Friday, October 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Allahabad High Court

kanpur Bikru Case : कुख्यात विकास दुबे की पत्नी रिचा को HC से सशर्त अग्रिम जमानत

kanpur Bikru Case : कुख्यात विकास दुबे की पत्नी रिचा को HC से सशर्त अग्रिम जमानत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : कानपुर के बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात अपराधी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। दरअसल, कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे के खिलाफ फर्जी सिम लेने का मामला दर्ज हुआ था। बताते हैं कि कोर्ट ने इस मामले में शर्त दी है कि ऋचा को पूछताछ के लिए जब पुलिस बुलाएगी, उपस्थित होना होगा। साथ ही वह देश छोड़कर नहीं जाएंगी। अगर उनके पास पासपोर्ट है तो उसे एसएसपी के पास जमा कराएंगी। ये भी पढ़ें : Bikru Vikash Dube Case : कभी भी गिरफ्तार हो सकती हैं विकास दुबे की पत्नी रिचा   ...
इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अमरेंद्र नाथ सिंह

इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अमरेंद्र नाथ सिंह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः इलाहाबाद हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन का नया अध्यक्ष अमरेंद्रनाथ सिंह को चुना गया है। गुरुवार को बार एसोसिएशन के चारों महत्वपूर्ण पदों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। इन परिणामों में प्रभाशंकर मिश्र को महासचिव, जमील अहमद आजमी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा दुर्गेश चंद्र तिवारी को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है। बता दें कि मतगणना के छठवें दिन चारों अहम पदों के परिणाम से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतगणना के छठवें दिन चार महत्वपूर्ण पदों पर परिणाम बताया जाता है कि वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्रनाथ ने हाई कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव पहली बार लड़ा। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधाकांत ओझा को 209 वोटों से हराया। इसी तरह महासचिव घोषित हुए प्रभाशंकर ने 705 वोटों से जीत दर्ज कराई है। बता दें कि वह दूसरी बार महासचिव चुने गए हैं। इसी तरह जमील अहमद आजमी ...
छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद को हाईकोर्ट से जमानत मिली

छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद को हाईकोर्ट से जमानत मिली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः अपने ही कालेज की लॉ की छात्रा से दुष्कर्म आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने बड़ी धनराशि के मुचलके पर चिन्मयानंद की रिहाई के आदेश दिए हैं। बताते चलें कि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के कालेज की लॉ छात्रा ने दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप लगाए थे। चिन्मयानंद इस वक्त यूपी के शाहजहांपुर की जेल में बंद हैं। कोर्ट ने दो माह पूर्व चिन्मयानंद की जमानत पर सुनवाई की थी। तब से फैसला सुरक्षित था। बताते चलें कि इस मामले ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। चिन्मयानंद के भाजपा नेता होने के कारण विपक्ष ने सरकार को खूब ढंग से घेरा था।  पैरोल के लिए भी दाखिल हुई थी अर्जी  चिन्मयानंद के वकील द्वारा पैरोल के लिए भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल हो चुकी थी। इस अर्जी में उन...