Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा मेडिकल कालेज में ब्लड डोनेशन कैंप में 5 ने किया रक्तदान

बांदा मेडिकल कालेज में ब्लड डोनेशन कैंप में 5 ने किया रक्तदान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः राजकीय मेडिकल कालेज में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य मुकेश यादव ने की। वहीं इसका संचालन विभागाध्यक्ष डा सुमनलता वर्मा ने किया। डा श्रीमति वर्मा ने कहा कि बांदा में महिलाओं में खून की कमी बड़ा विषय है। ऐसे में ब्लड कैंप के माध्यम से इस समयस्या से काफी हद तक निपटा जा सकता है। कहा कि कैंप आयोजित करने का बड़ा उद्देश्य यही है। समाज में जागरुकता की पहल आज कैंप में कुल 12 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और इनमें से 12 लोगों ने रक्तदान किया है। इसमें संस्थान के प्रधानाचार्य व उनकी पुत्री का भी योगदान रहा। विभाग के सभी फैकल्टी मेंबर डा अपर्णा सिंह, डा स्वप्निल गुप्ता ने पूरा सहयोग दिया। बताते चलें कि समाज में जागरुकता फैलाने के लिए ब्लड बैंक का आयोजन हर तीन से चार महीने में किया जाता है। आज हुए ब्लड डोनेट कैंप में रक्तदान करने वालों को प्र...
बांदा के राजीव गांधी डीएवी कालेज में नकलची छात्र पकड़ा गया

बांदा के राजीव गांधी डीएवी कालेज में नकलची छात्र पकड़ा गया

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में चल रही बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की वार्षिक परीक्षाओं का क्रम गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान एक छात्र को परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। छात्र को महाविद्यालय के आंतरिक उड़न दस्ते ने नकल करते हुए पकड़ा। इसके बाद छात्र का रस्टीकेशन कर दिया गया। इस छात्र को कालेज के उड़न दस्ते ने पकड़ा है।छात्र के पास से अनुचित पर्चियां भी पकड़ी गई हैं। राजा देवी का छात्र है पकड़ा गया परीक्षार्थी कालेज के प्रोफेसर विवेक पांडे ने बताया कि पकड़ा गया परीक्षार्थी राजा देवी डिग्री कालेज (बांदा) का छात्र है। वह महाविद्यालय में बीए की तीसरे वर्ष की परीक्षा दे रहा था। बताया जाता जाता है कि बीए तीसरे वर्ष की परीक्षा में आज कुल 21 छात्र उपस्थित रहे। वहीं बीएससी तीसरे वर्ष की परीक्षा में 57 छात्रों में 50 परीक्षार्थियों की उपस्थ...
बांदा में 7 साल तक बाबा बनकर पुलिस की आंख में धूल झोंकता रहा हत्यारोपी, ऐसे हुआ गिरफ्तार

बांदा में 7 साल तक बाबा बनकर पुलिस की आंख में धूल झोंकता रहा हत्यारोपी, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः ईंट के भट्टे पर युवक की ईंटों से कुचलकर बेरहमी से हत्या करने का आरोपी इतना शातिर निकला कि बाबा बन बैठा। इसके बाद सात साल तक पुलिस की आंख में धूल झोंकता रहा। पुलिस उसे तलाशती रही, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। अब मुखबिर की निशानदेही पर वह पुलिस के हत्थे चढ़ा। फतेहपुर के ललौली क्षेत्र का निवासी है हत्यारोपी हत्यारोपी फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस उसे जेल भेज रही है। बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र में वर्ष 2013 में पंडवन डेरा मजरा इछावर के रहने वाले युवक सुखदेव पुत्र पुन्ना निषाद की ईंट के भट्टे पर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी तक पहुंची पुलिस हत्या का आरोप शंकर उर्फ बंगाली नाम के व्यक्ति पर लगा था। घटना के बाद वह फरार हो गया था। वह फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के बघेरन डेरा का रहने वाला था। बांदा पुलिस ने मुखबिर ...
बांदा में खाई में पलटकर धू-धूकर जली कार, दो लोग थे सवार

बांदा में खाई में पलटकर धू-धूकर जली कार, दो लोग थे सवार

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक अनियंत्रित कार तेज रफ्तार में खाई में जा गिरी। इसके बाद कार में आग लग गई और वह धू-धूकर जल उठी। कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, गाड़ी पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। कार की हालत देखकर यह नहीं कहा जा सकता है कि उसमें सवार लोग बचे होंगे। बाल-बाल बचे कार सवार दोनों लोग बताया जाता है कि बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के रामनगर पुल पर मध्य प्रदेश धरमपुर से आ रही कार बेकाबू कार खाई में जा गिरी। इसके बाद कार में आग लग गई और वह धू-धूकर जल उठी। अच्छी बात यह रही कि कार सवार दोनों लोग आग लगने से पहले ही कार से बाहर निकल आए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया। वहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्...
बांदा डीएम अमित बंसल ने चार्ज संभाला, कही बड़ी बात..

