Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: breakingnews

यूपी में भीषण हादसा, 5 डाॅक्टरों की मौत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना

यूपी में भीषण हादसा, 5 डाॅक्टरों की मौत, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आज तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें पांच डाक्टर्स की मौत हो गई। एक डाॅक्टर घायल भी हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहीं शवों को मर्चरी में रखवा दिया गया है। डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई स्कार्पियो हादसा उस समय हुआ जब स्कार्पियों गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ जा रहे ट्रक से जा टकराई। जानकारी के अनुसार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के लगभग साढ़े 3 बजे किमी संख्या 196 के पास यह हादसा हुआ। हादसे में सैफई मेडिकल कालेज के 5 डॉक्टरों दर्दनाक मौत हो गई। लखनऊ से आगरा जा रहे थे सभी डाक्टर्स बताते हैं कि ये सभी डाॅक्टर लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायल डाॅक्टर को अस्पताल भि...
कानपुर में अंग्रेजों के जमाने का पुल गंगा में ढहा, 1874 में हुआ था निर्माण

कानपुर में अंग्रेजों के जमाने का पुल गंगा में ढहा, 1874 में हुआ था निर्माण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: Bridge Collapsed In Kanpur: कानपुर और उन्नाव जिले को जोड़ने वाले अंग्रेजों के जमाने का गंगा नदी पर बना पुल बीती रात ढह गया। जर्जर हालत में पहुंच चुके इस लगभग 150 साल पुराने पुल को अंग्रेजों ने बनवाया था। कानपुर और उन्नाव को जोड़ने में इस पुल की अहम भूमिका रही। आज के पुलों में नहीं इतनी मजबूती इस गंगा पुल का निर्माण डबल स्टोरी में हुआ था। हालांकि, कोरोना काल में पुल की जर्जर हालत को देखते हुए आवागमन बंद कर दिया गया था। बताते हैं कि बीती देर रात अचानक कानपुर की ओर का https://www.youtube.com/watch?v=SfWEWJpsukc पुल का एक हिस्सा ढहकर गंगा में समा गया। अच्छी बात यह है कि किसी तरह की जनहानि या किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं है। चर्चा है कि आज के पुलों में इतनी मजबूती देखने को नहीं मिलती। बल्कि आजकल कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां पुल बनते ही कुछ दिन बाद गिरने लग...
UP : हाइवे पर कार-ट्रक में लगी आग, दो और जगहों पर घटनाएं-दमकल ने पाया काबू

UP : हाइवे पर कार-ट्रक में लगी आग, दो और जगहों पर घटनाएं-दमकल ने पाया काबू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर शहर में तड़के सुबह आग लगने की 4 अलग-अलग घटनाएं हुईं। दमकल विभाग ने तेजी से काम करते हुए चारों जगह आग पर काबू किया। आग लगने की पहली घटना चकेरी थाना क्षेत्र में हुई। वहां एक कार आग का गोला बन गई। हालांकि, दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। दमकल के तेज एक्शन से बची बड़ी हानि दूसरी घटना ग्वालटोली थाना क्षेत्र में जूते के कारखाने में हुई। वहां आग लगने से घनी आबादी में हड़कंप मच गया। तीसरी घटना बाबूपुरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत में हुई। वहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में आग लग गई। इसी तरह चौथी घटना राखीमंडी इलाके में जूही थाना क्षेत्र में हुई। वहां कुर्सी के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग ने सूचना पाकर चारों घटनाओं को काबू कर लिया। इन घटनाओं में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : VideoViral-कानपुर : क्लास ...
Breaking : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टेंपो पलटने से एक की मौत-कई घायल

Breaking : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टेंपो पलटने से एक की मौत-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक टेंपो का टायर फट गया। इसके बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। आटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भी घायलों का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल बांदा लाया गया है। चित्रकूट दर्शन को जा रहे थे सभी घायलों का इलाज चल रहा है। टेंपो सवार सभी लोग चित्रकूट दर्शन को जा रहे थे। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल बिसंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। https://samarneetinews.com/in-banda-diwali-happiness-cut-short-in-accident-student-retired-teacher-dies-many-injured/...
यूपी की बड़ी खबर, यौन शोषण में एसडीएम संजय कुमार सस्पेंड

यूपी की बड़ी खबर, यौन शोषण में एसडीएम संजय कुमार सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एसडीएम पीसीएस अधिकारी संजय कुमार को महिला के यौन शोषण मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों के हवाले से यह बड़ी खबर सामने आई है। साथ ही आयुक्त को मामले की जांच सौंपी गई है। महिला मेरठ की रहने वाली है। महिला के ये गंभीर आरोप आरोप है कि पीसीएस संजय कुमार ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए। उसका गर्भपात भी कराया। बाद में पलट गए। मौजूदा समय में आरोपी संजय कुमार हरदोई में भूलेख प्रशिक्षण संस्थान में सहायक निदेशक के ये भी पढ़ें : पुलिस से बोले चोर, यौन शोषण करता था ज्योतिषाचार्य, लाखों की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा, पढ़िए.. पद पर तैनात थे। शासन ने उन्हें राजस्व परिषद से संबंद्ध कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि महिला की शिकायत पर ही इससे पहले पीसीएस अधिकारी का मेरठ से तबादला हुआ था। महिला ने सबूत के तौर पर नियुक्ति विभाग...
बांदा में बाइकों की टक्कर, एक भाई की मौत-दूसरा गंभीर

