Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: breakingnews

ख्याल रखिए! ठंड का कहर जारी, किसान समेत दो ने दम तोड़ा

ख्याल रखिए! ठंड का कहर जारी, किसान समेत दो ने दम तोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अपना ख्याल रखें। पूरे प्रदेश के साथ ही बांदा में भी भीषण ठंड पड़ रही है। कंपकपा देने वाली सर्दी ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है। बीते 24 घंटों में बांदा में खेत की सिंचाई कर रहे किसान समेत दो लोगों की सर्दी लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर के हरदौली से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, राम सिंह (50) बांदा शहर के हरदौली स्थित सेल्टर हाउस में रहते थे। बताते हैं कि अचानक ठंड लगने से तबीयत बिगड़ी और दम तोड़ दिया। सेल्टर हाउस के केयर टेकर मंगल का कहना है कि वह रेलवे के शौचालय में पैसा वसूलने का काम करते थे। उनकी सर्दी लगने से मौत हो गई। ये भी पढ़ें: UP: बांदा में ट्रेन से गिरा-रातभर ट्रैक पर पड़ा रहा, ठंड से शरीर अकड़ा-फिर ऐसे बची उड़ीसा के युवक की जान.. वह अतर्रा कस्बे के राजेंद्रनगर के रहने वाले थे। वहीं एक अन्य घ...
बांदा शहर: बर्थ-डे पार्टी में गया युवक, सुबह रेलवे ट्रैक के पास मिला शव-हत्या की आशंका

बांदा शहर: बर्थ-डे पार्टी में गया युवक, सुबह रेलवे ट्रैक के पास मिला शव-हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: घर से बर्थ-डे पार्टी में जाने की बात कहकर निकला युवक वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव केन नदी पुल के पास रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। मृतक क्योटरा मुक्तिधाम का रहने वाला था। परिवार के लोगों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर के क्योटरा से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, आज सुबह क्योटरा मुक्तिधाम के रहने वाले रामकृपाल के बेटे इच्छा राम (30) का शव केन नदी के पास रेलवे पटरी के किनारे पड़ा मिला। वह कचेहरी गेट पर फोटो कापी की दुकान चलाते थे। परिजनों का कहना है कि सोमवार शाम करीब 5 बजे अपनी मां राजादेवी से तिंदवारा में एक बर्थ-डे पार्टी में जाने की बात कहकर निकले थे। रात 10 बजे हुई पत्नी से बात फिर फोन पर रात लगभग 10 बजे उनकी बात हुई। उन्होंने पत्नी से कहा कि खाना बनाकर रखना, वह घर लौट रहे हैं। फिर काफी देर तक जब घर नहीं पहुंच...
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उप चुनाव की घोषणा इस तारीख को मतदान…पढ़ें पूरी खबर

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उप चुनाव की घोषणा इस तारीख को मतदान…पढ़ें पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो, (लखनऊ): Ayodhya Milkipur By Election: यूपी में अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव की तारीख घोषित हो गई है। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 5 फरवरी को इस सीट पर मतदान होगा। बताते चलें कि मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सीधी टक्कर होने वाली है। 5 को वोटिंग, 8 को मतगणा-परिणाम 10 जनवरी से 17 जनवरी तक नामांकन होगा। 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। नाम वापसी की तारीख 20 जनवरी है। 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं 8 फरवरी को मतगणना होगी। उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। फैजाबाद सीट पर लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद यह चुनाव बेहद रौचक हो गए हैं। अयोध्या में भाजपा की हार को लेकर काफी चर्चा रही। इसी सीट से समाजपार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने 2022 में जीत दर्ज कराई थी। मगर 2024 ...
यूपी में तबादले, मुरादाबाद जेल अधीक्षक बने आलोक सिंह और अनिल गौतम बांदा..

यूपी में तबादले, मुरादाबाद जेल अधीक्षक बने आलोक सिंह और अनिल गौतम बांदा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने जेल अधिकारियों के तबादले किए हैं। बांदा के जेल अधीक्षक रहे आलोक सिंह को अब मुरादाबाद जेल का अधीक्षक बनाया गया है। वह गाजियाबाद जेल से स्थानांतरित होकर बांदा पहुंचे थे। अब मुरादाबाद जेल अधीक्षक का चार्ज लिया है। अनिल गौतम बनाए गए बांदा के जेल अधीक्षक बताते चलें कि कुछ दिन पहले मुरादाबाद के जेल अधीक्षक पीपी सिंह संभल हिंसा के आरोपियों से सपा नेताओं की नियम विरुद्ध मुलाकात कराने के मामले में निलंबित कर दिए गए थे। इस मामले में मुरादाबाद के https://samarneetinews.com/muradabad-jail-superintendent-suspend-government-action-creates-stir/ जेलर विक्रम सिंह यादव और डिप्टी जेलर प्रवीण सिंह भी निलंबित हुए थे। उधर, लखनऊ में तैनात रहे जेल अधीक्षक अनिल गौतम को बांदा के नया जेल अधीक्षक बनाया गया है। ये भी पढ़ें: UP: सुहागरात में दुल्हन ने मांगी बीयर...
Banda: विवाहिता रतना की संदिग्ध हालात में मौत, पति-सास समेत कई पर मुकदमा

