Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा में गणपति को विदाई देने उमड़े श्रद्धालु, खूब उड़ाया रंग-गुलाल

बांदा में गणपति को विदाई देने उमड़े श्रद्धालु, खूब उड़ाया रंग-गुलाल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में भक्त नाचते-गाते, गुलाल उड़ाते हुए अपने गणपति को लेकर निकले। पूरी आस्था और विश्वास के साथ भक्तों ने गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। महिलाओं और बाल भक्तों में भी दिखा उत्साह  पहले से तय रास्तों से होते हुए भक्त गणपति की प्रतिमाओं को लेकर केन नदी पहुंचे और वहां अपने गणपति को विसर्जित किया। बड़ी संख्या में भक्तों की आंखों से आंसू भी छलते दिखाई दिए। भक्तों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने खूब उड़ाया गुलाल, जमकर थिरके  गणपति विमानों के इर्द-गिर्द सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते नजर आए। जमकर रंग-गुलाल उड़ाया गया। विसर्जन जुलूस में महिलाओं की संख्या में पुरुषों की अपेक्षा कम नहीं रही। पूरे उत्साह के साथ...
हमीरपुर और बांदा में एमपी की बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर..

हमीरपुर और बांदा में एमपी की बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः मध्यप्रदेश में जबरदस्त बरसात से यूपी के बुंदेलखंड में भी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। माताटीला बांध से छोड़े गए 3:30 लाख क्यूसेक पानी के चलते बेतवा का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं दूसरी ओर बांदा में भी बेतवा और केन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में निचले स्थानों पर रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। एमपी की बारिश से उफनाई नदियां  बताया जाता है कि अब जलस्तर 101 मीटर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही हमीरपुर का जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने निचले इलाकों में बाढ़ चौकियां व नावों की तैनाती करने के साथ ही ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वे पूरी तरह से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही ग्रामीणों को भी अलर्ट कर दिया गया है। ये भी पढ़ेंः जब बांदा की केन नदी का पत्थर देखकर बोले राष्ट्रपति…...
बांदा के इंदिरानगर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 6 महीने पहले हुई थी शादी..

बांदा के इंदिरानगर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 6 महीने पहले हुई थी शादी..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के इंदिरानगर में रहने वाले एक युवक ने घर में पंखे से चादर बांधकर फांसी लगा ली। उसकी मौत की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह उस वक्त हुई, जब उसकी पत्नी पति के कमरे में उसे जगाने पहुंची। पति के शव को फांसी लटकता देख पत्नी की चीख निकल गई। इसके बाद परिवार के बाकी लोगों को घटना की जानकारी हुई। बताते हैं कि युवक की शादी बीती 27 फरवरी को हुई थी। बताया जाता है कि इंदिरा नगर मुहल्ला निवासी करन उर्फ मनोज (27) पुत्र राजेंद्र सिंह की शादी बीती 27 फरवरी को हुई थी। शहर के इंदिरनगर इलाके की घटना  बताते हैं कि वह ड्रग्स का लती था और परिवार के लोग उससे अक्सर नशा छोड़ने को कहते थे। बताया जाता है कि बीती रात भी पिता ने उसको समझाया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। सुबह पत्नी पूनम पति को जगाने उसके कमरे में पहुंची। वहां पति को फांसी पर लटका देखकर चीख पड़ी। परिजन भी मौके पर प...
बांदा में दो युवतियों की लाशें मिलने से फैली सनसनी, दोहरे हत्याकांड की आशंका, पुलिस बोली-ट्रेन से गिरी होंगी..