बांदा में बाइकों की टक्कर, एक भाई की मौत-दूसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक भाई की मौत हो गई। दूसरे भाई समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल गांव के इंद्रपाल के बेटे नरेश (32) अपने बड़े भाई शिवनिरंजन (35) और पड़ोसी राकेश के साथ बाइक से घर जा रहे थे। नरैनी थाना क्षेत्र में हुआ हादसा सलहाई पहड़िया के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। तीनों घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहां से घायलों को https://samarneetinews.com/accidents-in-banda-car-collides-divider-3dead-3injured/ बांदा मेडिकल कालेज रेफर कर दियागया। इलाज के दौरान नरेश की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई मनोज का कहना है कि नरेश 6 भाइयों में सबसे छोटा था। वह अविवाहित थे। ये भी पढ़ें : बांदा में हत्या, 1 साल पहले डीजे डांस प...
बांदा में भीषण हादसे, कार डिवाइडर से टकराई-3 लोगों की मौत, 3 घायल

बांदा में भीषण हादसे, कार डिवाइडर से टकराई-3 लोगों की मौत, 3 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटों में अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए हैं। एक हादसा तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने से हुआ। वहीं एक में मैजिक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। एक अन्य घटना में किशोरी को ट्रक ने रौंद दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। नरैनी क्षेत्र में कार डिवाइडर से टकराई जानकारी के अनुसार नरैनी के डोमानी गांव के गुढ़ाकला के देशराज के बेटे धर्मेंद्र (18) अपने बड़े भाई भागवत (21) व छोटेलाल राजपूत (25) तथा बरुआ कालिंजर निवासी वीरेंद्र (16) के साथ कालिंजर गए थे। सभी रात में कार से लौट रहे थे। पुलिस का कहना है कि कार की रफ्तार तेज थी। बरछा पुल के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बताते हैं कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार का शीशा टूट गया और चारों लोग बाहर आ गए। घायलों को मेडिकल कालेज ले जाया गया। व...
UP : महिला अधिवक्ता की सांप के काटने से मौत, परिवार में कोहराम

UP : महिला अधिवक्ता की सांप के काटने से मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जहरीले कीड़े के काटने से महिला अधिवक्ता की मौत हो गई। खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के छेहरांव गांव की है। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली के छेहरांव गांव की पुष्पा उर्फ प्रीति (30) पत्नी सुखदेव सिंह कमरे से सामान निकालने गई थीं। 3 साल पहले हुई थी शादी वहां किसी जहरीले कीड़े ने उन्हें पैर में काट लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका की मां शंकुतला निवासी जुमका (उन्नाव) का कहना है कि उनकी बेटी की https://samarneetinews.com/governor-anandiben-at-tenth-convocation-ceremony-at-banda-agriculturaluniversity/ शादी 3 साल पहले हुई थी। 21 अक्टूबर को उनके पति ...
Banda : सड़क हादसे में Bsc छात्र की मौत, दो साथी घायल-चित्रकूट में था घर

Banda : सड़क हादसे में Bsc छात्र की मौत, दो साथी घायल-चित्रकूट में था घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के अतर्रा क्षेत्र में एक बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बात एक ने दम तोड़ दिया। बाकी दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। चित्रकूट का रहने वाला था छात्र जानकारी के अनुसार चित्रकूट जिले के छीवो गांव के रहने वाले संतोष दुबे के बेटे शुभम (21) अतर्रा में बीएससी एजी के छात्र थे। वह नरैनी रोड पर किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करते थे। बुधवार रात अपने साथी https://samarneetinews.com/banda-student-commits-suicide-by-hanging-police-searching-for-reason/ छात्र संजय (21), विजय (22), के साथ बाइक में घूमने निकले थे। बताते हैं तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई। तीनों गंभीर रूप से घायल...
Banda : छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस..

Banda : छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय छात्रा ने सुसाइड कर ली। बताते हैं कि बहन की ससुराल से दो दिन पहले ही घर लौटी थी। परिवार के लोगों ने घटना के कारण को लेकर अनभिज्ञता जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तिंदवारी थाना क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के उमेश पाल की बेटी लक्ष्मी देवी पाल (18) ने मंगलवार शाम घर में फांसी लगा ली। शव लटका देख मृतका की भाभी अन्नू चीख पड़ी। शोर सुनकर परिवार के बाकी लोग वहां पहुंचे। https://samarneetinews.com/after-fatehpur-banda-suicidecases-of-girlstudents-and-pressurepolitics-of-schooloperators/ बताते हैं कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने सामने उतरवाया। मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी तिंदवारी स्थित महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। दो द...