Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: breaking news

बांदा : निर्माणाधीन मकान में लटका मिला मजदूरा का शव और..यहां पढ़ें ! 1 क्लिक में 3 खबरें

बांदा : निर्माणाधीन मकान में लटका मिला मजदूरा का शव और..यहां पढ़ें ! 1 क्लिक में 3 खबरें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटे में तीन लोगों ने फांसी लगा ली। इनमें से एक की मौत हो गई। एक महिला को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। तीसरे व्यक्ति को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में एक महिला की खेत पर लू लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। निर्माणाधीन मकान में लटका मिला शव जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के बलखेरा गांव के 42 वर्षीय सुनील महुआ गांव में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते थे। शुक्रवार रात उन्होंने वहां फांसी लगाकर जान दे दी। लोगों को तब जानकारी हुई, जब सुबह पड़ोस का युवक पानी का मोटर बंद करने को कहने वहां गया। युवक ने शव लटकता देखा तो भागकर https://samarneetinews.com/banda-dynasty-day-celebrated-in-maheshwari-devi-temple/ लोगों को सूचना दी। मृतक के पिता का कहना है कि बीते...
बांदा : DM-SP की दो टूक, शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं त्यौहार, अन्यथा..

बांदा : DM-SP की दो टूक, शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं त्यौहार, अन्यथा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आज त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक की। इस अवसर पर गंगा दशहरा, बड़ा मंगल और बकरीद के पर्व को सकुशल संपन्न कराने पर चर्चा हुई। अधिकारियों के साथ-साथ संभ्रांत नागरिक भी मौजूद रहे। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। उच्चाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी लोग त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। अगर कोई गड़बड़ी की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिजली फाल्ट को बिना देरी ठीक करें कर्मचारी बताते चलें कि इससे पहले थाना स्तर पर भी पीस कमेटी की बैठकें पहले ही कराई गई हैं। ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो उसे दूर किया जाए। डीएम श्रीमति नागपाल ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया है कि अगर विद्युत फाल्ट हो, तो उसे तत्काल ठीक कराएं। https://samarneetinews.com/bandas-consolidation-and-mirzapur...
UP : हेड कांस्टेबल का शव नाले में पड़ा मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज

UP : हेड कांस्टेबल का शव नाले में पड़ा मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर पुलिस लाइन में तैनात सशस्त्र पुलिस के हेड कांस्टेबल का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव कानपुर के भगवतदास घाट स्थित नाले में पड़ा मिला। बताते हैं कि हेड कांस्टेबल का शव काफी सड़ चुका था। पास में मिली पुलिस की बेल्ट से पुलिस को पता चला कि शव किसी पुलिस कर्मी का है। तब पहचान हो सकी। हेड कांस्टेबल के ट्रेनी दरोगा बेटे ने फीलखाना थाने में पिता की हत्या का रिपोर्ट लिखाई है। रिक्शा चालक की जानकारी पर खुलासा जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि भगवतदास घाट के पास नाले में एक शव पड़ा है। अज्ञात मानते हुए पुलिस ने शव छानबीन के बाद मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। काफी छानबीन के बाद एक रिक्शा वाले ने https://samarneetinews.com/up-three-girl-students-cut-by-train-in-mathura-breaking/ पुलिस को जानकारी दी कि एक सिपाही अक्सर वहां आकर कुछ लोगों ...
लखनऊ : बांदा के चकबंदी-मिर्जापुर के सहायक चकबंदी अधिकारी सस्पेंड, FIR..

लखनऊ : बांदा के चकबंदी-मिर्जापुर के सहायक चकबंदी अधिकारी सस्पेंड, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : शासन ने आज बांदा के चकबंदी अधिकारी और मिर्जापुर के सहायक चकबंदी अधिकारी राजेंद्र राम को सस्पेंड कर दिया है। दोनों पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप हैं। चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार की ओर से निलंबन के आदेश हुए हैं। दोनों पर गंभीर अनियमितता के आरोप जानकारी के अनुसार शासन ने बांदा के चकबंदी अधिकारी राणा प्रताप और मिर्जापुर के सहायक चकबंदी अधिकारी राजेंद्र राम को सस्पेंड किया है। इतना ही नहीं दोनों के खिलाफ डिमोशन की कार्रवाई के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज होगी। बताते हैं कि दोनों ही अधिकारियों ने सरकारी काम में गंभीर अनियमितता बरती है। ये भी पढ़ें : UP : दाढ़ी के बाल बने सबूत, युवती से दुष्कर्म में मारुति बाबा गिरफ्तार, शिष्या फरार..  ये भी पढ़ें : UP : ट्रेन से कटीं तीन छात्राएं, तीनों सहेलियों ने लेटर में लिखी थी यह बात..     ...
रक्तदान दिवस : शिविर का फीता काट खुद DM ने किया रक्तदान

रक्तदान दिवस : शिविर का फीता काट खुद DM ने किया रक्तदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : रक्तदान दिवस के मौके पर आज बांदा में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही खुद भी रक्तदान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे अवसरों पर बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए। एक व्यक्ति रक्तदान करके कई लोगों का जीवन बचा सकता है। इन लोगों को मिला सम्मान साथ ही इससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को बड़ी मदद मिलती है। इस अवसर पर तहसीलदार पैलानी विकास पांडे, भूतपूर्व सैनिक अतुल तिवारी, प्रशांत द्विवेदी, केसी पांडे, अमित सेठ भोलू को रक्तदान प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीएमएस आरके गुप्ता समेत जिला अस्पताल के सभी चिकित्सक मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में बाथरूम में मिला सहायक सहकारी अधिकारी का शव, पढ़ें पूरी खबर.  ये भी पढ़ें : Mahoba : किसान से रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन के जाल में फंसा ऐसे..    ...
UP : ट्रेन से कटीं तीन छात्राएं, तीनों सहेलियों ने लेटर में लिखी थी यह बात..