Banda: विवाहिता रतना की संदिग्ध हालात में मौत, पति-सास समेत कई पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विवाहिता रतना की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास समेत कई ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा लिखा है। भाई ने लगाए ये गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार, अतर्रा के कुषमा खटौरा गांव के राजेंद्र मौर्य की पत्नी रतना (23) की जहर खाने से मौत हो गई। मृतका के भाई रामखेलावन का आरोप है कि उसने अपनी बहन की शादी 22 फरवरी 2023 को की थी। इसके लिए एक बीघा जमीन भी बेची थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद https://samarneetinews.com/horrific-accident-in-banda-woman-and-child-died-condition-of-two-critical/ उसकी बहन को 5 लाख रुपए दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। भाई ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन को जहर दे...
Banda News: बांदा में अधिवक्ता पर हमला, अंगूठी-नगदी लूटी-मुकदमा

Banda News: बांदा में अधिवक्ता पर हमला, अंगूठी-नगदी लूटी-मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अधिवक्ता पर हमलाकर लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता ने कोतवाली में 3 लोगों के खिलाफ लूट और मारपीट का मुकदमा लिखाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आरटीओ आफिस के पास हुई घटना जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक पाठक का कहना है कि वह 11 दिसंबर की सुबह करीब पौने 11 बजे रोज की तरह घर से कचेहरी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरटीओ आफिस के पास जौरही गांव के भोले, गोरे आदि ने https://samarneetinews.com/banda-drnarendragupta-becomes-president-ima-drjvikram-secretary/ मोटर साईकिल में हाकी-डंडे मारकर उन्हें गिरा दिया। इससे पहले कि अधिवक्ता संभल पाते हमलावरों ने उनपर भी हाकियां चलाना शुरू कर दिया। अधिवक्ता श्री पाठक का कहना है कि हमलावर उनकी हाथ की सोने की अंगूठी-डेढ़ हजार...
बांदा में लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

बांदा में लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में घर से निकला व्यक्ति लापता हो गया। बाद में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र की है। 28 नवंबर को निकले थे घर से जानकारी के अनुसार, पतवन गांव के विनोद सिंह (45) बीती 28 नवंबर की दोपहर घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। फिर घर नहीं लौटे। परिजनों का कहना है कि कई बार उनको फोन किया गया। लेकिन घंटी बजती रही https://samarneetinews.com/tragic-incident-in-banda-innocent-girl-died-by-burning-brother-also-burnt/ और फोन नहीं उठा। परिजनों ने काफी तलाश की। कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को परिजनों ने उनके लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। इसी बीच एक ग्रामीण ने तालाब के पास उ...
बड़ी खबर : झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हटे, तीन अन्य सस्पेंड, अग्निकांड मामले में कार्रवाई

बड़ी खबर : झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हटे, तीन अन्य सस्पेंड, अग्निकांड मामले में कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: झांसी मेडिकल कालेज में अग्निकांड मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य को हटा दिया गया है। तीन अन्य को सस्पेंड किया गया है। बताते चलें कि झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बीती 15 नवंबर को हुए अग्निकांड में 10 बच्चों की मृत्यु हो गई थी। मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्रवाई की है। डिप्टी सीएम के निर्देशों पर 4 सदस्यीय टीम ने मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर आज एक्शन लिया गया है। कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आरोप पत्र भी दिया गया है। 15 नवंबर को अग्निकांड में हुई थी 10 बच्चों की मृत्यु डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया है कि झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई ह्रदय विदायक घटना में 10 बच्चों की जान चली गई थी। यह बेहद संवेदनशील है। कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। साथ ही https://samarneetinews...
यूपी में बड़ी कार्रवाई, राज्य कर विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड, ये हैं आरोप..

यूपी में बड़ी कार्रवाई, राज्य कर विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड, ये हैं आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग में सहायक आयुक्त और राज्य कर अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर पैसा लेकर ट्रक छोड़ने के आरोप हैं। सहायक आयुक्त अपूर्वा पटेल और राज्य कर अधिकारी नरेश कुमार मेरठ सचल दल में कार्यरत हैं। मेरठ में तैनात हैं दोनों अधिकारी दोनों को सस्पेंड करने के आदेश प्रमुख सचिव एम. देवराज ने मंगलवार देर शाम जारी किए हैं। इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मच गई है। बताते हैं कि जांच में https://samarneetinews.com/horrific-accident-in-up-5-doctors-died-accident-on-lucknow-agra-expressway/ प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। ये भी पढ़ें: UP: ‘मौत का रास्ता’ : PWD के 4 इंजीनियरों पर मुकदमा, अधूरे पुल से कार गिरने से गई थीं 3 जानें    ...
यूपी में भीषण हादसा, 5 डाॅक्टरों की मौत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना

यूपी में भीषण हादसा, 5 डाॅक्टरों की मौत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आज तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें पांच डाक्टर्स की मौत हो गई। एक डाॅक्टर घायल भी हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहीं शवों को मर्चरी में रखवा दिया गया है। डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई स्कार्पियो हादसा उस समय हुआ जब स्कार्पियों गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ जा रहे ट्रक से जा टकराई। जानकारी के अनुसार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के लगभग साढ़े 3 बजे किमी संख्या 196 के पास यह हादसा हुआ। हादसे में सैफई मेडिकल कालेज के 5 डॉक्टरों दर्दनाक मौत हो गई। लखनऊ से आगरा जा रहे थे सभी डाक्टर्स बताते हैं कि ये सभी डाॅक्टर लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायल डाॅक्टर को अस्पताल भि...