Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: breaking news

BreakingNews : बांदा में करंट से 16 साल के बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

BreakingNews : बांदा में करंट से 16 साल के बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में करंट लगने से एक लगभग 16 साल के लड़के की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब रोहित नाम का यह लड़का पड़ोसी के यहां तेरहवीं कार्यक्रम में गया था। जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के मजरा चारकूरा में यह दर्दनाक घटना हुई है। वहां रहने वाले अजीत सिंह के बेटे 16 वर्षीय रोहित की करंट लगने से मौत हो गई। टेंट के पाइप में आ रहा था करंट वह पड़ोसी सतबीर के घर तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गया था। वहां लगे टेंट के पाइप में बिजली का तार छू रहा था। इस कारण पूरे पाइप में करंट था। किसी को यह बात पता नहीं थी। https://samarneetinews.com/neetexam-students-in-banda-demand-cbi-investigation/ बताते हैं कि अनजाने में बालक ने जैसे ही पाइप छुआ। वह करंट से चिपक गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, त...
Kanpur : महिला डाॅक्टर की मेडिकल कॉलेज की 4वीं मंजिल से गिरकर मौत, हत्या-आत्महत्या में उलझा मामला

Kanpur : महिला डाॅक्टर की मेडिकल कॉलेज की 4वीं मंजिल से गिरकर मौत, हत्या-आत्महत्या में उलझा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : बीती देर रात कानपुर में एक सनसनीखेज घटना हो गई। गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज (कानपुर मेडिकल कालेज) की 4वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला डॉक्टर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला डाक्टर ने इसी साल एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई पूरी की थी। अब वह मेरठ मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप कर रही थीं। वह मूलरूप से बरेली की रहने वाली थीं। साथी डाक्टर्स के साथ कर रही थीं पार्टी जानकारी के अनुसार महिला डॉक्टर अपने दो साथी डॉक्टरों के साथ देर रात करीब 1 बजे मेडिकल कॉलेज के नए भवन की छत पर पार्टी कर रही थीं। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे आ गिरीं। परिवार के लोगों ने https://samarneetinews.com/big-news-of-up-in-banda-rape-murder-case-against-9-including-banda-medical-college-principal/ हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानब...
NeetExam : बांदा में छात्रों ने उठाई CBI जांच की मांग..

NeetExam : बांदा में छात्रों ने उठाई CBI जांच की मांग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नीट (Neet) रिजल्ट घोषित होने के बाद से देशभर में खूब हल्ला मचा है। छात्र नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए जांच की मांग कर रहे हैं। आज बांदा में समाजवादी छात्र सभा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। फिर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा छात्रों ने परीक्षा रद्द कर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। दरअसल, देशभर में डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा-2024 (Neet) का रिजल्ट कई कारणों से सवालों के घेरे में है। https://samarneetinews.com/up-just-one-call-came-and-thousands-of-rupees-was-stolen-from-young-mans-account/ परीक्षा कराने वाली एजेंसी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) भी सवालों से घिर गई है। बांदा म...
अब दिल्ली की राजनीतिक करेंगे अखिलेश, करहल से इस्तीफा-अयोध्या सांसद अवधेश ने भी..

अब दिल्ली की राजनीतिक करेंगे अखिलेश, करहल से इस्तीफा-अयोध्या सांसद अवधेश ने भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की करहल विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। वह कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद रहेंगे। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने यह संदेश दे दिया है कि वह अब केंद्र यानी दिल्ली की राजनाति करेंगे। दरअसल, कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद उन्हें एक जगह से इस्तीफा देना ही था। अयोध्या सांसद अवधेश ने भी छोड़ी विधानसभा सीट विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे का कहना है कि इस्तीफा प्राप्त हो गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उधर, फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए अवधेश प्रसाद ने भी अयोध्या विधानसभा से इस्तीफा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसकी जानकारी दी है। हालांकि, इसकी चर्चाएं पहले से ही थीं। ये भी पढ़ें : PMModi और 71 मंत्रियों ने ली शपथ, UP के ये 8 चेहरे भी शामिल..   ...
बड़ी खबर : बालू लदा ट्रक पलटा, 8 लोगों की दबकर मौत, सभी एक परिवार के..

बड़ी खबर : बालू लदा ट्रक पलटा, 8 लोगों की दबकर मौत, सभी एक परिवार के..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के हरदोई जिले में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव रोड पर बालू लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद सड़क किनारे एक झोपड़ी पर जाकर पलट गया। इससे झोपड़ी में सो रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की दबकर मौत हो गई। मरने वालों में दंपती और उनके चार बच्चे और बेटी-दामाद भी शामिल हैं। मल्लावां कस्बे में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार मल्लावां कस्बे में उन्नाव मार्ग पर चुंगी नंबर दो के पास सड़क किनारे नट बिरादरी के लोग झोपड़ी डालकर रहते हैं। बीती देर रात कानपुर से हरदोई जाते समय एक बालू लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर झोपड़ी पर पलट गया। https://samarneetinews.com/case-filed-against-6policemen-in-banda/ यह झोपड़ी अवधेश उर्फ बल्ला की थी। बताते हैं कि उसमें सो रहे अवधेश (45), उसकी पत्नी सुधा (42), बेटी सुनैना (11), लल्ला(5), बुद्धू ...
Mahoba : किसान से रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन के जाल में फंसा ऐसे..