UP : ट्रेन से कटीं तीन छात्राएं, तीनों सहेलियों ने लेटर में लिखी थी यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के आगरा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर तीन छात्राओं की मौत हो गई थी। इन तीनों छात्राओं की पहचान अब हो गई है। तीनों बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थीं। तीनों आपस में सहेलियां थीं और साथ-साथ घर से निकली थीं। छात्राओं की पहचान उनके बैग और कपड़ों से हुई। बताते हैं कि तीनों लड़कियां एक साथ 13 मई को घर से निकली थीं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई थी। बिहार के मुजफ्फरनगर की थीं तीनों परिवार के लोगों ने बताया कि तीनों ही घर पर एक-एक पत्र छोड़कर गई थीं। इसमें उन्होंने लिखा था कि बाबा ने बुलाया और भक्ति-पूजन को हिमालय जा रहे हैं। बुलाने की कोशिश की तो खुदकुशी कर लेंगी। 3 महीने बाद 13 अगस्त को खुद लौट आएंगी। मथुरा पुलिस का कहना है कि मृत छात्राओं के नाम माया, गौरी और माही थे। ये भी पढ़ें : UP : दाढ़ी के बाल बने सबूत, युवती से दुष्कर्...
यूपी में अब 28 जून तक स्कूलों में रहेंगी गर्मी की छुट्टियां

यूपी में अब 28 जून तक स्कूलों में रहेंगी गर्मी की छुट्टियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। स्कूलों में बच्चों के लिए 28 जून तक छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, सरकारी कामकाज के लिए स्कूल 24 जून को खुल जाएंगे। पहले 18 जून को खुलने थे स्कूल इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने जानकारी दी है। बताते चलें कि पूरे प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी है। प्रचंड गर्मी और लू कहर बरपा रही है। पहले स्कूलों को 18 जून से खोला जाना था, लेकिन अब गर्मी को देखते हुए छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। ये भी पढ़ें : यूपी : इन जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, आज कानपुर.....
UP : दाढ़ी के बाल बने सबूत, युवती से दुष्कर्म में मारुति बाबा गिरफ्तार, शिष्या फरार..

UP : दाढ़ी के बाल बने सबूत, युवती से दुष्कर्म में मारुति बाबा गिरफ्तार, शिष्या फरार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आखिरकार छह महीने तक लंबी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी मारुति बाबा को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर बाबा के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। पीड़िता कई महीनों से आगरा पुलिस अधिकारियों और थाने के चक्कर लगा रही थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। पीड़िता ने दुष्कर्म के दौरान बाबा की दाड़ी के नोंचे गए बालों को सबूत बनाकर कोर्ट में पेश किया और कार्रवाई की गुहार लगाई। तब आरोपी बाबा के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट केआदेश पर मुकदमा लिखा। दाढ़ी के बालों से पुष्टि के बाद FIR.. जानकारी के अनुसार 68 साल के मारुति बाबा के पास वृंदावन स्थित प्राचीन भारत वैदिक समिति का आश्रम के पते वाला आधार कार्ड मिला है। पुलिस का कहना है कि बाबा के खंदौली और ट्रांस यमुना क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों में शिष्य थे। वह अक्सर शिष्यों के घर पर आठ-आठ दिन रुका करता था। गांव के कई लोगों न...
Banda : जमीन के लिए भिड़े चाचा-भतीजे, हार्ट अटैक से एक की मौत!

Banda : जमीन के लिए भिड़े चाचा-भतीजे, हार्ट अटैक से एक की मौत!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में जमीन विवाद में चाचा-भतीजे के बीच झगड़ा हो गया। विवाद चल ही रहा था कि तभी बुजुर्ग चाचा को हार्ड अटैक पड़ गया। उनकी मौत हो गई। हालांकि, परिवार के लोगों का कहना है कि भतीजे के धक्के से दीवार में सिर टकराने से उनकी मौत हुई है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत हुई है। गिरवां के सहेवा गांव का मामला जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव के कृष्णपाल (68) घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। बताते हैं कि तभी उनका भतीजा वहां पहुंचा और जमीनी विवाद को लेकर झगड़ना करने लगा। ये भी पढ़ें : यूपी : बांदा समेत इन जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, आज कानपुर..  इसी बात को लेकर दोनों में जमकर विवाद हुआ...
दुखद : बाथरूम में मिला सहायक सहकारी अधिकारी का शव, पढ़ें पूरी खबर..

दुखद : बाथरूम में मिला सहायक सहकारी अधिकारी का शव, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बांदा विकास भवन में सहायक सहकारी अधिकारी का निधन हो गया। आज उनका शव विकास भवन में बाथरूम में पड़ा मिला। बाद में अन्य कर्मचारियों ने जब देखा तो सबको पता चला। आनन-फानन में कर्मचारी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। हालांकि, कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। विकास भवन के बाथरूम में मिला शव जानकारी के अनुसार 59 वर्षीय रामआसरे चौधरी बांदा में सहायक सहकारी अधिकारी के पद पर तैनात थे। मूलत: वह प्रयागराज के प्रीतम नगर के सुलेम सराय के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि आज बुधवार दोपहर उनका शव https://samarneetinews.com/rohits-death-due-to-electrocution-in-banda-creates-chaos-in-family/ विकास भवन के बाथरूम में पड़ा मिला। अन्य कर्मचारियो ने देखा तो वहां हडकंप मच गया। आनन-फानन उन्हें उ...