बांदा डीएम अमित बंसल ने चार्ज संभाला, कही बड़ी बात..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा के नवागंतुक जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने सोमवार शाम ट्रेजरी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके चार्च संभालने के दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों मौजूद रहे। चार्ज संभालने के बाद कुछ देर के लिए जिलाधिकारी मीडिया से भी मुखातिब हुए। 2012 बैच के आईएएस अफसर जिलाधिकारी श्री बंसल ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की पहचान सूखे से ग्रस्त क्षेत्र में होती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पेयजल योजनाओं को शानदार ढंग से क्रियांवित किया जाएगा। पेयजल संकट को खत्म किया जाएगा। कहा, विकास की मिसाल बनकर उभरेगा बांदा उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि सरकार की मंशा के अनुसार काम करें। साथ ही सभी के सहयोग से योजनाओं का क्रियांवयन ऐसे कराएं कि आखिरी व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। साथ ही बांदा में पेयजल संकट नाम की कोई चीज ही न रह जाए। कहा, बुंदेलखंड विकास को लेकर सरकार गंभीर जिलाधिकारी श्...
बांदा के पूर्व मंत्री वयोवृद्ध जमुना प्रसाद बोस लखनऊ रेफर

बांदा के पूर्व मंत्री वयोवृद्ध जमुना प्रसाद बोस लखनऊ रेफर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः 1977 में यूपी सरकार में जनता पार्टी से कैबिनेट मंत्री रहे बांदा के बेहद ईमानदार छवि वाले वयोवृद्ध राजनीतिज्ञ 95 वर्षीय जमुना प्रसाद बोस घायल हो गए हैं। घर में गिर जाने से उनको गंभीर चोटें आई हैं। बताते हैं कि रात में वह घर में फिसलकर गिर पड़े थे। इससे उनके कूल्हे की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। ऐसे में उनको तुरंत ही जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज चला। उनके चुटहिल होने की जानकारी मिलते ही शहर के लोग बड़ी संख्या में उनका हाल-चाल जानते रहे। बता दें कि बोझ जी का बांदा में काफी सम्मान है। देर शाम लखनऊ ले जाया गया आज गुरुवार शाम को करीब साढ़े 6 बजे उनको बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से शाम करीब 6 बजे उनको लखनऊ ले जाया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों में हाल-चाल जानने की होड़ मच गई। हर व्यक्ति उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। ...
बांदा में यमुना पुल पर ट्रक हादसा, लंबे जाम से यातायात बाधित

बांदा में यमुना पुल पर ट्रक हादसा, लंबे जाम से यातायात बाधित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः यमुना पुल पर देर रात गिट्टी लादकर फतेहपुर जा रहे ट्रक का अगला टायर पंचर हो गया। चालक पंचर बना रहा था, उसके टायर कसते ही पीछे से आए मौरंग लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बालू भरे ट्रक के चालक और क्लीनर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद गिट्टी लदा ट्रक लेकर चालक और क्लीनर वहां से भाग निकले। पुल पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। बांदा और फतेहपुर की सीमा में सैकड़ों वाहन फंस गए। क्रेन के जरिए पुलिस ने बालू भरे ट्रक को हटवाया, तब कहीं जाकर 10 घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। घायल चालक और क्लीनर को फतेहपुर पुलिस जिला अस्पताल फतेहपुर उपचार कराने के लिए ले गई। क्रेन के जरिए मौरंग लदे ट्रक को पुल से हटाया गया बांदा और फतेहपुर को जोड़ने वाले बेंदा के यमुना पुल में सोमवार की रात तकरीबन दो बजे फतेहपुर की ओर पुल से होकर जा रहे गिट्टी भरे ट्रक का अचानक अगला टायर पंचर हो गया। चालक और क...
बांदा में सभासदों ने निकाली पालिकाध्यक्ष की प्रतिकात्मक शव यात्रा, अनशन खत्म

बांदा में सभासदों ने निकाली पालिकाध्यक्ष की प्रतिकात्मक शव यात्रा, अनशन खत्म

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू और सभासदों के बीच का विवाद शनिवार को जोर पकड़ गया। शनिवार को सभासदों ने बाबूलाल चैराहे से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर पालिकाध्यक्ष की शव यात्रा निकाले हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पालिकाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की। यह शव यात्रा प्रदर्शन शहर के कई हिस्सों में होता हुआ अशोक स्तंभ तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। उधर, दोपहर में अनशनकारी सभासद राजेश सिंह गौतम की हालत बिगड़ गई। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने आश्वासन के साथ सभासद को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करा दिया। अनशनकारी की हालत बिगड़ी, सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ पहुंचे इसके बाद हरकत में आए प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अनशनकारी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बाद में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका संतोष कुमार मिश्र तत्काल ...
बांदा में छात्राओं को मिले हेल्थ टिप्स, महिला कालेज में यूथ फ्रेंडली क्लीनिक आयोजित

बांदा में छात्राओं को मिले हेल्थ टिप्स, महिला कालेज में यूथ फ्रेंडली क्लीनिक आयोजित

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूथ फ्रेंडली क्लीनिक के अंतर्गत पांचवीं अंतिम कार्यशाला का बड़े उत्साह के साथ आयोजन हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता प्राचार्य डा दीपाली गुप्ता द्वारा की गई। वहीं नोडल अधिकारी डा सबीहा रहमानी ने कार्यशाला का संचालन किया। इस दौरान कालेज की छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। सभी ने कार्यशाला में वक्ताओं की बातों को बड़े ध्यान से सुना। बताया जाता है कि स्थानीय राजकीय महिला डिग्री कालेज में पांच दिवसीय यूथ फ्रेंडली कार्यशाला का आयोजन हुआ। मंगलवार को उसका अंतिम दिन था। इस दौरान छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उनको हेल्थ टिप्स दिए गए। पोषण-स्वच्छता का महत्व समझाया कार्यशाला के अंतिम दिन डा अंकिता तिवारी ने स्वास्थ्य पोषण का महत्व, रक्ताल्पता, सेहत एवं स्वच्दता विषय पर छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को ...