Mahoba : किसान से रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन के जाल में फंसा ऐसे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
  समरनीति न्यूज, महोबा : महोबा जिले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई बांदा की टीम ने एक लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। मामला महोबा जिले के कस्बा कुलपहाड़ का है। आरोपी लेखपाल को थाना कबरई ले जाया गया। वहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लेखपाल के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। जानकारी के अनुसार तहसील कुलपहाड़ के सतारी गांव के किसान सुरेंद्र सिंह सेंगर का जमीनी विवाद चलता है। पैमाइश को किसान से लिए 10 हजार वह जमीन की पैमाइश कराने को कई महीनों से लेखपाल के चक्कर काट रहे हैं। 3 दिन पहले लेखपाल ने भूमि पैमाइश के नाम पर किसान से 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी। किसान ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ को इस मामले की शिकायत की। आज मंगलवार को एंटी करप्शन टीम (बांदा) के प्रभारी राजेश सिंह यादव, एसआई ओमप्रकाश और सनोज यादव कुलपहाड़ पहुंचे। https://samarneetinews.com/case-filed-agains...
UP : बांदा में रिटायर्ड रेल कर्मी ने ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

UP : बांदा में रिटायर्ड रेल कर्मी ने ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक रिटायर रेलवे कर्मी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना बांदा जिले के बदौसा क्षेत्र की है। जानकारी होने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भतीजे ने बताया.. जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के दादौ पुरवा के रहने वाले रामकिशोर (68) ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर ली। घटना तुर्रा के पास स्थित रेलवे लाइन की है। गांव के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। मृतक के चचेरे भतीजे बाबूलाल का कहना है कि रामकिशोर रेलवे के रिटायर्ड सिग्नल मैन थे। उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। ऐसे में उन्होंने सुसाइड की है। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में 3 इंस्पेक्टर, 1 दरोगा समेत 6 पुलिस वालों पर मुकदमा, तत्कालीन SOG प्रभारी भी आ...
UP : रात में घर में घुसकर लड़की से कर रहा था छेड़छाड़, जमकर पिटाई-अब जाएगा जेल

UP : रात में घर में घुसकर लड़की से कर रहा था छेड़छाड़, जमकर पिटाई-अब जाएगा जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक रात में पड़ोस की एक लड़की के घर में घुस गया। वहां उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। लड़की ने विरोध किया और शोर मचाया। इससे परिवार के लोग जाग गए। परिजनों ने लड़के को पकड़ लिया और उसे बुरी तरह से धुन डाला। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उसे जेल भेजा जाएगा। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार शहर से सटे एक गांव का रहने वाला बिमल निषाद (21) रात में अपने पड़ोसी के घर में घुस गया। बताते हैं कि वहां लड़की से अश्लील हरकतें करने लगा। तभी लड़की के विरोध पर परिवार के लोग जाग गए। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुना। https://samarneetinews.com/22year-paras-committed-suicide-in-affair-suicide-note/ बताते हैं कि लाठी-डंडों से उसे जमकर पीटा। बाद में पड़ोसियों ने पुलिस को स...
UP : रिश्तेदार महिला से प्रेम-प्रसंग में युवक ने दी जान, 6 पेज का सुसाइड नोट..

UP : रिश्तेदार महिला से प्रेम-प्रसंग में युवक ने दी जान, 6 पेज का सुसाइड नोट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक 22 साल के पारस गुप्ता नाम के युवक ने सुसाइड कर ली। पुलिस को उसका 6 पेज का सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने आत्महत्या करने की वजह का भी जिक्र किया है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक रिश्तेदार महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। यही उसकी मौत की वजह बना। मृतक खुद शादीशुदा था। उसके एक बच्चा भी है, जिस महिला से प्रेम प्रसंग था वह भी शादीशुदा है। बिसंडा क्षेत्र का मामला जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के बेलगांव के इंद्रबाबू गुप्ता के बेटे पारस गुप्ता (22) ने शाम को घर में फांसी लगा ली। काफी देर जब बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। बताते हैं कि छोटे बेटे ने सबसे पहले पिता को वहां लटकता हुआ देखा, तो चीख पड़ा। https://samarneetinews.com/banda-spitting-became-reason-then-swati-committed-suicide-by-hanging-herself/ परिवार के बाकी ...