बांदा में दो युवतियों की लाशें मिलने से फैली सनसनी, दोहरे हत्याकांड की आशंका, पुलिस बोली-ट्रेन से गिरी होंगी..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार देर शाम शहर से सटे इलाके में केन नदी के पास रेलवे ट्रैक पर लगभग 20 से 24 साल की उम्र की दो युवतियों के शव पड़े मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों कौन हैं और उनकी मौत कैसे हुई, समाचार लिखे जाने तक अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस तुक्का मार रही है दोनों युवतियों की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई होगी, लेकिन अभी पुलिस की इस बात पर यकीन नहीं किया जा सकता है। अगर ट्रेन से लड़कियां गिरी हैं तो अबतक परिवार के लोग तलाश शुरू कर चुके होते। पूरा घटनाक्रम काफी सनसनीखेज है, क्योंकि दोनों के पास से एक मोबाइल, दो पर्स भी पुलिस को मिले हैं। शवों की पहचान होने के बाद ही सही बात सामने आ सकेगी। युवतियों के पास से मिला फोन स्विच आफ जा रहा है। शरीर पर चोटों के निशान, पहचान करने में जुटी है पुलिस   बताया जाता है कि शुक्रवार देर शाम केन नदी से पहले रेलवे ट्रैक के किनारे कुछ लो...
बांदा में थाने के सरकारी आवास में कानपुर के सिपाही की मौत

बांदा में थाने के सरकारी आवास में कानपुर के सिपाही की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के गिरवा थाने में तैनात कांस्टेबल की उनके सरकारी आवास में हालत बिगड़ गई। पत्नी की सूचना पर थाना पुलिस के लोग उनको अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि गिरवां से जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। दरअसल, कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र के गांव करबिघवा निवासी कांस्टेबल सुरेश सिंह राजावत (45) गिरवां में तैनात थे। हार्टअटैक की आशंका  थाने के सरकारी आवास में ही उनका परिवार भी रहता था। बीती रात वह ड्यूटी करके अपने आवास पर पहुंचे। रात में सोते वक्त उनकी हालत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद पत्नी ने मदद के लिए बाकी पुलिस कर्मियों को सूचना दी। थाना पुलिस लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, चित्रकूट मेला ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घ...
बांदाः अब 30 को आगरा में ध्यानाकर्षण सभा करेंगे विद्युत इंजीनियर

बांदाः अब 30 को आगरा में ध्यानाकर्षण सभा करेंगे विद्युत इंजीनियर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के आहवान पर प्रदेश व्यापी क्षेत्रीय स्तर पर ध्यानाकर्षण सभा मुख्य अभियन्ता कार्यालय परिसर में तीसरे दिन जारी रही। शीर्ष उर्जा प्रबंधन पर हठधर्मिता और वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जूनियर इंजीनियर का आंदोलन जारी है। जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा तीसरे दिन जारी रही ध्यानाकर्षण सभा  क्षेत्रीय सचिव आरपी सिंह ने बताया है कि आगरा में होने वाली सभा में बांदा क्षेत्र के चारों जिलों के समस्त अवर अभियंता, प्रोन्नत अभियंता शामिल होंगे। बुधवार को सभा में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष मो सिद्दीक अहमद ने अध्यक्षता की। क्षेत्रीय स्तर पर आयोजन 3 दिवसीय सभा का बुधवार को समापन हो गया है। इसमें चारों जिलों के अवर अभियंता शामिल रहे। इस दौरान ज्ञानेश कुमार, केके कमल, निरंजन चैधरी, महेन्द्र कुरील, प...
बांदा में प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने खाया जहर, पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल

बांदा में प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने खाया जहर, पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आजकल प्रेमी युगल के लिए वक्त कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ दिन पहले बांदा में एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। इसके बाद अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को उसके परिवार के लोगों द्वारा गोली मारने की घटना सामने आई। अब शुक्रवार रात जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में कथित रूप से एक शादीशुदा प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका से झगड़ा होने के बाद डाई पीकर जान देने की कोशिश की। हालांकि समय रहते पुलिस उसे जिला अस्पताल ले आई और उसकी जान बच गई। बताया जाता है कि बिसंडा कस्बा निवासी 30 वर्षीय पप्पू (काल्पनिक नाम) शादीशुदा व्यक्ति है और वह बिसंडा कस्बे में ही अंडे की दुकान चलाता है। पुलिस ने बताया, दोनों हैं शादीशुदा   उसका पास में ही रहने वाली एक शादीशुदा महिला से कथित रूप से प्रेमप्रसंग चल रहा है। बताते हैं कि शुक्रवार रात ...
बांदा में दो दोस्त नहाते वक्त डूबे, एक का शव मिला और दूसरा..

