Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा में बबेरू थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ तीन को पकड़ा

बांदा में बबेरू थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ तीन को पकड़ा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा के निर्देशन में जिले की बबेरू पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों के कब्जे से करीब ढाई किलो सूखा गांजा मिला है। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनको जेल भेज रही है। इस बात की जानकारी बबेरू कोतवाली प्रभारी जय श्याम शुक्ला ने दी। बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनको जेल भेजा जा रहा है। गश्त के दौरान पकड़ में आए तीनों आरोपी बताया जाता है कि कोतवाली प्रभारी श्री शुक्ला ने अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ गश्त के दौरान गोरे यादव निवासी ग्राम सिमोनी और राधेश्याम यादव को चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर पकड़ा। उनके पास से तलाशी पर 1 किलो 50 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। इसी क्रम में तीसरे अभियुक्त पड़री गांव निवासी शिवशरण यादव को 1 किलो 100 सूखे ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। टीम मे...
लाॅकडाउन-4ः बांदा में DIG दीपक कुमार शहर में निकले, अधीनस्थों के पेंच कसे

लाॅकडाउन-4ः बांदा में DIG दीपक कुमार शहर में निकले, अधीनस्थों के पेंच कसे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Covid-19) से अब बुंदेलखंड भी जूझ रहा है। ऐसे में स्थानीय अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है जिसे बराबर निभाया भी जा रहा है। इसी क्रम में चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी दीपक कुमार लगातार कोरोना से बचाव को निर्धारित सरकार के निर्देशों का अनुपालन कराने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करते भी नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को डीआईजी दीपक कुमार ने शहर के प्रमुख मार्गों और जगहों का दौरा किया। साथ ही अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा, कोरोना संकट टला नहीं-अलर्ट रहें आम लोगों से भी रूबरू हुए। उनको सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताया। कहा कि कोरोना संकट अभी टला नहीं है, इसलिए लाॅकडाउन-4 में मिली छूट का यह मतलब कतई न निकालें कि अब सावधान रहने की जरूरत नहीं है। डीआईजी ने कहा कि लोगों को अब और ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की य...
बांदा शहर में पेयजल संकट पर सदर विधायक नाराज, जलसंस्थान को दो टूक..

बांदा शहर में पेयजल संकट पर सदर विधायक नाराज, जलसंस्थान को दो टूक..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के अलीगंज और खाईंपार मोहल्लों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इस संबंध में सभासदों ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को पूरे मामले से अवगत कराया। साथ ही जलसंस्थान की लापरवाही भी बताई। जानकारी होने पर सदर विधायक द्विवेदी शुक्रवार को खुद खाईंपार और अलीगंज मोहल्लों में पहुंचे और लोगों से बातचीत की। साथ ही जलसंस्थान के अधिकारियों को तलब करते हुए उनसे लोगों की समस्या पर जवाब मांगा। सदर विधायक ने दो टूक कहा कि जनता को बहानेबाजी और बातों से मतलब नहीं, पेयजल चाहिए। इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करें। जनता की समस्या पर लिया आड़े हाथ सदर विधायक ने जलसंस्थान के अधिकारियों से दो टूक कहा कि विभाग अपनी कार्यशैली सुधार ले, जनता को पानी के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। जल्द से जल्द समस्या दूर करने को कहा सदर विधायक ने कहा कि जहां उनकी जरूरत है, उनको बताया जाए। संसाधनों की कमी नही...
बांदा में पति संग मायके पहुंचने के चंद मिनट बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, कोहराम

बांदा में पति संग मायके पहुंचने के चंद मिनट बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, कोहराम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गुरुवार दोपहर आज एक बेहद चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक विवाहिता अपने पति के साथ मायके पहुंची। पति उनको छोड़कर आधे रास्ते भी नहीं पहुंचा था कि पत्नी ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बबेरू इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली थी। विवाहिता आज ही अपने पति के साथ मायके पहुंची थीं। ससुराल से मायके पहुंचने के चंद मिनट बाद घटना बताया जाता है कि बबेरू के ग्राम भांटी निवासी रानू पटेल (20) पुत्री राजकुमार पटेल की शादी कानपुर देहात जिले के संदना थाना क्षेत्र के संदना गांव निवासी अजीत के साथ लगभग 1 साल पहले हुई थी। बताते हैं कि आज गुरुवार दोपहर वह अपने पति के साथ ससुराल से मायके पहुंची। पति उनको छोड़कर वाप...
Corona fight: बांदा कृषि विश्वविद्यालय मंडल के हर जिले को देगा 1 हजार माॅस्क

Corona fight: बांदा कृषि विश्वविद्यालय मंडल के हर जिले को देगा 1 हजार माॅस्क

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संकट (Covid-19) के चलते बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय लोगों की सुरक्षा के लिए नई पहल करेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डा यूएस गौतम ने बताया कि विश्वविद्यालय के अतर्गत संचालित सभी 6 कृषि विज्ञान केंद्रों पर 1000 माॅस्क तैयार कराए जा रहे हैं। ये कृषि विज्ञान केंद्र बांदा, महोबा, झांसी, जालौन, हमीरपुर और ललितपुर में हैं। कुलपति गौतम ने बताया कि माॅस्क सभी कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा पूर्व में प्रशिक्षित महिला स्वयं सहायक समूह द्वारा बनाए जा रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्रों पर बन रहे माॅस्क कृषि विज्ञान केंद्रों एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार माॅस्क सभी संबंधित जिलाधिकारियों को भेंट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे एक और जहां वैश्विक महामारी से बचने में सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी ओर स्वयं सहायता समूहों को रोजगार भी मिलेगा। ये भी पढ़ेंः अब बांदा कृषि व...
बांदा में ‘सुसाइड प्वाइंट’ साबित हो रहा इस नदी का पुल !

बांदा में ‘सुसाइड प्वाइंट’ साबित हो रहा इस नदी का पुल !

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से सटे केन नदी का पुल शहर के लिए सुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा है। दो दिन पहले एक युवक ने इस पुल से कूदकर जान दी थी। बुधवार को अलग-अलग समय पर दो लोगों ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद एक युवक ने भी कुछ देर बाद वहां पहुंचकर नदी में छलांग लगाई। ये दोनों अलग-अलग जगहों से थे। हालांकि दोनों को ही गोताखोरों ने नदी से निकाल लिया। शहर से सटे इस पुल से अक्सर लोगों के कूदने की खबरें मिल ही जाती हैं। आए दिन पुल से कूदने के मामले दोनों का जिला असप्ताल में इलाज चल रहा है। बताते चलें कि बांदा शहर से जुड़े केन नदी के इस पुल पर आए दिन लोगों के नदी में कूदने के मामले सामने आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर इलाकाई मछुआरों द्वारा बचा लिए जाते हैं। दो ने लगाई छलांग, दोनों बचाए गए बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव निवासी शहबाज (30) पुत्र नवाब खां ने बुधवार की ...
लाॅकडाउन 3ः बांदा पुलिस-शराब बिकेगी पर दूध नहीं, प्रशासन अंजान-जनता परेशान

लाॅकडाउन 3ः बांदा पुलिस-शराब बिकेगी पर दूध नहीं, प्रशासन अंजान-जनता परेशान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस की संख्या 23 हो चुकी है। ऐसे में अगर शहर की स्थिति देखी जाए तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि लाॅकडाउन का पालन कराने में पुलिस और प्रशासन दोनों ही बहुत ज्यादा सफल नहीं हो पा रहे हैं। शहर में शाम को लोग जीआईसी स्कूल मैदान में इवनिंग वाक करने मिलते हैं तो सड़कों पर गैरजरूरी काम से घूमने वाले भी कम नहीं। इसके बावजूद पुलिस कोतवाली की सख्ती उन लोगों से जुड़ी है जो जनताहित से जुड़ें हैं। कोतवाली पुलिस ने शहर के पाॅश इलाके इंदिरानगर में जरूरी सामान और दूध की दुकानें बंद करा दी गई हैं। दो दिन से पुलिस कर्मियों ने बंद करा रखीं दुकानें दो दिन से इलाके की दुकानें पुलिस नहीं खुलने दे रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि शासन के नियम के अनुसार निर्धारित समयावधि में भी दुकानें नहीं खुलने दी जा रही हैं। काफी रौचक है पूरा मामला ऐसे में आवास विकास और इंदिरा न...
लाॅकडाउन-3ः बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी का पुनीत कार्य निरंतर जारी

लाॅकडाउन-3ः बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी का पुनीत कार्य निरंतर जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लाॅकडाउन-3 में भी सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का लंच पैकेट और राशन वितरण का कार्यक्रम लगातार जारी है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़कर इसमें अपनी सहभागिता दर्ज करा रहे हैं। बहरहाल, इस राशन किट वितरण में कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था काफी अच्छी रही। विधायक बोले, लाॅकडाउन तक जारी रहेगा वितरण इस बारे में विधायक द्विवेदी का कहना है कि उनका यही प्रयास है कि किसी को भी भूखा न सोने दें। इसलिए जितना संभव हो रहा है ज्यादा से ज्यादा लोगों को राशन और लंच पैकेट मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि उनकी टीम भी इस काम में पूरे उत्साह से काम कर रही है। ये भी पढ़ेंः कोरोना लाॅकडाउनः बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी की अद्भुत पहल, 1 काॅल पर गरीब तक पहुंचेगा खाना  कहा कि क्षेत्रीय जनता से उनका यही वादा है कि लाकडाउन बढ़ेंगा तो आगे भी वितरण जारी रहे...
बांदा पुलिस ने लाॅकडाउन में गांजा बेचने जा रहे शख्स को दबोचा

बांदा पुलिस ने लाॅकडाउन में गांजा बेचने जा रहे शख्स को दबोचा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लाकडाउन के बीच पुलिस ने गांजा कारोबार पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। बताते हैं कि गांजे के साथ पकड़ा गया व्यक्ति शातिर चोर भी है। पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसे जेल भेज रही है।  मामला जिले के बबेरू थाना क्षेत्र का है। इसकी जानकारी बबेरू इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला ने दी। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बबेरू से गांजा बेचने जाते समय एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज रही पुलिस युवक ने अपना नाम संत राम कुशवाहा पुत्र राम शरण निवासी ग्राम आछाह बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से पुलिस को ने युवक के कब्जे से 1 किलो 95 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी इससे पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर शुक्ला ने बता...
कोरोनाः बांदा में पुलिस अधीक्षक ने हाॅटस्पाॅट इलाकों का दौरा किया

कोरोनाः बांदा में पुलिस अधीक्षक ने हाॅटस्पाॅट इलाकों का दौरा किया

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संकट से जूझ रहे बांदा जिले और शहर में कई इलाके हाटस्पाट घोषित कर दिए हैं। आज शनिवार को इन्हीं हाॅटस्पाॅट इलाकों का दौरा करने के लिए पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा वहां पहुंचे। एसपी मीणा ने वहां घरों के बाहर निकलने वाले लोगों से भी बातचीत भी की। उनके बाहर जाने का कारण पूछा और पुलिस का लाॅकडाउन में सहयोग करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने बड़े ही अच्छे ढंग से लोगों से कहा कि कोरोना संकट एक वैश्विक बिमारी है जिससे हम सभी को मिलकर लड़ना होगा। लोगों से लाॅकडाउन पालन की अपील की फिलहाल बांदा जिला आरेंज जोन में हैं, लेकिन यहां 21 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इन 21 में तीन मरीज चित्रकूट जिले के हैं, इसलिए फिलहाल यह संख्या 18 मानी जा रही है। इससे साफ है कि अगर ये तीनों मरीज भी यहीं के होते तो अबतक बांदा रेड जोन जिला घोषित हो चुका होता। इससे समझा जा सकता है कि बांदा एक तरह से...