हो गए। इलाके में दहशत फैल गई। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती ने वारदात पर सरकार को घेरा है। बदमाश पलभर में पूरा का पूरा परिवार खत्म कर गए। घर में घुसकर बरसाईं गोलियां जानकारी के अनुसार अमेठी के शिवरतनगंज इलाके में यह वारदात हुई। बताते हैं कि रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर के रहने वाले शिक्षक सुनील कुमार (35) पुत्र रामगोपाल अपनी पत्नी पूनम (30), बेटी सृष्टि (6), बेटी लाडो (2) के साथ अमेठी के शिवरतनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में किराये के मकान में रहते थे। ...
CMYogi के निर्देश, कड़ा दंड भुगतेंगे खाने-पीने की चीजों में गंदगी मिलाने वाले, नेमप्लेट भी जरूरी

CMYogi के निर्देश, कड़ा दंड भुगतेंगे खाने-पीने की चीजों में गंदगी मिलाने वाले, नेमप्लेट भी जरूरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : खाने-पीने की चीजों में मानव अपशिष्ट या गंदगी मिलाने के ढेरों मामले सामने आ रहे हैं। कुछ घिनौनी मानसिकता के लोग ऐसा करने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में अब सख्त रुख अपनाया है। CM ने लखनऊ में ली उच्चस्तरीय बैठक लखनऊ में उच्चस्तरीय बैठक में सीएम योगी ने खाने-पीने की चीजों में गंदगी मिलाने वालों पर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने प्रदेश के सभी होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट आदि संबंधित प्रतिष्ठानों की गहन जांच को कहा है। वहां काम करने वाले लोगों का सत्यापन भी करने को कहा है। टीम करेगी सभी होटल-रेस्टोरेंटों की जांच सीएम योगी ने आम लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित कर नियमों में आवश्यकतानुसार संशोधन के भी निर्देश दिए हैं। कहा है कि खानपान की वस्तुओं में मा...
सुप्रीम कोर्ट की बुल्डोजर एक्शन पर रोक, जमीयत की याचिका पर निर्देश

सुप्रीम कोर्ट की बुल्डोजर एक्शन पर रोक, जमीयत की याचिका पर निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ (डेस्क) : Supreme Court On Bulldozer Action : सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में बुलडोजर कार्रवाई पर आने वाली 1 अक्टूबर तक रोक लगा दी है। इस मामले में अगली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 1 अक्टूबर को होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि अगली सुनवाई तक हमारी बिना अनुमति के कहीं बुल्डोजर एक्शन न लें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि बुलडोजर न्याय का महिमामंडन अब बंद होना चाहिए। कहा, सार्वजनिक अतिक्रमण पर लागू नहीं होंगे निर्देश दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के बुलडोजर एक्शन के खिलाफ जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब 1 अक्टूबर तक बुलडोजर एक्शन रुक जाएगा। हालांकि, उच्चतम न्यायालय ने यह भी साफ कर दिया है कि सड़क, फुटपाथ या रेलवे लाइन पर हुए अतिक्रमण पर यह आदेश लागू नह...
UP : तालाब में डूबकर 4 बालिकाओं की मौत, CMYogi ने दुख जताया

UP : तालाब में डूबकर 4 बालिकाओं की मौत, CMYogi ने दुख जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज बड़ी ही दुखद घटना हो गई। चार बालिकाओं की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना बहराइच के नवाबगंज क्षेत्र के सतीजोर गांव की है। चारों बालिकाओं के शव बरामद हो गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना से गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही पीड़ित परिजनों को अनुमन्य राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं। तालाब में नहाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतीजोर में बड़ा सा तालाब है। वहां रहने वाले कालीन खान की बेटी महक (14) नहाते समय डूबने लगी। ये भी पढ़ें : मंगेश यादव एनकाउंटर : यूपी से दिल्ली तक घमासान, अखिलेश यादव और राहुल गांधी के तीखे बयान तभी सामिया (10) पुत्री इशरत, साइबा (10) पुत्री मेराज और सरिकुल खातून (13) मकबूल खां भी डूब गईं। एक ही गांव में 4 मौतों से मातम छा गय...