बांदा में दो दोस्त नहाते वक्त डूबे, एक का शव मिला और दूसरा..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में शुक्रवार को हुए एक हादसे में इंटरमीडिएट के दो छात्र डूब गए। इनमें से एक छात्र को ग्रामीणों ने समय रहते बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे की डूबकर मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बचाए गए छात्र की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। दोनों छात्र गहरे दोस्त थे और दंगल देखने के बाद नहाने के लिए गड़रा नाले में उतर गए थे। इसके बाद यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकला गांव में शुक्रवार को दंगल का आयोजन था। गांव के बाहर नाले में नहाते वक्त हादसा  वहां रहने वाले लल्लन के पुत्र लक्ष्मन (18) ने दंगल देखने के लिए कमासिन में रहने वाले अपने दोस्त अजय मिश्र (18) को भी बुला लिया। दोनों दोस्तों ने दंगल देखा और बाद में गांव के बाहर गड़रा नाले में नहाने के लिए उतर गए, पानी के तेज बहाव के बीच गहरे पानी में दोनों पहुंचकर डूबने लगे। आसपास मौजूद...
बांदा में बड़ी घटना, जाति आई आड़े तो प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बांदा में बड़ी घटना, जाति आई आड़े तो प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक बड़ी और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार सुबह प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। ये प्रेमी जोड़ा शुक्रवार रात से घर से गायब था और शनिवार सुबह उनके शव ट्रेन से कटे, क्षत-विक्षत हालत में पड़े मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि दोनों अलग-अलग जाति से थे इसलिए परिवार के लोग शादी को राजी नहीं थे। लड़की की बीती 10 जून को ही शादी हुई थी और इस वक्त अपने मायके बांदा के मवई गांव आई हुई थी। सुबह उनके शव मिले और बाद में दोनों की पहचान कबरई के अलीपुरा निवासी रामकली पाल (25) पत्नी जयकरन पाल तथा सुरेंद्र वर्मा (27) निवासी मवई के रूप में हुई। शादी के बाद लड़की पहली रक्षा बंधन पर आई हुई थी मायके   बताते हैं कि मृतका भी मवई गांव की ही रहने वाली थी और दोनों के बीच गहरे प्रेम संबंध थे। परिवार के लोग...
बांदा दूरदर्शन एवं आकाशवाणी केंद्र में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम, ध्वजारोहण के साथ पौधरोपण भी हुआ

बांदा दूरदर्शन एवं आकाशवाणी केंद्र में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम, ध्वजारोहण के साथ पौधरोपण भी हुआ

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शहर के इंदिरानगर में स्थित दूरदर्शन केंद्र एवं आकाशवाणी एफएम केंद्र के सभी कर्मचारियों ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएमसी झांसी आरके वर्मा ने झंडारोहण किया। इसके बाद आकाशवाणी एफएम (बांदा) के सहायक अभियंता आरके गुप्ता तथा दूरदर्शन के सहायक अभियंता एस त्रिपाठी ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी। फलदार व औषधीय पौधे भी लगाए  साथ ही देशहित में कुछ ना कुछ सेवा करने का संकल्प दिलाया। दूरदर्शन परिसर में ही आहरण एवं वितरण अधिकारी वर्मा जी द्वारा शरीफा, आम, अमरूद, शतावर तथा गिलोय के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सजल कुमार रेंडर द्वारा किया गया। इस मौके पर डीके कुरील, राजाराम, विनीत कुमार, जेएस भदौरिया, एनके पाठक, पीके गुप्ता, तरुण कुमार, मौजीलाल, अनिल कुमार, बाबूलाल, राम जी आदि लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः ...